Blog

  • पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू

    पारंपरिक पूर्जा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला शुरू

    केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ, तीन दिन तक चलेगा मेला

    हारमनी ऑफ पाइंस तथा हिमाचली लोक गायक धीरज शर्मा ने किया मनोरंजन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला का प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीन दिवसीय पिपलू मेला आज पारंपरिक पूजा अर्चना एवं झंडा रस्म के साथ आरंभ हुआ। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए, जबकि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष बल्लभ भाई कथीरिया कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। 

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री बतौर विशेष अतिथि के रूप में पिपलू मेला के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर ने भगवान नरसिंह के मंदिर में पूजा अर्चना की और झंडा रस्म अदा की। साथ ही शोभा यात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम में स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यतिथि ने विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया गया। इससे पहले पारंपरिक ढ़ोल-नगाडों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं बैंड-बाजों के साथ मेला कमेटी ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 

    स अवसर पर अनुराग ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेला कांगडा, हमीरपुर तथा ऊना जिलों के धार्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लोग पूरी आस्था के साथ भगवान नरसिंह के चरणों में शीश नवाने पहुंचते हैं तथा अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन का तोहफा दिया है, इसी कारण दो वर्षों के अंतराल के बाद हम सभी पिपलू में शामिल होने हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हिमाचल प्रदेश के निवासियों को मिल रहा है तथा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। 

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि यूक्रेन से भारत के सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित घर पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। यह दुनिया में भारत की बढ़ती हुई ताकत का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस तथा यूक्रेन के युद्ध के बीच से भारतीय छात्रों की घर वापसी का मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने पिपलू में जिम खोलने की घोषणा की और कहा कि भविष्य में मेला आयोजन के लिए खुला स्थान चिन्हित कर विकसित किया जाएगा, ताकि उस स्थान पर मेले के आयोजन के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा सके। 

    इससे पहले मेला कमेटी की ओर से प्रधान पिपलू महिंदर सिंह राणा व पूर्व प्रधान विपिन पाधा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन एवं इतिहास बारे प्रकाश डाला। 

    अनुराग ठाकुर ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया।

    हारमनी ऑफ पाइन्स ने किया मनोरंजन
    सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पुलिस के इन कलाकारों ने देश भक्ति  के अलावा हिंदी फिल्मी तथा पहाड़ी नाटियों सहित अनेक प्रस्तुतियां दी। तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिन स्थानीय स्कूली बच्चों  द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ऊना कांगड़ा, हमीरपुर तथा बिलासपुर जिला से आए कलाकारों तथा नाट्य दलों द्वारा भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया गया। कलाकारों ने पहाड़ी व पंजाबी लोक नृत्यों सहित विविधता में एकता को प्रदर्शित करने वाली अनेक प्रस्तुतियां दी। मेले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नाटय ईकाई धर्मशाला द्वारा मनोरंजन के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं बारे भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। कलाकारों ने नशे के दुष्प्रभावों वारे भी लोगों को आगाह किया।

    हिमाचल प्रदेश के जाने माने लोक गायकधीरज शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं का जमकर मनोरजंन किया। 
    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन, एसडीएम योगराज धीमान, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • प्रो. राम कुमार ने कर्मपुर में 45 लाख से बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

    प्रो. राम कुमार ने कर्मपुर में 45 लाख से बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का किया शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत कर्मपुर में लगभग 45 लाख की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप केन्द्र का शिलान्यास किया।

    इस अवसर पर प्रो राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व रोजगार के लिए प्राथमिकता के तौर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान जन आरोग्य जबकि प्रदेश सरकार ने हिम केयर जैसी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिससे अनेकों गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में निःशुल्क उपचार करवाने का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि बताया हिम केयर योजना के तहत अस्पताल में दाखिल होने पर पांच लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का प्रावधान है। 

    प्रो. राम कुमार ने बताया कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गत साढे़ 4 वर्षों में हरोली हल्के का समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि हरोली हल्के में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जगह-जगह टयूबवैलों का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि किसान का रूझान नकदी फसलों को पैदा करने की ओर बढे़। 

    इस मौके पर प्रधान कर्मपुर दिलबग सेठी, उपप्रधान डॉ रमेश सेनी, पूर्व प्रधान पलकवाह ओम कुमार, निरंजन सिंह, वार्ड सदस्य त्रिशला देवी, चांद रान, चरण सिंह, अमरजीत कौर, रानी देवी, सुमन बल, प्रीतम चंद, करम चंद, अर्जुन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पाॅजिटिव…

    जालंधर में आज मिले इतने कोरोना पाॅजिटिव…

    जालंधर (वरुण): माहानगर में आज कोरोना केसों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जिले में करीब 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि गुरुवार को 6 रोगियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

