Punjab News: पुलिस कर्मी के साथ लोगों का हुआ विवाद, रोकी गाड़ी, भारी हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः थाना डिविजन नंबर 2 के अंतर्गत आते न्यू शिवाजी नगर इलाके में चोरी की वारदात में नाकाम होने पर 2 युवकों ने दुकानदार पर कांच की बोतलों से हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार राजेश खन्ना ने बताया कि उनकी घर के नीचे ही करियाने की दुकान है और ऊपर उनका निवास है। रात करीब ढाई से 3 बजे के बीच उन्हें नीचे कुछ आवाज सुनाई दी। जिसके बाद चोर वापिस आए और उन पर कांच की बोतलों से हमला करना शुरू कर दिया।

वहीं चोरों की बाइक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन आज बाइक को लेकर पुलिस के साथ लोगों का विवाद हो गया। दरअसल, आज पुलिस मामले की जांच को लेकर पहुंची थी और इस दौरान पार्षद के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद एसआई गाड़ी में बैठकर जाने लगा और पार्षद साथियों के साथ पुलिस की गाड़ी के आगे आ गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी गुरमुख सिंह के साथ जमकर विवाद हुआ।

वीडियो में देखा जा सकता हैकि पुलिस कर्मी पार्षद को कह रहा है कि वह वोटों के कारण रास्ता रोक रहा है, लेकिन जो पुलिस का काम करना है उसे वह करेंगे। पार्षद ने कहाकि वह पुलिस अधिकारियों को वह गलत व्यवहार को लेकर शिकायत करेंगे। वहीं पुलिस कर्मी ने कहा कि वह जिसे शिकायत करना चाहता है कर लें। जिसके बाद थाना प्रभारी को फोन करके पार्षद ने कहा कि गुरमुख सिंह ने लोगों से कहा कि पुलिस पर विश्वास ना करों, इसी तरह लूट जारी रहेंगी। हालांकि उक्त पुलिस अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।

वह उक्त पुलिस कर्मी की गाड़ी नहीं जाने देंगे और यहां पर लोगों का धरना जारी रहेंगा। इस दौरान उन्होंने सीनियर अधिकारियों को घटना स्थल पर आने के लिए कहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कहा कि दुकान पर चोरी की घटना को बाइक सवार 2 चोरों द्वारा अंजाम देने की कोशिश की गई। इस दौरान चोर बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस अधिकारी के साथ विवाद को लेकर कहा कि गलतफहमी हो गई थी, जिसे सुलझा लिया गया है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img