Blog

  • पंजाबः SBI के लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में एसबीआई में लूट मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी तरनतारन के अश्विनी कपूर ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन अजय राज सिंह, डीएसपी सब-डिवीजन तरनतारन, डीएसपी डी तरनतारन के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान सीआईए स्टाफ थाना प्रभारी ने एसबीआई बैंक झबाल में हुई डकैती की वारदात को ट्रेस करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    बता दें कि दिनांक 29.02.2024 को एसबीआई बैंक झब्बल के कैशियर अश्विनी कुमार ने बयान दर्ज कराया था कि 02 अज्ञात व्यक्ति हेलमेट पहनकर एसबीआई बैंक झब्बल में घुसे और सामने खड़े बैंक गार्ड कवलजीत सिंह ने उनको अपना हेलमेट उतारने के लिए कहा गया। इस दौरान एक युवक ने गार्ड पर पिस्तौल तान कर उससे 12 बोर की पिस्तौल छीन ली और दूसरे युवक ने बैंक में खड़े ग्राहकों को धमकाया और जमीन पर लेटने को कहा। तभी दो अज्ञात युवकों ने बैंक कैशियर से कैश बैग में रखने को कहा। इस दौरान हेलमेट पहने दो युवक 7 लाख 82 हजार 50 रुपये से भरा कैश बैग लेकर 3 से 4 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद झब्बल थाने में 14 दिनांक मुकद्दमा नंबर 29.2.2024 अपराध 392,34- 25,27/54/59 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आगे की जांच की गई।

    इस संबंध में सीआईए स्टाफ और अन्य अलग-अलग टीमों ने उक्त मामले का पता लगाते हुए आरोपी गुरिंदर सिंह उर्फ ​​गिंदर पुत्र हरभजन सिंह निवासी नौशेरा पन्नूआ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये और गार्ड से छीनी गई 12 बोर राइफल जब्त कर ली। इस दौरान बैंक डकैती के दौरान इस्तेमाल की गई ब्रेजा गाड़ी पीबी 02 डीएस 0607 बरामद की। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि यह गाड़ी उसके भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा वारदात के समय प्रयोग किया गया बुलेट मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 एएफ 5927, जो वारदात से पहले तरनतारन जमस्तपुर पुल रोही से छीना गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूछताछ में ओर खुलासे हो सके।

  • जालंधरः BMS Fashion के संचालकों की बढ़ी मुश्किलें, GST विभाग ने दी दबिश, देखें Live

    कुछ दिन पहले गोलियां चलाने के मामलें में लक्ष्य पर हुई थी FIR

    जालंधर, ENS: BMS Fashion के संचालकों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में गोली चलाने के मामले में BMS Fashion का संचालक सुर्खियों में रहा था। वहीं अब मिली जानकारी के अनुसार आज BMS Fashion पर जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। जिसके चलते BMS Fashion के कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी जीएसटी विभाग के कर्मियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले BMS Fashion के संचालक द्वारा अपने ही कर्मी अमित पर गोली चलाने का मामला सामने आया था। इस मामले मे पुलिस ने लक्ष्य पर मुकदमा दर्ज किया है।

    इस मामले में अमित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह दुकान के बाहर खड़ा था, जहां उसका संचालक लक्ष्य के साथ विवाद हो गया। इस दौरान गुस्से में आए लक्ष्य ने गोली चला दी थी। जिसको लेकर BMS Fashion का संचालक काफी सुर्खियों में रहा।

    हालांकि उससे पहले भी BMS Fashion संचालक द्वारा अपने रिश्तेदार के साथ हुए विवाद के दौरान भी गोली चलाई गई थी। उस दौरान पीड़ित परिवार ने BMS Fashion संचालक पर राजनेताओं के साथ उसके संबंध होने के आरोप लगाए थे। पीड़ित ने आरोप लगाए थे कि राजनेता की शह के कारण उस समय पुलिस ने BMS Fashion के संचालक सहित अन्य हमलावारों को गिरफ्तार नहीं किया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में बाद में राजीनामा हो गया था।

  • कपूरथलाः मां की बीमारी से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    कपूथलाः जिले के संतपुरा इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मां की बीमारी से परेशान युवक ने घर में आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का शव घर में पंखे से लटकता मिला। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय दीपक कुमार निवासी मोहल्ला संतपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी।

    इसकी पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संजीवन जसवाल ने बताया कि मृतक के पिता छोटे लाल ने बयान दिए है कि वह लेबर का काम करता है। उसके बेटे की शादी तनु वासी बनारस के साथ हुई थी। अभी एक माह पहले ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। वह रणधीर कालेज रोड पर न्यू दीप लैब के नाम से लैबोट्ररी चलाता था। वह बीते दिनों अपने गांव जय नगर जिगनी यूपी गया हुआ था। बाद में मेरी पत्नी गीता देवी बीमार हो गई। बेटे ने उसे कपूरथला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया और मुझे इसकी सूचना दी। पत्नी के बीमार होने की सूचना पाकर वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई और न ही किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

    इसके बाद उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे के लॉक को कटर से काटा गया। जब कमरे में देखा तो उसके बेटे ने कपड़े की मदद से पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। कपड़े को काट कर बेटे के शव को नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। उसने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस की प्राथमिक जाँच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया यह भी जा रहा है कि युवक माँ की बीमारी को लेकर चिंता में था और डिप्रेशन के चलते उसके यह कदम उठाया है। थाना सिटी SHO संजीवन जसवाल के अनुसार पुलिस टीम ने जाँच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जिसके बाद पुलिस ने मृतक युवक के पिता के ब्यानों के आधार पर धारा 174 की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

  • पंजाब : चोरों ने सुविधा केंद्र में की लाखों की चोरी, देखें वीडियो

    एलईडी व अन्य सामान चोरी

    गिद्दड़बाहा : एसडीएम कार्यालय और डीएसपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित सुविधा केंद्र में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच चोरों ने एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। बेशक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन सीसीटीवी कैमरे का वीडियो साफ नहीं है।  इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

    पुलिस ने घटना की जांच की है और इस सिलसिले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। आपको बता दें कि करीब दो माह पहले गिद्दड़बाहा इलाके में लगातार हो रही चोरियों के मामले में उस समय पुलिस द्वारा चोर गिरोह को गिरफ्तार करने के बाद चोरियों पर विराम लग गया था। लेकिन अब सरकारी दफ्तर में चोरी की वारदातों पर लगाम नही लग रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • 10 महीने पहले हुई शादी का खौफनाक अंत, जाने मामला

    हरियाणा : युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कैथल के ढांड में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी की दूसरी शादी करने की बात से परेशान था। शादी के बाद उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। ढांड थाना में दी गई शिकायत में बलदेव सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। वे 3 भाई हैं। उसके भाई सहदेव (19) की करीब 10 महीने पहले सोनिया नाम की लड़की से शादी हुई थी। वह पहले गांव ढांड में रहती थी, लेकिन फिलहाल पति से अलग राजपुरा में रह रही है।

    उसने बताया कि उसके भाई सहदेव की पत्नी सोनिया 3 दिन पहले अपने परिवार से मिलने की बोल कर अपने मायके गई थी। उसने बताया कि सोनिया अक्सर उसके भाई को फोन पर धमकी देती थी और कहती थी कि उसे सहदेव के साथ नहीं रहना। क्योंकि उसने दूसरी शादी कर ली है। पत्नी सोनिया की इस बात से उसका भाई मानसिक तौर से परेशान रहने लगा। सोमवार को अपनी पत्नी सोनिया से तंग आकर उसने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

    बलदेव ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी सोनिया जिम्मेदार है। उसने उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। थाना ढांड के SI सुभाष चंद ने बताया कि ढांड में युवक सहदेव की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने थाना ढांड में उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • पंजाब : लेंटर को लेकर AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच क्रेडिट वॉर शुरु, देखें वीडियो

    अमृतसर : जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। क्षेत्रों में विकास कार्यों का श्रेय लेने का दौर भी शुरू हो गया है। ताजा मामला अमृतसर के मुहकमपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले श्मशान घाट का है। जहां श्मशान घाट की जमीन पर लेंटर डालने को लेकर क्रेडिट वॉर शुरू हो गई है। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आप कार्यकर्ताओं की ओर से थाना मोहकमपुरा की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई।

    पत्रकारों से बात करते हुए आप कार्यकर्ता ने कहा कि वह और उनकी टीम ने मोहकमपुरा में मजबी सिंघा के श्मशान घाट का दौरा किया, वे सभी काम कर रहे है। लेकिन कुछ शरारती तत्व हैं जो कांग्रेस पार्टी से संबंधित है। वे जानबूझकर उनके साथ झगड़ा कर रहे हैं और उनके साथ मारपीट की है। जिसके संबंध में उन्होंने थाना मोहकमपुरा की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी हरकतें बंद नहीं करेंगे तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर करेंगे।

    इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहकमपुरा थाना अंतर्गत श्मशान घाट पर 2 पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें एक पक्ष श्मशान की दीवार बना रहा था। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया। लेकिन अब यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों ने मोहतबारों में बैठकर फैसला कर लिया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी पक्ष ने भी अपना आवेदन वापस ले लिया है। अगर वे दोबारा कोई आवेदन देंगे तो पुलिस अपने मुताबिक कार्रवाई करेगी।

  • जालंधरः प्लाजा चौंक पर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: प्लाजा चौंक के पास दो पक्षों में झगड़ा होने का मामला सामने आया  है। जहां दो पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान चौंक पर भारी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान वहां पर भारी जाम लग गया। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर एनआरआई द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान दुकानदार ने एनआरआई को दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मना किया था। आरोप है कि गुस्से में एनआरआई सिख युवक ने गाड़ी से पंच निकालकर दुकान पर जड़ दिया। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हो गया।

    इस दौरान आरोप लगे हैकि गाड़ी के ड्राइवर ने दुकानदार का सामान बिखेर दिया और दुकानदार के साथ हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और पार्षद शैरी चड्ढा मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए शैरी चड्ढा ने कहा कि दुकानदार के साथ गाड़ी चालक द्वारा किया गया बर्ताव गलत है। उनका कहना है कि उक्त एनआरआई के खिलाफ वह बनती कार्रवाई की पुलिस से मांग करेंगे। वहीं हमला करने के बाद उक्त हमलावार गाड़ी में बैठ गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उक्त कार चालक को पकड़कर 4 नंबर थाने ले जाने लगी। तो हमलावार ने कई लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि इस घटना में कार चालक द्वारा दो व्यक्तियों को गाड़ी के नीचे दिया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की टांग टूट गई। जिसके बाद थाने में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया। वहीं लोगों द्वारा गाड़ी चालक के साथ थाने के बाहर हाथापाई हुई। वहीं लोगों द्वारा कार चालक की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया है। 

  • पंजाबः सांसद बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु सहित 60 कार्यकर्ताओं को कोर्ट में किया जा रहा पेश, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम में ताला लगाने के मामले में पुलिस ने सासंद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों पर मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर आज सभी ने पुलिस को गिरफ्तारियां दे दी है। हालांकि इस घटना में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी भी उतरी। वहीं पुलिस ने सभी कोर्ट तनिसथ गोयल की कोर्ट में पेश किया गया। 

    बता देंकि इस पहले आज पुलिस ने भारत भूषण आशु को घर में नजरबंद कर लिया था। वहीं दूसरी और एसपी और डीएसपी सासंद बिट्टू के घर गए, जहां उनकी बिट्टू के साथ मीटिंग हुई थी। लेकिन वह अपनी गिरफ्तार देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस के सैकंड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां सैकंड़ों कार्यकताओं की मौजूदगी में बिट्टू, भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों ने गिरफ्तारी दी।

    वहीं इस घटना के दौरान वहां पर काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। इस हंगामें में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी उतर गई। वहीं सैकंड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं को लेकर पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। हालांकि सांसद बिट्‌टू ने कहा कि आप सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

  • पंजाब : लुटेरों ने कार सवार को बनाया निशाना, लाखों की नगदी लूटी

    गुरदासपुर : लुटेरों द्वारा लूट का मामले आए दिन सामने आते रहते है। लुटेरे लूट के नए-नए तरीके अपनाते है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है । जहां लुटेरों ने सड़क पर कीलें बिछाकर कार को पंचर कर दिया। इसके बाद कार से उतरते ही दुकानदार से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देकर बैग से करीब डेढ़ लाख रुपए लेकर फरार हो गए। युवक देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था।

    मामला थाना काहनूवान के अंतर्गत गांव नैने कोट के आईटीआई के पास का है। पीड़ित युवक संदीप सिंह निवासी गांव भरो हरनी ने बताया कि वह कस्बे हरचोवाल में रेडीमेड कपड़े व पगड़ी सेंटर की दुकान चलाता है। बीती रात वह अपनी दुकान बंद कर करीब 9 बजे अपने गांव लौट रहा था। जब वह नैने कोट से सठयाली जाने वाली सड़क पर स्थित आईटीआई के पास पहुंचा तो उसे एहसास हुआ कि उसकी कार पंक्चर हो गई है।

    जब उसने टायर चेक करने के लिए कार रोकी तो सड़क के किनारे झाड़ियों में छिपे 3 युवक उसके पास आए। जिनके हाथों में डंडे और बेसबॉल थे और उन्होंने उसे धमकाते हुए पीटना शुरू कर दिया और कार की खिड़की खोल दी। उन्होंने ड्राइवर की सीट के बगल वाली सीट पर रखा बैग उठाया और वहां से भाग गए।

    पीड़ित संदीप सिंह ने बताया कि जब उन्होंने पंचर ठीक करने के लिए टायर खुलवाया तो उन्हें पता चला कि लुटेरों ने सड़क पर कीलें बिखेर दी थीं, जिससे उनकी कार पंचर हो गई। मामले की शिकायत थाना काहनूवान में दर्ज करवा दी गई है। उधर काहनूवान थाने के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने कहा कि संदीप सिंह ने बयान के अधार पर आगे की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जायेगी।

  • पंजाब :अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: उपचाराधीन एक हृदय रोग के मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली बुजुर्ग महिला इंदरजीत कौर के परिजनों के मुताबिक उनकी मां को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे उन्हें श्री मुक्तसर साहिब के एक निजी अस्पताल में ले गए। मां के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने एंजियोग्राफी और अन्य जरूरी जांच के बाद हार्ट में स्टंट डाला।

    कुछ समय बाद उनकी मां की तबियत ख़राब हो गई और उनकी माँ की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने इसे ईश्वर की इच्छा मानकर अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन आज जब उन्होंने मां के अंतिम संस्कार के बाद फूलों की रस्म का अनुष्ठान करते समय फूल इकट्ठे किए तो उनकी मां के शरीर में बहुत सारी ऐसी सामग्री मिली जो मेडिकल उपयोग के लिए होती है। जिसके बाद वे सभी परेशान हो गए।

    परिजनों के अनुसार संबंधित डॉक्टर द्वारा दिल में स्टंट डालते समय ये तार आदि अंदर छोड़ दिए गए, जिससे मां की मौत हो गई। उधर, संबंधित डॉक्टर का कहना है कि उनके पास पूरे ऑपरेशन का वीडियो बनाया गया है और वही परिवार के लोग जो सामान दिखा रहे हैं तो ऐसी कोई भी सामान स्टंटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। उन्होंने इन आरोपों से नाकार दिया है।