Blog

  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने की बड़ी घोषणा

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने की बड़ी घोषणा

    चंडीगढ़: देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब सरकार ने रविवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार फिर से शुरू करने की घोषणा की, जो लंबे समय से बंद पड़ा था। पुरस्कार राज्य के प्रत्येक जिले से दो-दो युवाओं को मिलेगा। इस पुरस्कार को फिर से शुरू करने का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाने के अलावा राज्य के विकास में भागीदारी को बढ़ाना है। चंडीगढ़ में बने युवा भवन को भी केंद्र के रूप में पुनर्निर्मित और पुनर्जीवित किया जा रहा है।

    स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि सरकार भगत सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ाने और प्रदेश में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए युवाओं को तैयार करने के प्रयास कर रही है। पुरस्कार में 51,000 रुपये की नकद राशि, एक पदक, एक स्क्रॉल, एक ब्लेजर और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह पुरस्कार राज्य के प्रत्येक जिले से 15 से 35 वर्ष की आयु के दो व्यक्तियों को दिया जाता है।

    यह पुरस्कार युवा कल्याण गतिविधियां, एनसीसी, एनएसएस, सामाजिक सेवाएं, सांस्कृतिक गतिविधियां, खेल, राष्ट्रीय एकता, रक्तदान, ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता, शैक्षिक योग्यता, वीर कर्म, स्काउट्स, मार्गदर्शक और साहसिक गतिविधियों के लिए मानदंड हैं।

  • जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़ में सांख्यिकीय अन्वेषक के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़ में सांख्यिकीय अन्वेषक के चार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

    केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी 22 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनः डीसी

    ऊना/सुशील पंडित। जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सांख्यिकीय अन्वेषक के चार पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों में सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-। और सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-।। के दो-दो पद शामिल हैं।

     इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, केन्द्र शासित प्रदेश या स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त कर्मचारी इन पदो ंके लिए निर्धारित प्रपत्र पर 22 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जनसंख्या कार्य निदेशालय, चंडीगढ़, जनगणना भवन, प्लाॅट नंबर 2-बी, सैक्टर 19ए, मध्यमार्ग, चंडीगढ़ के पते पर अथवा ईमेल आईडी dco-cha.rgi@censusindia.gov.in पर भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए निदेशालय की वेबसाईट पर संपर्क किया जा सकता है।

  • मुकेश अग्निहोत्री बतायें कि मंत्री रहते हुए उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया: मनोहर लाल 

    मुकेश अग्निहोत्री बतायें कि मंत्री रहते हुए उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया: मनोहर लाल 

    ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, हरोली भाजपा के मंडल अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी और महामंत्री राजीव राणा ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर जवाबी हमला करते हुए इसे मात्र राजनीतिक स्टंट करार दिया है। भाजपा ने कहा कि प्रदेश भर में घूम-घूम कर 50 सीटें जीतकर सत्ता में आने के दावे करने वाले मुकेश अग्निहोत्री को जनता से झूठे वायदे करने की क्या जरूरत पड़ गई।

     भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ में बड़े-बड़े हवाई वायदे करने वाले मुकेश अग्निहोत्री यह बताएं कि जब वह प्रदेश में उद्योग मंत्री के पद पर काबिज थे तो उन्होंने कितने उद्योग हिमाचल प्रदेश में लगवाए, पूर्व वीरभद्र सरकार में शक्तिशाली मंत्री रहते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कितने युवाओं को रोजगार दिलवाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि लाखों युवाओं को रोजगार देने की झूठी और हवाई घोषणाएं करने वाले मुकेश अग्निहोत्री को यह भी याद रखना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी ने भी पचास फ़ीसदी महिलाओं को रोजगार देने का ऐलान किया था और वहां पर कांग्रेस का हास्य यह हुआ कि 403 सीटों में से कांग्रेस महज 2 सीटों पर जीत हासिल कर पाई। भाजपा नेता ने कहा कि यदि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश में और हरोली विधानसभा क्षेत्र में अपनी जीत के प्रति इतने ही आश्वस्त हैं तो क्यों चुनाव से 6 महीने पहले उन्हें अपनी धर्मपत्नी को मैदान में उतारकर प्रचार की कमान थामानी पड़ी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री भी जानते हैं कि ना तो वह चुनाव जीतने वाले हैं और ना ही उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आने वाली है। केवल मात्र हवाई घोषणाएं करके जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पेंशन स्कीम को लेकर मुकेश अग्निहोत्री देवी देवताओं की झूठी कसमें मंच से खा रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि वह पेंशन योजना आखिर बंद किसने की थी।

  • बीबीएन के लोगों को मिलें चंडीगढ की तर्ज पर सुविधाएंः कविंद्र सिंगला

    बीबीएन के लोगों को मिलें चंडीगढ की तर्ज पर सुविधाएंः कविंद्र सिंगला

    मोतिया समूह के चेयरमैन ने कहा कि सैंकडों लोगों को मिलेगा रोजगार

    मौरिस स्कवेयर शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट माल का शुभारंभ पवन बंसल ने किया

    यूवी सिंगर के लाईव शो पर देर शाम तक झूमे युवा-अशोक गर्ग

    बददी/सचिन बैंसल। औद्योगिक नगर बददी के नेशनल हाईवे पर मोतिया प्लाजा में स्थापित आलीशान शॉपिंग माल मोरिस स्कवेयर माल का शुभारंभ रविवार को मोतिया ग्रुप के चेयरमैन पवन बंसल ने किया जबकि विशेष अतिथि के तौर पर एसएस जैन सभा के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान सिने जगत की हस्तियां उपस्थित रहीं तो मास्टर शैफ शिप्रा खन्ना भी विशेष तौर पर हाजिर रही।  यूवी सिंगर लाईव शो प्रदर्शित किया। शॉपिंग माल का शुभारंभ करने के बाद मोतिया समूह के चेयरमैन पवन बंसल ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है हिमाचल के दो उद्यमी परिवारों ने इतना बढिया शॉपिंग एंड एंटरटेनमेंट मॉल तैयार किया। 

    उन्होने कहा कि इस मॉल के माध्यम से सैंकडों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार मिला है। शापिंग माल के संचालक दीपेंद्र सिंगला, कविंद्र सिंगला ,अशोक गर्ग व विनोद गर्ग ने बताया कि रविवार को यहां पर कपडों का विश्व प्रसिद्व ब्रांड मैक्स का भी आगाज हो गया जिसमें खरीददारी करने के लिए लोगों का भारी हजूम उमड़ा। सैलिब्रिटी गैस्ट के रुप में मास्टर शैफ शिप्रा खन्ना उपस्थित रहीं जिन्होने पंसदीदा भोजन को लेकर टिप्स दिया।  यूवी सिंगर स्पाटू (सोलन) के रहने वाले हैं जिनका मूल घर जिला कांगडा में है ने एक से बढक़र एक गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।  उनका दबंग फिल्म में गाना गाया गीत चिपका ले सैंया फैवीकाले से काफी पसंद किया गया।  इसके अलावा क्या क्या कूल हैं हम में भी अधिकांश गाने भी यूवी सिंगर ने ही गाए और वो युवाओं का उनके प्रति जबरदस्त आकर्षण रहा।  इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान जसवंत रॉय, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, सुभाष गर्ग, सुनील गर्ग, दीपक कोहली, पार्षद सुरजीत चौधरी, रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सचिव सतीश ढूंढवा, अग्रवाल सभा के प्रधान राजेश जिंदल, पवन जिंदल, सुमन जिंदल, मनमोहन भुटानी, डा मुकेश मल्होत्रा, प्रेस कलब प्रधान राजेंद्र चौधरी,  अमित बधवा, चिंतन कुमार चौधरी, डा श्रीकंात शर्मा व हरबंस राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।

  • घालुवाल में हुआ बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत 

    घालुवाल में हुआ बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की शिरकत 

    स्वां नदी में डूबे दो युवकों की मौत को लेकर माइनिंग माफिया पर किए सवाल खड़े 

    ऊना/सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन करवाया गया। इस सम्मेलन में भारी तादात में बेटियों और महिलाओं ने भाग लिया इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने इस सम्मेलन की अगुवाई की जबकि नेता प्रतिपक्ष मुख्य अतिथि के रूप में इस सम्मेलन में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की कांग्रेस द्वारा अनेकों रैलीयां की जाती है

    लेकिन इस बार नया विजन लेकर बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन शुरू किया गया है बेटियों को किस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए उनको किस प्रकार रोजगार देना चाहिए भविष्य में उनके लिए क्या-क्या हम कर सकते हैं उनको आगे कैसे लेकर जाना है  इसको लेकर एक नई पहल बेटी सशक्तिकरण सम्मेलन शुरू किया गया है जिसमें आज भारी तादाद में बेटियों ने भाग लिया है उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा जो वायदे किए जा रहे हैं कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी वायदे पूरे किए जाएंगे 18 साल से ऊपर बेटी और महिलाओं को 1500  रुपए महीना 300 यूनिट बिजली मुफ्त और युवाओं को नौकरियों देना  अन्य जो भी वायदे किए जा रहे हैं बह सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।

    उन्होंने ऊना के स्वां नदी में डूबे दो युवकों की मौत को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि उनके द्वारा माइनिंग माफिया पर नकेल कसने को लेकर आवाज उठाई जा रही थी लेकिन माइनिंग माफिया द्वारा स्वां नदी में 25 से 30 फीट तक गहरे खड्डे कर दिए गए हैं जिस कारण यह दोनों युवा लड़के नदी में नहाते समय उस गहरे खड्डे में जाने से उनकी मौत हो गई है उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए से स्वां चैनलाइजेशन परियोजना को माइनिंग माफिया द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सरकार द्वारा इस पर कोई भी शिकंजा नहीं कसा जा रहे हैं इसलिए प्रदेश से अब बीजेपी सरकार का जाना तय है ।

  • एक दौड़ वीरों के नाम गगरेट के एपीएस ग्राउंड में मैराथन का हुआ आयोजन

    एक दौड़ वीरों के नाम गगरेट के एपीएस ग्राउंड में मैराथन का हुआ आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित। गगरेट के एपीएस ग्राउंड में गगरेट मैराथन 2022 एक दौड़ वीरों के नाम” मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन का आयोजन युवा शक्ति पराक्रम संस्था के संस्थापक और जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने किया। इस मैराथन में गगरेट निवासियों ने भारी संख्या में जमकर हिस्सा लिया और अपने क्षेत्र के पूर्व भारतीय सैनिकों और देश की सीमा पर तैनात जवानों के प्रति अपने सम्मान को प्रकट किया। इस मैराथन की थीम देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करना था।
    इससे पहले भी चैतन्य शर्मा और उनकी संस्था युवा शक्ति पराक्रम गगरेट में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। जिससे गगरेट ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को राष्ट्र सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया है। “गगरेट शिक्षा सम्मेलन” इसका जीता जागता प्रमाण है, जिसमें युवाओं को मुफ्त शिक्षा के अवसर और नौकरियों के बारे में बताया गया था। 

    गगरेट मैराथन 2022 में दो मैराथन हुई, जिसमें महिलाओं के लिए 3 किमी और पुरुषों के लिए 12 किमी दूरी की रेस रखी गई। दोनों मैराथन के शीर्ष पंद्रह विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। पुरुषों में राहुल, प्रीत कुमार, रविंद्र सिंह और महिलाओं में ज्योति, साक्षी, अदिति को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार से नवाज़ा गया। महिलाओं की रेस केवल 3  किलोमीटर की थी लेकि असंख्य महिलाओं ने अपने वीरों के नाम आयोजित इस दौड़ में पुरे 12 किलोमीटर की रेस पूरी की। मैराथन में हज़ार से अधिक लोगों ने शिरकत की जिसमे 12  साल से छोटे बच्चे और 50 साल से अधिक उम्र के लोग भी शामिल थे। 

    इस मौके पर गगरेट के पार्षद चैतन्य शर्मा ने भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान और निष्ठा को व्यक्त किया और कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी सैन्य कर्मियों को सम्मानित किया। साथी ही उन्होंने मैराथन में हिस्सा लेने वाले महिलाओं और पुरुषों को भी धन्यवाद कहा।

  • जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    जिला प्रशासन ने जारी की नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी

    ऊना/सुशील पंडित। जिला ऊना में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने नदी, नालों व खड्डों के किनारे न जाने की सलाह दी है। आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मानसून के दिनों में सभी नदियों व नालों का जल स्तर बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए यह चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने अपील की कि लोग नदियों व घाटों के किनारे पर न जाएं और इनमें तैरने, नहाने-धोने व अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि के लिए न जाएं।

    राघव शर्मा ने कहा कि हाल ही में कुछ अप्रिय घटनाएं हुईं तथा जिला प्रशासन पुरज़ोर प्रयास कर रहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी करने के बावजूद कुछ लोग नदी, नालों के किनारे चले जाते हैं, जिससे वह अपनी जान को जोखिम में डालते हैं। इसलिए सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों तथा स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान प्रबंधकों से अनुरोध है कि वह अपने कार्य क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इस बारे जागरूक करें और सतर्कता बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा न जा सके। 

  • जालंधरः कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा, फिर मिले मरीज

    जालंधरः कोरोना संक्रमितों का बढ़ता आंकड़ा, फिर मिले मरीज

    जालंधर (वरुण)। जिला जालंधर में कोरोना संक्रमितों की गिनती में बढ़ौतरी होती नजर आ रही है। प्रशासन ने बढ़ती गिनती को देखते हुए मास्क लगाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। आज महानगर में 34 कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। 

  • जालंधरः कुक ने चुराए रेस्टोरेंट मालिक के लाखों रुपए और पिस्टल, गिरफ्तार

    जालंधरः कुक ने चुराए रेस्टोरेंट मालिक के लाखों रुपए और पिस्टल, गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना करतारपुर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तनु शर्मा पुत्र भूषण शर्मा वासी गंजन शू जे एंड के के रूप में हुई है।

     डीएसपी सुरेंद्र पाल सिंह धोकड़ी ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह वासी जगजीत नगर हमीरा ने थाना करतारपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह आर एस फूड किंग रेस्टोरेंट जीटी रोड का मालिक है। गत दिवस 3:00 बजे के करीब वह अपनी क्रेटा गाड़ी नंबर pb09 y 0022 अपने रेस्टोरेंट के कुक तनु के साथ श्री गंगसर साहिब गुरुद्वारा के नजदीक किसी से मिलने गया था।

    वह अपनी गाड़ी में अपना लाइसेंसी पिस्टल और चार लाख नगदी कुक के भरोसे पर छोड़कर प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गया था। जब वह वापस आया तो उसने देखा कि गाड़ी में से पिस्टल कैश और कुक तीनों ही गायब थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना करतारपुर के प्रभारी रमनदीप सिंह और उनकी टीम ने 3 घंटों में आरोपी को तनु को पिस्टल और 2 लाख की नगदी सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    चर्च में लगी भयानक आग, 41 लोगों की मौत, 55 घायल…

    काहिरा. मिस्र की राजधानी काहिरा के कॉप्टिक चर्च में रविवार को आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य के घायल होने की खबर है. समाचार एजेंसी एएफपी ने चर्च के अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. चर्च ने हताहतों की संख्या के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि आग इम्बाबा के घनी आबादी वाले इलाके अबू सेफीन चर्च में लगी.

    चंर्च में आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बिजली के शार्ट-सर्किट को जिम्मेदार ठहराया गया है. आग की लपटों को बुझाने के लिए पंद्रह अग्निशमन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है, जबकि एम्बुलेंस ने हताहतों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया.