अमृतसर: जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट गगनदीप सिंह एआर के पिता व पूर्व विधायक मलकीत सिंह एआर का आज दोपहर निधन हो गया। मलकीत सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी देते हुए प्रो. सरचंद सिंह ने बताया कि दिवंगत मलकीत सिंह एआर का अंतिम संस्कार 14 जनवरी 2023 को शनिवार दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के समीप श्मशान घाट, अमृतसर में किया जाएगा। बता दें कि मलकीत सिंह एआर ने 2007 में जंडियाला से अकाली दल चुनाव लड़ जीत हासिल की थी और जंडियाला गुरु से वह शिअद के हलका इंचार्ज रह चुके है।
Blog
-

109.62 ग्राम चरस समेत दो व्यक्ति काबू
ऊना/सुशील पंडित : थाना मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव बनगढ़ में पुलिस ने दो व्यक्तियों को 109.62 ग्राम चरस सहित काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम मैहतपुर पुलिस की टीम बनगढ़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो 109.62 ग्राम चरस बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आकाश राणा, निवासी भटोली व दलविंद्र सिंह, निवासी नंगल के रूप में हुई है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-

ओल्ड पेंशन मिलने पर फायर बिग्रेड ऊना में जश्न का माहौल, लड्डू बांटकर मनाई खुशी
ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने की घोषणा होते ही ऊना जिला के फायर बिग्रेड कर्मचारी चहक उठे हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू ने ओल्ड पेंशन देने का ऐलान किया है वैसे ही कर्मचारी खुशी से झूम उठे। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी खुशी का ईजहार करते हुए लड्डू भी बांटे। वहीं फायर बिग्रेड यूनियन के जिला प्रधान मुकेश जसवाल ने सरकार से कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने के लिए धन्यावाद किया है व सभी कर्मचारियों को पेंशन देने का भी आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि लोहड़ी के शुभ पर्व पर कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन देने की सौगात दी गई है, जिसके लिए वे सरकार के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों को पेंशन में नौकरी की सेवा अवधि को ना देखा जाए और सभी सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का लाभ प्रदान किया जाए।
-

जालंधरः दो दिन शहरवासी रहेंगे परेशान, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान
जालंधर/वरुणः महानगर में 14 और 15 जनवरी को प्रवेश कर रही ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को देखते हुए कमिश्नरेट और जिला पुलिस देहात रूट प्लान जारी किया है। इस दौरान पुलिस ने यात्रा के रूट पर परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्गों का विवरण लोगों को 14 व 15 जनवरी को पुलिस द्वारा जारी रूटों का ही पालन करने की अपील की है।

देहात पुलिस द्वारा 14 जनवरी को जारी बदलते यातायात प्रबंध के अनुसार जालंधर-फगवाड़ा से लुधियाना की और जाने वाला यातायात बाइपास बंगा, नवांशहर से होती हुई लुधियाना जाएगी। इसी तरह लुधियाना से जालंधर आने वाला ट्रैफिक लुधियाना से सिधवां बेट, मेहतपुर, नकोदर होते हुए जालंधर पहुंचेगा। इसी तरह जालंधर-फगवाड़ा से लुधियाना जाने वाले छोटे वाहन (वन-वे) कोनिका रिजॉर्ट से गोराया, फिल्लौर और लुधियाना जाएंगे। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा वैकल्पिक यातायात मार्गों के अनुसार 15 जनवरी लुधियाना-फगवाड़ा से होशियारपुर जाने वाला यातायात फगवाड़ा से मेहटियाना होते हुए होशियारपुर पहुंचेगा। लुधियाना-फगवाड़ा से अमृतसर जाने वाला ट्रैफिक फगवाड़ा से मेहटियाना, आदमपुर, भोगपुर से टांडा, श्री हरगोबिंदपुर होते हुए अमृतसर पहुंचेगा।
लुधियाना से जालंधर, कपूरथला आने वाले हैवी ट्रैफिक फिल्लौर से नकोदर होते हुए जालंधर, कपूरथला पहुंचेगी। इसी तरह लुधियाना-फगवाड़ा से जालंधर और कपूरथला आने वाला ट्रैफिक फगवाड़ा चीनी मिल चौक से सतनामपुरा होते हुए जंडियाला से जमशेर तक 66 फुट सड़क होते हुए जालंधर पहुंचेगा। जालंधर से फगवाड़ा जाने वाला ट्रैफिक जालंधर से जमशेर, जंडियाला से सतनामपुरा होते हुए 66 फुट रोड होते हुए फगवाड़ा पहुंचेगा। इसी तरह होशियारपुर से जालंधर आने वाला ट्रैफिक आदमपुर से जंडूसिंघा, लम्मा पिंड चौक से वाई प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी-मकसूदा चौक होते हुए वर्कशाप चौक होते हुए जालंधर पहुंचेगा।
जालंधर से पठानकोट जाने वाला ट्रैफिक करतारपुर, ब्यास, बटाला होते हुए गुरदासपुर होते हुए पठानकोट चौक फ्लाईओवर से होकर पठानकोट पहुंचेगा। कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 15 जनवरी को सुबह 7 बजे से यात्रा समाप्ति तक डायवर्ट रूट का पालन करें। ट्रैफिक बदलाव यातायात के संबंध में अधिक जानकारी/सहायता के लिए यातायात पुलिस हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 और 98763-00923 पर संपर्क किया जा सकता है।
-

सरकार का बड़ा ऐलानः ओल्ड पेंशन स्कीम को किया बहाल
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में ही कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने का फैसला लिया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया से भी रूबरू होंगे। चुनाव में कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी, जिसे पूरा करने का वादा कांग्रेस के नेताओं ने किया था।

हिमचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया था। प्रियंका गांधी से लेकर हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की बात कही थी। इस मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी। हालांकि, चुनाव प्रचार में कांग्रेस की तरफ से किया गया ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा बीजेपी पर भारी पड़ गया और सत्ता से हाथ धोना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगभग 2.75 लाख है। आंकड़ें बताते हैं कि इनमें से करीब 1.5 लाख कर्मचारी नई पेंशन योजना के तहत आते हैं। ओपीएस में पेंशनरों को कर्मचारी के रूप में अंत में ड्रॉ किए वेतन का 50 फीसदी ही मिलता है। इसके विपरीत एनपीएस एक कंट्रीब्यूटरी स्कीम है, जिसमें कर्मचारियों को अपने वेतन का दस प्रतिशत हिस्सा देना होता है। सरकार कर्मचारी के एनपीएस खाते में 14 प्रतिशत भाग डालती है।
-

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ ने ओपीएस बहाली के लिए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का जताया आभार
ऊना/ सुशील पंडित : प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को लोहड़ी पर्व पर ओल्ड पेंशन (ओपीसी) का तोहफा देने के लिए जिला ऊना उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद किया है। उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रधान अशोक ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों की काफी लंबे समय से मांग चली आ रही थी। उन्होंने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।
सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों को केवल मात्र पेंशन मिल रही थी जिससे उन्हें परिवार के भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने कहा कि ओपीएस की बहाली के लिए एनपीएस के कर्मचारियों ने काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के सत्ता संभालने से एनपीएस के कर्मचारियों को पेंशन बहाली की उम्मीद जगी जोकि आज सुखविंदर सिंह सुक्खु ने अपने मंत्रीमंडल की पहली बैठक में ओपीएस को बहाल करके एनपीएस कर्मचारियांे से किए गए वायदे को पूरा किया तथा प्रदेश के लाखो एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कर्मचारी संघ एक बडे़ कार्यक्रम का आयोजन करेगा जिसमें ऊना के कर्मचारियों का भी महत्वूपर्ण योगदान रहेगा। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष अरूण ठाकुर, संयुक्त सचिव गगन जसवाह, महामंत्री लेखराज सहित विशाल, अंकुश, राधा, पूजा व निधि ने भी ओपीएस बहाल करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।
-

पंजाबः पीसीएस एसोसिएशन ने पत्र जारी कर किया बड़ा ऐलान, जाने मामला
चंडीगढ़ः पीसीएस एसोसिएशन का बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, बीते दिनी हड़ताल पर गए पीसीएस अफसरों ने सीएम मान की सख्ती पर हड़ताल खत्म करने के फैसले के बाद अब पत्र जारी कर एक और ऐलान किया है। जिसमें उन्होंने शनिवार और रविवार को भी काम करने के लिए कहा है। उनका कहना है कि पिछले दिनों सामूहिक छुट्टी के कारण लोगों के काम काफी रुक गए थे, जिस कारण शनिवार और रविवार के दिन भी काम किया जाएगा।

