Blog

  • AAP विधायक को लेकर कोर्ट का आया फैसला 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार (27 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत दी। दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी अमानतुल्लाह को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर आप विधायक के पेश नहीं होने पर कोर्ट से शिकायत की गई थी, जिसके बाद अदालत से जारी समन पर वह पेशी के लिए पहुंचे थे। सुनवाई के दौरान अदालत ने अमानतुल्लाह को जमानत दी गई। कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले पर अब अगली सुनवाई 9 मई को होने वाली है।

    अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में अमानतुल्लाह ने ओखला सीट से चुनाव जीता। वह अक्सर ही विवादों में रहते हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे अमानतुल्लाह अपने बयानों की वजह से हमेशा विरोधियों के निशाने पर रहते हैं। वहीं, पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमानतुल्लाह खान से लगभग 13 घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी ने उनकी अध्यक्षता के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सवाल जवाब किए।

    अमानतुल्लाह 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे और अपना बयान दर्ज करवाया। वहीं, जब अमानतुल्लाह पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे थे और संजय सिंह जैसे वरिष्ठ आप नेताओं ने दावा किया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया था कि लगभग 13 घंटे की पूछताछ के साथ अमानतुल्लाह खान को जाने दिया गया। समाचार एजेंसी के मुताबिक, ईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद खुद अमानतुल्लाह ने कहा था, “मुझे ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी मुझे पेशी का निर्देश दिया था, इसलिए मैं सुबह 11 बजे यहां आया था. मुझसे सवाल हुए और मेरे बयान रिकॉर्ड किए गए, अब मैं जा रहा हूं।”

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल का डायरेक्टर ने किया अचानक दौरा, अधिकारियों की लगाई क्लास, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार मरीजों को सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की सुविधाएं देने के लिए वचनवध है, उसी की जांच करने के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के डायरेक्टर अनिल गोयल ने सरकारी अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। जहां उन्होंने क्लास फोर के कर्मचारियों से अस्पताल की सफाई करवाई और सभी स्टाफ के कर्मियों को काम को लेकर हिदायते दी। इस दौरान वहां एक एक्सीडेंट केस को लेकर सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मरीज को अपनी गाड़ी में लेकर आए थे।

    जहां अनिल गोयल ने उनकी खूब क्लास लगाई। दरअसल, हादसे को लकर सुरक्षा फोर्स के कर्मियों ने 108 पर फोन नहीं किया था। वहीं अनिल गोयल ने उस कर्मचारी को 108 पर फोन लगा कर सूचित करने की हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो का दौरा करते हुए मरीजों को मिल रही दवाईयों को लेकर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना 10 से 15 महिलाओं की डिलीवरी हो रही है और महिलाओं को सभी प्रकार की सहूलते भी अस्पताल की ओर से मुहैय्या करवाई जा रही है। उन्होंने कहा की सरकार वचन वध है और इसी तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

  • बड़ी खबरः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    रांची: मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के पास एक स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे घायल हो गये हैं। जानकारी के मुताबिक, बस सेंट मारियस स्कूल की है. मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर अस्पताल ले गए हैं। खलारी डीएसपी रामनरायण चौधरी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेंट मारियस स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी, इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक खेत में पलट गयी। बस पलटते ही बच्चे चिल्लाने लगे। बस दरवाजे से दाहिनी ओर मुड़ गई थी इसलिए कोई भी बच्चा चाहकर भी बस से बाहर नहीं निकल पा रहा था।

    इसी बीच मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, जिसके बाद मांडर थाने को भी हादसे की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मांडर पुलिस के साथ मिलकर बस का पिछला शीशा तोड़कर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार व स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर सभी घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस और पुलिस वाहन में डालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलते ही खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी भी अस्पताल पहुंचे।

    मांडर थाना प्रभारी और खलारी डीएसपी ने सभी घायल बच्चों का अपनी निगरानी में इलाज कराया। सबसे राहत की बात यह है कि बस में 16 बच्चे सवार थे और सभी सुरक्षित हैं। हादसे में स्कूल बस के चालक व खलासी भी घायल हो गये। एक बच्चे का सीटी स्कैन कराया गया है। खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी ने बताया कि “बस में 16 बच्चे सवार थे, जिनमें से 15 बच्चे पूरी तरह खतरे से बाहर हैं। एक बच्चे के सिर में चोट लगी है, इसलिए एहतियात के तौर पर उसका सीटी स्कैन कराया जा रहा है, ताकि अगर कुछ गंभीर हो तो दूसरे अस्पताल में इलाज कराया जा सके।” 

  • कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सस्पेंड

    राजस्थानः लोकसभा चुनावों का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस दोरान जानकारी प्राप्त हुई है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व विधायक अमीन खान और राज्य इकाई के पूर्व सचिव बालेंदु सिंह शेखावत को पार्टी विरोधी गतिविधियों करने के लिए निलंबित कर दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता के मुताबिक, शेओ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक खान के खिलाफ कार्रवाई कांग्रेस के बाड़मेर लोकसभा सीट के उम्मीदवार उम्मेदारम की शिकायत पर आधारित थी।

    शेखावत को जालौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया था। दोनों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। राज्य के अन्य 12 संसदीय क्षेत्रों के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ था। 

  • दर्दनाक हादसाः बेटे-बहू को एयरपोर्ट पर छोड़कर आ रहे माता-पिता सहित बहन की मौ+त

    पंचकूलाः हरियाणा के कैथल में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। दरअसल, बीते दिन बेटे और बहू को परिवार एयरपोर्ट पर छोड़ने के बाद सालासार और खाटूश्याम दर्शन करके लौट रहा था। इस दौरान उनकी कार नेशनल हाईवे 152डी पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी सहित बेटी की मौत हो गई। मृतकों में सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस उप-निरीक्षक मनोज कुमार (61), उनकी पत्नी उर्मिल दत्ता (57), जो पंचकुला में हरियाणा पुलिस के वायरलेस विभाग में उप-निरीक्षक थीं और 28 वर्षीय बेटी चेतना की मौत हो गई।

    बताया जा रहा हैकि चेतना अभी शादी नहीं हुई थी। मृतक परिवार पंचकूला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि बेटे-बहू को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद जब परिवार सालासार और खाटूश्याम के दर्शन करके लौट रहा था, इस दौरान जब वह कैथल के गांव मोहना के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े स्क्रैप से भरे ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पूंडरी थाने के SHO राजकुमार ने बताया कि उन्हें शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना मिली। इस सूचना के बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार में सिर्फ 3 लोग सवार थे और तीनों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

  • जालंधरः किसानों पर भड़के सुशील रिंकू ने किया ऐलान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर जगह-जगह किसानों द्वारा भाजपा का विरोध किया जा रहा है। वहीं सुशील रिंकू बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने के लिए पहुंचे। जहां से उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया। इस दौरान पूर्व सासंद रिंकू ने कहा कि किसानों ने उन्हें  भीम रॉव अंबेडकर की प्रतिमा को नमन करने के लिए रोका। इस दौरान रिंकू ने कहाकि किसानों ने ऐसा करके उनका ही नहीं बल्कि दलित भाईचारे का अपमान किया है।

    उन्होंने कहा कि जब वह रैली करने के लिए मैदान में उतरेंगे तब किसान चाहे उनका विरोध कर ले, लेकिन वह बाबा साहिब की प्रतिमा को नमन करने के लिए आए है, यहां पर किसानों का विरोध करना गलत है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया है कि जिस तरह किसान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक रैली में किसान विरोध कर लें, जो किसानों ने करना कर लें, उन्हें किसी चीज का डर नहीं है। 

    बता दें कि किसानों द्वारा भाजपा नेताओं का विरोध करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर सहित कई भाजपा नेताओं का किसानों द्वारा विरोध किया जा चुका है। वहीं अब रिंकू के किसानों के प्रति इस बयान को लेकर किसान आगे की रणनीति क्या तय करते है, यह आने वाला समय ही बताएंगा। दरअसल, किसानों का कहना है कि उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती वह भाजपा नेताओं का विरोध करते रहेंगे। वहीं विपक्ष के नेताओं से भी उनकी सरकार बनने से पहले इन वादों को लेकर वह सवाल करेंगे।

