Blog

  • Punjab News: Iran और Israel के बीच युद्ध में पावन स्वरूपों को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी का बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Iran और Israel के बीच युद्ध में पावन स्वरूपों को लेकर SGPC अध्यक्ष धामी का बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः ईरान और इज़राइल में चल रहे युद्ध को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का बयान सामने आया है। जहां कमेटी के अध्यक्ष ने भारत सरकार से ईरान और इज़राइल में चल रहे आपसी युद्ध के हालात को देखते हुए वहां स्थित गुरुद्वारा साहिबों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने की अपील की है। एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सिख समुदाय के लिए सर्वोच्च हैं, जिनका सम्मान और सुरक्षा सिख पंथ के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईरान और इज़राइल में युद्ध के नाजुक हालात के कारण वहां स्थित गुरुद्वारा साहिबों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपने कूटनीतिक संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग करते हुए ईरान और इज़राइल की सरकारों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गुरुद्वारा साहिबों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों को किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे और उनका सम्मान बना रहे।

    इसके साथ ही एडवोकेट धामी ने ईरान और इज़राइल में रहने वाले सिखों से अपील की कि वे स्थानीय सरकारों और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके गुरुद्वारा साहिबों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी इस मामले पर बारीकी से नजर रख रही है और भारत सरकार से उम्मीद करती है कि इस संवेदनशील मामले पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

  • Jalandhar News: Hi Grade Furniture में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Hi Grade Furniture में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में हाई ग्रेड फर्नीचर के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कर्मियों ने बताया कि दोपहर के सामय सभी खाना खा रहे थे। इस दौरान छोटा लड़का पहली मंजिल पर गया, जहां उसने कि कपड़ों को आग लगी हुई थी। जिसके बाद उसने आग लगने की सूचना कर्मियों को दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।

    बताया जा रहा हैकि पहली मंजिल पर पड़े सोफे के कपड़ों को आग लगी है। घटना स्थल पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं घटना को लेकर शोरूम में मौजूद कर्मियों सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Influencer कीर्ति पटेल गिरफ्तार, बिल्डर को Honeytrap में फंसाकर करोड़ों रुपए मांगने के आरोप

    Influencer कीर्ति पटेल गिरफ्तार, बिल्डर को Honeytrap में फंसाकर करोड़ों रुपए मांगने के आरोप

    सूरतः बिल्डर को हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपए मांगने के आरोप में इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, गुजरात की 13 लाख फॉलोअर्स वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल 10 महीने तक पुलिस को चकमा दे रही थी। जिसे आखिरकार पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया। कीर्ति पर एक बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये की उगाही करने का आरोप है। अहमदाबाद के सर्खेज इलाके से गिरफ्तार की गई कीर्ति की कहानी किसी फिल्मी ड्रामे से कम नहीं है।

    बिल्डर से रंगदारी मांगने का मामला सूरत में 2 जून 2024 को दर्ज हुआ था। FIR में कीर्ति पटेल समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। हालांकि, 4 आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी था और कीर्ती पटे फरार चल रही थी। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट भी जारी कर रखा था। लेकिन कीर्ति करीब एक साल तक फरार रही। वह बार-बार शहर बदलती रही, फोन नंबर और सिम कार्ड स्वैप करती रही और यहां तक कि अपने फोन का IP एड्रेस भी बदलती रही ताकि पुलिस उसका पता न लगा सके। लेकिन सूरत पुलिस की साइबर टीम और अहमदाबाद पुलिस की मदद से आखिरकार उसे सर्खेज से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी आलोक कुमार ने बताया, ‘हमने इंस्टाग्राम के साथ मिलकर उसकी लोकेशन ट्रैक की। यह एक लंबी और पेचीदा प्रक्रिया थी।’

    पुलिस के मुताबिक, कीर्ति ने सूरत के बिल्डर को अपने जाल में फंसाया और फिर ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग की। यह कोई पहला मामला नहीं है। कीर्ति के खिलाफ पहले भी जमीन हड़पने और उगाही जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर अपनी चमक-दमक का इस्तेमाल लोगों को फंसाने के लिए करती थी। इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग ने उन्हें एक तरह की ‘पावर’ दी, जिसका वह गलत फायदा उठाती थी।

    डीसीपी आलोक कुमार ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई कीर्ति पटेल या उनके जैसे लोगों से परेशान है, तो बिना डरे पुलिस स्टेशन या फिर ACP/DCP ऑफिस में शिकायत दर्ज कराए। पुलिस अब कीर्ति के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच कर रही है। इसमें जमीन हड़पने से लेकर मारपीट तक के आरोप शामिल हैं। कीर्ति पटेल की गिरफ्तारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनके फॉलोअर्स हैरान हैं कि जिस इन्फ्लुएंसर को वे ग्लैमर और लाइफस्टाइल के लिए फॉलो करते थे, वह इस तरह के गंभीर अपराधों में शामिल हो सकती है। यह मामला एक बार फिर यह सवाल उठाता है कि सोशल मीडिया की चकाचौंध के पीछे कितनी सच्चाई होती है।

