Blog

  • गंदगी फैलाने पर 25 छात्राओं को दी तालिबानी सजा

    शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने टीचरों और सफाई कर्मचारी पर लिया एक्शन 

    छत्तीसगढ़ः देश में शिक्षा के एक मंदिर में क्रूरता की हदें तब पार हो गईं, जब टीचरों ने छात्राओं को तालिबानी सजा दी। टीचरों ने छात्राओं के हाथों में पर गर्म खौलता तेल डाल दिया। अभी तक थप्पड़ मारने या डंडे से पीटने की सजा दी जाती थी, लेकिन अब स्कूलों में विद्यार्थियों को गलती पर इस तरह की खौफनाक सजा दी जाने लगी है। छात्राओं को यह कहते हुए सजा दी गई कि उन्होंने टॉयलेट के बाहर गंदगी फैलाई है। मामला संज्ञान में आने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और एक्शन लेते हुए हेडमास्टर, 2 टीचरों और सफाई कर्मचारी को निलंबित-बर्खास्त कर दिया गया है।

    घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में माकड़ी ब्लॉक के ग्राम केरावाही स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल की शुक्रवार की है। टीचर्स लंच टाइम से लौटे तो शिकायत मिली कि टॉयलेट के बाहर किसी ने शौच किया है। उन्होंने छात्राओं से पूछताछ की तो वह डर गईं। टीचरों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए हाथों पर गर्म तेल डालने का आदेश दिया। टीचरों ने मिड-डे मील की रसोई से तेल मंगवाया और दूसरे विद्यार्थियों से छात्राओं के हाथों पर तेल डलवाया। इससे उनके हाथों पर फफोले पड़ गए। उन्होंने घर जाकर अभिभावकों को बताया तो वे तुरंत स्कूल पहुंचे और हंगामा किया। विद्यार्थियों ने भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

    पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही शिक्षा विभाग अधिकारियों को शिकायत भेजी। वीडियो वायरल होने पर मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए आनन-फानन में जांच टीम बनाकर स्कूल भेजी। टीम ने जांच करने के बाद रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मधुलिका तिवारी को सौंपी। जांच रिपोर्ट में हेडमास्टर और 2 टीचरों द्वारा लापरवाही बरतने की की बात कही गई। साथ ही उन पर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई। DEO ने जांच रिपोर्ट के बाद एक्शन लेते हुए हेडमास्टर जोहरी मरकाम समेत दोनों टीचर्स को सस्पेंड कर दिया। एक सफाई कर्मी को बर्खास्त किया गया है।

  • पंजाबः अकाली दल को बड़ा झटका, ये नेता आप पार्टी में हुआ शामिल

    मालेरकोटलाः पंजाब में चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत राजनीतिक नेता पार्टी छोड़कर एक दूसरी पार्टी में जाना शुरू हो गए है। वहीं आप सीएम भगवंत मान ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, आज सीएम मान ने चंडीगढ़ में मालेरकोटला से अकाली दल के नेता मोहम्मद ओवैस को आप पार्टी में शामिल करवाया है।

  • सरकारी स्कूल में छात्र का सफाई करने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

    उन्नावः उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव में स्कूल में छात्रा द्वारा सफाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा ह कि बिछिया ब्लॉक ईचौल प्राथमिक स्कूल का यह मामला है। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के छात्र से वाइपर के जरिए सफाई करवाई जा रही है। बताया जा रहा है कि साहाना नामक टीचर पर छात्र से सफाई करने के आरोप लग रहे है।

    मिली जानकारी के मुताबिक इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन का कोई अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा। उक्त वायरल हो रही वीडियो में सुना जा सकता है, जिसमें व्यक्ति छात्र से सफाई को लेकर बात कर रहा है। जिसमें उक्त व्यक्ति छात्र से पूछता है कि उसे कौन सफाई करने के लिए कह रहा है तो उक्त छात्र सहाना टीचर का नाम लेता है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र 5वीं कक्षा में पढ़ता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦੇਸ਼ ਭਗਤ ਟੈਕਨੀਕਲ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਸੈਮੀਨਾਰ ਆਯੋਜਿਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪਿੰਡ ਭਟੇੜ ਦੇ ਦੇਸ਼ ਭਗਤ ਟੈਕਨੀਕਲ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕੈਂਪ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੈਮੀਨਾਰ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਅਤੇ ਕਾਲਜਾਂ ਦੇ ਤਿੰਨ ਸੌ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ।


    ਇਸ ਸੈਮੀਨਾਰ ਵਿਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਅਤੇ ਖੇਡਾਂ ਵਿਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਦਸੂਹਾ ਸਬ ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਦੇ D.S.P. ਹਰਕਿ੍ਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਥਾਨਾ ਦੇ S.H.O. ਹਰ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਟੂਡੈਂਟਾ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਭਾਵਾ ਤੋਂ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਵਾਇਆ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਬਚਨ ਲਈ ਸੁਝਾਵ ਵੀ ਦਿੱਤੇ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਅਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਅਤੇ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਲਗਾਉਣ, ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ।

  • पानी पीने से हुई युवक की मौ’त

    नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश के भोपाल में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी निगलने और उसके बाद जीभ और भोजन नली में मधुमक्खी के काट लेने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बैरसिया इलाके में मजदूर हिरेंद्र सिंह ने अपने घर में एक गिलास से पानी पीते समय गलती से मधुमक्खी को निगल लिया कुलस्ते ने बताया कि सिंह ने सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत की क्योंकि उनकी भोजन नली में सूजन थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनके अनुसार जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार देर रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई

    उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति ने उल्टी कर मृत मधुमक्खी को निकाल दिया।  दरअसल मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति पानी पी रहा था तभी पानी पीते समय मधुमक्खी उसके गले के अंदर चली गई इसके बाद मधुमक्खी ने उसके जीभ और भोजन नली में काट लिया जिसे भोजन की नली में सूजन हो गया व्यक्ति को खाने में दिक्कत होने लगी है जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी जिसके बाद उसके घर वाले आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने उल्टी कर मधुमक्खी कर निकाल दिया 

  • VIP बनकर घूम रहा पंजाब का व्यक्ति काबू

    फॉर्च्यूनर गाड़ी, पायलट जिप्सी की बरामद

    खरड़ः सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान फर्जी वीआईपी बनकर घूम रहे व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीआईए प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के बाद गलत प्रकार के लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने खरड़ क्षेत्र की नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच पुलिस पार्टी ने फर्जी वीआईपी बनकर घूम रहे व्यक्ति को फॉर्च्यूनर गाड़ी, पायलट जिप्सी, बिना अनुमति के हूटर और लाल-नीली पीसीआर की गाड़ी सहित काबू किया है।

    गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धुरी संगरूर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ओरा एवेन्यू, मोरिंडा रोड, खरड़ के एक फ्लैट में रह रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा ईजेडआई नाम के खरड़ की न्यू सन्नी एन्क्लेव के अंदर मैरिज ब्यूरो ऑफिस चलाने संबंधी बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि वह मोहली की ओर से फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर HR70D-0864 में आया था। जबकि उनकी गाड़ी के आगे पायलट जिप्सी नंबर CH01CR-6836 ड्राइवर चला रहा था, जिसमें 4 लोग सिक्योरिटी ड्रेस कोड में थे।

    जिनकी वर्दी विशेष सुरक्षा समूह के साथ मिलती जुलती थी और वे लोगों के वाहन को साइड करते हुए मोहाली से खरड़ की ओर आए। नाकाबंदी के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो पूछताछ में वह फर्जी वीआईपी निकला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में जिप्सी के ड्राइवर रविंदर सिंह निवासी खरड़ को भी नामजद किया है। उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए उसे मौके पर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

  • Non-Veg खाते समय युवक की मौ’त

    उत्तराखंड: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक नॉनवेज खा रहा था. तभी उसकी जीभ कट गई इसके बाद वो डॉक्टर के पास पहुंचा वहां उसके साथ जो हुआ उससे इलाके के परिवार और इलाके के लोगों के होश उड़ गए बता दें कि सितारगंज गणेश मंदिर निवासी नितिन कुमार कुशवाहा चिकन खा रहा था। तभी उसकी जीभ कट गई। इसके बाद वो अपने पिता के साथ डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंचा डॉक्टर ने उसे देखा और जीभ में टांके लगा दिए। इससे खून बहने लगा देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई डॉक्टर ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया गया इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है 

    दूसरी ओर मृतक के परिजन कार्रवाई न होने के चलते धरने पर बैठ गए उन्होंने दांतों के डॉक्टर के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिवार को समझाकर घर भेज दिया है। साथ ही जल्द से जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक की जीभ कट गई वो नॉनवेज खा रहा था तभी ये घटना हुई इससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई मृतक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है

  • कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर छापेमारी जारी

    नई दिल्लीः ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के परिसरों पर टैक्स छापेमारी शनिवार को भी जारी रही। छापों में अब तक 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है। छापेमारी बुधवार (6 दिसंबर) को शुरू हुई थी। आयकर टीमों ने रांची में धीरज साहू के परिसर से तीन और बैग जब्त किए। जबकि ओडिशा में छापेमारी के दौरान शराब कारखानों के रखरखाव के प्रभारी का काम देख रहे बंटी साहू के घर से करोड़ों रुपये के 19 बैग जब्त किए। 

