Blog

  • 119 लोगों के चालान कटे

    119 लोगों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने और सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वाले कुल 119 लोगों के चालान किए हैं। इनमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 114 और धुम्रपान करने वाले 5 लोग शामिल हैं। मौके पर पुलिस ने कुल 3000 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूल किए हैं।
  • पंजाब: पुलिस और लुटेरों में चली गोलियां, फायरिंग जारी

    लुधियाना: माछीवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और डकैती के आरोपियों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई है। यह फायरिंग कोहाड़ा-माछीवाड़ा रोड पर स्थित पंजेटा गांव के पास चल रही है। फिलहाल किसी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गन पॉइंट पर रॉबरी करने वाले कुछ आरोपियों की तलाश थी। जिनका पीछा करते हुए पुलिस यहां पहुंची। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हो गई।

  • जालंधर बाईपास के पास खेल रही बच्ची को गुस्साए हाथी ने पटका, गंभीर घायल

    लुधियाना: जालंधर बाईपास के निकट गुरु हर राय नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दोपहर को गुस्साए हाथी ने सूंड से पकड़ कर खेल रही बच्ची को जमीन पर पटक दिया। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई और उसके कान पर गहरे जख्म हो गए। बच्ची को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी पहचान प्रीती के रूप में हुई है। पता चलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

    पुलिस ने हाथी समेत दो महावतों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची के रिश्तेदार प्रदीप ने बताया कि वह दोपहर को खाना खाने के लिए आया था। उस समय महावत हाथी को लेकर इलाके में घूम रहे थे और पैसे मांग रहे थे। हाथी को देखकर मोहल्ले के सभी बच्चे उसके आस पास घूम रहे थे और खेल रहे थे। इतने में हाथी ने बच्ची को अपनी सूंड से पकड़ कर पटक दिया। 

    जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लोगों ने महावतों के साथ मिल कर किसी तरह से हाथी को शांत किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि महावतों जंगलात विभाग से सर्टीफिकेट लेकर इलाके में घूम सकते है, जिसे लेकर जांच की जा रही है। अगर इनके पास सर्टीफिकेट न हुआ तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है ।

  • पेंशनर की भलाई के लिए कार्य करने पर सतपाल कालिया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित : हिम आंचल पेंशनर्स कल्याण संघ अम्ब इकाई के प्रधान कैलास चन्द, महामंत्री देवराज शांडिल और जगदीश राम ने ऊना मुख्यालय अमर शहीद अमोल कालिया पैट्रोल पम्प पर आकर, सतपाल कालिया को उन के द्वारा हिमाचल पेंशनर्स की भलाई  हेतु किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हेें सम्मानित किया। कैलाश चंद ने बताया कि संघ सतपाल कालिया को अपने वार्षिक समारोह में सम्मानित करना चाहता था किन्तु किसी कारण वश कालिया जी उस दिन अंब नहीं आ सके थे। इन्हे सम्मानित करना हमारे लिए अति गर्व की बात है। इस अवसर पर ठाकुर मदन सिंह, लेख राज शर्मा और शान्ति शर्मा पेंशनर्स माजूद थे।
  • नशा मुक्त ऊना अभियान में आमजन का सहयोग जरुरी : नायब तहसीलदार

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत बंगाणा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोहरु में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत हुई जिसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार रमन कुमार ने की। नशा मुक्त ऊना अभियान की शुरुआत करते हुए रमन कुमार ने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरुरी है बिना इसके हम किसी भी अभियान को सफल नही बना सकते। क्योंकि यह सीधा जनता के साथ जुड़ा होता है और अगर जनता का सहयोग ही नहीं मिलता है तो नशे के कारोबारी खुली हवा में इस नशे के जाल को बेचते रहेंगे। 


    पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने ग्राम प्रधानों और अन्य गण्यमान्य लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील भी तथा उन्हें ट्रेनिंग भी दिलाई गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नशा न करने वालों को इस से दूर रहने के लिए तैयार किया जा रहा है। दूसरा जो कभी कभार नशा करते हैं उनको इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है की अगर आप कभी-कभी भी नशा करते हैं तब भी आप इसके आदि बन सकते हैं। तीसरा चरण में जो नशे के जाल में फस चूके है और नशे के आदि हो चुके हैं उनकी पहचान करके उनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि इसमें जनता की अंतिम इकाई सहित आमजन सहयोग नहीं करेगी। इसके लिए ग्राम स्तर पर ग्राम पंचायत टास्क फोर्स का गठन किया है, जिसमें गांव स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ नशे के विरुद्ध सक्रिय भूमिका अदा की जा रही है। साथ ही प्रत्येक थाने के पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में ऐसे युवाओं को चिह्नित करेंगे, जो नशे की ओर या अपराध की ओर बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे युवाओं व उनके माता-पिता से संपर्क कर समाज की मुख्य धारा में रहने की हिदायत की जाएगी।


    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, ग्राम पंचायत प्रधान पूनम रानी, उप प्रधान तरसेम सिंह, सभी पंचायत मेंबर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत के कर्मचारी और समाज के बुद्धिजीवी वर्ग आदि भी मौजूद रहे।

  • राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने मनाया 53वां स्थापना दिवस

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा डीआरडीए हॉल ऊना में 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर एवं आबकारी, केंद्रीय प्रवर्तन क्षेत्र ऊना संयुक्त आयुक्त विनोद कश्यप ने की। स्थापना दिवस के अवसर पर विनोद कश्यप ने बताया कि राज्य के विकास में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों से राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने का आहवान किया। 


    जिला के टॉप करदाता किए सम्मानित
    इस मौके पर जिला के टॉप कर दाताओं को विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 53वें स्थापना दिवस पर इंडस्ट्रिल एसोसियशन जिला ऊना, प्रैस कल्ब ऊना व जिला बार एसोसियशन के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उप आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त सहायत आयुक्त डॉ वीरेंद्र दत्त शर्मा ने विभागीय गतिविधियों के साथ-साथ विभाग की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ वीरेंद्र दत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • ज़िला ऊना में बैंको ने सितम्बर 2023 तक बांटे 1362.05 करोड़ के ऋण

    ऊना/ सुशील पंडित : ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक जिला परिषद हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दूसरी तिमाही में बैंकों द्वारा लक्ष्यों के बदले उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने बताया कि ज़िला के बैंकों ने सितम्बर 2023 तक 2401.56 करोड़ के ऋणों के वार्षिक लक्ष्य के बदले 1362.05 करोड़ के ऋण वितरित किए। उन्होंने बताया कि बैंकों की जमा राशि 13422.88 करोड़ हो गयी है, इसमें 13.29 प्रतिशत वार्षिक दर से वृद्धि हुई है जबकि ऋण 9.58 प्रतिशत की दर से बढ़ कर 4027.78 करोड़ हो गया है।  ज़िला का ऋण जमा अनुपात बर्ष में 30.01 प्रतिशत हो गया है। ज़िला का ऋण जमा अनुपात राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा कम है। एडीसी ने कहा कि बैंकों का ऋण जमा अनुपात सुधारने के लिए बैंक और सरकारी विभाग भरसक प्रयास करें। 


    एडीसी ने बताया कि ज़िला में बैंकों ने 30 सितम्बर, 2023 तक 64,896 कृषि कार्ड किसानों को वितरित किए हैं और सितम्बर तिमाही में बैंकों ने 917 कृषि कार्ड किसानों को वितरित किए है। उन्होंने बताया कि बैंकों का कृषि ऋण 765.66 करोड़ है जोकि कुल ऋणों का 19.01 प्रतिशत है। एडीसी ने बैंकों को निर्देश दिए कि ज़िला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए हर संभव मदद करें तथा किसानो की आय बढ़ाने के लिए आवश्यक ऋण वितरित करने चाहिए।


    एडीसी ने कहा कि बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने हेतु सभी बैंक और सरकारी/गैरसरकारी अधिकारी भरसक योगदान दें ताकि अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना में शामिल किया जा सके।


    अतिरिक्त उपायुक्त ने वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत बैंकों की उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया तथा उन्होंने कहा कि प्राथमिक क्षेत्र में ये उपलव्धि काफी कम है जिसके लिए सभी बैंक अपनी स्थिति को सुधारने और जमा ऋण अनुपात बढ़ाने  के लिए जरूरी कदम उठाएं। उन्हांेने भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने हेतु बैंकों तथा सरकारी विभागों कों दिशा निर्देश दिये।


    उन्होंने बैंकों को निर्देश दिये कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता शिविर लगाएं जिससे आम लोग लाभान्वित हो सके। उन्होने सभी बैंको  को निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर मंजूरी दें। 


    एडीसी ने जिला में स्वयं सहायता समूह, ज्वांइट लाइबिल्टी गु्रप तथा नये किसान क्लब बनाने तथा ज्यादा से ज्यादा किसानो को कृषि कार्ड देने प्रदान करने को कहा। इसके अलावा एडीसी ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला के किसानों की आलू की फसल का बीमा 31 दिसम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया इस योजना के तहत किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 250 रूपये प्रति कनाल है और बीमित राशि 5000 रूपये प्रति कनाल है। उन्होंने बताया कि जो भी किसान आलू की फसल का बीमा करवाने चाहते हैं वह नजदीकी लोकमित्र केंद्र में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीनी फर्द एवं फसल बुआई प्रमाण पत्र लेकर अपना बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गतवर्ष जिला में 436 आलू उत्पादकों को 34.30 लाख प्रीमियम के बदले 1.60 करोड़ रूपये की बीमा राशि प्रदान की गई थी।


    बैठक में पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबन्धक युवराज आनंद, मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक से आशीष सांगडा, नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबन्धक सबरीना राजवंशी,, स्टेट डायरेक्टर आरसेटी जेपी सिंह, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, उप निदेशक उद्यान डॉ केके भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि डाू कुलभूष धीमान सहित विभिन्न बैंकों के ज़िला समन्वयकों तथा सरकारी/ गैर सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

  • गोल्डन वैली स्कूल बददी में वार्षिक समारोह वात्सल्य का आयोजन

    सीपीएस रामकुमार ने मेधावी छात्रों को ट्राफी देकर किया सम्मानित

    बददी/ सचिन बैंसल : गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल बददी का वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया जिमसें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम को वात्सालय का नाम दिया गया था जिसमें मां के विभिन्न रुपों का बखान किया गया। वार्षिक समारोह में स्कूली छात्र छात्रों ने एक से एक बढक़र प्रस्तुतियां पेश करके आए हुए अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। स्कूल की  प्रधानाचार्य रुचि दूबे ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विद्यालय के प्रबंधक भजन सिंह ने यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले सत्र में गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों को प्लस टू तक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं पर भी जाना नहीं पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए ताकि बच्चे उच्च  स्तर की शिक्षा ग्रहण करके अपना उज्जवल भविष्य बनाएं। इस मौके पर सी.पी.एस रामकुमार चौधरी ने बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां की सराहना की और अपनी एच्छिक निधि से 10 हजार रुपये बच्चों को इनाम के तौर पर देने की घोषणा की। उन्होंने अपना संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर कई योजनाएं लेकर आ रही हैं। मुख्य अतिथि श्री राम कुमार चौधरी  द्वारा दसवीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में नंबर लेने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित  किया। कार्यक्रम में मंच संचालन कक्षा 9 के इंद्राणी और सूजल ने बखूबी किया।
     
    इनको किया सम्मानित-
    मेरिट लिस्ट में दसवीं कक्षा के आलोक राज 91.4, देवकीनंदन 87.4, दीक्षा शर्मा 85.6 लेने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया वहीं नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी में अब्बल रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। प्री प्राईमरी छात्रों में काव्या मिश्रा, एलिश मिश्रा, जशिका राणा, शिवांशी, मन्नत ठाकुर व पनवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष मदन लाल, स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि दुबे, चेयरमैन भजन सिंह, रोड सेफटी क्लब बददी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा, शांति गौतम, प्राध्यापक अजंना कुमारी, हिमाचली ठाकुर, वीरेंद्र कौर, कुलश्रेष्ठ ठाकुर, शालिग राम, सुखविंद्र, प्रोमीला, नीलम, किरण ठाकुर, सतीश, महेंद्र कुमार, हरीश, सत्या, परमिंद्र, कंचन, स्तुति, वंदना, अपर्णा, मंजीत, सोनिया, विपन, रचना, रश्मि प्रिया, किरण, मधु राणा, गुरदयाल, राजेंद्र कौर,   सहित  अभिभावक एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

  • हिमुडा कलौनी में राधे राधे नाम से श्रीमद भागवत कथा का आगाज़

    आचार्य डॉ सुमन शर्मा कर रहे अमृत वर्षा,


    बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा


    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा की हिमुडा कलौनी में बह्मदेव मन्दिर कमेटी द्वारा छठी भागवत कथा शुरू होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बंगाणा के ठंडी खुई से शुरू होकर कथा पंडाल तक पहुंची। कलश यात्रा में दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। वही जिला ऊना की बुलंद आवाज गुरप्रीत गुप्पी ने कृष्ण भजनों से माहौल को भक्ति मय बना दिया। और नाचते गाते बैंड बाजों एवं पटाखों के साथ कलश यात्रा पंडाल में पहुंची। बही मंच से भी गुरप्रीत गुप्पी ने पंडाल को खूव नचाया। 


    श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथा ब्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्रीमद भागवत कथा के बारे में विस्तार से बताया। किस प्रकार श्रीमद भागवत कथा करवानी चाहिए और क्या कथा करवाने की विधि है। कथा करवाने से क्या फलादेश मिलता है। इस पर प्रकाश डाला ज्ञात रहे कथा आयोजक एवं श्री रामनाटक क्लब हटली की महिला बिंग के अध्यक्ष ज्योति वर्ज़ाता, हंसराज वर्ज़ाता व उनके सुपुत्र जो कि देश में युवा व्यवसाय में प्रथम पायदान पर हैं। उनके द्वारा हर वर्ष हिमुडा कलौनी में कथा का आयोजन किया जाता है। और कथा के पश्चात हर दिन भंडारे का आयोजन होता है। वर्ज़ाता परिवार ठाकुर जी का अनन्य भक्त है। बृंदावन में भी आचार्य डॉ सुमन शर्मा जी के मुखारबिंद से हर वर्ष सावन मास में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवाता है। बही कथा के प्रथम दिवस पर शिव कुमार बर्ज़ाता, सुमन वर्ज़ाता, श्री राम नाटक क्लब हटली के निदेशक विपन साजन,प्रधान सुरेंद्र हटली ,महासचिव कमलदेव शास्त्री,विवेकशील शर्मा,मदन गोपाल वोहरा,मंगत राम हलवाई, संजय सोनी, सुरेंद्र राणा,तिलक राज,किशन देव शर्मा,रिंकू रिवाड़,अजमेर सिंह,आचार्य बलदेव शर्मा,आचार्य राकेश शर्मा, लक्की सोनी, अशोक आदि ने अपनी सेवाएं दी। 

  • हाईकोर्ट की कैंटीन में वकीलों में हुई झड़प, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटिंन में वकीलों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आक्रोशित वकीलों को बहस करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मारपीट कैंटिंग में बैठने के लिए कुर्सी को लेकर हुई है।

    वायरल वीडियो में वकील आक्रोश में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं और कैंटीन में अफरा तफरी का माहौल है। टेबल पर खाना बिखरा पड़ा हुआ है जबकि महिला वकील के कपड़े पर भी खाना लगा हुआ दिखाई दे रहा है। कयास लगाया जा रहा है वकीलों ने बहस के बाद खाना एक दूसरे के ऊपर फेंका है।

    मिली जानकारी के अनुसार, एक वकील ने वरिष्ठ महिला वकील को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद यह विवाद बढ़ गया। वायरल हो रही वीडियो में महिला कह रही है कि हम पहले से बैठे हुए हैं ये आकर हमें उठाने लगे। इनका कब्ज़ा है क्या? बताया जाए रहा है कि वकीलों का एक समूह लांच कर रहा था तभी एक महिला वकील ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।

    वीडियो में एक वरिष्ठ महिला वकीन ने जब महिला वकील को समझाने की कोशिश की तो आरोप लगाए गए है कि उन्हें थप्पड़ जड़ दिया गया। इसके बाद हंगामा बढ़ता चला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में वकीलों के बीच धक्का मुक्की होती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिला वकील ने आरोप लगाया है कि उसे गाली देते हुए मारने की बात कही गई। इस पर एक पुरुष वकील जवाब देते हुए कह रहा है कि ये कब कहा, झूठ मत बोलो। मेरे पास रिकॉर्डिंग है। पुरुष वकील ने आरोप लगाया कि महिला वकील ने खाने किए प्लेट को फेंक दिए।