Blog

  • Jalandhar :  Bharat jodo yatra में राहुल गांधी श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक , देखे विडियो

    Jalandhar : Bharat jodo yatra में राहुल गांधी श्री देवी तालाब में हुए नतमस्तक , देखे विडियो

    जलंधर, वरुण/हर्ष: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज जालंधर खालसा कॉलेज से शुरू हो गई है। यात्रा को शुरू करने से पहले राहुल गांधी दोपहर 2 बजे श्री देवी तालाब मंदिर पहुंचे। बता दें कि यह यात्रा बी.एस.एफ. चौंक से शुरू होकर लाडोवाली रोड, अलास्का चौक, मदन फ़्लोर मिल चौक होते हुए रेलवे स्टेशन से दोमोरिया पुल, दोआबा चौक होते हुए पठानकोट बाईपास की तरफ जाएगी। इस दौरान बड़ी खबर यह भी सामने आई है कि इस यात्रा में सिद्धू मूसेवाला वाले के पिता बलकौर सिंह भी शामिल हुए हैं। 

    यात्रा के चलते पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। गौरतलब है कि सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यात्रा को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया था। सांसद चौधरी के अंतिम संस्कार के बाद यात्रा को फिर से शुरू किया गया है।

  • जेल में बिताए 17 साल, रिहा होने पर मिला मुआवजा, ये थी वजह

    जेल में बिताए 17 साल, रिहा होने पर मिला मुआवजा, ये थी वजह

    नई दिल्ली : दुनिया भर में अपराधियों के लिए अलग-अलग नियम बनाए गऐ हैं । लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अपराधी बच जाता है और गलत आदमी को दंड दे दिया जाता है। अमेरिका में एक ऐसा ही मामला हुआ जब एक शख्स को 17 साल जेल में बिना किसी अपराध के बिताना पड़ गया।

    दरअसल, यह घटना अमेरिका की है। जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम रिचर्ड जोन्स है। साल 2000 में डकैती के केस में उसे जेल हुई थी, इसके बाद जो हुआ उसने उसकी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया। उस शख्स ने अपराध नहीं किया था बल्कि अपराध करने वाले शख्स का हमशक्ल था लेकिन इसको पुलिस ने उठा लिया। इसने अपनी तरफ से जितनी भी सफाई दी, वह सब बेकार चली गई।

    पुलिस और कोर्ट दोनों को लगा कि यही वह शख्स है जिसने अपराध किया था। 17 साल जेल में रहने के बाद वकीलों ने कोर्ट में सारी सच्चाई सबूत के साथ पेश की, तब जाकर उसको छोड़ा गया। हाल ही में यह मामला तब सामने आया जब उसे अमेरिका की एक कोर्ट ने मुआवजा दिया।

  • एक ही रात में 5 फैक्ट्रियों में चोरों का धावा, लाखों की नगदी लेकर फरार

    एक ही रात में 5 फैक्ट्रियों में चोरों का धावा, लाखों की नगदी लेकर फरार

    नोएडाः गौतम बुद्ध नगर फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित कई फैक्ट्रियों पर धावा बोलकर चोर नगदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीमें आरोपितों की पहचान कर रही हैं। एक ही रात में कई फैक्ट्रियों में चोरी होने के कारण कारोबारियों में डर व्याप्त है।

    पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-47 के मोहित जुनेजा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में उनकी केएम फर्नीचर नाम की फैक्ट्री है। शुक्रवार रात को 9 बजे के करीब फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी दरवाजे को लॉक कर घर चले गए। रात दो बजे के करीब दो व्यक्ति फैक्ट्री में बने किचन की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और केबिन में रखे लाखों रुपए की नगदी और आवश्यक कागजात चोरी कर फरार हो गए। मोहित का आरोप है कि उनकी फैक्ट्री के अलावा कुल चार अन्य फैक्ट्रियों को भी चोरों ने निशाना बनाया।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बना दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

    एक अन्य कारोबारी अजीत गुप्ता ने बताया कि चोरों ने उनकी फैक्ट्री को भी निशाना बनाने का प्रयास किया, हालांकि उन्हें चोरी की घटना को अंजाम देने में सफलता नहीं मिली। शोर मचने के बाद शातिर मौके से फरार हो गए। सेक्टर-80 स्थित कई फैक्ट्रियों में चोरी होने के बाद व्यापारियों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    इस मामले को लेकर व्यापारी जल्द ही पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याएं बताएंगे। कारोबारी रविंद्र सिंह, गिरिश चटवाल और दशरतह प्रसाद की फैक्ट्रियों को भी चोरों ने निशाना बनाया।

  • रेल यात्रियों को बड़ा झटका! इन ट्रेनों से हटाए गए जनरल डिब्बे

    रेल यात्रियों को बड़ा झटका! इन ट्रेनों से हटाए गए जनरल डिब्बे

    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखता है। हर छोटी से बड़ी जानकारी रेलवे अपने यात्रियों के साथ साझा करता रहता है। गोरखपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे ने एक बड़ा फैसला किया है। ये फैसला गरीब वर्ग के लोगों को झटका दे सकता है। रेलवे ने गोरखधाम एक्सप्रेस समेत यहां से चलने वाली कई ट्रेनों के जनरल डिब्बों की संख्या में कटौती करने का फैसला किया है। इन डिब्बों की जगह अब वातानुकूलित बोगियां लगाने का फैसला लिया गया है। इसका मतलब ये हुआ कि रेलवे आम यात्रियों पर किराए का बोझ और बढ़ाने जा रहा है। 

    रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एसी में मिलने वाले सुविधाओं को देखते हुए स्लीपर में सफर करने वाले यात्री अब एसी से सफर कर रहे हैं। एसी में वेटिंग लिस्ट को हम काफी दिनों से मॉनिटरिंग कर रहे थे। एसी क्लास की में बढ़ते वेटिंग लिस्ट को देखते हुए कुछ बोगी जनरल के तो कुछ बोगी स्लीपर के घटाकर उनके स्थान पर एसी कोच लगाए जा रहे हैं।

  • शर्मनाक! 8 माह की गर्भवती पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा

    शर्मनाक! 8 माह की गर्भवती पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा

    पीलीभीत: पीलीभीत में एक बेहद शर्मनाक और बर्बरतापूर्ण मामला सामने आया है। शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बाइक से बांधकर गली-गली घसीटा, जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार शराबी पति अपनी गर्भवती पत्नी को बाइक से बांध कर घसीट कर ले गया, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव घुंघचाई के रहने बाले वेशपाल ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन सुमन अपने पति रामगोपाल के साथ इसी गांव में कुछ दूरी पर रहती है।

    शनिवार को दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। जिससे नाराज रामगोपाल ने सुमन को मारा पीटा और जान से मारने की नियत से मोटरसाइकिल से बांध कर घसीटा। पीड़ित खुद अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि पति ने हंसी-हंसी में हाथ बाइक से बांध दिए और गली-गली घसीटा। मैंने समझा मेरे साथ मजाक कर रहा है, लेकिन एकदम उसने मोटरसाइकिल चला दी. मुझे बहुत चोट आई है और दर्द हो रहा है

  • बजट से पहले लोगो के लिए वित्त मंत्रालय ने दी खुशखबरी

    बजट से पहले लोगो के लिए वित्त मंत्रालय ने दी खुशखबरी

    नई दिल्लीः केंद्रीय बजट से पहले ही सरकार ने खुशखबरी दी है। रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के जरिए बैंकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन पर माल एवं सेवा कर यानी GST नहीं लगेगा। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। 

    पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चालू वित्त वर्ष में रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बैंकों के लिए 2,600 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी थी।

    रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना के तहत सरकार बैंकों को रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन के मूल्य और 2,000 रुपए तक के कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन के प्रतिशत के रूप में प्रोत्साहन राशि का भुगतान करती है। भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 बैंकों और प्रणाली प्रदाताओं को रुपे डेबिट कार्ड या भीम के माध्यम से भुगतान लेने या किसी को भुगतान करने पर शुल्क लेने से रोकता है।

    बता दें कि यूपीआई ने अकेले दिसंबर में 12.82 लाख करोड़ रुपए के मूल्य के 782.9 करोड़ डिजिटल भुगतान लेनदेन का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं जीएसटी के मुख्य आयुक्तों को भेजे एक सर्कुलर में मंत्रालय ने कहा कि प्रोत्साहन सीधे सेवा के मूल्य से जुड़ी सब्सिडी से संबंधित है। यह केंद्रीय जीएसटी कानून, 2017 के प्रावधानों के तहत लेनदेन के कर योग्य मूल्य का हिस्सा नहीं है।

    इसमें कहा गया है, ‘‘जैसा कि परिषद द्वारा सिफारिश की गई है, यह स्पष्ट किया जाता है कि रुपे डेबिट कार्ड और कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) द्वारा दिए गए प्रोत्साहन पर जीएसटी नहीं लगेगा। इस तरह का लेनदेन सब्सिडी के रूप में है और इसपर कर नहीं लगेगा।’’

  • Bigg Boss 16 फैंस को लगा एक और झटका, इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

    Bigg Boss 16 फैंस को लगा एक और झटका, इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

