Blog

  • Punjab : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    अमृतसर : मेहता रोड पर गांव खुजाला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ईंट-पत्थर फेंके और घरेलू सामान की जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके दोनों जो कि एक 16 साल का और दूसरा 22 साल का हैल्थ क्लब गए हुए थे।

    दूसरे पक्ष के 10 से 12 युवकों ने 16 साल के लड़के की पिटाई शुरु दी। हमलावरों ने पीड़ित लड़के को कहा कि हमें आंखे दिखा रहा है। इसी बात को लेकर हमलावरों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। जिसके बाद घर पर भी ईंट-पत्थर फेंके और घर का सारा सामान तोड़ दिया।

    परिवार ने कहा कि इसकी शिकायत अधिकारियों को दी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाही नही की। पीड़ित परिवार ने कहा कि दूसरे पक्ष के पीछे आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का हाथ है। जिसके चलते पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगायी है।

  • Punjab: Truck की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता घायल

    Punjab: Truck की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता घायल

    अमृतसरः लोहारका रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दोपहर के समय बाइक और ट्रक की भीषण टक्कर में बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता हादसे में घायल हो गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रंजीत निवासी ढपई, भूतनवाला के रूप में हुई है। वहीं घायल पिता की पहचान रमेश के रूप में हुई है।

    घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जबकि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पिता ने बताया कि वह बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर जमीन में पंप के लिए बोर करने की जगह को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह लोहारका रोड पर पहुंचे तो साथ-साथ चल रहे एक ट्रक के टायर के साथ उसकी बाइक का हैंडल फंस गया।

    जिससे रंजीत सिंह और उसके पिता रमेश कुमार सड़क पर ही गिर गए। इस दौरान ट्रक का टायर रंजीत के ऊपर से गुजर गया। घटना के दौरान रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे गुमटाला चौकी के एसएचओ परगट सिंह ने पिता को श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • दिन दहाड़े Tanishq के Showroom से 20 मिनट में 20 करोड़ के गहने लूटकर लुटेरे फरार

    दिन दहाड़े Tanishq के Showroom से 20 मिनट में 20 करोड़ के गहने लूटकर लुटेरे फरार

    पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिनदहाड़े 20 मिनट में लुटेरे 20 करोड़ के गहने लूटकर फरार हो गए। दरअसल, तनिष्क के शोरूम में घुसकर हीरे के गहने लूटे गए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वारदात 3 बदमाशों ने गन पॉइंट पर अंजाम दिया। घटना के दौरान 3 बदमाश बाहर पहरा दे रहे थे। लूटपाट करने के बाद सभी 6 बदमाश बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।

    वारदात स्टाफ और ग्राहकों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर अंजाम दी गई। बदमाशों के भागने के बाद मैनेजर ने किसी तरह पुलिस को फोन करके जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पूर्णिया पुलिस टीम के साथ-साथ पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहरभर में बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है।

    तनिष्क शोरूम के स्टाफ के अनुसार, वारदात दोपहर करीब सवा 12 बजे अंजाम दी गई। तीनों बदमाशों के पास पिस्तौल थी। तीनों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी थी। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि एक बदमाश जब बाइक पर भाग रहा था तो उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गिर गया था, लेकिन बाइक उठाकर भाग गया। उसे कई लोगों ने देखा, लेकिन नकाब पहना होने के कारण उसे पहचान नहीं पाएं।

    एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि वारदात पूर्णिया के खजांची थाना क्षेत्र के तहत आने वाले डाकबंगला चौक बने तनिष्क शोरूम में अंजाम दी गई। लूटे गए गहनों में 10 करोड़ के हीरे के गहने हैं और बाकी सोने के गहने हैं। मैनेजर की शिकायत पर लूट का केस दर्ज किया है। शोरूम में लगे सीसीटीवी खंगाल हैं, जिनमें लुटेरे नजर आए। मैनेजर ने बताया कि लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में आए थे।

    उन्होंने नकाब पहना हुआ था। स्टाफ कर्मी उन्हें गहने दिखा रहा था, अचानक एक बदमाश ने गन निकालकर उनकी कनपटी पर तान दी। बाकी दोनों बदमाशों ने ग्राहकों को निशाने पर ले लिया। तीनों सभी को पहले फ्लोर पर ले आए। इसके बाद एक बदमाश ने बैग में गहने भरे और हवाई फायर करते हुए तीनों बाहर भाग गए। एंट्री करने से लेकर भागने तक के बीच सिर्फ 20 मिनट का अंतर रहा।

  • Punjab: 9 लग्जरी कारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 9 लग्जरी कारों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली : पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय लग्जरी कार चोर गिरोह के दो सदस्यों को नौ लग्जरी कारों के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुए एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि एक मामले की जांच के दौरान रमेश निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया है।  जिसने पूछताछ के दौरान गिरोह के सरगना का नाम अमित निवासी रोहतक बताया, जो कि विदेश भागने की फिराक में था।

    जिसे स्पेशल सेल ने दिल्ली इंटरनैश्नल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग राज्यों से एक्सीडेंटल गाड़ियां खरीदते थे और उनके कागजात अपने पास रख लेते थे और गाड़ियों को नष्ट कर देते थे और उसके बाद उसी मार्का और रंग की लग्जरी कारों की चोरी करके और इंजन और चैसी नंबरों के साथ छेड़छाड़ करने के बाद, वे उन्हें म्यांमार आदि देशों में बेचते थे। साथ ही यह गिरोह 400 लग्जरी गाड़ियों को नैशनल बॉर्डर पार भी करा चुकें हैं।

  • महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी यूनिट्स ने किया कारगिल विजय दिवस का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में एनसीसी यूनिट्स ने किया कारगिल विजय दिवस का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस और एनसीसी यूनिट्स के और से कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के उपप्राचार्य रेखा शर्मा थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल, एनसीसी केयर टेकर डॉ विनोद कुमार, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफेसर कृष्ण चंद, रोवर हेड कमलेश महाजन, एनएसएस,एनसीसी और छात्रों ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में 26 जुलाई की तारीख, हमेशा के लिए स्वर्णिम अक्षरों में कैद रहेगी।
    कारगिल विजय दिवस, हमारे सैनिकों की शौर्य गाथा है। साल 1999 में जब पाकिस्तान ने कारगिल पर हमला बोला और हमारी चोटियों पर कब्जा जमाने लगा तो वीर बलिदानी सैनिकों ने उन्हें मार खदेड़ा। इसकी कीमत उन्हें सर्वोच्च बलिदान देकर भी चुकानी पड़ी लेकिन पाकिस्तानी सेना को वहां से भागना पड़ा। 26 जुलाई ही वह तारीख है कि जब भारतीय चौकियों पर काबिज पाकिस्तानी सैनिकों को भारत ने खदेड़ दिया था। इस जंग में कई भारतीय सपूतों की जान गई, देश को कई परमवीर जवान मिले, जिनकी स्मृतियां हमेशा देश को याद रहेंगी।
  • हरोली: जमीन विवाद में मामला दर्ज

    हरोली: जमीन विवाद में मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली तहसील के गांव अप्पर बढेड़ा निवासी नवीन कुमार ने अपने ही गांव के रमेश चंद्र के खिलाफ जमीन कब्जे का मामला दर्ज कराया है। नवीन कुमार का आरोप है कि रमेश चंद्र ने उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और अब जमीन को खाली नहीं कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • दवा Factory में FDA की Raid, करोड़ों की Medicines सहित मशीनें जब्त

    दवा Factory में FDA की Raid, करोड़ों की Medicines सहित मशीनें जब्त

    मुंबईः वसई में आयुर्वेद के नाम पर नकली दवा बना रही घरवार फार्मा प्राईवेट लिमिटेड पर FDA ने छापेमारी की। यह छापेमारी वसेई के गीता गोविंद इंडस्ट्री नावघर के शैलेश इंडस्ट्री के 20 नंबर गली में की गई। इस दौरान FDA की टीम ने भारी मात्रा नकली दवाइयां बरामद की है। वहीं मशीनों को भी टीम द्वारा जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एफडीए ने फर्जी दवा बनाने वाली कंपनी पर छापा मारकर 1 करोड़ 27 लाख रुपये की नकली दवा जब्त की है। वहीं करीब 2 करोड़ 93 लाख 255 रुपये की मशीनों को भी सीज किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार एफडीए के अधिकारियों ने जब रेड की तो पता चला कि कंपनी के पास हरियाणा के पंचकुला में दवा बनाने का लाइसेंस था। वहीं कंपनी पालघर में अवैध निर्माण कर रही थी। इससे पहले, FDA ने पाया था कि घेरवार फार्मा नाम की कंपनी के आयुर्वेदिक उत्पादों में एलोपैथिक तत्वों की मिलावट की जा रही थी, जिसके चलते कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। अब FDA को पता चला कि आरोपी धीरेंद्र जनार्दन सिंह और उसके सहयोगियों ने हरियाणा के पंचकूला के लिए लाइसेंस हासिल किया लेकिन उत्पादन वसई की फैक्ट्री में हो रहा था।

