Blog

  • भाजपा पंजाब के महासचिव ने केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने के लिये गृह मंत्री को लिखा पत्र

    अमृतसर। भाजपा पंजाब के महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पुलिस सुरक्षा को शक्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा के रूप में देखा जाता है। शक्ति का अनावश्यक प्रदर्शन जनता को विमुख करता है। इस वीआईपी संस्कृति को बदलने की जरूरत है।’ मैंने माननीय अमित शाह जी को पत्र लिखा और उनसे मुझे दी गई सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया है।

  • गंगा आरती में शामिल हुए PM MODI, दीपों से जगमगा रहा घाट, देखें वीडियो

    गंगा आरती में शामिल हुए PM MODI, दीपों से जगमगा रहा घाट, देखें वीडियो

    वाराणसी। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद तीसरी बार बने प्रधानमंत्री मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आये हैं। पीएम ने 9.60 करोड़ किसानों को सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। उन्होंने 20 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले। जहां पीएम नरेंद्र मोदी गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उनका गंगा आरती के बाद सम्मान किया गया। जिसके बाद उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया गया। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र दिया गया है।

    वहीं, आरती के समय राधे-राधे और अक्षतम केशवम, गोविंद बोले हरि गोपाल बोलो के धुन से पूरा दशाश्वमेध घाट गूंज उठा। पीएम मोदी के गंगा आरती में शामिल होने को लेकर घाट पर विशेष फूलों से सजावट की गई है। वहीं दीपों से पूरा घाट जगमगा रहा है। 

  • पंजाब : सरेराह किरयाना कारोबारी से हुई लूट, देखे वीडियो  

    पंजाब : सरेराह किरयाना कारोबारी से हुई लूट, देखे वीडियो  

    श्री मुक्तसर साहिब : जिले के गुज्जर गांव मे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित किरयाने का सामान के थोक विक्रेता का काम करता है। जब वह गांव में सामान पहुंचाकर वापस आ रहा था, तो बूरा गुज्जर रोड पर तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर 70 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। 

    राकेश कुमार उर्फ ​​बब्बू ने बताया कि वह किरयाना सप्लायर का काम करता है। वह आखिरी पेमेंट लेकर मुक्तसर लौट रहा थारस्ते में गुज्जर गांव में सामान देने के बाद बूरा गुज्जर रोड पर उसकी  गाड़ी पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर कार के शीशे तोड़कर लूटपाट शुरू कर दी।  जब उसने पैसे नहीं दिए तो लुटेरों  ने उसके सिर पर वार किया और उससे पैसे छीन वहां से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar:  NRI की कोठी में AC की हवा लेते वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar: NRI की कोठी में AC की हवा लेते वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लिंक रोड पर स्थित आबादपुरे में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े एनआरआई की कोठी में चोर वारदात को अंजाम दे रहा था।  लोगों ने रंगे हाथों चोर को काबू कर उसकी जमकर छितर परेड की।

    लोगों ने बताया कि चोर कोठी से टूटियां उतार रहा था। चोर जैसे ही एनआरआई की कोठी में घुसा तो उन्होंने घर का घेराव कर लिया। जब वह कोठी के अंदर घुसे तो चोर AC  की हवा लेते हुए वारदात को अंजाम दे रहा था। 

    लेकिन जैसे ही उसे पता लगा की कोई कोठी के अंदर आ रहा है तो वह बैड के अंदर छुप गया। इस दौरान लोगों ने बेड के अंदर से चोर को बाहर निकाल कर उसकी जमकर छितर परेड की। लोगों ने बताया कि कोठी का मालिक फ्रांस में रहता है। चोर की जमकर छितर परेड करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

  • Punjab : Medical की दुकान पर Police की रेड, नशीले कैप्सूल किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : Medical की दुकान पर Police की रेड, नशीले कैप्सूल किए बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडा: सिविल लाइन पुलिस ने पावर हाउस रोड पर एक मेडिकल शॉप पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने नशीले कैप्सूल बरामद किये है। डीएसपी सिटी टू ने बताया कि आज हमने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ बठिंडा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी मेडिकल शॉपों का दौरा किया। इस दौरान बठिंडा में एक मेडिकल शॉप से ​​नशीली दवाओं के संबंध में 388 नशीले कैप्सूल बरामद किए गये हैं। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल लाइसेंस रद्द करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा गया है।

  • पंजाबः 10 दिनों से नाबालिग का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    पंजाबः 10 दिनों से नाबालिग का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    लुधियाना: कुंदनपुरी इलाके से एक 13 साल की लड़की लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार वाले लगातार लापता लड़की को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक मिली नहीं है। परिवार वालों ने बताया कि लापता हो होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा दी गई है। लेकिन इस मामले में 10 दिन बाद भी लड़की का कोई पता नहीं चल पाया है। 

    परिजनों ने पुलिस पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजन लड़की को ढूंढने के लिए सड़कों पर भटक रहे हैं। लड़की के पिता ने कहा कि वह 20 से 25 दिन पहले नेपाल से लुधियाना आई थी। इस मामले सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें लड़की जाती हुई दिख रही है। जिस वीडियो में लुधियाना के दामोदरिया पुल के पास का बताया जा रहा है। 

    पुलिस ने दो किन्नरों को भी हिरासत में लिया है। लेकिन पुलिस इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लड़की के परिवार ने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन लड़की पता लगाए।

  • इस इलाके में अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर किया हमला, देखें CCTV

    इस इलाके में अज्ञात लोगों ने गाड़ी पर किया हमला, देखें CCTV

    लुधियाना। न्यू स्टार सिटी कॉलोनी से एक खबर सामने आई है कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गली में गड़ी गाड़ियों पर हमले कर शीशी तोड़ने की खबर सामने आई है। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। बताया जा रहा कि इस घटना को अज्ञात लोगों ने रात के करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिय़ा है। वहीं, पीड़ित ने बताया कि इस वारदात बारे हमने पुलिस को सूचना दे दी है। इसके बाद कहा कि वारदात को अंजाम देने वालों पुलिस जल्द से जल्द पकड़े ताकि आगे एेसी को वारदात न हो।

  • ऊना जिले में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का होगा विधिवत आगाज

    मुख्यमंत्री 19 को हरोली के कांगड़ मैदान से करेंगे शुभारंभ

     

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल सरकार की महिला कल्याण को समर्पित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में 19 जून को विधिवत आगाज होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। 

    यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि हरोली के कांगड़ मैदान में यह कार्यक्रम 19 जून बुधवार को दोपहर बाद सवा बारह-एक बजे के बीच आरंभ होगा। इसमें मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित करेंगे।

    बता दें, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को बीते 3 महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के पहले चरण में जिले की 7 हजार 280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री 20 जून को पूर्वाह्न 11 बजे ऊना जिले के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वे 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे।मुख्यमंत्री इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, उद्योग, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। पेखूबेला में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री का जनसभा संबोधन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
  • ऊना जिले में 19-20 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल

    ऊना जिले में 19-20 जून को बंद रहेंगे सभी स्कूल

    ऊना/ सुशील पंडित : भयंकर गर्मी के चलते ऊना जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 19 और 20 जून को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी और प्राइमरी पाठशालाओं के साथ साथ सभी माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए भी लागू होंगे। जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने अत्यधिक गर्मी के चलते छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाते हुए इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं।
    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि गर्मी की भयंकरता से छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा और किसी भी आपात स्थिति से बचाव के लिए एहतियाती उपाय के रूप में जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 19 और 20 जून को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस दौरान स्कूलों को बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिजिटल माध्यमों के उपयोग के निर्देश दिए गए हैं।

    जारी आदेश में यह कहा गया है कि जिन स्कूलों में 19 और 20 जून को परीक्षाएं निर्धारित हैं, वहां उनका आयोजन अनिवार्य रूप से सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच किया जाए। स्कूलों को परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए पीने के पानी, परीक्षा हॉल में पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। इसके अलावा विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट और हीट स्ट्रोक के किसी मामले में तुरंत उपचार के लिए डॉक्टर या नर्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को कहा गया है। विद्यालय स्टाफ और छात्रों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। गुर्जर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।
  • Sonakshi Sinha की Marriage को लेकर बड़ी खबर आई सामने,  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…

    Sonakshi Sinha की Marriage को लेकर बड़ी खबर आई सामने,  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा…

    मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा औऱ जहीर इकबाल की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी की 22 जून को सगाई होगी और 23 को  23 को रिसेप्शन प्रार्टी होगी। वहीं काफी दिनों से शादी की खबरों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा चर्चाओं में बनी हुईं हैं। साथ ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता से लेकर राजनेता का सफर तय करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 23 जून को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। हालांकि, दोनों के परिवार वालों ने इन खबरों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोनाक्षी के कुछ करीबी दोस्तों ने इसकी पुष्टि की है।

    कुछ फिल्म जगत से जुड़े लोग शादी की खबरों पर मुहर लगा रहे हैं। हालांकि, ऐसी भी कई अफवाहें उड़ रही हैं कि सोनाक्षी के पिता, शत्रुघ्न जाहिर तौर पर उनसे नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने बताया था कि सोनाक्षी की शादी के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा था कि आजकल के बच्चे पूछते नहीं सीधे बताते हैं। इसी बीच सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।