गौर हो कि गत दिवस सीएम मान ने हड़ताल पर गए पीसीएस अधिकारियों को अल्टीमेटम जारी कर दोपहर 2 बजे तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा था। उनका कहना था कि अगर अफसर ऐसा नहीं करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसी के साथ उनका पिछला तजुर्बा भी जीरो कर दिया जाएगा।
-

कपूरथलाः नगर निगम ने 12 संपत्तियों को किया सीलिंग नोटिस जारी
कपूरथलाः नगर निगम फगवाड़ा की कमिशनर डॉ. नयन जस्सल द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टरों खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधीक्षक अमित कालिया ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। जिस दौरान डिफाल्टर पाए गए कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पीएमसी एक्ट 1976 के तहत 112ए5 के तहत नोटिस जारी कर बकाया टैक्स व शेष राशि तुरंत जमा करने के निर्देश दिए गए। उसके बाद भी जिन प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा बकाया टैक्स जमा नहीं करवाया गया ऐसे 12 प्रॉपर्टी मालिकों को सीलिंग नोटिस जारी कर आगामी सप्ताह में इन संपत्तियों को सील करने की तैयारी कर ली गयी है।
इस मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम कमिशनर डॉ. नयन जस्सल ने कहा कि सरकार के आदेश व निर्देश के अनुसार डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों की जांच की जा रही है और जो भी प्रॉपर्टी मालिक अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स और बकाया नगर निगम में जमा नहीं कराएंगे, उस पर नगर निगम द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा द्वारा अब तक 3.30 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जा चुका है।
टैक्स वसूली के लिए दो विशेष टीमें विवेक शर्मा, जेए और सुरिंदर पाल, कलर्क की टीमें बनाई गई है। जिनके द्वारा लगातार फील्ड में चैकिंग की जा रही है। जिसकी अगुवाई अमित कालिया अधीक्षक के नेतृत्व में की जा रही हैं। चेकिंग के दौरान ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों को डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है। डिमांड नोटिस जारी होने के बाद निर्धारित समय में टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सीलिंग नोटिस जारी कर संपत्ति को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मार्च 2023 के बाद उन पर 20 फीसदी जुर्माना और 18% प्रति वर्ष की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा।
-

पंजाबः आप विधायक ने दुकान पर चाइना डोर को लेकर की छापेमारी, SSP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले से विधायक मनविंदर सिंह गियासपुरा ने पायल के कस्बे मलौद में सुभाष की दुकान पर छापेमारी कर चाइना डोर बरामद की। इस दौरान विधायक ने खन्ना के एसएसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। विधायक ने कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से शहर में चाइना डोर को बेची जा रही है और यहां तक कहा कि जब से खन्ना में एसएसपी द्यमा हरीश कुमार ओम प्रकाश की पदस्थापना हुई है, तब से नशीले पदार्थों समेत अन्य अवैध धंधे बढ़ गए हैं। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि इलाके में चाइना डोर बेचे जा रहे हैं।
उन्होंने सबसे पहले इसकी जानकारी एसएसपी को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से वह खुद तहसीलदार को लेकर उस दुकान पर छापा मारने गए, जहां से चाइना डोर बरामद हुई थी। इसके साथ ही विधायक ने खन्ना के एसएसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से चाइना डोर को बेचा जा रहा है और यहां तक कहा कि जब से खन्ना में एसएसपी द्यमा हरीश कुमार ओम प्रकाश की पदस्थापना हुई है, तब से नशीले पदार्थों समेत अन्य अवैध धंधे बढ़ गए हैं।
-

इस एयरपोर्ट पर आज सभी उड़ानें रद्द हुई, जानें मामला
श्रीनगरः खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘लगातार खराब मौसम की वजह से आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस द्वारा बिना किसी अतिरिक्त लागत के अगली उपलब्ध उड़ान में सीट दी जाएगी।

सुबह से हो रही बर्फबारी
मालूम हो कि कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, ‘लगातार हो रही बर्फबारी और कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगले आदेश तक उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि सुबह उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन कम विजिबिलिटी और बर्फबारी के कारण सुबह 10 बजे के बाद इन्हें निलंबित करना पड़ा।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेहर इलाके में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को साफ करने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