  • पंजाबः मां-बाप को बेहरमी से पिटने वाला अमृतपाल सिंह का साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः कुछ दिन पहले पंजाब के जिला फिरोजपुर के कस्बा मल्लांवाला के अंतर्गत आने वाले गांव गोगोआनी से एक मामला सामने आया था, जिसमें एक निहंग सिंह ने जमीनी  विवाद के चलते अपने माता-पिता पर तलवार से हमला कर दिया । इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया था, जिसमें निहंग सिंह के घर एक युवक उनके माता-पिता पर हमला कर रहा था और उन्हें बुरी तरह से पीट रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी और हमलावर की तलाश शुरू कर दी थी और अब उस युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

    इस घटना पर कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने उस निहंग सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि कल गोगोआनी गांव के अंग्रेज सिंह ने बयान दर्ज कराया था कि जमीन अपने नाम कराने के लिए उसके बेटे लवप्रीत सिंह ने उस पर तलवार से हमला किया और बुरी तरह पीटा, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लवप्रीत की तलाश शुरू कर दी, और अब उन्होंने लवप्रीत सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन, देखें वीडियो

    लुधियानाः मौसम विभाग के शनिवार और रविवार को एक बार फिर से राज्य में कई जगह तेज हवाएं चलने और वर्षा के येलो अलर्ट ने किसानों में चिंता में डाल दिया है। चूंकि राज्य में मौसम फिर से खराब होने की संभावना है, इसलिए किसानों ने गेहूं की कटाई तेज कर दी है। साथ ही मंडियों में गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। वहीं पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के मौसम विज्ञान विभाग के प्रोफेसर महिरां ने बताया कि तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम चल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में पश्चिमी चक्रवात को लेकर आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है।

    वहीं, पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाओं के लिए 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चक्रवात के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पीएयू के मौसम विभाग के एक विशेषज्ञ ने किसानों को अपनी फसलों की देखभाल करने की सलाह दी है।

    बता दें कि शुक्रवार को एक दिन में राज्य की मंडियों में 12.83 लाख टन गेहूं की आवक हुई है। कुल 60.92 लाख टन गेहूं की खरीद अब तक हो चुकी है। मंडियों में गेहूं का अंबार लगने लगा है। वहीं खरीद एजेंसियों ने अब तक 17. 83 लाख टन गेहूं की ढुलाई की है। रोजाना करीब पांच लाख टन के करीब ही लिफ्टिंग हो पा रही है। अगर लिफ्टिंग की रफ्तार इसी प्रकार से सुस्त रहती है तो एक दो-दिनों में ही मंडियों में गेहूं को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

  • जालंधरः दिन दहाड़े पुलिस चौंकी से कुछ दूरी पर व्यक्ति का सिर कटा मिला श+व, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर थाना के अधीन आते अलावपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौंकी की कुछ दूरी पर व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस चौंकी के सामने व्यक्ति का सिर कटा शव मिला है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था। कहा जा रहा है कि गांव के सोनू नामक व्यक्ति द्वारा कत्ल किया गया है।

    वहीं घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दे दी है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि उक्त आरोपी ने पहले कुलविंदर की तेजधार हथियार से गर्दन शरीर से अलग कर दी। उसके बाद शरीर को उसने आग लगाने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नशे में धुत्त था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने तेजधार हथियार से कुलविंदर का सिर धड़ से अलग कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

  • भीषण गर्मी के बीच राहत देगी बारिश, जानें मोसम का हाल

    नई दिल्लीः  देशभर में लोग गर्मी से बेहाल हुए पड़े है। कई राज्यों के लोगों को आज भी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। 

    मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 27 से 29 अप्रैल तक महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़ जिलों और मुंबई के कुछ हिस्सों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 अप्रैल को तापमान चरम पर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को महाराष्ट्र के जलगांव में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह क्षेत्र का सर्वाधिक अधिकतम तापमान था।

    मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा,  पंजाब और पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। बारिश और तेज हवाएं चलने से इन राज्यों के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं, 29 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों में गरज के साथ छिटपुट वर्षा होगी।