    सूत्रों के मुताबिक, बंटी साहू के घर से बरामद रकम 20 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। इस रकम को ओडिशा के बलांगीर के सुदपारा में बैंकों में ले जाया जा रहा था। एक वीडियो में बलांगीर में एक बैंक के अंदर पैसों से भरे बैग ले जाते हुए देखा गया है। इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की जा रही तलाशी से अब तक लगभग 225 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है।

    शुक्रवार दोपहर तक 25 करोड़ रुपये की गिनती की गई थी, जिससे अब तक बरामद कुल रकम 225 करोड़ रुपये हो गई है। आयकर विभाग की ओर से तीन दर्जन काउंटिंग मशीनें लगाई गई हैं। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चूंकि मशीनें सीमित क्षमता की हैं, इसलिए गिनती धीमी गति से चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि अलमारियों में छिपाई गई 200 करोड़ रुपये की नकदी ओडिशा के बोलांगीर जिले में डिस्टिलरी समूह के परिसर से बरामद की गई, जबकि बाकी राशि ओडिशा के संबलपुर और सुंदरगढ़, झारखंड के बोकारो और रांची और कोलकाता से बरामद की गई। 

    आयकर टीम ने भुवनेश्वर के पलासापल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय, कंपनी के कुछ अधिकारियों के घरों, बौध में कंपनी की फैक्ट्री और कार्यालय और रानीसती राइस मिल की भी तलाशी ली। बौध जिले से आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हरभंगा ब्लॉक के अंतर्गत टिटिरिकटा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के पास बड़ी संख्या में 500 रुपये के फटे हुए नोट पाए गए। स्थानीय लोग उस वक्त हैरान रह गये जब उन्होंने कंपनी की चहारदीवारी के पास भारी मात्रा में फटे नोट देखे. पूर्व आईटी कमिश्नर शरत चंद्र दास ने पीटीआई को बताया कि यह ओडिशा में आयकर विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती हो सकती है। दास ने कहा कि मैंने राज्य में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी कभी नहीं देखी।

  • युवक की 30 बार चाकू से गोदकर ह’त्या

    युवक की 30 बार चाकू से गोदकर ह’त्या

    नई दिल्ली : बिहार के नवादा में एक युवक की बेहरमी से सरेआम हत्या कर दी गई। जिस समय ये घटना हुई, उस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजारी जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है जानकारी के अनुसार, यह घटना नवादा की बताई जा रही है. जिस युवक की चाकू से गोदकर हत्या की गई, उसका नाम राहुल कुमार बताया जा रहा है घटना का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक आरोपी राहुल पर चाकुओं से हमला कर रहा है अपराधी ने 30 बार युवक को चाकू से गोद दिया जिससे घायल होकर युवक मौके पर ही गिर गया

    वो युवक को चाकू मारता रहा, लोग सड़क पर आते जाते रहे

    जिस समय युवक पर अपराधी चाकू से हमले कर रहा था, उस समय वाहनों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया सड़क के किनारे लगे एक सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई है घटना के बाद लोगों ने जानकारी पुलिस को दी

  • पंजाबः खेतों में घुसा पानी, 200 से अधिक किले जमीन में बीजी गेंहू हुई खराब, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब के किसानों की भारी मात्रा में गेंहू खराब हो गई है। यह मामला तरनतारन के मुंडा गांव से सामने आया है। जहां किसान ने एक वीडियो वायरल करते हुए जानकारी दी है। इस दौरान किसान ने बताया कि खेतो में पानी घुसने के उनकी 200 से 250 किले जमीन में बीजी गेंहू की फसल खराब हो गई। इसकी वीडियो किसान ने सोशल मीडिया पर भी वायरल की है। जिसमें देखा जा सकता है कि जमीन में दूर दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है।

    वहीं किसान ने बताया कि गेंहू की फसल की उपजाई की हुई थी, हालांकि गेंहू की हल्की हल्की उपजाऊ शुरू हुई थी कि पानी ने उनकी सारी मेहनत खराब कर दी। इस दौरान किसान ने सरकार से वीडियो के जरिए अपील करते हुए कहा कि इससे पहले भी दो बार फसले खराब हो चुकी है। वहीं अब एक बार फिर से खेतों में आए पानी आने से नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि यह पानी दरिया का कंडा टूटने से पानी खेतों में घुस गया। इस दौरान किसान ने सरकार ने मुआवजा दिए जाने की अपील की है।