ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना होमगार्ड्स वाहिनी के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देहलां में आपदा से निपटने के बारे में छात्रों को विस्तार से जागरुक किया । उन्होंने कहा कि आपदा कभी भी आ सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हम सबको अलर्ट रहना होगा। ताकि मोके पर अपनी व अन्य लोगों की अनमोल जानें बचाई जा सके। इस मॉक ड्रिल में होमगार्ड्स की टीम ने छात्रों को आपदा के वचाब के विभिन तरीके प्रेक्टिकल करके दिखाए
Blog
-

एनजीजी पाॅवर टैक में भरें जाएंगे हेल्पर के 15 पद
ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ एनजीजी पाॅवर टैक इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झोला माजरा द्वारा हेल्पर के 15 पद पुरूष वर्ग में भरें जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि हेल्पर के पदों हेतू शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी की आयु 22 से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 10 हज़ार 500 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018466008 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-

सुशासन सप्ताह के तहत नंगड़ां में विशेष शिविर आयोजित
शिविर में 68 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा
ऊना/सुशील पंडित: सुशासन सप्ताह के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत नंगड़ां में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने बताया कि प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में नंगड़ा व फतेहपुर पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया जिसमें 68 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा विकास खंड ऊना के तहत आठ प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबंधित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
-

पंजाबः नाबालिग युवक ने किया 5 साल के बच्चे से कुकर्म
अमृतसरः लुधियाना के बाद अब अमृतसर में 5 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। एक नाबालिग युवक ने बच्ची के साथ कुकर्म किया। स्कूल से घर लौटते समय बच्चे को हवस का शिकार बनाया गया। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी नाबालिग है और मानसिक तौर से परेशान है।
पीड़ित के परिवार ने जानकारी दी कि उनके बच्चे के साथ घटना स्कूल से लौटने के बाद हुई। बच्चा स्कूल से वापस आ रहा था। तभी पास में ही रहने वाले युवक ने उसे अपनी बातों में फंसाया और साथ सुनसान जगह ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया गया। जब पीड़ित घर पहुंचा तो उससे चला नहीं जा रहा था। मां ने जब उसकी पेंट खोली तो गुदा से मास लटका हुआ था।
मां के पूछने पर बच्चे ने उसके साथ हुई पूरी घटना को बयान किया। तुरंत मां ने इसकी सूचना पीड़ित के पिता को दी और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को भी इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लेकिन शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि पीड़ित दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। परिवार ने अपने पीड़ित बच्चे का सही इलाज और आरोपी को सजा देने की मांग की है।
-

पंजाबः पुलिस अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
पटियालाः जिले में पुलिस कमिश्नरेट ने पुलिस इस्पेक्टर सहित 4 कर्मचारियों के तबादलें कर दिए है। जारी की गई सूचि के मुताबिक पुलिस अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैः-

-

पंजाबः पुलिस ने अंधे कत्ल की सुलझाई गुत्थी, 3 गिरफ्तार, हैरान करने वाली वजह आई सामने
पटियालाः पुलिस ने गांव ददहेड़ा मेें कुलवंत सिंह मोटर पर प्रवासी व्यक्ति अरुण कुमार उर्फ राजू के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। 2 दिन पहले गांव ददहेड़ा में राजू की हत्या के मामले में पुलिस ने कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि इस मामले में अमृत सिंह हनी पुत्र हरभजन सिंह, लवप्रीत कुमार उर्फ लड्डू पुत्र कृष्ण कुमार, अर्शदीप सिंह उर्फ हनी पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी गांव ददहेड़ा थाना बख्शीवाल को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में कुलवंत सिंह निवासी गांव ददहेड़ा की शिकायत पर थाना बख्शीवाल थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।एसपीडी हरदीप सिंह अटवाल, डीएसपी सिटी-2 जसविंदर सिंह टिवाना, सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह और बख्शीवाल थाने के एसएचओ करणवीर सिंह संधू के नेतृत्व में एक टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल लोहे का पाइप, एक हुंडी और अरुण कुमार का फोन बरामद किया है।
एसएसपी ने कत्ल की वजह बताते हुए कहा कि अमरीक सिंह को अरुण कुमार ने कुलवंत सिंह के घर से चोरी करते पकड़ा था, बदला लेने के लिए अमरीक सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अरुण कुमार की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उन्हें माननीय अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुलवंत सिंह की मोटर से अरुण कुमार का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
-

बिना नंबर प्लेट दुपहिया वाहन, नशा व जुए वालों की खैर नहीं
श्याम लाल कौंडल ने संभाला एसएचओ बरोटीवाला का कार्यभार
बरोटीवाला/ सचिन बैंसल : थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल कौंडल ने कहा के वह पहले नालागढ़ में बतौर एसएचओ कार्यरत थे और इस क्षेत्र को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा के बिना नम्बर प्लेट, डिफेक्टिव नम्बर प्लेट और बिना कागजात के घूमने वाले दोपहिया वाहनों को इम्पाउंड किया जाएगा। इस बाबत ट्रैफिक पुलिस जवानों को आज से ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं नशा, खनन, चिट्टा माफिया के साथ साथ जुए वालों को उनकी सख्त लहजे में चेतावनी है के यह सब अब बंद कर दें वर्ना उनकी खैर नहीं। नशा व खनन माफिया को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द हल करने और थाने में लंबित पड़े मामलों को निपटाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पंचायत प्रतिनिधियों से तालमेल बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और प्रवासी कामगारों के पंजीकरण को तरज़ीह दी जाएगी।
एसएचओ बरोटीवाला श्याम लाल ने कहा के पुलिस जनता के सहयोग से मित्रव्रत पुलिस बनकर क्राइम को खत्म करेगी। वह क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घन्टे उपलब्ध हैं और लोग बिना किसी जिझक विभाग से जुड़ी समस्याओं के बाबत उनसे संपर्क कर सकते हैं। वह जनता के सेवक हैं और सेवक बनकर ही जनता के सहयोग से काम करेंगे।
-

बददी में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्म
नंद के घर आये कन्हिया लाल पर झूमे श्रोता
राजा बली जैसा कोई दानी नही – जगमोहन
बददी/ सचिन बैंसल: बद्दी में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, राजा बली और गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर बद्दी गांव पूरी तरह से रंगा हुआ है। जय श्री कृष्णा के नारे से बद्दी के पूरा वातावरण भक्तियम हो उठा था। नंद के घर आए जय कन्हैया लाल भजन से पंडाल में श्रोता झूम उठे।
कथा वाचक आचार्य जगमोहन शास्त्री ने कहा कि राजा बली जैसा कोई भगत दानी नहीं हुआ है। उन्होंने अपना सर्वस्व भगवान को दान में अर्पित कर दिया था। जो व्यक्ति ईश्वर के नाम पर दान करता है। उसी का नाम याद किया जाता है। माता यशोदा और नंदबाब का भगवान में अटूट प्रेम था। जिसके चलते भगवान को उनके घर में जन्म लेना पड़ा। कृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे। इनका जन्म द्वापर युग में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजे है। इनके माता और पिता वासुदेव और देवकी थे लेकिन उनका पालन पोषण गोकुल के नंद बाबा और यशोदा मईया ने किया। इस दौरान कृष्ण जन्म की झांकी भी दर्शाई गई।
जगमोहन शास्त्री ने गजेंद्र मोक्ष की कहानी भी सुनाई। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने एक हाथी का भी कैसा उद्धार किया। जो मनुष्य ईश्वर से प्रेम लगा लेता है भगवान उसका हमेशा उद्धार करते है। रामायण में भी लिखा है कि राम की केवल प्रेम प्यार। इस दौरन मेरी गली बिच आ श्यामा समेत दर्जनों भजन पेश कर दर्शकों को मनोरंजन किया। इस मौके पर तरक्की लाल कौशल, नीलम कौशल, विशेषर शर्मा, टेकचंद कौशल, पंकज कौशल, नवल किशौर, अरूण कौशल, सुशील कौशल, भगत राम ठाकुर,जसपाल गर्ग, हरनेक ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, बेअंत ठाकुर, दीना नाथ ठाकुर, विमल ठाकुर, दीपू पंडित, प्रवीण कौशल, पृथ्वी कौशल, मान सिंह मेहता, संजीव कौशल, विजय बैंसल, दिनेश कौशल, मनोज कौशल, सुरेंद्र कौशल, राम रखा परजापत, माडू राम, गुरदयाल, कृष्ण कौशल, लव कौशल, शीला कौशल, शकुंतला देवी और कौशल्या देवी उपस्थित रहे।
-

जालंधरः पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए नष्ट
जालंधर/वरुणः देहात पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अलग-अलग 297 मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया है। मामले की जानकारी देते हुए देहात के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया की शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज एनडीपीस एक्ट के 297 मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को आज ग्रीन प्लांट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड बीर गांव नकोदर में नष्ट किया गया। नशीले पदार्थों में 6048 किलो चूरा पोस्त, 4 किलो हेरोइन, दो किलो नाहिला पाउडर, 50 ग्राम आइस, 13 किलो चरस, 117 ग्राम स्मैक, 23 किलो गांजा, 3085 इंजेक्टिन, 9600 नशीली गोलियां, 15 सिरिंज और 8 सूईं, 6985 कैप्सूल और 174 नशीली दवाइयां नष्ट की गई हैं।
-

राहुल गांधी का केंद्र सरकार को लेकर आया बड़ा बयान, बोले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कश्मीर तक जाएगी
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकने के लिए ‘बहाने’ ढूंढ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चीन समेत कुछ देशों में कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अपील की थी कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को निलंबित करने पर विचार करें।
कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। गांधी ने हरियाणा के नूंह जिले के घासेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह यात्रा कश्मीर जाएगी। अब वे एक नया तरीका लेकर आए हैं। उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड फैल रहा है, यात्रा रोक दो.’
राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने राजस्थान चरण के बाद बुधवार को नूंह से हरियाणा में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा, ‘अब वे यात्रा रोकने का बहाना बना रहे हैं। मास्क लगाओ, यात्रा रोको, कोविड फैल रहा है, ये सब बहाने हैं.’ केंद्र और हरियाणा में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि वह सच्चाई से डरती है। उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से, ये लोग डर गए हैं, ये सच्चाई है.’