    नई दिल्लीः Bigg Boss 16 जिस तेजी से खत्म होने की ओर पर बढ़ रहा है, मेकर्स शो में उतनी ही तेजी से एक के बाद एक ट्विस्ट दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। सबके चहेते अब्दू रोजिक के बाद अब बिग बॉस के मास्टरमाइंड साजिद खान को भी बिग बॉस ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

    साजिद खान के बाहर होते ही घर के लोग इमोशनल हो गए। वहीं घर में 100 दिन से ज्यादा वक्त गुजारने के बाद साजिद को भी अच्छा नहीं लगा। शो के लेटेस्ट प्रोमो को देख साजिद के फैंस जहां मायूस हैं। वहीं घर वालों के साथ साजिद भी रोते हुए अपने दोस्तों से विदा लेते हुए दिखाई दिये।

    सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि बिग बॉस गॉर्डन एरिया में साजिद के बेघर होने की बातें सभी के सामने बताते हैं। वह कहते हैं। ‘साजिद, आपने शो में आकर अपने चाहने वालों के साथ एक बार फिर जुड़ने का मुश्किल निर्णय लिया। आप इकलौते ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिसे घर का हर कंटेस्टेंट इज्जत देता है। हमारे पास बिग बॉस में बताने के लिए आपकी बहुत सी कहानियां हैं और आगे बिग बॉस आपके लिए एक और लाइफ स्टोरी बन जाएगा। यह आपके साथ हाउसफुल था।’

    साजिद खान बिग बॉस की घोषणा और उनकी बातें सुनने के बाद इमोशनल हो जाते हैं। वह सभी के सामने रोने लगते हैं। भरी आवाज में साजिद कहते हैं, “जिस किसी से मेरा झगड़े हुआ हाथ जोड़ के माफ़ी मांगता हूं लेकिन आप लोगों का बहुत सपोर्ट रहा है। थैंक्यू.’ वीडियो में साजिद खान को यूं रोता देख सुम्बुल तौकीर और निमृत कौर की आंखें भर जाती हैं।

  • घर के सामने कुत्ता घुमाने पर किया ‘एसिड’ से हमला…

    घर के सामने कुत्ता घुमाने पर किया ‘एसिड’ से हमला…

    नई दिल्ली: दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जहां दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में आरोपी के घर के सामने पीड़ित का बेटा अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले गया, जिसके बाद पड़ोसियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया जिसमें सख्श घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान उत्तम नगर निवासी राजेश्वर के रूप में हुई है । घायल व्यक्ति का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपित व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

    जानकारी के मुताबिक शनिवार रात पीड़िता का बेटा अपने पालतू कुत्ते को घुमाने ले जा रहा था, जब वे आरोपी व्यक्ति के घर के सामने पहुंचा तो घर के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। घर में रहने वालों ने पीड़िता और उसके बेटे पर कोई तेजाब जैसा कोई पदार्थ फेंक दिया। वहीं आरोपित व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

  • पंजाब: मरीज बनकर आए युवकों ने डॉक्टर को मारी गोली, देखें वीडियो

    पंजाब: मरीज बनकर आए युवकों ने डॉक्टर को मारी गोली, देखें वीडियो

    तलवंडी साबो: पंजाब में आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं। वैसे तो पंजाब में गन कल्चर पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिर भी फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला बठिंडा के तलवंडी साबो का है। ऐतिहासिक कस्बे तलवंडी साबो में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक दिनेश बंसल के यहां मरीज बनकर आए कुछ युवकों ने उनके नर्सिंग होम में हमला कर गोली मार दी।

    दरअसल, यह घटना तलवंडी साबो के मुख्य अस्पताल राज नर्सिंग होम में देर शाम हुई। अज्ञात व्यक्तियों ने चिकित्सक पर हमला कर दिया, जिसमें गोली लगने से राज नर्सिंग के डा. दिनेश बंसल घायल हो गये यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने राज नर्सिंग होम में आकर डॉक्टर पर फायरिंग कर दी, इस दौरान एक गोली उनकी जांघ में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

    डॉ. दिनेश बंसल की हालत को देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो व्यक्ति मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से हाथापाई के बाद फायरिंग कर दी। जिससे चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुरदीप सिंह व डीएसपी बूटा सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की. घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इलाके की पुलिस ने सीटीवी के साथ ही कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • चुनावों को लेकर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कही ये बात…

    चुनावों को लेकर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कही ये बात…

    नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आज 67वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा, ‘आगे होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव हमारी पार्टी अकेले लड़ेगी। बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।’

    यह ऐलान बीएसपी चीफ मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए किया। रविवार 15 जनवरी 2023 को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘2023 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जहां भी चुनाव होंगे, बीएसपी सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। इसके साथ ही, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी।’