Blog

  • इस राज्य के गांव में केवल दो लोगों ने डाला वोट, जाने चौकाने वाली वजह 

    इस राज्य के गांव में केवल दो लोगों ने डाला वोट, जाने चौकाने वाली वजह 

    हरियाणा : पुल न बनने से नाराज हरियाणा के यमुनानगर जिले के ग्रामीणों ने शनिवार को लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया. 500 से अधिक मतदाताओं वाले गांव में सिर्फ दो लोगों ने ही मतदान में हिस्सा लिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वे बहिष्कार जारी रखेंगे।

    ग्रामीणों ने हाल ही में एक पंचायत आयोजित की और चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार ने उनकी मांगों के समाधान के लिए कदम नहीं उठाया तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि गांव में करीब 550 मतदाता हैं और शनिवार को लोकसभा चुनाव में केवल दो वोट पड़े.

    समाचार एजेंसी के मुताबिक, ग्रामीणों ने कहा कि वे भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव का तब तक बहिष्कार करते रहेंगे, जब तक कि उनके गांव को जिले के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए यमुना पर पुल नहीं बन जाता. उन्होंने कहा कि इस अनुरोध पर काफी समय तक विचार किया गया, लेकिन प्रशासन ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया.

    ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और बरसात के दिनों में उनकी समस्या और बढ़ जाती है. सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार नहीं छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

    यह गांव यमुनानगर में स्थित है और अंबाला संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। आपको बता दें कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था. रात 11:45 बजे चुनाव आयोग द्वारा इलेक्शन ऐप पर अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 61.16 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई.

  • होटल मालिक पर युवक ने तानी पिस्टल, देखें CCTV

    होटल मालिक पर युवक ने तानी पिस्टल, देखें CCTV

    ऋषिकेश: श्यामपुर में एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए एक होटल मालिक के सिर पर पिस्टल तान दी। इसके बाद होटल मालिक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया डरे सहमे होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं अपने साथ होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए भी संबंधित युवक को जिम्मेदार ठहरने की बात कही है।

    वहीं इस घटना की पूरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस के मुताबिक देर रात नशे में धुत्त अनुराग डिमरी नाम का युवक रॉयल शिवम रेजिडेंसी एंड रेस्टोरेंट माया मार्केट गुमानीवाला पहुंचा। वह सीधे होटल की किचन में घुस गया और मौके पर मौजूद होटल मालिक शुभम नौटियाल के सिर पर बिना किसी बात के पिस्टल तान दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • खड़ी बस के ऊपर ट्रक पलटने से 11 की दर्दनाक मौ’त, 10 घायल

    खड़ी बस के ऊपर ट्रक पलटने से 11 की दर्दनाक मौ’त, 10 घायल

    शाहजहांपुर : जिले में गत रात एक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यहां पर एक बस के ऊपर ट्रक पलट जाने से कुल 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर डीएम एसपी और अन्य अधिकारियों की टीम पहुंच गई है। एसपी ने बताया कि ढाबे पर लोगों के खाना खाने के लिए बस रुकी हुई थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे ये हादसा हुआ है।

    हादसे के बाद एसपी ने बताया कि ‘रात में करीब 11 बजे सूचना मिली कि खुटार थाना क्षेत्र के तहत गोला की तरफ जो रोड जा रहा है वहीं पर ढाबे के पास एक बस खड़ी हुई थी। बस में सवार यात्री पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रियों के खाना खाने के लिए बस ढाबे पर रुकी हुई थी। कुछ लोग ढाबे पर खाना खा रहे थे, जबकि कुछ लोग बस में ही बैठे हुए थे।  इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर इसके ऊपर पलट गई।

    उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली तो डीएम सहित सभी अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अभी तक जो भी घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों के इलाज के लिए सीएमओ और अन्य अधिकारी काम कर रहे हैं। ये सभी लोग सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के बड़ाजेठा गांव के रहने वाले हैं। घटना की असली वजह क्या है इसकी जानकारी की जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

  • सोना कारोबारी से 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    सोना कारोबारी से 26 करोड़ कैश, 90 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की टीम ने सोना कारोबारी के कई ठिकानों पर रेड मारी। टीम ने यहां से 26 करोड़ रुपए के कैश और 90 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। आयकर विभाग द्वारा लगातार 30 घंटे तक कार्रवाई की गई।  आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित सुराना ज्वेलर्स और उसके कई ठिकानों पर रेड की। सर्राफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टैक्स चोरी के संदेह में आयकर विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई। 

    अधिकारियों को सर्राफा कारोबारी के घर से इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिला कि उसे गिनने में ही उन्हें 14 घंटे लग गए। नासिक, नागपुर, जलगांव की टीमों के 50 से 55 अधिकारियों ने सुराना ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा। दरअसल पिछले कुछ दिनों से टैक्स चोरी करने वाले कारोबारी आयकर विभाग के रडार पर हैं। जिस स्थान पर छापेमारी चल रही थी वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। 

    सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी अघोषित आय और संभावित रूप से संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की व्यापक जांच का हिस्सा है। आयकर विभाग किसी भी विसंगति या छिपे हुए लेन-देन को उजागर करने के लिए सुराना ज्वैलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। इससे पहले आयकर विभाग की आईडी टीम ने भंडारी फाइनेंस और आदित्य कोऑपरेटिव बैंक पर बड़ा छापा मारा था। कार्रवाई लगातार 72 घंटे तक चली थी और आयकर विभाग को भंडारी परिवार के पास से 170 करोड़ रुपए की बेतहाशा संपत्ति मिली थी

  • जालंधर: वडाला चौक में हुए गोलीकांड का हुआ खुलासा, इस गैंगस्टर ने मारी थी गोली

    जालंधर: वडाला चौक में हुए गोलीकांड का हुआ खुलासा, इस गैंगस्टर ने मारी थी गोली

    जालंधर, ENS:कमिशनरेट पुलिस ने 12 मई को वडाला चौक में हुए गोलीकांड के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर  लिया है। पुलिस ने इस केस को टेक्निकल ढंग से सुलझाते हुए 14 दिनों में 600 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस जांच करते हुए अपाचे बाइक पर भागे शूटर के रूट को सीसीटीवी कैमरों की मदद से क्लियर करते हुए कस्बा काठगढ़ (नवांशहर) तक पहुंच गई। 

    पुलिस को जांच मे पता चला कि शूटर गांव टोसा के रत्न लाल का बेटा बलजीत कुमार बीता है। जिसने वडाला चौक पर बस से उतरे हेरोइन के सौदागर गुरप्रीत सिंह गोपा निवासी सराय अमानत खां (तरनतारन) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर कोर्ट में पेश करके 5 दिन का रिमांड हसी किया है। पुलिस इस मामले मे मीडिया से दूरी बनाए हुए है, लेकिन जल्द ही इस गिरफतारी का खुलासा कर सकती है।

    बताया जा रहा है कि पुलिस को जांच मे खुलासा हुआ कि शूटर और उसका साथी गोपा की रेकी कर चुके थे। वह नकोदर से बस में बैठा था। जैसे ही गोपा वडाला चौक उतरा शूटर बीता ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। पुलिस शूटर के दूसरे साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह भी पता चला है कि शूटर को गोपा की सुपारी विदेश से दी गई थी।

  • सुबह-सुबह भूकंप के लगे तेज झटके

    सुबह-सुबह भूकंप के लगे तेज झटके

    मेलबर्न: दक्षिण प्रशांत द्वीप देश वानुआतू में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लेकिन इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। भूकंप से किसी प्रकार की क्षति होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के अनुसार भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 9:23 बजे महसूस किए गए और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.3 थी। भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट विला से 83 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 29 किलोमीटर की गहराई पर था।

    हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। पोर्ट विला के एक होटल में कर्मचारी वैनेसा अपुएरी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा भूकेप के झटके जोरदार और धीमे दोनों थे। लेकिन इससे पोर्ट विला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

  • जालंधर: इस इलाके में गोलियां मारकर व्यक्ति का किया क+त्ल 

    जालंधर: इस इलाके में गोलियां मारकर व्यक्ति का किया क+त्ल 

    जालंधर, ENS: करतारपुर में रास्ता न छोड़ने पर एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का एक साथी भी घटना में जख्मी हो गया है, जिसका इलाज जारी है। हत्या करने वाले आरोपी ने अपने आप को भिखां नंगल के रहे वाले क्रिमिनल विजय बदमाश का भतीजा बता रहा था। मृतक की पहचान जमींदार मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोली लगने से मृतक का भाई गुरप्रीत सिंह लाली गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

    केस में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 25-54-69 (आर्म्स एक्ट), 307 (हत्या की कोशिश) और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस ने करतारपुर के रहने वाले जसकरण सिंह सहित अज्ञात को नामजद किया गया है।आज सुबह पुलिस द्वारा भिखां नगर गांव सहित कई जगह पर रेड की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। थाना करतारपुर के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि हमारी टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जालंधर देहात पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीमें भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

  • नव जन्में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो 

    नव जन्में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: विवेक विहार इलाके में गत बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि 5 नवजात शिशुओं को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक बच्चे की रविवार सुबह आईसीयू में मौत हो गई। शनिवार रात करीब 11.30 बजे विवेक विहार पुलिस स्टेशन को न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल और उसके बगल की इमारत में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली। घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। रविवार तड़के आग पर काबू पा लिया गया।
     

    एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार आग पूरी तरह से बुझ गई, 11-12 लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। अस्पताल के पास की इमारत भी आग की लपटों में घिरी हुई थी, इसलिए किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग में अस्पताल के अंदर रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गए। एक अग्निशमन अधिकारी  राजेश ने बताया कि आग से 2 इमारतें प्रभावित हुईं, एक अस्पताल की इमारत और एक आवासीय इमारत की 2 मंजिलें हैं। इस आगजनी में 11-12 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

  • जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह 

    जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह 

    किसानों को पुलिस ने किया नजर बंद

    लुधियाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज लुधियाना में चुनावी रैली है। शाह भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। लोगों को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी, पंजाब सीएम भगवंत मान व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी उनके निशाने पर होंगे। अमित शाह की रैली के लिए जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में होगी और इसके लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री के विरोध को देखते हुए कई किसान नेताओं को पुलिस ने शनिवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया। अमित शाह की रैली के लिए जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में होगी और इसके लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री के विरोध को देखते हुए कई किसान नेताओं को पुलिस ने शनिवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को शनिवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं कुछ किसान नेता अपने घरों से देर रात ही इधर-उधर हो गए। अमित शाह रविवार शाम को 5 बजे रैली स्थल पर पहुंचेगे। रैली की सुरक्षा की यदि बात करें तो 1500 से 2000 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। मंच से 5 लेयर में अमित शाह का सुरक्षा चक्र रहेगा। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारी रैली में तैनात रहेंगे ताकि शरारती तत्वों पर तुरंत काबू पाया जा सके। रैली में विशेष तौर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है ताकि रैली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के उच्चाधिकारी नजर रख सके।

  • आज फिर पंजाब दौरे पर आएंगे CM अरविंद केजरीवाल 

    आज फिर पंजाब दौरे पर आएंगे CM अरविंद केजरीवाल 

    फिरोजपुर : पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम तय हो गए हैं। वे चुनाव प्रचार थमने तक पंजाब में ही रहेंगे। उनके सभी 13 हलकों में प्रोग्राम तय हैं। केजरीवाल रोजाना 3 से 4 सभाएं व रोड शो करेंगे। खास बात है कि केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अलग-अलग मार्चों पर रहेंगे। ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर किया जा सके।

    अरविंद केजरीवाल आज 26 मई को एक जनसभा के साथ दो रोड शो करने वाले हैं। दोपहर के समय अरविंद केजरीवाल फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। जहां वे टाउन हॉल में बैठक करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे और चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद केजरीवाल होशियारपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। तकरीबन 4 बजे वे होशियारपुर पहुंचेंगे और रोड शो निकालेंगे। ये रोड शो खत्म करने के बाद शाम 5 बजे वे बठिंडा पहुंचे जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार 5 कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सीएम खडूर साहिब, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में  जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे फिरोजपुर में और 7 बजे गुरु हर सहाय में करेंगे रोड शो निकाला जाएगा।