Blog

  • Reel बनाते समय हुआ हादसा, 27 साल की लड़की ने गवाई जान

    Reel बनाते समय हुआ हादसा, 27 साल की लड़की ने गवाई जान

    मुंबई: आज के युवाओं में सोशल मीडियो को लकेर दीवानकी इस कदर बढ़ रही है कि वह सोशल मीडियो पर फेमस होने के लिए अपनी जान तक को जोखिस मे डाल रहै हैं। एसा ही एक मामला मुंबई से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक 27 साल की जो कि रील बनाते समय गहरी खाई में गिर गई जिसके कारण उसकी जान चली गई।

    जानकारी के अनुसार, यह घटना मानगांव तालुका के कुंभे वाटरफॉल की है। यहां एक लड़की मुंबई से रील बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ आई थी। कुंभे वॉटरफॉल एक नैचुरल प्लेस है, जहां काफी संख्या में लोग घुमनें ओर पिकनिक मनाने आते हैं। पेशे से यह लड़की चार्टर्ड अकाउंटेंट बताई जा रही है।

    वही कुंभे झरने पर पहुंचकर रील बनाने लगी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना की सूचना मिलते ही मानगांव व कोलाड क्षेत्र से कई बचाव दल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने लड़की के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला।

  • Jalandhar: इस मामले को लेकर UGC की ओर से नई Guidelines हुई जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar: इस मामले को लेकर UGC की ओर से नई Guidelines हुई जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जंक फूड को लकेर UGC की ओर से नई गाइडलाइंस जारी हुई है। वहीं इस मामले को लेकर कॉलेज की प्रिंसीपल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि कॉलेज की कैंटीन में जारी जंकफूड को लेकर UGC की ओर से गाइडलाइंस जारी हो गई है। जिसमें स्कूल-कॉलेज में जंकफूड बंद होना चाहिए। इस दौरान अध्यापिका ने कहाकि उनके कॉलेज में इस जंकफूड को लेकर काफी समय से मिशन शुरू किया हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके यहां अपना आर्गेनिक फार्म है, जिसमें आर्गेनिक फूड ना सिर्फ आर्गेनिक उगाया जाता है बल्कि बांटा भी जाता है।

    उन्होंने कहा कि उनका अपना स्टार्टअप है, जिसको वह एचएमवी जायका के नाम से जानते है। उन्होंने कहा कि इस जायका स्टार्टअप में मिलेटस को प्रमोट किया गया है। जिसमें बर्गर, केक सहित कई फास्टफूड शामिल है, जो बच्चों को दिए जाते है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह भी दी जाती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि फास्ट फूड खाने के कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस दौरान अध्यापिका ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी मोटे अनाज की ओर रुख करें। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का पहले भी इस्तेमाल किया जाता था। वहीं फास्ट फूड से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है।

    वहीं होटल रेस्टोंरेट में फास्ट फूड को लेकर अध्यापिका ने कहा कि वह इस मालमे को बच्चों को नहीं रोक सकते, लेकिन वह फास्ट फूड से बच्चों को आगाह कर सकते है। वहीं बच्चों ने कहा कि नई गाइडलाइंस से बच्चों को डिप्रेशन सहित कई बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में यूजीसी की नई गाइडलाइंस काफी अच्छी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में आर्गेनिक फार्म खाने की सलाह दी जाती है। वहीं बिस्कुट में पाम ऑयल से हार्ट का खतरा बना रहता है। ऐसे में बिस्कुट सहित सभी फास्टफूड से गुरेज करना चाहिए। बच्चों ने कहा कि फास्ट फूड के लिए सेमिनार भी लगाए जाते है, जिसमें बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने के लिए आगाह करने के साथ हैल्थी खाने के लिए कहा जाता है।

  • Punjab: आधा किलो हेरोइन के साथ पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab: आधा किलो हेरोइन के साथ पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    फरीदकोटः मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब में नशे के खात्मे के लिए लगातार अभियान चली रही है। वहीं दूसरी तरफ कई अधिकारी नशे के साथ पकड़े जाते है। ऐसे में सरकार के साथ संबंधित विभाग को बदनामी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी और उसकी महिला साथी को मोहाली एसटीएफ ने आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और महिला का नाम नवकिरण कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी कुछ समय पहले ही बहाल हुआ था। मामले में पुलिस अधिकारी उपरोक्त मामले में घटना की पुष्टि कर रहे हैं। मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है।

  • Shambhu Border न खोलने पर सरकार को नोटिस जारी

    Shambhu Border न खोलने पर सरकार को नोटिस जारी

    चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर नहीं खोलने पर हरियाणा सरकार को बड़ा झटका लगा है। हरियाणा के मुख्य सचिव को कोर्ट की हुकम अदूली का नोटिसा भेजा गया है। वकील उदे प्रताप सिंह ने हरियाणा सरकार को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन के अंदर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करें, अन्यथा कोर्ट की अवमानना ​​का मामला दर्ज किया जायेगा। बता दें कि पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को एक हफ्ते के अंदर बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था। इसकी समयसीमा 17 जुलाई थी लेकिन हरियाणा सरकार ने शंभू बॉर्डर नहीं खोला।

    सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर बॉर्डर नहीं खोला। इसके बाद हरियाणा सरकार को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जायेगा। बता दें कि 13 फरवरी से किसान पंजाब और हरियाणा की सीमा शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शंभू बॉर्डर बंद होने से पंजाब और हरियाणा का सीधा संपर्क टूट गया।

    शंभू बॉर्डर खोलने की मांग को लेकर अंबाला के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर अपना गुस्सा जाहिर किया था।जब यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जगजीत ढल्लेवाल और सरवन पंधेर ने कहा कि इसे हरियाणा सरकार ने बंद किया हुआ है और वे बॉर्डर पर बैठे हुए हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने बॉर्डर खोलने का आदेश दिया है। उधर, हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।

  • इन जिलों में होगी अग्निवीरों की भर्ती, Apply करने के लिए जाने तारीख

    इन जिलों में होगी अग्निवीरों की भर्ती, Apply करने के लिए जाने तारीख

    हिसारः हिसार सेना भर्ती कार्यालय की ओर से कैंट परिसर में अग्निवीरों की भर्ती होने जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। हिसार, सिरसा, जींद व फतेहाबाद के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती की तैयारियों को लेकर पुलिस, नगर निगम, परिवहन, सूचना एवं विज्ञान विभाग, खेल विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की बैठकें शुरू हो गई है।
    उपायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि अग्निवीरों की भर्ती 20 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। संबंधित विभागाध्यक्षों की ड्यूटी लगाई और उन्हें जिम्मेदारियों का निभाने के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी कार्ययोजना तैयार करेंगे। सेना भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत नि:शुल्क और पारदर्शी होगी।

  • Jalandhar: पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar: पानी की समस्या को लेकर लोगों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उपचुनाव भी खत्म हो गए है लेकिन पानी की समस्या को लेकर हलके के लोगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ताजा मामला पंज पीर क्लोनी से सामने आया है। जहां एक सप्ताह से पानी की समस्या से परेसान इलाका निवासियों ने आज धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाका निवासियों ने जालंधर-कपूरथला मुख्य मार्ग जाम कर करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की l रोष जताते हुए महिलाओं नें कहा कि पानी की समस्या को लेकर निगम अफसरों से लेकर नेताओं तक समस्याओ के बारे में बताया जा जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

    जिसके चलते मजबूरन उन्हें आज सड़कों पर उतरना पड़ा। लोगों का कहना है कि यह सबसे पुराना इलाका है। जब यह कालोनी बनाई गई थी उस दौरान आसपास कुछ भी विकसित नहीं हुआ था। लोगों ने आरोप लगाए है कि एक सप्ताह से इलाके में पानी नहीं आ रहा है। जिसके चलते इलाका निवासियों बच्चों के साथ मिलकर फैक्ट्रियों द्वारा किए गए पानी के बोर से पानी भरकर घरों को ले जा रहे है। लोगों का कहना है कि इलाके में पानी का टैंकर भी उन्होंने अपने पैसों से मंगवाया। वहीं इलाका निवासियों का आरोप है कि फैक्ट्रियों से पानी भरकर लाने से उनके बच्चे भी बीमार हो गए है। लोगों का आरोप है कि सीवरेज के पानी इलाके में भरा हुआ है।

    लोगों का आरोप है कि इलाक में सीवरेज ब्लॉक हो चुके है, लेकिन उनकी समस्या का किसी ने कोई समाधान नहीं किया। धरने के दौरान इलाका निवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आज समस्या का हल न हुआ तो रोड नहीं खोली जाएंगी। वहीं दूसरी तरफ मुख्य रोड बंद होने से क्षेत्र मे स्थित फैक्ट्ररियों मे काम करने वाले लोगों को दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी धरने स्थल पर पहुंच गए है। पुलिस ने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही उनकी समस्या का हल नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर करवाया जाएंगा। पुलिस का कहना हैकि लेकिन लोग धरना लगाए रखने पर अड़े हुए है।

  • 2 युवकों की गोली मारकर ह’त्या, मचा हड़कंप

    2 युवकों की गोली मारकर ह’त्या, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : बिहार के सासाराम से दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों युवकों के शव गुरुवार की सुबह बरामद किए गए। दोनों मृतक युवकों की उम्र 25 साल से 30 साल के बीच बताई जा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार मौके से खोखा और एक बाइक भी बरामद की गई है।

    युवकों की लाश विक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक नहर के किनारे से पुलिस ने बरामद की है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस धारुपुर के करियवा नहर पुल के निकट से दो युवकों के शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक शव पर धारदार हथियार से कटे का निशान भी है। विक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमार संजय ने बताया कि दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है।

    शव के पास से खोखा भी बरामद किया गया। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है। कुमार संजय ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

  • Punjab: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों के निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab: आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों के निर्देश, देखें वीडियो

    मोहालीः मानसून सीजन को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने संबंधित अधिकारियों से बैठक की। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए। इस संबंध में जब एडीसी मोहाली से बात की तो उन्होंने बताया कि जिला मोहाली के सभी डिवीजनों के एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए तैयार रहे, हर तरह के प्रबंध पूरे करने दे निर्देश दिए है।

    वहीं निर्देश दिए गए है कि अगर उन्हें बरसाती पानी संबंधी कोई परेशानी होती है तो वह बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी किए गए नंबर 0172 2219506 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। एडीसी विराज तिड़के ने कहा कि उन्होंने जिला मोहाली में नगर परिषदों को निर्देश दिए गए हैं कि पानी की निकासी के लिए वाटर पंप खरीदे जाएं या किराए पर लिए जाएं ताकि किसी भी तरह की लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, निहंग ने लगाए गुरुद्वारा साहिब के बाहर शराब बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: सिविल अस्पताल में हंगामा, निहंग ने लगाए गुरुद्वारा साहिब के बाहर शराब बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीती रात एक निहंग की ओर से सिविल अस्पताल में हंगामा करने का मामला सामने आया है। निहंग कुलदीप सिंह काला ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में उनकी छावनी बनी है। गुरुद्वारा साहिब के बाहर कुछ लोग अवैध शराब बेचते है जिस कारण उनकी छवी खराब हो रही है। उनका बेटा फतेह जब शराब बेच रहे युवकों को रोकने गया तो उन लोगों ने उस पर दात से हमला कर दिया। बेटे के सिर पर काफी चोट आई है।

    उन्होंने कहा कि वह थाना मोती नगर की पुलिस को इस मामले में शिकायत देंगे। निहंग ने कहा कि घटना से पहले भी बेटे ने शराब बेचने वालों को खदेड़ा था, लेकिन लोग फिर से ट्रांसपोर्ट नगर में शराब बेचने लगे। देर रात शोर-शराबा सुन बाकी लोग भी इक्ट्ठे हुए, लेकिन तब तक शराब तस्कर भाग गए।

    उधर, दूसरे पक्ष के बाल कृष्ण गौतम ने कहा कि वह फतेह सिंह को पुराना जानता है। वह देर रात ढाबा से खाना लेकर घर वापस जा रहा था। उसके साथ ढ़ाई साल की बेटी थी। बाल कृष्ण गौतम ने आरोप लगाया कि फतेह सिंह ने उसके साथ लूट की कोशिश की है। उसने उससे मारपीट कर 16 हजार रुपए छीन कर सिर और बाजू पर तलवार मारी। मामले में थाना मोती नगर के SHO बलजीत सिंह ने कहा कि वह छुट्टी से आज ही वापस आए है। मामले की पता करके जांच की जाएगी।

  • Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    जालंधर, ENS: बशीरपुरा इलाके में लकड़वाले पुल के पास व्यक्ति के कत्ल का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामब्रमण उर्फ राजू निवासी बंगाल के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की जानकारी इलाका निवासियों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शव मिलने की उनकी टीम को सूचना मिली थी।

    जिसके बाद उनके साथ डीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। जिसका ठेका हरियाणा के व्यक्ति के पास है। वहीं उक्त मृतक व्यक्ति चौंकीदारी का काम करता था। पुलिस ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि मृतक व्यक्ति पर लकड़ के दस्ते से हमला किया गया था।

    पुलिस ने बताया कि कंस्ट्रक्शन का काम फिलहाल बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि काम का ठेकेदार हनी गुप्ता से बात की गई। जिसके बाद उक्त ठेकेदार ने अपने कर्मी नवदीप को भेजा। नवदीप ने मृतक की पहचान की और बताया कि मृतक रामब्रमण उर्फ राजू है जोकि चौंकीदारी का काम करता था। पुलिस ने कहा कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कत्ल के मामले में अभी कुछ पता नहीं चल पाया।