Blog

  • Punjab: हिंदू सिख रीति-रिवाजों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में घिरे Ankur Narula को लेकर रोष, देखें वीडियो

    Punjab: हिंदू सिख रीति-रिवाजों के खिलाफ टिप्पणी कर विवादों में घिरे Ankur Narula को लेकर रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः पास्टर अंकुर नरूला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आए दिन विवादित बयानों को लेकर अंकुर नरूला चर्चा में रहते है। हाल ही में विनीत कौर ने अंकुर नरूला को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब अमृतसर में संत समाज में हिंदू सिख रीति-रिवाजों के बारे में टिप्पणी करने के मामले में अंकुर नरूला विवादों में घिर गए है। जिसके चलते संत समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर निहंग सहित संत समाज ने अंकुर नरूला का विरोध करते हुए पुलिस कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को कड़ा संज्ञान लेने की अपील की है। हालांकि मामला तूल पकड़ता देख ईसाई समुदाय के मसीह द्वारा इस विवादित टिप्पणी को लेकर लिखित में माफी मांगी गई है। लेकिन मुद्दा यह है कि बार-बार अन्य धर्मों के खिलाफ अंकुर नरूला क्यों टिप्पणी करके चर्चा में रहते है। 

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर संत समाज और वाल्मीकि समाज के नेताओं में काफी रोष पाया गया। उनका कहना है कि संविधान हमें धर्म प्रचार करने की अनुमति देता है लेकिन किसी धर्म को निशाना बनाना और उसका मजाक उड़ाना एक दुर्भाग्यपूर्ण गलती है। जिसके बाद मसीह समाज के मसीह ने अंकुर नरूला द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर लिखित आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि अंकुर नरूला विवादों में घिरे हो, इससे पहले कई बार उन पर गंभीर आरोप लग चुके है। हाल ही में चर्चा में रहे मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल की आपत्तिजनक अश्लील वीडियो को लेकर रोष प्रदर्शन के दौरान विनीत कौर ने अंकुर नरूला पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस दौरान विनीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जालंधर की खांबड़ा चर्च का पास्टर अंकुर नरूला जिसने उसे झूठे केस में उसे जेल भिजवाया था वह भी कुल्हड़ पिज्जा कपल को सपोर्ट कर रहा है। उसको इस मामले में नामजद कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। 

  • Punjab: 7.5 किलो हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab: 7.5 किलो हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते सीआईए अमृतसर की टीम ने एक नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। तस्करों बारे जानकारी देते हुए बताया कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में सीआई-अमृतसर ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 7.5 किलोग्राम हेरोइन, 16 जिंदा कारतूस और 1 मोटर साइकिल जब्त की है। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी है। डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों से ड्रग्स लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत SSOC अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच जारी है। 

  • TDP नेता  पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, मौ’त

    TDP नेता पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, मौ’त

    नई दिल्ली :  आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला किए जाने के बाद तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नेता गौरीनाथ चौधरी की मौत हो गई। यह घटना बोम्मिरेड्डीपल्ले गांव में हुई जहां माना जाता है कि हमलावरों का नेतृत्व वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता पमैय्या, रामकृष्ण और अन्य ने किया था। 

    चौधरी इलाके के एक प्रमुख टीडीपी नेता थे। हत्या से इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने भय और चिंता व्यक्त की। पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात किया है।

     कुरनूल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने गांव का दौरा किया और निवासियों को सख्त सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में एक चौकी भी स्थापित की है। राजनीतिक नेताओं ने हमले की निंदा की और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।

  • T20 WC 2024: Arshdeep पर की विवादित टिप्पणी करने पर पूर्व पाकिस्तानी ने Harbhajan Singh से मांगी माफी

    T20 WC 2024: Arshdeep पर की विवादित टिप्पणी करने पर पूर्व पाकिस्तानी ने Harbhajan Singh से मांगी माफी

    नई दिल्ली: विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। इस मैच का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला था। इस ओवर में पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 19 रन चाहिए थे लेकिन पाकिस्तान टीम आखिरी ओवर में 13 रन ही बना पाई थी। वहीं इस आखिरी ओवर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह पर एक विवादित टिप्पणी की थी। जिससे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह काफी नाराज थे।

    जिसके बाद अब अकमल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है। दरअसल भारत और पाकिस्तान मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को लेकर कामरान अकमल ने कहा था कि 12 बज गए हैं..कुछ भी हो सकता है। अकमल के इस बयान को सिख समुदाय के लिए अपमान से जोड़कर देखा गया। जिस पर अब अकमल ने माफी मांगी है। एक्स पर पोस्ट शेयर करके कामरान अकमल ने लिखा कि मुझे अपनी टिप्पणी पर काफी खेद है, मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से दिल से माफी मांगता हूं।

    मेरे शब्द काफी अपमानजनक थे। मैं सभी सिख समुदाय के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की थी। वहीं पाकिस्तान को इस विश्व कप की अपनी लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। जहां एक तरफ टीम इंडिया लगभग सुपर-8 में पहुंच चुकी है तो वहीं पाकिस्तान पर सुपर-8 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के अगले दो मैच आयरलैंड और कनाडा के साथ होने वाले हैं।

  • AI की दुनिया में iPhone की एंट्री से Apple Intelligence के फीचर्स उड़ा देंगे होश

    AI की दुनिया में iPhone की एंट्री से Apple Intelligence के फीचर्स उड़ा देंगे होश

    नई दिल्लीः Apple WWDC 2024 इवेंट में कंपनी ने iOS 18 का ऐलान किया, जो iPhone यूजर्स का एक अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसकी मदद से iPhone यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा Apple Intelligence को लॉन्च किया है, जो एक नया पर्सनल इंटेलीजेंस सिस्टम है। कंपनी ने ChatGPT मेकर OpenAI के साथ पार्टनरशिप की। ऐसे में Apple का वॉयस असिस्टेंट Siri अब बिना क्लाउड की मदद के खुद भी सिंपल टास्क को परफोर्म कर सकेंगा. आइए  Apple Intelligence के बारे में डिटेल्स में जानते हैं। कंपनी ने Apple Intelligence को लेकर कहा है कि यह पावर ऑफ जनरेटिव मॉडल्स है, जो पर्सनल कॉन्टैक्ट के साथ आती है। ऐसे में ओरवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा। यह iPhone, iPad और Mac के लिए भी काम करेगा।

    Apple की तरफ से बताया कि सभी डेटा को लॉकली (डिवाइस के अंदर) प्रोसेस किया जाएगा। यह सिस्टिम इतना पावरफुल है कि लोकली काम करके लैंग्वेज और इमेज को क्रिएट कर सकता है। iOS 18 में भी बिल्ट इन ‘Writing Tools’ है,  जो यूजर्स को दोबारा लिखने की खूबी देता है। साथ ही इसमें प्रूफ रीड और टेक्स्ट को समराइज करने का ऑप्शन मिलता है। यह फर्स्ट पार्टी ऐप्स जैसे Mail. Pages, Notes और थर्ड पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा। Apple ने Image Playbackground को भी पेश किया है, जो एक ऑन डिवाइस इमेज जनरेटर है। यह यूजर्स को तीन स्टाइल में इमेज क्रिएट करने की सुविधा देता है, इसमें एक एनिमेशन, दूसरा Illustration और Sketch की सुविधा देता है। यह एक सेपरेट ऐप के रूप में उपलब्ध होगा, जैसे Messages है।

    Apple ने Photos App को अपडेट किया है, जिसमें यूजर्स सिंपल का डिस्क्रिप्शन टाइप करके स्टोरीज को क्रिएट कर सकेगा। कंपनी ने कहा Apple Intelligence आपकी स्टोरीज के लिए बेस्ट पिक्चर और वीडियो सिलेक्ट करेगा और उसके बाद एक वीडियो तैयार कर देगा। Magic Eraser की तरह यूजर्स को एक नया फीचर मिलेगा। इसकी मदद से वह न्यू क्लीन अप टूल की मदद से डिस्ट्रैक्टेड करने वाले ऑब्जेक्ट को रिमूव कर सकेंगे। Apple के वॉयस असिस्टेंट Siri को भी काफी कुछ बेहतर किया है और इसमें नए फीचर्स को शामिल किया है। यूजर्स मैसेज को शेड्यूल कर सकेंगे। यहां तक कि Apple Calls फीचर ऑन स्क्रीन अवेयरनेस की मदद से यूजर्स मुश्किल टास्क को भी आसानी से कर सकेगा। इसको लेकर कंपनी ने एक उदाहरण शेयर किया है, जहां Siri आपकी फोटोज में से ड्राइविंग लाइसेंस को सर्च कर सकती है और लाइसेंस नंबर को कॉपी करके वेबसाइट पर पेस्ट भी कर सकते हैं। किसी भी ऐप में यूजर्स Siri की मदद से मैसेज को ड्राफ्ट कर सकते हैं और वॉयस टोन भी चेंज कर सकते हैं।

  • Punjab : कार सवार तस्करों से हेरोइन हुई बरामद

    मोगा :  पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी संगरुर के रहने वाले है। 2 नशा तस्करों को बधनी कलां से 300 ग्राम हेरोइन और स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार कर किया है

     जांच अधिकारी सुखदराशन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रीतपाल सिंह और अमृतपाल सिंह जो संगरूर जिले के रहने वाले हैं। नशे का व्यापार करते हैं। दोनों इस समय बधनी कलां आए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

    इस दौरान एक स्विफ्ट कार को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसमें से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया। थाना बधनी कला पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

  • RSS Chief Mohan Bhagwat के बयान से राजनीति गलियारों में मची खलबली

    RSS Chief Mohan Bhagwat के बयान से राजनीति गलियारों में मची खलबली

    नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के दौरान पूरी तरह शांत रहने वाले आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने मोदी सरकार बनने के बाद चुनाव परिणाम पर बीते दिन पहली अपना मुंह पहली बार बयान दिया है। इस दौरान मोहन भागवत ने कुछ ऐसा कहा कि कई पार्टियों के खेमे के अंदर खलबली मच गई। भागवत ने कई मुद्दों को लेकर सभी पार्टियों को आईना दिखाया। साथ ही मणिपुर हिंसा पर भी पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। वहीं भागवत के इस बायन के बाद राजनीति पंडितों का मानना है कि कहीं ये BJP-RSS में पड़ने वाली दरार की शुरुआत तो नहीं है। लोकसभा चुनाव और मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के एक दिन के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सभी धर्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कई मुद्दों पर नेताओं को नसीहत दी है।

    नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय समापन समारोह को संबोधित करने के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना है। सभी की पूजा का सम्मान करना है, ये मान कर चलना है कि हमारे जैसा उनका धर्म भी सच्चा है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की एक अनिवार्य प्रक्रिया है। इसमें दो पक्ष होने के कारण प्रतिस्पर्धा होती है। चूंकि यह एक प्रतिस्पर्धा है, इसलिए खुद को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन इसमें एक गरिमा होती है। झूठ का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने आगे कहा कि चूंकी जनता संसद में जाने और देश चलाने के लिए लोगों को चुनती है। लिहाजा वे सहमति बनाकर ऐसा करेंगे, यह प्रतिस्पर्धा कोई युद्ध नहीं है। एक-दूसरे की जिस तरह की आलोचना की गई, जिस तरह से अभियान चलाने से समाज में मतभेद पैदा होगा और विभाजन होगा। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 

    भागवत ने कहा कि तकनीक की मदद से झूठ को पेश किया गया, झूठ को प्रचारित करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। ऐसा देश कैसे चलेगा? विपक्ष को विरोधी नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि वे विपक्ष हैं और एक पक्ष को उजागर कर रहे हैं। उनकी राय भी सामने आनी चाहिए। चुनाव लड़ने की एक गरिमा होती है, उस गरिमा का ख्याल नहीं रखा गया। ऐसा करना जरूरी है क्योंकि हमारे देश के सामने चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर हिंसा पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले एक साल से शांति की राह देख रहा है। प्राथमिकता के साथ उसका विचार करना होगा। मणिपुर राज्य पिछले 10 साल शांत रहा, लेकिन अचानक से गन कल्चर फिर से बढ़ा, जो कलह वहां पर हुई। उसपर प्राथमिकता देकर विचार करना जरूरी है।