    FDA को संदेह है कि आरोपी और उनकी कंपनी आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में मिलावटी दवाएं बना रही थी। खुफिया जानकारी के आधार पर एफडीए की टीम ने वसई की फैक्ट्री में छापा मार नकली दवा बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया। एफडीए की छापेमारी तकरीबन 48 घंटे चली। FDA ने उपभोक्ताओं से आयुर्वेदिक उत्पादों का उपयोग करते समय सतर्क रहने की भी अपील की है।

  • Olympics से पहले Railway Network पर हुआ हमला, लगाई आग

    Olympics से पहले Railway Network पर हुआ हमला, लगाई आग

    स्टेशनों पर फंसे लाखों लोग, कई ट्रेन रद्द

    पेरिस में आज से खेलों का महाकुंभ ओलिंपिक शुरू होने जा रहा है। स्थानीय समय अनुसार ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 7 बजकर 30 मिनट पर होगी। इसका मतलब है कि भारत में यह 11 बजे शुरू होगा। ओपनिंग सेरेमनी करीब 4 घंटे चलेगी यानी भारत में यह रात करीब 3 बजे खत्म होगी। भारत सहित दुनियाभर के लोग paris olympics का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। लेकिन ओलिंपिक शुरू होने से पहले ही फ्रांस में हमला गया। दरअसल, फ्रांस में paris olympics की ओपनिंग सेरेमनी से कुछ घंटे पहले ट्रेन नेटवर्क पर हमला हुआ है। कई रेलवे लाइनों पर आग लगने की खबर सामने आई है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस से आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं कई ट्रेनें 90 मिनट तक देरी से चल रही हैं। बताया जा रहा हैकि 8 लाख लोग स्टेशनों पर फंसे हुए है। यूरो स्टार कंपनी ने बताया कि उन्होंने कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया है। फ्रांस की ट्रांसपोर्ट मंत्री पैट्रीस वर्गराइटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे लगातार SNCF से संपर्क में हैं।फ्रांस के सरकारी रेलवे कंपनी SNCF ने सभी पैसेंजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। उन्हें स्टेशन न जाने की सलाह दी गई है। SNCF ने बताया कि हमले की वजह से करीब 8 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अपने सैकड़ों कर्मियों को ट्रेन व्यवस्था दुरुस्त करने के काम पर लगा दिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, फ्रांस में 3 हाई-स्पीड ट्रेन लाइंस पर सर्विस रोकी गई। इनमें अटलांटिक, नॉर्दर्न और ईस्टर्न लाइन शामिल हैं। हमले की शुरुआत पेरिस से करीब 160 किमी दूर फ्रांस के आरस शहर में हुई। इसके बाद कोर्टलेन शहर में मौजूद टूर्स एंड ले मंस लाइन पर दूसरा अटैक हुआ। यह शहर पेरिस से करीब 144 किमी दूर है। SNCF के चीफ ने कहा कि रात में हमारा रेल नेटवर्क और यातायात ठप्प करने को कोशिश की गई। रेलवे लाइनों पर हमला किसने और क्यों किया इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। पेरिस ओलिंपिक के लिए भारत के 117 खिलाड़ी फ्रांस गए हुए हैं।
  • Punjab: 1 लाख रुपए की रिश्वत लेता JE काबू, देखें वीडियो

    Punjab: 1 लाख रुपए की रिश्वत लेता JE काबू, देखें वीडियो

    बटाला : नगर निगम बटाला के कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने अचानक छापेमारी की। इस मौके पर विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने सिविल विभाग के जेई जतिंदर कुमार उर्फ शैली को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया।

    इस मौके इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जेई जतिंदर के पास बटाला निगम और पठानकोट निगम का भी चार्ज है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता हरपाल सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन जो कालोनी में आ रही है, उसको बदलने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेई जतिंदर कुमार को रंगे हाथों काबू किया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • MLA पत्नी के साथ जा रहे Party के अध्यक्ष की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    MLA पत्नी के साथ जा रहे Party के अध्यक्ष की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

    जींदः जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विधायक पत्नी नैना चौटाला के साथ चंडीगढ़ जा रहे अजय चौटाला की गाड़ी का ढाकल गांव जींद में एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आने से यह हादसा हुआ है।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में चौटाला बाल-बाल बच गए, लेकिन नील गाय की मौत हो गई। वहीं हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अजय चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया।