Blog

  • पंजाबः पीएम मोदी के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध, इन 24 तरह के सामान पर लगी पाबंदी

    पंजाबः पीएम मोदी के कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध, इन 24 तरह के सामान पर लगी पाबंदी

    मोहालीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब दौर पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोहाली के मुल्लांपुल स्थित होमी भाभा कैंसर हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे। पीएम की विजिट को लेकर मोहाली से लेकर चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं पीएम मोदी हरियाणा पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। उनके साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर, गुरु माता अमृतानंदमयी भी मौजूद है। यह अस्पताल 133 एकड़ में बना है और इसमें 2600 बेड हैं, जहां विश्वस्तरीय इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वह करीब 2 बजे पंजाब पहुंचेंगे, जहां वे न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

    फिरोजपुर में सुरक्षा में ढील के बाद पंजाब पुलिस को जारी किए निर्देश

    फिरोजपुर में सुरक्षा में ढील के बाद पंजाब के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस को कई निर्देश जारी किए गए हैं। एंट्री गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा गया कि कोई भी काले कपड़े पहनकर अंदर न जाए। कपड़े धोने का साबुन और रस्सी भी प्रवेश नहीं करना चाहिए। लोगों के कपड़ों पर भी नजर रखें। किसी की टी-शर्ट में आपत्तिजनक शब्द या फोटो नहीं होने चाहिए। पीएम मोदी के कार्यक्रम में इन चीजों की आड़ में कोई रूकावट न आए, इसलिए पूरी सूची बनाकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दे दिए गए हैं। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ पंजाब के राज्यपाल बी.एल. पुरोहित और सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे।

    पंडाल में इन 24 तरह की चीजों पर लगा प्रतिबंध

    रस्सी, खेलों का उपकरण, वॉकी टॉकी, लाइटर या माचिस, ड्रिल, हथौड़ा, कीलें, पानी की बोतल, तरल पदार्थ, पानी की बोतल खोलने वाला उपकरण, कैंची, चाकू, लोहे की कोई भी नुकीली धातु, किसे भी किस्म का कैमिकल, कोई भी जलनशील पदार्थ, नेलकटर, कपड़े धोने वाला साबुन, कोई भी रिमोट, वॉयरलेस के साथ चलने वाला सामान, कोई भी नुकीली वस्तु, विस्फोटक सामग्री, फ़ुटबॉल, बॉल, आपत्तिजनक शब्दों या तस्वीरों वाली टी-शर्ट, कोई भी जैल या महिला मेकअप आइटम, किसी भी प्रकार का काला कपड़ा या रूमाल, किसी भी प्रकार का काला स्प्रे, काली स्याही या पेंट, चेहरा देखने वाला छोटा शीशा, किसी भी प्रकार का बैनर या पेपर प्रिंट आउट कॉपी, राष्ट्रीय ध्वज के अलावा कोई अन्य ध्वज, कोई पेन, पेंसिल अंदर नहीं जाएगी।

  • जालंधर: सरकार ने बढ़ाई खेल मेले में रजिस्ट्रेशन की तारीख…

    जालंधर: सरकार ने बढ़ाई खेल मेले में रजिस्ट्रेशन की तारीख…

    जालंधर: पहली सितंबर से राज्यभर में उपमंडस स्तर पर शुरु होने जा रहे खेल मेले के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख सरकार ने आगे सरका दी है। पंजाब सरकार ने पहले ‘खेडा वतन पंजाब दिआं’ के तहत करवाए जा रहे खेल मेले में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 25 अगस्त तय कर रखी थी। लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया है। यह फैसला आज  मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ के साथ वर्चुअल बैठक में लिया गया।

    बेशक खेल मेले की रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई है लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान खेल मेले का आगाज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को ही करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान खेल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेडा वतन पंजाब दिआं’ के तहत करवाए जा रहे खेल मेले का शुभारंभ जालंधर से करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में तैयारियों के लेकर प्रबंधों में जुटा हुआ है। 

    पंजाब सरकार ने खेल मेले के प्रति खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए हाकी ओलंपियन खिलाड़ियों, बाक्सिंग समेत अन्य खिला आंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से अपील भी करवाई है। इस वीडियो में पूर्व ओलंपियन, पुलिस अधिकारी और जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे सुरिंदर सिंह सोढी भी अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी अपील को सरकार सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इस खेल में आकर अपनी प्रतिभा को दिखा सकें। खेल विभाग ने इस खेल मेले को लेकर अपना लोगो भी जारी कर दिया है।

  • पंजाबः मस्तुआना साहिब में युवक ने की बेअदबी करने की कोशिश, देखें वीडियो

    पंजाबः मस्तुआना साहिब में युवक ने की बेअदबी करने की कोशिश, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब में काफी समय से श्री गुरु ग्रंथ साहिब साहिब और अन्य धर्मग्रंथों की बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां कई मामलों में अब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जा सका, वहीं कई मामलों में गिरफ्तार दोषियों को अब तक सजा भी नहीं मिल पाई है। इसी सिलसिले में आज संगरूर जिले के सबसे बड़े गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में बेअदबी करने की कोशिश की गई, जिसे सेवादारों के प्रयास से विफल कर दिया गया।

    बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह 5 बजे की है, जब एक व्यक्ति माथा टेकने के बहाने गुरु के घर में घुसा, लेकिन उसके व्यवहार को देखकर सेवादारों को पहले ही उस पर शक हो गया। सेवादारों के अनुसार, यह व्यक्ति सीधे गुरु साहिब के स्थान के पास पहुंचा और जैसे ही उसने स्थान के चारों ओर लगे जंगले को पार करने की कोशिश की, सेवादारों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। उक्त व्यक्ति के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वह कहां का है और उसका इरादा क्या था।

    पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। लेकिन सिख सेवादारों द्वारा कहा जा रहा है कि वे कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते हैं क्योंकि पिछले समय में बेअदबी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और वे अब भी थमने का नाम नहीं रही हैं। उनका कहना है कि किसी पुलिस या वकील की जरूरत नहीं है और वे खुद न्याय करेंगे। बेअदबी की कोशिश को नाकाम करने के बाद सेवादारों ने आरोपी को बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट भी की। फिलहाल गिरफ्तार व्यक्ति बात करने की स्थिति में नहीं है और संगरूर पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए गुरुदरा साहिब के अंदर और बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है।

  • जालंधरः अब डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को मिली धमकी

    जालंधरः अब डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास को मिली धमकी

    जालंधर/वरुण: पंजाब में वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। राज्य में गैंगस्टरों के नाम पर वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है। वहीं ताजा मामला अब डेरा बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी का सामने आया है। दरअसल, डेरा सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास को विदेश यात्रा के दौरान प्रचार नहीं करने की धमकी दी गई है। इसको लेकर पुलिस के पास ट्रस्ट ने शिकायत दी है और उनकी विदेश में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

    धर्म का प्रचार न करने की दी धमकी 

    एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह को दी शिकायत में ट्रस्ट ने बताया कि संत निरंजन दास इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। इटली में एक व्यक्ति ने उन्हें अपने धर्म का प्रचार न करने की धमकी दी है। उस व्यक्ति ने मोबाइल से बात की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह नंबर कपूरथला जेल से आपरेट होता है। बता दें कि, इन दिनों संत निरंजन दास स्पेन में हैं। उसके बाद वे अपने अलग-अलग धार्मिक समागमों के लिए जर्मनी, फ्रांस व नीदरलैंड जाएंगे।

    देश-विदेश में अधिक से अधिक सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की

    डेरा सचखंड बल्लां को समर्पित रविदासिया समाज से संबंधित अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संयुक्त मांगपत्र में संत निरंजन दास की देश-विदेश में अधिक से अधिक सुरक्षा यकीनी बनाने की मांग की है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं ने संत निरंजन दास महाराज की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मांगपत्र दिया है। संत को धर्म प्रचार न करने संबंधी कहा गया था। मामले की बारीकी से जांच चल रही है। सारा मामला उनके ध्यान में है। सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए संबंधित एजेंसियों को अलर्ट भेज दिया गया है।

  • छोटे बच्चों में बढ़ा Tomato Flu का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

    छोटे बच्चों में बढ़ा Tomato Flu का खतरा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

    नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में टोमेटो फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। केरल के बाद कर्नाटक तमिलनाडु और उड़ीसा में भी इस फ्लू के केस दर्ज किए गए हैं। अब तक केरल में ही इसके 82 मामले आ चुके हैं। ये फ्लू छोटे बच्चों को संक्रमित कर रहा है। बढते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टौमेटो फ्लू के लक्षण और बचाव के तरीकों को लेकरगाइडलाइन जारी कि है। इस बीमारी के होने पर बच्चों को बुखार आता है और शरीर पर लाल तरह के दाने निकलते हैं जो लाल रंग के होते हैं।

    इसलिए इस फ्लू के टोमेटो क्यों कहा जाता है। टोमेटो फ्लू के शिकार लोगों को शरीर में अकड़न जोड़ों में दर्द बुखार उल्टी होना स्किन इरिटेशन होना आम लक्षण हैं। छोटे बच्चों में हैंड फुट माउथ डिजीज भी कहा जाता है। ये बीमारी पांच साल से कम उम्र के बच्चों में ज्यादा देखी जाती है, लेकिन टोमेटो फ्लू के बारे में कहा जा रहा है कि यह उससे ऊपर के उम्र के लोगों में भी हो सकता है।

    क्या है इसके लिए बचाव के तरीके

    इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें.यदि किसी मरीज को या बीमारी हो जाती है तो सबसे पहले उसको 5 से 7 दिन का आइसोलेशन में रखें।
    मरीज को पूरी तरीके से रेस्ट लेना चाहिए और साथ में बहुत तरर्ल पदार्थ लेना चाहिए।
    गर्म पानी से स्किन पर स्पॉन्ज करने से चीन में इरिटेशन कम होता है, इसलिए ऐसे मरीज दिल को यह बीमारी हुई है उनके लिए ज्यादा जरूरी है कि गुनगुने पानी से स्पंज करें।
    अपने बच्चों को यह जरूर समझाएं कि वह बुखार वाले बच्चों से दूरी बनाकर रखें या फिर हाल के दिनों में छोटे बच्चों को हाथ न करें क्योंकि इससे वह फ्लू के शिकार हो सकते हैं।
    बच्चों को रूमाल के इस्तेमाल के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें।
    शरीर के जिस भी अंग पर छाले पड़े हो उसको नहीं खरोचें।
    बच्चों के कपड़ों को अच्छी तरीके से साफ करें।
    इस बीच बच्चों को न्यूट्रीशिव्स डाइट दें।

    ऐसा होती हैं जांच

    गले से सैंपल लेकर और उसे लैबोरेट्री भेजकर इस बात की जांच की जा सकती है कि मरीज को टोमैटो प्लू हुआ है अथवा नहीं। इस बीमारी की कोई दवा या वैक्सीन नहीं है। लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि ये बीमारी खतरनाक नहीं है। बचाव के नियमों का पालन करके इससे आसानी से सुरक्षा की जा सकती है।

  • पंजाबः रिश्वत लेने के आरोप में एएसआई जसवंत सिंह और राजिंदर सिंह निलंबित

    तरनतारन: पंजाब में सीएम भगवंत मान के आदेशो पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के एएसआई जसवंत सिंह और राजिंदर सिंह पर कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक सेल में तैनात एएसआई जसवंत सिंह और राजिंदर सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित किया गया। खडूर साहिब के विधायक मनजिदर सिंह लालपुरा ने खुद इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की है।

    दरअसल, विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव डेरा साहिब निवासी महिला जसबीर कौर बेटे जुगराज सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर मंगलवार को खडूर साहिब जा रही थी। गांव जामराय के पास ट्रैफिक सेल की टीम ने नाका लगाया था। वहां पर तैनात एएसआई जसवंत सिंह और एएसआई राजिदर सिंह ने जुगराज रोका और कागजों की जांच की। जुगराज के पास ड्राइविग लाइसेंस नहीं था। इस कारण उनको धूप में एक घंटे तक रोककर रखा गया।

    महिला जसबीर कौर ने बताया कि उसने बार-बार दोहाई दी, जिसके बाद एएसआई ने 500 रुपये की रिश्वत मांगी। महिला ने खडूर साहिब के विधायक मनजिदर सिंह लालपुरा को फोन पर शिकायत की। विधायक लालपुरा मौके पर पहुंचे और मामला एसएसपी रंजीत सिंह के ध्यान में लाए। एसएसपी ने थाना गोइंदवाल साहिब के प्रभारी इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह को मौके पर भेजा। इस दौरान दोनों एएसआई के कब्जे से 500 रुपये बरामद किए गए।

    हालांकि एएसआई जसवंत और राजिंदर ने दावा किया कि उन्होंने रिश्वत नहीं ली बल्कि ड्राइविग लाइसेंस न होने के कारण चालान काटा था। वे झूठ बोल रहे थे क्योंकि उन्होंने चालान की पर्ची भी नहीं दी थी और वैसे भी डीएल न होने पर दो हजार से अधिक का चालान कटता है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजिदर सिंह ने बताया कि दोनों एएसआई खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

  • पंजाबः केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टरों ने पुलिसकर्मियों को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    पंजाबः केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टरों ने पुलिसकर्मियों को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    बठिंडाः केंद्रीय जेल में गैंगस्टरों को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुढ़ा ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां दी हैं। थाना कैंट पुलिस ने जेल अधिकारी नवदीप सिंह के बयान पर आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जेल अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को जब जेल प्रशासन की ओर से चेकिंग की जा रही थी तो गैंगस्टर सुखप्रीत ने अपनी तलाशी करवाने से इनकार कर दिया।

    गैंगस्टर ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकियां भी दी। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। जेल से जुड़े सूत्र बताते है कि कुछ समय पहले भी इस गैंगस्टर ने जेल में तैनात एक अधिकारी को धमकी दी थी। लेकिन उस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

    जिक्रयोग्य है कि पहले भी यह गैंगस्टर चर्चाओं में रहे हैं। बतां दे कि बठिंडा की केंद्रीय जेल में 50 से ज्यादा गैंगस्टर बंद हैं। तलाशी दौरान जेल की बैरकों में से कई बार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इसी बीच बठिंडा जेल सवालों के कटहरे में खड़ी नजर आ रही है। फिलहाल इन गैंगस्टरों पर एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है परंतु यह कार्रवाई केवल पर्चा दर्ज होने तक ही सीमित होकर रह जाती है। अगर जेल प्रशासन व पुलिस कस्टडी में रहते हुए गैंगस्टरों को जेल में यह हाल है तो बाहर वे लोग क्या करते होंगे।

  • पंजाबः सीएम मान को बड़ा झटका, ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगी रोक, जाने मामला

    पंजाबः सीएम मान को बड़ा झटका, ड्रीम प्रोजेक्ट पर लगी रोक, जाने मामला

    चंडीगढ़ : सीएम भगवंत मान के ड्रीम प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संगरूर मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर रोक लगा दी है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जमीन ट्रांसफर को लेकर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि यह जमीन गुरुद्वारा साहिब की है। ट्रस्ट इसे अपने स्तर पर सरकार को ट्रांसफर या कॉलेज बनाने की परमिशन नहीं दे सकता। जिसके बाद हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

  • पंजाब: Gurmail Medical Store पर इनकम टैक्स विभाग की रेड

    पंजाब: Gurmail Medical Store पर इनकम टैक्स विभाग की रेड

    लुधियानाः पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के करीबी और लुधियाना की बड़ी दवा विक्रेता कंपनी जिसे पूरे पंजाब में दवाईयों के धंधे में किंग कहे जाने वाले गुरमेल मेडिकल हाल के विभिन्न दुकानों और ऑफिसों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से छापामारी की जा रही है। इस टीम के साथ बड़े पैमाने पर सीआरपीएफ की टुकड़ी भी साथ में मौजूद है। जानकारी मुताबिक यह कार्रवाई आज सुबह 9 बजे से आरंभ की गई है। इस पूरी के दौरान पिंडी स्ट्रीट में अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया है। इनकम टैक्स ने गुरमेल मेडिकल की यहां की बिल्डिंग को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 40-50 गाड़ियां यहां पहुंची हुई है।

  • आज का राशिफल, 24 अगस्त 2022

    आज का राशिफल, 24 अगस्त 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है,इसलिए आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचना होगा। आप उलझनों के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने कामों पर ध्यान लगाएं। नौकरी में भी वेतन वृद्धि होती दिख रही है,लेकिन पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। वर्क फ्राम होम में कार्यरत लोगों को स्वास्थ्य के प्रति खिलवाड़ नहीं करना है। उन्हें योग व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। आपका कोई मित्र आपसे धन उधार मांगे,तो आपको किसी की मदद अवश्य करनी होगी। आप अपने बलबूते पर किसी नए काम में हाथ डालेंगे,जिसका आपको लाभ तो अवश्य मिलेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। छोटे व्यापारी अपने गुस्से पर नियंत्रण करके कार्यक्षेत्र में स्थित लोगों को काबू करके रखेंगे। उन्हें कोई अचानक लाभ मिल सकता है। यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया,तो वह आपका विश्वास तोड़ सकता है। परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण परेशान रहेंगे। आपको किसी कारणवश मित्रों के साथ यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

    कर्क राशिफल। आज के दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें एक के बाद एक बेहतर अवसर मिलेगा,उन्हें यह समझ नहीं आएगा कि किसे जॉइन करूं और किसे छोड़ दूं। कार्यक्षेत्र में आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा और शत्रु भी आपके खिलाफ रणनीति बनाने में नाकामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे,जिसका आपको लाभ मिलेगा। नई व्यापारिक योजनाओं को शुरू करने के लिए आज दिन अच्छा रहेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कहीं बाहर नौकरी पर जाना पड़ेगा,जिससे आपको खुश होकर भेजना होगा। माता-पिता से किए हुए वादों को आप समय रहते पूरा करें,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है,जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य को आसानी से पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपने घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे जिनके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों को गुरुजनों का साथ मिलने से वह परीक्षा की तैयारियों मे कड़ी मेहनत करेंगे। आपकी वाणी दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेगी,जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। घर के बुजुर्गों का आदर सत्कार करें और आशीर्वाद लें,इससे आपके रुके हुए काम आसानी से बन जाएंगे।

    तुला राशिफल। आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आपके व्यवसाय में गतिविधियां कुछ कमजोर रहेगी,जिनको लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आप अपने परिवार में मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आपका खूब मन लगेगा और आप उसमे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार में चल रही समस्याओं के कारण आपका कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा,जिसके कारण आपके कामों में विघ्न आ सकता है। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी होने ना दें।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,लेकिन खर्चे भी बढ़ने लगेंगे। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को अपने किसी मित्र की मदद से पूरा करेंगे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ खर्चे अचानक से आएंगे और चले भी जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर संचय करने का विचार कर सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी सकारात्मक सोच का कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी व अपने व्यापार में नए लोगों को शामिल करना होगा,तभी वह अपने कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे और लाभ कमाएंगे। आपकी किसी परिजन से वाद-विवाद की स्थिति बनती दिख रही है,जिससे आपको बचने की कोशिश करनी होगी,जो लोग जीवनसाथी को साझेदारी में किसी व्यवसाय को कराने पर विचार बना रहे हैं,उन्हें अभी सावधान रहने की आवश्यकता है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके कुछ अच्छे लोगों से संपर्क रहेंगे,जिससे बिजनेस में आपको फायदा मिल सकता है। आप किसी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दे सकते हैं,जो बाद में आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। आपको अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे,लेकिन प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि एक के साथ साथ किसी दूसरे कार्य में हाथ आजमाएंगे,तो उसमें उन्हें सफलता तो अवश्य मिलेगी,लेकिन उन्हें अपने काम पर भी ध्यान देना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए उत्तम रहेगा। आपको अपने कार्य से संबंधित किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है। अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोग किसी परीक्षा को दे सकते हैं। आपका अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं के लिए किसी बड़ी बीमारी को निमंत्रण दे सकते हैं,इसलिए सावधान रहें। अपने किसी मित्र से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा जिससे परिवार में खुशियां आएंगी और परिवार के लोग प्रसन्न रहेंगे। आप अपने बड़े व वरिष्ठ सदस्यों का आदर सत्कार करेंगे,जिसमें आपका खूब मन लगेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी भी प्रशंसा करेंगे,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की को देखकर परेशान रहेंगे। फिर भी वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे,इसलिए आपको किसी नये निवेश को करने से बचना होगा,नहीं तो आप कहीं गलत धन का निवेश कर सकते हैं।