  • आरटीओ ने स्कूली बसों का किया औचक निरीक्षण

    आरटीओ ने स्कूली बसों का किया औचक निरीक्षण

    खामियों के लिए जारी चेतावनी
    ऊना/सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल ने बताया कि जिला में स्कूली बसों का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें वैध फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण पत्र, रूट परमिट व प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की गई। आरटीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ स्कूली बसें मोटर वाहन नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मोटर वाहन नियमों की उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    राजेश कौशल ने स्कूली बस आपे्रटरों का आहवान कि वह मोटर वाहन नियमानुसार अपने वैध दस्तावेज़ बनवाना सुनिश्चित करें अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत शिक्षण संस्थान की बसों को जब्त करने तथा रूट परमिट को रद्द करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • पीएमएवाई शहरी के तहत ऊना में 835 को मिला अपना घर: सतपाल सत्ती

    पीएमएवाई शहरी के तहत ऊना में 835 को मिला अपना घर: सतपाल सत्ती

    बसदेहड़ व संतोषगढ़ नप में 88.8 लाख के 48 परिवारों को बांटे स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज नगर परिषद बसदेहड़ा में 29 पात्र परिवारों को 53.65 लाख रूपये तथा नगर परिषद संतोषगढ में 19 पात्र परिवारों को 35.15 लाख रूपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चैक बांटे। इससे पहले उन्होंने रक्कड़ स्थित विद्युत विश्राम गृह में 20 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक प्रदान किए। 
    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत स्वीकृत 1228 पात्र परिवारों के मुकाबले अबतक 835 पात्र परिवारों को 11 करोड़ 75 लाख 58 हज़ार चार रूपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की गई है जिसमें नगर परिषद ऊना के 478 पात्र परिवारों को 7 करोड़ 49 लाख 13 हज़ार 603 रूपये, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के 172 पात्र परिवारों को 3 करोड़ 59 हज़ार रूपये जबकि नगर परिषद संतोषगढ़ में 185 पात्र परिवारों को 3 करोड़ 96 लाख 38 हजार 501 रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। 

    सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में सत्ती ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत 90 दिन का कार्य पूर्ण कर चुके व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली 1.85 लाख रूपये की राशि के अलावा 1.50 लाख रूपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता राशि भी दी जाती है।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ पंजीकृत कामगार की दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख रुपए की सहायता राशि परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा कामगार के दो बच्चों को शिक्षा के लिए भी आर्थिक मदद दी जाती है। पंजीकृत कामगार के पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चे को 8400 रूपए, नौवीं से प्लस टू तक के लिए 12 हजार रूपए, स्नातक के लिए 36 हजार रूपए, स्नातकोत्तर के लिए 60 हजार रूपये की राशि प्रतिवर्ष सहायता दी जाती है। इसके अलावा आईटीआई के लिए 48 हजार, पाॅलिटेक्निकल कोर्स के लिए 60 हजार रूपए तथा व्यावसायिक कोर्स के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के विवाह के लिए भी लाभार्थी को 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि पात्र परिवार शीघ्र कल्याण बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाएं ताकि वह इन योजनाओं का लाभ उठा सके।  

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोहर लाल, नगर परिषद् अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय सोनी, खादी बोर्ड के डायरेक्टर सागर दत्त भारद्वाज, शहरी इकाई अध्यक्ष पंडित हरीश पराशर, महामंत्री विवेक भारद्वाज, उप प्रधान जलग्रा रशपाल सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्याक्ष रजनीश चब्बा, शहरी इकाई अध्यक्ष राजेश प्रभाकर, शहरी इकाई महासचिव बलराम चब्बा, सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, नगर परिषद के सभी पार्षद, पार्षद संजीव सोनी, हरमेश प्रभाकर, रामपाल, सतीश कुमार, खामोश जैतक, गुरमीत, महेश, उमंग ठाकुर, हरमेश, अनीश ठाकुर व वचित्र सिंह उपस्थित रहे।

  • आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन

    आईटीआई ऊना में 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ समापन

    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    इस प्रतियोगिता में जिला की 24 आईटीआई संस्थानों की टीमों के 502 महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें पुरूष वर्ग में 18 तथा महिला वर्ग की 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों सहित सांस्कृतिक स्पर्धाओं के माध्यम से छात्रों में खेल भावना और अनुशासन जैसे गुणों का विकास होता है। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल स्पर्धाओं का आयोजन बेहद जरुरी है। बच्चों में जिन गुणों और योग्यताओं को विकास होता है, वे ताउम्र उनके लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं के चयनकर्ताओं का आहवान किया कि प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन करते समय निष्पक्ष होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग्य प्रतिभाएं उभरकर आएं और खिलाड़ियों का भी मनोबल बना रहे।

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर व निषाद कुमार जैसे बहुत सारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊना जिला का नाम रोशन किया है तथा देश को पदक दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने युवाओं से इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर सफल जीवन की ओर बढ़ने का आहवान भी किया।

    आईटीआई ऊना बना ओवर आॅल चैम्पियन
    इन खेलों में अधिकतर खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में आईटीआई ऊना ने विजय रहकर ओवर आॅल चैम्पियनशिप का खिताब जीता जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बंगाणा ओवर आॅल चैम्पियन बना।

    महिला बैडमिंटन व खो-खो में विजेता व उप विजेता का खिताब ऊना ने जीता। इसके अतिरिक्त कबड्डी में ऊना पहले तथा बंगाणा द्वितीय स्थान पर रहा। सोलो में बंगाणा की दीपिका पहले तथा दूसरे स्थान पर ऊना की सोना देवी रही। समूह गीत प्रतियोगिता में पहले स्थान बंगाणा तथा द्वितीय स्थान मैहतपुर ने हासिल किया। स्किट में पहले स्थान पर बंगाणा सेदीपिका रानी की टीम तथा दूसरे स्थान पर मैहतपुर से कंचन की टीम ने प्राप्त किया। फोक डांस मंे पहला स्थान मैहतपुर व दूसरा बंगाणा ने हासिल किया। जैवलिंग थ्रो में पहला स्थान शिवानी, दूसरा सपना व तीसरा सनम ने प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में पहले नंबर पर रेनू राणा, दूसरे पर तान्या डढवाल व तीसरे स्थान पर नवद्वीप कौर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नेहा, दूसरे पर पमिता व तीसरे पर समिता देवी ने हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले नंबर पर सलोनी, दूसरे पर मनप्रीत व तीसरा स्थान समिता देवी ने हासिल किया। शाॅट पुट में पहला स्थान दलजीत कौर, दूसरा रेनू राणा व तीसरा नवदीप कौर ने प्राप्त किया। 1500 मीटर रेस में पहले स्थान पर सलोनी, दूसरे पर प्रीत कौर व तीसरे पर निकिता रही। 800 मीटर रेस में पहला स्थान नेहा कुमारी, दूसरा स्थान सलोनी व तीसरा स्थान निकिता ने प्राप्त किया। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर मनप्रीत, दूसरे पर पमिता व तीसरे पर दीक्षा ने हासिल किया। 200 मीटर में नेहा कुमारी ने प्रथम, अल्का चैधरी ने दूसरा व एकता ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में अल्का ने चैधरी ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा व प्रीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

    इसके अलावा पुरूष वर्ग की खेलकूद ज्यादतर प्रतियोगिताओं में ओवर आॅल चैम्पियनशिप का खिताब ऊना ने अपने नाम किया।  बैडमिंटन प्रतियोगिता में ऊना विजेता तथा सफत आईटीआई बंगाणा उप विजेता बना। बास्केटवाॅल में ऊना विजेता व बंगाणा उप विजेता रहा। खो-खो में ऊना विजेता तथा बंगाणा उप विजेता घोषित हुआ। बाॅलीवाल में ऊना विजेता जबकि बंगाणा उपविजेता रहा। कबड्डी में ऊना विजेता तथा पूवोबाल उप विजेता बना। सोलो प्रतियोगिता में भद्रकाली से सचिन विजेता रहे। जैवलिंग थ्रो में अजय ने पहला, सौरभ ने दूसरा जबकि अभिनव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो मंे साहिल ने पहला, शांटी ने दूसरा तथा अजय कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पहले नंबर पर ईरफान खान, दूसरे पर अभिषेक शर्मा व तीसरे पर रोहित रहे। लंबी कूद में अमन कुमार ने पहला, लवली ने दूसरा व अकबर अली ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाॅट पुट में साहिल प्रथम, अजय द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर रेस प्रतियोगिता में चंदन कुमार प्रथम, निशल कुमार द्वितीय व संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर रेस में चंदन प्रथम, निशाल कुमार द्वितीय व सुमित तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर रेस प्रतियोगिता में पहले पर शुभम, दूसरे पर अभिषेक वशिष्ट व तीसरे पर सुमित रहा। 100 मीटर रेस में पहला स्थान अभिषेक चैधरी ने, द्वितीय समर मनकोटिया ने व रविंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

    इस मौके पर विजेता व उप विजेता टीमों पुरूरकार भी वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उप प्रधान जलग्रां रशपाल सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा, अद्वैता फाउंडेशन से मोनिका सिंह, पार्षद उर्मिला देवी, डाॅ सुभाष सैणी, राजेश शर्मा सहित आईटीआई के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • 13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा  तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से वर्ष 2022 के हर माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का उद्योगों में अप्रेटिसशिप प्रशिक्षण में सहयोग करना है। रविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना जिला की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयां जैसे महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहड़ा में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के दो पद, फिटर अप्रेंटिस के 2 पद, कौशल फलोर मिल टाहलीवाल में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 2 पद, स्टैनफोर्ड लैबोरेटरीज़ मैहतपुर में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस 4 पद, ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी गग्रेट में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 4 पद, फिटर अप्रेंटिस के 4 पद व इलैक्ट्राॅनिक्स मेकैनिक अप्रेंटिस के 4 पद तथा स्वराज ईज़न डिवीजन मोहाली में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के 60 रिक्त पद है जिनको भरने के लिए आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों को इस मेले में अपने निःशुल्क पंजीकरण करने एवं उपरोक्त कंपनियों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं।

  • 13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    13 जून को आईटीआई ऊना में आयोजित होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मेला

    ऊना/सुशील पंडित: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 13 जून को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा  तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से वर्ष 2022 के हर माह के दूसरे सोमवार को मनाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य उद्यमियो एवं 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का उद्योगों में अप्रेटिसशिप प्रशिक्षण में सहयोग करना है। रविंद्र सिंह ने बताया कि ऊना जिला की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयां जैसे महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहड़ा में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के दो पद, फिटर अप्रेंटिस के 2 पद, कौशल फलोर मिल टाहलीवाल में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 2 पद, स्टैनफोर्ड लैबोरेटरीज़ मैहतपुर में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस 4 पद, ल्यूमिनस पाॅवर टेक्नोलाॅजी गग्रेट में इलैक्ट्रिशियन अप्रेंटिस के 4 पद, फिटर अप्रेंटिस के 4 पद व इलैक्ट्राॅनिक्स मेकैनिक अप्रेंटिस के 4 पद तथा स्वराज ईज़न डिवीजन मोहाली में अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के 60 रिक्त पद है जिनको भरने के लिए आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्हांेने 5वीं, 8वीं, 10वीं व आईटीआई व डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों को इस मेले में अपने निःशुल्क पंजीकरण करने एवं उपरोक्त कंपनियों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेने का आहवान किया है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए अभ्यार्थी का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों एवं पासपोर्ट साईज़ फोटो सहित आईटीआई ऊना में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले में भाग ले सकते हैं।

  • पंजाब में फिर चली गोलियां, दिन-दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम 

    पंजाब में फिर चली गोलियां, दिन-दिहाड़े दिया वारदात को अंजाम 

    डेराबस्सी। पंजाब में क्राईम बढ़ता जा रहा है। आज पंजाब के डेराबस्सी में 2 मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद 4 लुटेरों ने बंदूक की नोक पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने बैंक के बाहर बिल्डर से से करीब डेढ़ करोड़ रुपए लूट लिए। यह वारदात डेराबस्सी के बरवाला चौंक के नजदीक एस.बी.आई. बैंक के बाहर हुई है। लुटेरे इतने बेखौफ हो चुके हैं कि दिन दिहाड़े पैसों से भरा थैला लूट कर मौके से फरार हो गए। लूट के दौरान लुटेरों ने फायरिंग भी की। जिसमें गोली लगने के कारण रेहड़ी चालक मोहम्मद साजिद घायल हो गया है।

    इस दौरान लुटेरे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल भी छीन ले गए। व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल से जी.एम.सी.एच. -32 चंडीगढ़ में लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की जा रही है।

  • भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट

    भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट

    नई दिल्ली। भड़काऊ बयानबाजी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पार्टी को एक और झटका लगा है। गुरुवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद हिरासत में लिए गए 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    पुलिस ने आईपीसी 186/188/ 353/332/ 147/149/34 की धाराओं में गिरफ्तार किया है। आईपीसी की ये धाराएं सरकारी काम में बाधा डालने, भीड़ में शामिल होकर उपद्रव या हिंसा करने और आपराधिक कृत्य के लिए एकत्रित होने से संबंधित हैं। नुपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में ये कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान ओवैसी के खिलाफ एफआईआर की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

    महिलाओं समेत कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने के आरोप में  प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृत गुगुलोथ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, विवादित संत यति नरसिंहानंद और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट तथा साझा करने के आरोप में प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का विश्लेषण करने के बाद प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और  विभाजनकारी विचारों के जरिये  लोगों को भड़काने वाले संदेश और पोस्ट साझा किए।” अधिकारी ने बताया कि एक मामला शर्मा के खिलाफ तथा दूसरा ओवैसी, जिंदल, नरसिंहानंद, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी समेत कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है।