  • अमेरिका में Study Visa को लेकर नई Guidelines जारी

    अमेरिका में Study Visa को लेकर नई Guidelines जारी

    वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा। इसी के साथ विभाग ने शर्त रखी है कि आवेदकों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने ‘सोशल मीडिया अकाउंट्स’ सार्वजनिक करने होंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान में कहा, ‘नए दिशा-निर्देशों के तहत, हम F, M और J गैर-प्रवासी वर्गों में आने वाले सभी छात्र और एक्सचेंज विजिटर आवेदकों की व्यापक और गहन जांच करेंगे, जिसमें उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (सोशल मीडिया गतिविधियां) भी शामिल होगी। इस जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए, एफ, एम और जे गैर-अप्रवासी वीजा के सभी आवेदकों को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग को ‘सार्वजनिक’ करने का निर्देश दिया जाएगा।’ ऐसे में अमेरिका में उच्च शिक्षा का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि, ट्रंप प्रशासन ने स्टडी वीजा पर लगी अस्थायी रोक को हटाने का निर्णय लिया है, जिससे अब विदेशी छात्र एक बार फिर अमेरिका जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इस फैसले का सीधा फायदा पंजाब के छात्रों को होगा, जो बड़ी संख्या में हर साल अमेरिका में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवेदन करते हैं। इससे पहले, अमेरिकी सरकार ने सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए स्टडी वीजा पर रोक लगा दी थी। अब, इसे शर्तों के साथ पुनः बहाल कर दिया गया है। नई नीति के अनुसार, स्टडी वीजा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल की स्क्रीनिंग करवानी होगी। अमेरिकी वीजा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी सुरक्षा जोखिम न हो। इसके तहत आवेदकों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की गोपनीयता सेटिंग्स को ‘पब्लिक’ यानी सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा।

    नई गाइडलाइन का असर

    वीजा प्रक्रिया में सोशल मीडिया इतिहास की जांच अनिवार्य होगी। छात्रों को आवेदन के समय अपने सभी प्रमुख सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी देनी होगी। गोपनीयता सेटिंग्स को सार्वजनिक रखना अनिवार्य किया जाएगा, ताकि अमेरिकी अधिकारी संपूर्ण जानकारी की जांच कर सकें। पंजाब से हर साल हजारों छात्र अमेरिका में पढ़ाई के लिए आवेदन करते हैं। हाल ही में वीजा प्रक्रिया में आए व्यवधान से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब इस रोक के हटने से उन्हें न केवल राहत मिलेगी, बल्कि नई शर्तों के अनुरूप तैयारी करने का भी समय मिलेगा। पंजाब के कई कोचिंग सेंटर्स और वीजा कंसल्टेंट्स पहले ही छात्रों को सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों की जानकारी देने लगे हैं।
  • Ludhiana West By Election: दोपहर तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, DC का आया बयान

    Ludhiana West By Election: दोपहर तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, DC का आया बयान

    लुधियानाः वेस्ट हलके में आज सुबह से उपचुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। वहीं दोपहर 3 बजे तक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 41.04% मतदान हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) हिमांशु जैन ने बताया कि आज सुबह 7 बजे से शुरू हुआ था। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 2 घंटों (सुबह 7 से 9 बजे) में मतदान प्रतिशत 8.5% हुआ।

    जिसके बाद सुबह 11 बजे तक यह 21.51% रहा। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक मतदान 33.42% रहा। वीरवार को कई मतदान केंद्रों के दौरे के दौरान डीईओ ने मतदान कर्मचारियों, मतदाताओं और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने कहा कि अब तक मतदाताओं द्वारा शांतिपूर्ण मतदान पंजाबियों के राष्ट्र के प्रति कर्तव्य के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

    हिमांशु जैन ने मतदाताओं को मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान लोगों से अपील की कि वह बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घरों से बाहर आए। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। इस बीच, जनरल ऑब्जर्वर राजीव कुमार ने भी 45 से अधिक मतदान केंद्रों का दौरा किया और कहा कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है।

  • ऊना जिले में नगर परिषद और नगर पंचायतों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा और नगर पंचायत अंब, गगरेट, दौलतपुर चौक, टाहलीवाल, संतोषगढ़ और बंगाणा वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव नियम, 2015 के नियम 9 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित आदेश जारी किए हैं।

    उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 6(1) के अंतर्गत नगर पालिकाओं को वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमा निर्धारण हेतु प्रस्तावित प्रारूप की अधिसूचना 2 जून को जारी की गई थी। इस अधिसूचना के अनुसार नागरिकों से 9 जून तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि के भीतर कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए तथा उक्त प्रारूप को अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है।

    ये रहेगी वार्डों की सीमाएं, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा
    उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड 1 के उत्तर में आरटीओ बैरियर के पास पुलिया से जखेड़ा गांव के समांतर ओद्यौगिक क्षेत्र, दक्षिण में सूद इलेक्ट्रॉनिक्स (नजदीक केवल लोहार) की ओर मोरबड़ गांव की बाउंड्री, पूर्व में जखेड़ा गांव के साथ ओद्यौगिक क्षेत्र की बाउंड्री वाल की ओर राधा स्वामी सत्संग घर सम्मिलित है। वार्ड 2 के उत्तर में केवल लोहर दुकान की ओर मोरबड़ गावं की बाउंड्री, दक्षिण में प्रदीप के घर(गीता कॉलोनी) की ओर हरिजन मोहल्ला, पश्चिम में पीएनबी बाया ढेरा स्ट्रीट रायपुर रोड को पार करके दर्शन टी स्टॉल से गीता कॉलोनी में प्रदीप के घर की ओर तथा पूर्व में ग्राम मोरबारड की सीमा की ओर मनोहर लाल (मोहल्ला बहती) की ओर मोहल्ला हरिजन, वार्ड नंबर 3 के उत्तर में आरटीओ बैरियर के पास पुलिया से ग्राम देहलां की सीमा तक, दक्षिण में बिशन स्वरूप का घर नैना देवी मंदिर की ओर, मदन लाल का घर बसदेहरा गेट तक, पश्चिम में बिशन सिंह स्वरूप का मकान की ओर कपिल के मकान से देहलां गांव की सीमा से आरटीओ बैरियर तक और पूर्व दिशा में बसदेहड़ा गेट की ओर आर.टी.ओ. बैरियर तक क्षेत्र सम्मिलित है। वार्ड 4 की उत्तर दिशा में दीवान सिंह की झुंगी से नगर पंचायत सराय से मोहिंदर पाल के घर से सरस्वती के घर की ओर मोहल्ला फेंगर, दक्षिण में हरि किशन कुकू की दुकान से हुसन चंद की दुकान से डॉ. केवल के घर से मनमोहन के घर तक का क्षेत्र, पश्चिम में दीवान सिंह की झुंगी की ओर विश्वकर्मा मंदिर की ओर हरि किशन कुकू की दुकान और पूर्व में मोहल्ला फेंगर से मनमोहन के घर से डॉ. केवल के घर की ओर हुसन चंद की दुकान का क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर 5 के उत्तर में शांति स्वरूप के घर की ओर चौधरी स्वीट शॉप के समीप बसदेहड़ा गेट का क्षेत्र, दक्षिण में बुध देव की दुकान की ओर ओवर हेड पानी के टैंक समीप नगर पंचायत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का एरिया, पश्चिम में राम आसरी से गुरुद्वारा से राम कुमार चक्रा से सिंकदर के घर से बुध देव की दुकान का एरिया और पूर्व में बसदेहड़ा गेट के पास चौधरी स्वीट शॉप की ओर राजा मीट शॉप से ओर ओवरहेड वाटर टैंक के समीप नगर पंचायत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक का क्षेत्र सम्मिलित है। वार्ड नं 6 के उत्तर में पिरथी के घर की ओर रायपुर रोड पर शर्मा मेडिकल स्टोर तक, दक्षिण में राज कुमार पुत्र रतन चंद का घर के समांतर पंजाब सीमा की ओर गुरपाल पुत्र तिलक राज का घर, पश्चिम में पिरथी चंद के घर से माया देवी के घर से प्रेम सिंह आटा चक्की से दाता राम के घर से सुभाष के घर से राज कुमार पुत्र रतन चंद का घर और पूर्व में गुरपाल पुत्र तिलक राज के घर से सुखदेव के घर की ओर रायपुर रोड पर मेडिकल स्टोर का एरिया सम्मिलित है। वार्ड नंबर 7 के उत्तर में सोमा देवी के घर की ओर देहलां गांव में जेआर मॉडल स्कूल की बाउंड्री, दक्षिण में दाता राम के घर से शरीफन के घर की ओर पंडित सलिग राम का घर, परिचम में दाता राम के घर के समांतर रायपुर गांव की बाउंड्री से मियां जतिंद्र सिंह का घर और पूर्व में पंडित सलिग राम के घर की ओर देहलां रोड़ पर सोमा देवी का घर शामिल है। वार्ड नं. 8 के उत्तर में कर्ण चंद के घर से घुग्गा मंदिर, दक्षिण में जीपीएस बसदेहड़ से गुरू रविदास मंदिर से प्रतीम संधू के घर से पवन कुमार सुपुत्र रामनाथ का घर, परिचम में पवन कुमार के घर से रायपुर गेट से मोहल्ला भट्टी से कर्मचंद का घर और पूर्व में जीपीएस बसदेहड़ा से पटवार खाना से घुग्गा मंदिर वाला क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 के उत्तर में रावमापा बसदेहड़ा से बसदेहड़ा चौक, सराये, हेत राम और विजय का घर, दक्षिण में लेखराज के ईटभट्ठे से टाडा गांव की समानांतर सीमा से अजौली गांव की सीमा तक, पश्चिम में पवन कुमार के घर से ब्रिकिलन नकोदरी से ब्रिकिलन लेख राज गांव टाडा की सीमा तक और पूर्व में विजय के घर से सुदेश कुमारी, हरमेश सिंह के घर से कलसेड़ा गांव की सीमा से अजौली गांव की सीमा सम्मिलित है।

    नगर पंचायत अंब की सीमाएं
    उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर 1 पोलियां जसवालां में मस्तान सिंह के घर से पोलियां जसवालां (पूर्ण राजस्व गांव), मनसोह टिकरी (पूर्ण राजस्व गांव), अपर अंब पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के घर से मनमोहन सिंह, डॉ बिहारी लाल के घर तक वार्ड का विस्तार किया गया है। वार्ड नंबर 2 के अंब 1 में आईपीएच कार्यालय अंब नेहरियां रोड (उत्तरी तरफ) जीएसएस अंब से अंब चौक, अंब मुबारिकपुर रोड (पूर्वी तरफ) एसडीएम कार्यालय कॉलेज पोलियां जसवालां रोड तक (दक्षिणी तरफ) एसडीएम कार्यालय, कोर्ट/सीजीएम कार्यालय सिद्ध चन्नो मंदिर तक विस्तार किया गया है। वार्ड नंबर 3 के अंब 2 में अंब-नेहरियां रोड (उत्तरी साइड), पुल, बिजली बोर्ड से अंब चौक ऊना-अंब रोड (पूर्वी साइड) अंब चौक से अंबेडकर भवन तक, वार्ड नंबर 4 के हीरा नगर 1 में कॉलेज पोलियां जसवालां रोड (उत्तरी तरफ) एमपीडी कॉलेज, बीडीओ ऑफिस रोजगार एक्सचेंज, सिविल अस्पताल दलित बस्ती, सुखदेव सिंह और ठाकुर दास अंब मुबारिकपुर रोड (पूर्वी साइड) कॉलेज से धीमान वर्कशॉप से मालन और मदन लाल के घर तक, वार्ड नंबर 5 के हीरा नगर 2 में पूरन सिंह के घर से कलरुही सलोई रोड दक्षिणी तरफ जोगिंदर के घर से ट्यूब बेल, वार्ड नंबर 6 के आदर्श नगर में अंब मुबारकपुर रोड पश्चिमी साइड विपिन टी शॉप (कलरुही चौक) से बरगद के पेड़ तक अंब अठवां रोड (उत्तरी तरफ) गुरु रविदास मंदिर बीडीओ, वार्ड नंबर 7 के प्रताप नगर 1 में अंब अठवां रोड (उत्तरी तरफ) और अंब अंदौरा रोड (दक्षिणी तरफ) के बीच पटवार भवन और पंचायत भवन से मस्जिद के आस-पास के घरों और जीपीएस अंब बेला, वार्ड नंबर 8 के प्रताप नगर 2 में अंब अंदौरा रोड (उत्तर साइड) और नाला/खुड्ड (पश्चिमी साइड) से राम लीला मैदान से सतीश कुमार पुत्र गुलवंत सिंह के घर रेलवे स्टेशन और वार्ड नंबर 9 के प्रताप नगर 3 में ऊना अंब रोड के बीच पश्चिमी साइड और नाला खुड्ड (पूर्वी तरफ) से शर्मा स्वेट शॉप अम्ब चौक से नसीब शर्मा-नरदेव सिंह गली वाले क्षेत्र शामिल है।

    नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्डों की सीमाएं
    नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 1 के उत्तर में खानपुर गांव की सीमा, दक्षिण में स्वां पुल वीरभद्र चौक और स्कूल ग्राउंड स्ट्रीट, पूर्व में मैहतपुर रोड़ तथा पश्चिम में स्वां नदी शामिल है। वार्ड नंबर 2 के उत्तर में स्कूल ग्राउंड जीपीएस जट्टपुर, स्वर्ण सिंह का घर और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दक्षिण में मोहल्ला लबेरिया नंगल रोड़ रमेश हलवाई की दुकान, पूर्व में माजरा गावं और पश्चिम में वीरभद्र चौक और रमेश हलवाई वाला क्षेत्र शामिल है। वार्ड नंबर 3 के उत्तर में नंगल रोड बस स्टैंड प्यारा सिंह का घर, दक्षिण में सेजोवाल गांव की सीमा, पूर्व में माजरा-सनोली गांव और पश्चिम में संतोषगढ़-सेजोवाल रोड़ कुजा बैरियर, वार्ड नंबर 4 के उत्तर में स्वां पुल, वीरभद्र चौक नंगल रोड़, दक्षिण में भंजड़ा और हरिजन गली, पूर्व में हिमपुर्श बुड बर्क, सैजोवाल रोड, पुराना नगर परिषद भवन और पश्चिम में स्वां नदी, वार्ड नंबर 5 के उत्तर में एसडी पब्लिक स्कूल और रविदास मंदिर, दक्षिण में आईपीएच कार्यालय, पूर्व में सैजोवाल रोड़ तथा पश्चिम में राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हरिजन सराये गली से गैरियां के मकान तक, वार्ड नंबर 6 के उत्तर में सुभाष करियाना स्टोरतक , दक्षिण में रामनाथ हलवाई और शिवालय पांडये, पूर्व में नैगियां और गैरियां गली तथा पश्चिम में मेन बाजार, रामनाथ हल्वाई की दुकान से सुभाष करियाना स्टोर तक, वार्ड नंबर 7 के उत्तर में बाबा नागा मंदिर रौनक लाल दुकान से रमेश चब्बा के मकान तक, दक्षिण में चेत सिंह के मकान से सैजोवाल रोड, पूर्व में सैजोवाल रोड नगर परिषद, शोपिंग कम्पलैक्स, पश्चिम में बाबा नागा मंदिर से जीतु हल्वाई की दुकान तक, वार्ड नंबर 8 के उत्तर में भजड़ा गली नाई की दुकान, दक्षिण में धटटे वाला खुह से जीतु हल्वाई तक, पूर्व में नाई की दुकान मेन बाजार जीतु हल्वाई की दुकान तक और पश्चिम में स्वां नदी, वार्ड नंबर 9 के उत्तर में मेन बाजार धटटे वाला खुह गली, दक्षिण में गांव सैजोवाल हदवन्दी, पूर्व में मेन बाजार, कुंजा चौक, सैजोवाल रोड और पश्चिम में स्वां नदी का क्षेत्र सम्मिलित है।

    नगर पंचायत दौलतपुर चौक की सीमाएं
    उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर 1 शिव मंदिर एरिया में शुरू में बैंक भवन  मीना मुमुत्री स्व. राणा राम सिंह के भवन के साथ नाला के साथ गाँव डंगोह की मीमा को छूते हुए  हरबंस लाल पूर्व की ओर मुड़ते हुए तलवाडा रोड होते हुए नगर पंचायत की सीमा बहेडा रोड के साथ-साथ  मीना सुपुत्री स्व. राणा रम सिंह के भवन तक पहुंचते है। दक्षिण की ओर, तालाब की और मुड़ते हुए फिर मुरिंदर सिंह सुपुत्र स्व.  तारा चन्द इत्यादि तक  मीना सुपुत्री स्व. राम सिंह के घर तक, वार्ड नंबर 2 तूते वाला कुआ में मुख्य बाजार से शुरू लक्ष्मी स्वीट की दुकान ढोलवाह रोड की और मुडते हुए नालू वाला गोहर महंती देवी पत्नि स्व. जोगिन्दर सिंह के घर तक उत्तर की तरफ मैरे वाला गोहर उत्तर की और आबादी मोहल्ला लोअर तरखान लोअर फटडा  नानक चन्द के घर तक साथ सीमा बबेहड़ और पश्चिम की और कृष्णा देवी के घर तक मुख्य बाजार चौक लक्ष्मी मिठाई की दुकान तक जाता है। वार्ड नंबर 3 के सीता राम मंदिर में  रशपाल सिंह के घर से शुरू हुआ दक्षिण के तरफ मैरा वाला गोहर निचले तरखान, मोहल्ला ख्वैया, मोहल्ला घरातिय मोहल्ला पटवारी उतर की तरफ मैरे वाला गोहर मोहल्ला निचले राणा, उप्पर तरखान फलेवाला गोहर शमशेर सिंह सुपुत्र स्व. रुलिया राम के घर तक साथ रास्ता बाड़ी को सम्मिलित करते हुए मोहल्ला नाई, खत्री,  रशपाल के घर तक। वार्ड नंबर 4 पुखर एरिया में शुरू मोहल्ला सूरेहडे, मोहल्ला लोहारा के साथ नगर पंचायत की सीमा के माथ मोहल्ला राणा, कुम्हार, ब्राहमण और मोहल्ला प्रदीप सिंह सुपुत्र शिर सिंह सुरिन्दर सिंह,  ओंकार सिंह सुपुत्र स्व. लक्ष्मण दास मोहल्ला सूरेहडा। वार्ड नंबर 5 बेहली एरिया में आरम्भ में मोहल्ला अम्बिया दोनों रफ पूर्व और पश्चिम में नालूवाला गोहर को छुते बाड़ी की और दर्ज लाहड़ से लेकर मोहल्ला मंदहरू खड्डु तक दक्षिण की तरफ और मोहल्ला बेहली पूरा है। वार्ड नंबर 6 मियां का तालाब एरिया में आरम्भ में मोहल्ला छिम्वे लोअर वाहती, कबीर पंथी नालू वाला गोहर को छूते हुए फिर मुड़ते हुए ढोलवाह गोहर भूत खड्ड सहित झिर आदि घर गुगा मंदिर सहित और वापिस नालू वाला गोहर के नजदीक प्रहलाद सिंह के घर तक और वार्ड नंबर 7 भट्ठा एरिया में बस स्टैंड से शुरू हो कर मुबारिकपुर तलवाडा रोड के दोनों और सुनील सिंह सुपुत्र के. एम. प्रेमी का घर तथा दक्षिण दिशा चोधरिया वाला तालाब भठा सहित  सुरिंदर सिंह सुपुत्र स्व.  तारा चन्द, नेत्र सिंह आदि तथा दक्षिण की और बहेडा रोड भूत खड्ड तक तथा वापिस बस अड्डा तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

    नगर पंचायत गगरेट की सीमाएं
    उन्होंने बताया कि नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर 1 में किशोरी लाल के घर के पूर्वी छोर से शुरू होकर बेगीचा करब से पश्चिमी छोर की ओर धु्रव सिंह आदि के घर तक। गगरेट खड्ड से ट्यूबेल नं. 48 से पुराने अम्ब रोड से महेश बाडी के घर से राधे शाम मंदिर तक, कुएं के पास से महेश चंद के घर से भरवाईं रोड की ओर दाईं ओर किशोरी लाल के घर तक इस वार्ड की सीमा से होते हुए किशोरी लाल के घर के पास वार्ड नं. 1 की सीमा को छूते हुए। वार्ड नंबर 2 में राधा शाम मंदिर के दक्षिणी छोर से शुरू होकर एसबीआई के बाईं ओर चोई के बाईं ओर से उत्तर की ओर राणा राम सिंह के घर तक और फिर घुमावदार रास्ते से नगर पंचायत गगरेट की सीमा तक और अंब रोड पर वाईं साइड से सब स्टेशन बिजली क्रॉसिंग अंब रॉड के शिकायत कार्यालय की ओर और फिर राधा शाम मंदिर तक। वार्ड नंबर 3 में किशोरी लाल के घर से उत्तर दिशा में आगे बढ़ते हुए, दाहिनी ओर से होते हुए  चरण दास वैदे के घर तक, घुमावदार रास्ते से होते हुए बायीं ओर बढ़ते हुए रोशन लाल के घर तक, पुलिस स्टेशन की ओर मुड़ते हुए, ऊना गगरेट रोड को पार करते हुए कलोह गांव के लिंक रोड से होते हुए नगर पंचायत गगरेट के लिंक रोड तक। बिन्दु से दाईं ओर बढ़ते हुए गुरदयाल के घर से होते हुए बाईं ओर के घर से होते हुए पक्का परोह तक पहुंचते हुए गगरेट ऊना रोड को पार करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय से दाईं ओर बढ़ते हुए  किशन चंद के घर तक। वार्ड नंबर 4 में वार्ड नं. 3 के सामने पूर्वी दिशा में दसौंधी राम द्वारा नवनिर्मित मंदिर से शुरू होकर दौलतपुर रोड के बाईं ओर विद्युत उपमंडल से गुजरते हुए पक्के परोह तक पहुंचते हुए रास्ते के दाईं ओर बढ़ते हुए  स्वर्ण सिंह के घर तक, यहां से दाईं ओर मुड़कर भट्टियों की आब्दी से गुजरते हुए  बहादुर सिंह के घर से होते हुए मुंशी राम आदि के घर सहित चोई को पार करते हुए यहां से फिर से सब इंस्पेक्टर करम चंद के घर तक पहुंचते हुए चोई के साथ दाईं ओर बढ़ते हुए मंदिर तक। वार्ड नंबर 5 में गगरेट दौलतपुर रोड पर उत्तरी दिशा से शुरू होकर राधा स्वामी सत्संग घर से ठाकुर द्वार होते हुए  प्रकाश चंद, अनिल कुमार और मेहर सिंह के घर से होते हुए गगरेट होशियारपुर रोड को पार करते हुए बस अड्डा से होते हुए इस रोड के दाईं ओर नरंजन लाल अग्रवाल और जूता बनाने वाले गुरदयाल सिंह के घर को पार करते हुए गगरेट चौक से होते हुए गगरेट दौलतपुर रोड की ओर राधास्वामी सत्संग घर तक और वार्ड नंबर 6 में गगरेट चौक पर राम मूर्ति की दुकान से शुरू होकर पश्चिमी दिशा की ओर गगरेट दौलतपुर रोड पर सूद सराय तक स्वर्ण भारद्वाज के घर के पीछे से गगरेट कद को पार करते हुए प्रकाश चंद दर्जी सुशील कुमार के घर से गुजरते हुए बिजली के डिवीजनल ऑफिस के पीछे सरदार प्यारा सिंह के घर को शामिल करते हुए गगरेट भरवाईं रोड पर बाएं तरफ मुड़कर मित्तलउद्योग तक पहुंचते हुए ट्रक यूनियन क्रॉसिंग से गुजरते हुए फिर से राम मूर्ति की दुकान तक का क्षेत्र शामिल है।

    नगर पंचायत बंगाणा की सीमाएं
    उन्होंने बताया कि नगर पंचायत बंगाणा के वार्ड 1 नायली उपरली के उत्तर में महाल बंगाणा, दक्षिण में महाल नायली उपरली, पूर्व में महाल नायली उपरली और पश्चिम में महाल बंगाणा शामिल है। वार्ड नंबर 2 तेही के उत्तर में महाल मरहोट ब्राह्मण, दक्षिण में महाल बौट, पूर्व में वनधार सोलासिंगी और पश्चिम में महाल नारगडू, वार्ड नंबर 3 बौट के उत्तर में महाल नारगडू, दक्षिण में महाल भलेत, पूर्व में महाल वनधार सोलासिंगी और पश्चिम में महाल नायली उपरली, वार्ड नंबर 4 भलेत के उत्तर में महाल नायली उपरली, दक्षिण में महाल मुच्छाली, पूर्व में महाल बौट और पश्चिम में महाल घड़ो, वार्ड नंबर 5 मुच्छाली खास के उत्तर में महाल नायली झिक्ली, दक्षिण में महाल डोहगी झिक्ली, पूर्व में महाल भलेत और पश्चिम में महाल घड़ो, वार्ड नंबर 6 बंगाणा के उत्तर में महाल खारुनी, दक्षिण में महला घड़ो, पूर्व में महाल सलोह और पश्चिम में महाल झवरानी और वार्ड नंबर 7 चिल्ली के उत्तर में महाल बंगाणा, दक्षिण में महाल डुम्खर, पूर्व में महाल बंगाणा और पश्चिम में महाल तमलेट का क्षेत्र सम्मिलित है।

    नगर पंचायत टाहलीवाल की सीमाएं
    उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचाय टाहलीवाल के वार्ड नंबर 1 के उत्तर में मानूवाल गांव की सीमा, दक्षिण में टाहलीवाल से लालूवाल रोड़, पूर्व दिशा में रावमापा नंगल कलां से ललड़ी की बैक साइड और पश्चिम में श्यामपुरा और छेत्रां गांव की सीमाएं शामिल हैं। इसके साथ ही वार्ड नंबर 2 के उत्तर में मानूवाल गावं की सीमा, दक्षिण में आटा मिल से रावमापा नंगल कलां, पूर्व में पाथ शिव मंदिर से आटा मिल और पश्चिम में रावमापा नंगल कलां से मानूवाल की सीमा, वार्ड नंबर 3 के उत्तर में जल शक्ति विभाग के कार्यालय से जट्टपुर स्वां की सीमा, दक्षिण में छोटी पुली संतोषगढ़ रोड़ से मेन चौक हरोली रोड़, पूर्व में स्वां नदी और पश्चिम में मेन चौक हरोली रोड से जल शक्ति विभाग का कार्यालय, वार्ड नंबर 4 के उत्तर में मेन चौक टाहलीवाल में मक्खन सिंह की स्वीट शॉप से एएनएम स्कूल संतोषगढ़ रोड़, दक्षिण में जट्टपुर स्वां से बट्ट कलां की सीमा से लेकर पवन कुमार के घर तक, पूर्व में स्वां नदी और पश्चिम में शुरूआत में पवन कुमार के घर से मास्टर जोगिंदर सिंह के घर, वार्ड नंबर 5 के उत्तर में क्रेमिका इंडस्ट्री के सामने पुली से शुरू होकर मेन चौक टाहलीवाल/बाथू रोड, ज्ञान लिंक रोड ज्ञान चंद की दुकान, दक्षिण में बाथू लिंक रोड पटवार खाना की पुल्ली से शुरू होकर आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी तक, वार्ड नंबर 6 के उत्तर में पटवार खाना रोड घर से अखरी देवी से बीटन की सीमा, दक्षिण में पवन कुमार के घर से बीटन सीमा, पूर्व में लिंक रोड पटवार खाना से पवन कुमार के घर और पश्चिम में बीटन की सीमा तथा वार्ड नंबर 7 के उत्तर में श्यामपुरा की सीमा से क्रेमिका इंडस्ट्री के सामने पुली तक, दक्षिण में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, पूर्व दिशा में क्रेमिका इंडस्ट्री के सामने पुली से आयुर्वेंदिक डिस्पेंसरी और पश्चिम में बीटन की सीमा शामिल है।

  • Punjab News: Jalandhar सहित कई जिलों में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: Jalandhar सहित कई जिलों में बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ (SFJ) के मुख्य ऑपरेटिव और अमेरिका में बैठे SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी सहयोगी रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। रेशम सिंह को फिल्लौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ और राज्यभर में खालिस्तान समर्थक ग्राफिटी करने के आरोप में पकड़ा गया है। आरोपी रेशम सिंह बरनाला के गांव हमीदी का रहने वाला है। उसने पटियाला, फरीदकोट, जालंधर सहित कई जिलों में SFJ और खालिस्तान समर्थक ग्राफिटी की और तब से वह फरार चल रहा था।

    आज पुलिस ने आरोपी रेशम सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट से पुलिस को रेशम सिंह का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। रेशम सिंह पर हरियाणा सहित पंजाब के कई स्थानों पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। रेशम सिंह के बैंक खातों की भी जांच की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के बैंक खातों की पड़ताल करने से पता चला है कि आरोपी ने 10 लाख की फंडिंग हुई थी। वहीं अब यह पता लगाया जा रहा है कि वह कितने सालों से फंडिंग हो रही थी।

    इसकी क्या-क्या प्रॉपर्टी है पिछले 6 सालों की इसकी प्रॉपर्टी का सारा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ताकि आने वाले समय में संपत्ति को भी अटैच कराया जा सके। बता दें कि आरोपी को लेकर बीते दिन डीजीपी गौरव यादव ने बताया था कि जांच में सामने आया है कि अमेरिका में बैठे सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल, जो कई यूएपीए मामलों में वांछित है और SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर आरोपी ने जून 2025 के पहले सप्ताह में फिल्लौर के नंगल में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। डीजीपी ने कहा, “मई 2025 में भारत-पाक तनाव के दौरान, रेशम सिंह ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ और ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ जैसे भड़काऊ नारे लिखे ताकि जनता में अशांति फैलाई जा सके और देशविरोधी भावना फैले।”उन्होंने बताया कि आरोपी को इन गतिविधियों के लिए विदेश से फंडिंग भी मिल रही थी।

     
  • Punjab News: आलीशान घर पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: आलीशान घर पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गांव शेरखा में पुलिस और प्रशासन ने नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घर पर पीला पंजा चला दिया। दरअसल, सरकारी पंचायती जमीन के 10 मारले की जगह पर नाजायज कब्जा कर नशा तस्कर की तरफ से 2 मंजिला आलीशान घर बनाया गया था। इस अवैध कब्जे से पर आज प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए घर पर पीले पंजा चलाकर उसे तोड़ दिया गया।

    मामले की जानकारी एसएसपी भूपिंदर सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी। दूसरी ओर पक्ष के एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन कब्जा लें ले, लेकिन इसे डिमोलिश ना करे। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने कहा कि दोनों भाइयों सुखदेव सिंह सूखा और गुरमुख सिंह पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस का कहना है कि यह नशा बेचकर उस पैसे से सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इस जगह पर आरोपियों ने महलनुमा आलीशान कोठी बनाई हुई थी। एसएसपी ने कहा कि इस पर कार्रवाई करने के लिए रेवेन्यू विभाग हमारी सहायता मांगी थी।

    जिसमें उन्होंने कहा था कि व्यक्ति ने सरकारी जगह पर नजायज कब्जा किया हुआ। इस दौरान उक्त व्यक्ति को लेकर यह सामने आया कि यह ड्रग बेचने में शामिल है। पुलिस ने कहा कि सुखदेव सिंह सूखा और गुरमुख सिंह उर्फ ईलू पर पहले भी कई मुकदमे दर्ज है। वहीं तहसीलदार हरमिंदर सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मकान मालिक ने 15 मारले में से 10 मारले जगह पर नजायज कब्जा किया हुआ था। इस दौरान उन्हें प्रशानस की ओर से पहले नोटिस दिया था। जिसके बाद आज यह कार्रवाई की गई।

  • Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 5 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 अवैध हथियार बरामद किए है। जिनमें 3 अवैध पिस्तौल 30 बोर, 3 अवैध पिस्तौल 32 बोर, एक देसी कट्टा 315 बोर, 10 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा 24 मई 2025 गांव देण कलां निवासी दलविंदर सिंह पर 7-8 अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से तलवारों और रॉड से हमला किया था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर में केस नंबर 78/2025 दर्ज किया गया था। जिसमें तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी व अन्य अज्ञात आरोपी नामजद किए गए। जिसके बाद आज 5 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। तेजिंदर सिंह पहले से ही हत्या के केस नंबर 38/2022 में जेल में बंद था।

    उसे 13 जून 2025 को फिरोजपुर सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि जेल से ही उसने अपने साथियों सुखचैन सिंह उर्फ सुखी, राहुल उर्फ कड्डू, विपल कुमार उर्फ बिट्टू, और देव करण को दलविंदर सिंह पर हमला करने का निर्देश दिया था। 14 जून 2025 को सुखचैन सिंह और राहुल को गिरफ्तार किया गया। 16 जून को विपल और देव को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 32 बोर की 1 अवैध पिस्तौल, 7 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन और 315 बोर का 1 देसी कट्टा बरामद किया गया।

    आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अवैध हथियार मध्य प्रदेश से खरीदकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर 18 जून को 5 और हथियार, 3 पिस्तौल 30 बोर, 2 पिस्तौल 32 बोर, 8 मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि तेजिंदर सिंह उर्फ फौजी, जिंदा हत्या केस में मृतक के परिजनों पर राजीनामा के लिए दबाव बना रहा था। दलविंदर सिंह, मृतक जिंदा का दोस्त था जो इस राजीनामा का विरोध कर रहा था। इसी वजह से तेजिंदर ने जेल से ही हमला करवाया। तेजिंदर और राहुल पहले जेल में साथ रह चुके हैं और वहीं से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क में आए।

    इनका उद्देश्य पंजाब में पटियाला समेत कई इलाकों में टारगेट किलिंग की घटनाएं अंजाम देना था। यदि ये हथियार बरामद नहीं होते तो कई बड़ी घटनाएं हो सकती थीं। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी 19 जून 2025 तक पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस आज इन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की रिमांड मांगेगी ताकि और भी खुलासे किए जा सकें। पुलिस का मानना है कि यदि यह कार्रवाई समय रहते न की जाती तो यह गैंग पंजाब में शांति भंग कर सकता था।

  • राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

    राहुल गांधी के जन्मदिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में जिला ऊना युवा कांग्रेस द्वारा एक विशेष सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के दुलैहड़ स्थित लेवर हॉस्टल परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर बाद तक चले शिविर में 400 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेते हुए शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बल मिला। शिविर में एमडी डा. मुनीष चौधरी, चेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अभिषेक शर्मा, ईएनटी डा. सागर, मेडिकल ऑफिसर डा. अक्षिता वर्मा, फार्मेसी ऑफिसर मोहन लाल व स्टॉफ नर्स अंशिका ने अपनी सेवाएं  दी। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों के लिए समर्पित रहे हैं और उनके जन्मदिवस पर इस प्रकार के सेवा कार्य करना उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से जुडऩे का कार्य करती रहेगी। उधर, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्त्रोत राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करना उनके लिए केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि उनके विचारों और मूल्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास है। राहुल गांधी हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, युवा और आमजन की सेवा और अधिकारों की बात करते हैं। यह शिविर उनके भारत जोड़ो और सेवा भाव के संदेश को आगे बढ़ाने की एक छोटी सी कोशिश है। इस अवसर पर नितिश शर्मा, सतविंद्र सिंह, निशांत राय, महिंद्र कुमार, यश संधु, निखिल शर्मा, गोल्डी सैणी, नीरज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।