  • सांसद पर 1 Crore की रंगदारी मांगने का लगा आरोप, FIR दर्ज

    नई दिल्ली : बिहार के पूर्णिया से चुने गए नवनिर्वाचित सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव के खिलाफ 10 जून को FIR दर्ज कर लिया गया। पप्पू यादव पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगा था। रंगदारी न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। शिकायत करने वाला कारोबारी पूर्णिया में फर्नीचर का व्यवसाय करता है। कारोबारी ने अपने लिखित आवेदन में बताया कि 4 जून को मतगणना के समय पप्पू यादव ने अपने आवास पर बुलाया और उसे 1 करोड़ रुपये देने को कहा। 

    अगर वह 1 करोड़ रुपए नहीं देता है तो उसे जान से मार दिया जाएगा। कारोबारी से यह भी कहा गया कि अगर उसे अगले 5 साल तक चैन से रहना है तो उसे रंगदारी टैक्स देना पड़ेगा। नहीं तो वह पूर्णिया छोड़कर चला जाए। कारोबारी ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 2 अप्रैल 2021 को राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से उससे 10 लाख रुपये रंगदारी टैक्स मांगी गई थी। 

    इसके अलावा कारोबारी ने यह भी बताया कि साल 2023 में दुर्गा पूजा के दौरान व्हाट्सएप कॉल पर 15 लाख रुपये और दो सोफा सेट मांगने के साथ-साथ धमकी और गाली गलौज की गई थी। शिकायत के आधार पर पूर्णिया के मुफस्सिल थाने में सांसद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा- 385/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पप्पू यादव हाल में ही पूर्णिया सीट से विजयी होकर सांसद बने हैं और उनके सांसद बनते ही उन पर गंभीर आरोप लग गया। 

  • मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट किया जारी

    मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस बीच भारत मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की लखनऊ इकाई के अनुसार मेरठ, बागपत, गाजियाबाद समेत कई जिलों में लोगों को हीटवेव से सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, गाजियाबाद,बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बस्ती में भी हीट वेव की संभावना व्यक्त की गई है। 

    वहीं बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट और प्रयागराज में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 जून को समूचे यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। राज्य के कुछ जिलों में लू चल सकती है।

  • Gun Point पर बेकरी संचालक से लूट, जाने मामला

    हरियाणा : सोनीपत में बीती रात को एक बेकरी संचालक से पिस्तौल दिखाकर 32 हजार रुपए लूट लिए। वह अपना काम निपटा कर अपनी बाइक पर घर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उसे जबरन रोका और लूट की वारदात की। वारदात को लेकर गोहाना सदर थाना में केस दर्ज किया गया है। 

    सिवानका गांव के रोहताश ने पुलिस चौकी मुंडलाना में दी शिकायत में बताया कि उसका तकरीबन 10 साल से इसराना, जिला पानीपत मे बेकरी का काम है। वह गत रात को 9.50 बजे के आस पास अपना काम समाप्त करके अपने घर के लिए चला था। रात को साढ़े 10 बजे के करीब वह अपनी बाइक पर रीबा फैक्ट्री से थोड़ा आगे निकला था। इसी बीच 3 नौजवान युवक बाइक पर आए। उन्होंने अपनी बाइक उसके आगे अड़ा कर उसे रोक लिया।

    रोहताश ने बताया कि इसके बाद तीनों युवक उसे बाइक से उतार कर जबरदस्ती झाड़ियों मे ले जाने लगे। उसने इसका विरोध किया तो उनमें से एक युवक ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल का बट उसके सिर पर मारा। इसके बाद उन्होंने उसकी जेब से 32 हजार रुपए निकाल लिए। उसने बताया कि तीनों युवकों में से दो के पास पिस्तौल था। सिर में पिस्तौल का बट लगने से वह घायल हो गया।

    वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह मुंडलाना पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को वारदात की सूचना दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज ASI कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया।  पुलिस ने थाना सदर गोहाना में रोहताश की शिकायत पर धारा 379B IPC व 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया