जालंधर (वरुण): जिला जालंधर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को जिले में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कुल 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई और इनमें से 20 नए रोगी जिले के रहने वाले पाए गए।
Blog
-

पंजाब सरकार द्वारा IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें, देखे लिस्ट…
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने एक बार फिर से अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर का तबादला कर दिया है। अमृतसर के नए कमिश्नर और कुमार सौरभ राज को बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही यहां संदीप ऋषि को कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

-

STF ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर की रेड, 9 गिरफ्तार
पटना. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को विशेष ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ की टीम ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापेमारी कर नौ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में निर्मित, अर्धनिर्मित अवैध असलहे और असलहा बनाने के सामान व उपकरण बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम पंकज, बबलू, शैलेंद्र सिंह, शिवम कुमार, जैकी यादव, ललित उर्फ बीनू, सोनू शर्मा, मदन शर्मा और मोहित कुमार है. यह सभी लोग मुंगेर जिला के रहने वाले हैं जो वर्तमान में मैनपुरी में रह कर अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री चलाते थे.
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ को अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करों का मुंगेर के कुछ कारीगरों की मदद से प्रदेश के कुछ जनपदों में अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालन करने की सूचना मिली थी. इस दौरान, बिहार एसटीएफ के द्वारा भी जानकारी दी गई कि मुंगेर के कारीगरों के द्वारा यूपी के मैनपुरी जनपद में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. इस सूचना के बाद दोनों राज्यों की एसटीएफ ने मिल कर जांच की और संयुक्त कार्रवाई में मैनपुरी के आगरा बाइपास के पास सिरसागंज चौराहे के पास स्थित मिनी गन फैक्ट्री पर रेड डाल कर वहां से नौ हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 75 हजार रुपये मासिक किराया पर फैक्ट्री को रेंट पर लिया था जहां वो असलहे और पिस्तौल बनाते थे. वो करीब 25 हजार रुपये में एक पिस्टल बेचते थे. उन्होंने अभी तक लगभग 100 पिस्टल बनाकर बिहार और उत्तर प्रदेश में बेचे हैं. छापेमारी में जो सामान बरामद हुआ है उससे वो 80 पिस्टल बनाने वाले थे. गिरफ्तार हथियार तस्करों के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली थाना में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
-

कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कई विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल
पणजी। महाराष्ट्र संकट के बाद अब गोवा में कांग्रेस विधायकों में टूट की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के नौ विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, पार्टी किसी भी तरह की टूट से इनकार कर रही है। बता दें कि गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं। यदि 9 विधायक भाजपा में आते हैं तो कांग्रेस के पास केवल दो विधायक रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, विपक्ष के नेता माइकल लोबो और अन्य कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है
हालांकि कामत और लोबो दोनों ने इस बात से इनकार किया कि वे भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को भाजपा में लेने का फैसला पार्टी आलाकमान ने किया है। सूत्रों ने कहा कि अयोग्यता से बचने के लिए सामूहिक रूप से भाजपा में जाने का फैसला किया गया है। दरअसल गोवा के 40 सदस्यीय सदन में, कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 20 और एमजीपी के 2 सदस्य और तीन निर्दलीय हैं।
जानकारी मुताबिक गोवा में कांग्रेस के कई विधायक सत्ता में आने और भाजपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पूरी तरह अफवाह बताया। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पणजी के एक होटल में पार्टी के 11 विधायकों के साथ शनिवार की बैठक का अनुमान से कोई लेना-देना नहीं था। यह बैठक सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले आयोजित की गई थी।
-

दक्षिण अफ्रीका में हुई गोलीबारी, 14 लोगों की मौत
जोहान्सबर्ग. दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के सोवेटो टाउनशिप स्थित एक बार में हुई भयंकर गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि बार में हुए इस भीषण हमले की असली वजह क्या है?
पुलिस ने बताया कि वे उन रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं कि शनिवार देर रात एक मिनीबस टैक्सी में कुछ लोगों का एक समूह आया और उसने बार में जमकर गोलीबारी की. पुलिस ने रविवार सुबह शवों को हटाया और जांच शुरू की कि ये भयंकर गोलीबारी क्यों हुई? गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों और एक अन्य घायल व्यक्ति को क्रिस हानी बरगवनथ अस्पताल ले जाया गया है.
गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला ने बताया कि घटनास्थल पर मिले कारतूसों की संख्या से संकेत मिलता है कि ये अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का एक बड़ा गिरोह था, जिन्होंने बार में घुसकर इस गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया और बार के संरक्षकों को सामूहिक रूप से गोली मारी. मावेला ने बताया कि ‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि वहां पर घटना के समय मौजूद लोग एक लाइसेंस वाले बार में जश्न मना रहे थे.’
उन्होंने कहा कि ‘अचानक इन लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी और बार से बाहर निकलने की कोशिश की. इस घटना के पीछे मकसद क्या है और इन लोगों को क्यों निशाना बनाया गया. इस बारे में फिलहाल हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है.’ उन्होंने कहा कि ‘आप देख सकते हैं कि ‘हाई कैलिबर’ बन्दूकों का इस्तेमाल इस हमले में किया गया है और वे अंधाधुंध ढंग से गोलीबारी कर रहे थे. आप देख सकते हैं कि ये सभी लोग बार से बाहर निकलने के लिए कोशिश कर रहे थे.’
-

पंजाबः सीएम आवास पर घेराव करने गए बेरोजगार अध्यापकों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की, कई घायल
संगरूर। बेरोजगार 646 पीटीआइ यूनियन ने रविवार काे मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोठी का अपनी मांगों को लेकर घेराव किया। इस दाैरान यूनियन काे रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट लगाए थे। इसके बावजूद बेरोजगारों के आगे बढ़ने के चलते यूनियन कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। बेरोजगार पीटीआइ अध्यापकों ने बैरिकेट लांघ कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
इसी बीच एक बेरोजगार अध्यापक शिंदरपाल सिंह की हालत तक बिगड़ गई, जिसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाकियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धक्कामुक्की में एएसआइ मक्खन सिंह भी घायल हो गया, उसे घुटने में चोट लगी। इससे पहले पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान गुरलाभ सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से लटकती आ रही मांगों को हल नहीं किया जा रहा।
पीटीआइ बेरोजगार यूनियन की भर्ती मुकम्मल नहीं की जा रही। विधानसभा चुनाव के समय मांगों के हल के लिए यूनियन के सदस्यों सिपी शर्मा, गगन मानसा व इकबाल मानसा ने मोहाली में पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था, तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदस्यों को नीचे उतारकर मांगों का हल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया।
उन्होंने बताया कि लोकसभा संगरूर चुनाव में भी दो लड़कियां संगरूर की वाटर टंकी पर चढ़ी थीं, तब भी शिक्षा मंत्री मीत हेयर व विधायक नीना मित्तल ने विश्वास दिलाकर नीचे उतार लिया था और कहा था कि दस दिन में भर्ती मुकम्मल की जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
-

पंजाबः ड्राई फ्रूट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख…
अमृतसर। अमृतसर में शक्ति नगर के पास टूंडा तालाब स्थित एक ड्राई फ्रूट के गोदाम में रविवार की सुबह एकाएक आग लग गई। गोदाम के भीतर लोहे के टीन, बोरी और गत्ते के डब्बे रखे हुए थे। हादसे में लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम के मालिक वरुण ने बताया कि बिजली के शार्ट-सर्किट से उनके गोदाम में आग लगी है।
उधर, घटना के बारे में पता चलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। लारेंस रोड निवासी वरुण ने बताया कि सुबह नौ बजे उन्हें बाजार के चौकीदार ने फोन पर जानकारी दी कि उनके गोदाम को आग की लपटों ने चारों तरफ से घेर रखा है। वह तुरंत किसी तरह टूंडा तालाब स्थित अपने गोदाम में पहुंच गए। वहां आसपास के लोग किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग ने चारों तरफ से उनकी इमारत को घेर चुकी थी।
कुछ ही देर में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गई। फायर फाइटर्स ने पानी की बौछारों से सवा घंटे के भीतर किसी तरह आग बुझा दी। लेकिन तब तक उनका लाखों रुपयों का ड्राई फ्रूट जलकर राख हो चुका था। वरुण ने बताया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि गोदाम के भीतर कितना सामान पड़ा हुआ था। उन्होंने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
-

पंजाब में 4 इंजीनियर सस्पेंड: होशियारपुर में बारिश में बना रहे थे सड़क, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन
होशियारपुर। पंजाब में सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 3 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। यह तीनों होशियारपुर में बारिश में ही सड़क की रीकार्पेटिंग कर रहे थे। आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने इनका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सस्पेंड किए इंजीनियरों में SDO तरसेम सिंह, जेई विपन कुमार, प्रवीन कुमार और जसबीर सिंह शामिल हैं। होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में यह सड़क बनाई जा रही थी।
माहिलपुर ब्लॉक में नंगल खिलड़िया और शेरपुर गांव को इसके जरिए कनेक्ट किया जा रहा था। उसी वक्त AAP के वर्कर गुरविंदर सिंह ने उन्हें रोका। उन्होंने बारिश में सड़क न बनाने को कहा। इसके बावजूद उनकी बात को नजरअंदाज कर काम चलता रहा।
पंजाब सरकार के PWD प्रिंसिपल सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने यह आदेश जारी किए। जिसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें बारिश में सड़क बनाई जा रही है। इसलिए तुरंत इन चारों अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। -

पंजाबः आप विधायक के भाई की कार पुल से टकराई, 3 लोगों की मौत
बटाला। बटाला के मौजूदा विधायक अमन शेर सिंह शैरी कलसी के भाई अमृतपाल सिंह कलसी की कार का शनिवार के दरमियानी रात को एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में से विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी व मानिक को अमृतसर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

बताया जा रहा है कि विधायक शैरी कलसी का भाई अमृतपाल सिंह कलसी अपने साथियों समेत आई-20 कार में देर रात अमृतसर-जालंधर रोड बाईपास से शहर की तरफ आ रहे थे, जब बीएच रिसार्ट के पास पहुंचे तो टायर फटने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पुल के साथ जाकर टकराई। जिसके कारण कार सवार पांच व्यक्ति गंभीर जख्मी रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को सिविल अस्पताल बटाला में लाया गया। पांच घायलों में से शैरी कलसी के दो साथी उपदेश कुमार, सुनील सोढी और शैरी कलसी के ताया के बेटे गुरलीन की मौत हो चुकी थी।
सूचना प्राप्त होते ही डीएसपी सिटी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ सिविल अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि कार के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ है जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो जख्मियों को अमृतसर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
-

आज का राशिफल, 10 जुलाई 2022
मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आपको अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन आप कुछ समय दूसरों के कार्यों को करने में भी व्यतीत करेंगे और दूसरों की मदद करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको उच्च अधिकारियों से उलझनों में पड़ने से बचना होगा। विद्यार्थी अपने सीनियर्स की मदद से किसी परीक्षा में जीत हासिल कर सकते हैं।
वृष राशिफल। आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे,जिसके कारण आप अपने कार्य की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपके कुछ जरूरी कार्य भी आगे के लिए लटक सकते हैं,जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और भटकना होगा,तभी कोई काम मिल पाएगा। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपको रात्रि में लोगों की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को धीमी गति से चल रहे काम के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है।
मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी बहुमूल्य वस्तु व संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए परेशान रहेंगे व सायंकाल के समय आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। भाइयों के साथ यदि कोई अनबन चल रही थी,तो उसे भी आपको मिलजुलकर ही समाप्त करना बेहतर रहेगा। माताजी से आप किसी भी किए वादे को पूरा करेंगे,जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको प्रमोशन मिल सकता है।
कर्क राशिफल। आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। भावुकता में यदि आपने आज घर अथवा बाहर कहीं पर भी कोई निर्णय लिया,तो वह बाद में गलत साबित हो सकता है,जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं,वह आज उन्हें छोड़ने की भी कोशिश करेंगे,जिसमे उन्हे सफलता भी अवश्य प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अक्समात बड़ी मात्रा में आपके धन हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोग लोगों को सावधान रहना होगा।
सिंह राशिफल। विदेशों में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान के प्रति आप अपने दायित्वों की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए आपको बाहर खाने पीने व तले हुए भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे,जिनमे आप सफल भी अवश्य होंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको प्रियजनों के दर्शनों का लाभ मिलेगा।
कन्या राशिफल। आज के दिन आपका मन रचनात्मक कार्यों में खूब लगेगा। घर परिवार में लोगों के बीच चल रही कलह समाप्त होगी और आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश भी करना पड़ सकता है,लेकिन आपको साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे कुछ ऐसी बातें बोल सकता है,जिनको सुनकर आपका मन दुखी होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा,लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,तभी आप अपने कामों को आसानी से कर पाएंगे।
तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपकी वाणी आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी,इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है। आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि उसमें लापरवाही की तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष को पर्याप्त मात्रा में धन लाभ हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,वह अपने साथी की बातों से नाराज हो सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा,क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा,जिसके बाद आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी,लेकिन आपको कार्यक्रम में किसी विपरीत परिस्थिति में भी अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आपकी किसी प्रियजन से भेंट होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है,जिसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा।
धनु राशिफल। आज का दिन आपके गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा,जिनके लिए आप कुछ धन भी व्यय करेंगे,लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से रुपए पैसे का लेनदेन किया,तो उसमें आपका कुछ धन फंस सकता है। आपके ऊपर संतान के करियर को लेकर कुछ तनाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपका यदि कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें आपको जीत मिल सकती है।
मकर राशिफल। आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होंगी। पहले किए गए निवेश का आपको लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे,जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि संतान को कहीं बाहर से नौकरी का ऑफर आएं,तो आपको उन्हे रोकना नहीं है।
कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी सम्पति की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो आपको उसके कागजातों को अच्छी तरह से जांचना होगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। आपके खर्च आपका सिरदर्द बढ़ाकर रखेंगे,जिनके लिए आपको उन पर लगाम अवश्य लगानी होगी। सायंकाल के समय आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है।
मीन राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,क्योंकि उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और गहरा होगा। विद्यार्थियों को भी बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है,जिसके कारण आपका पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी नए व्यवसाय को लेकर माता-पिता से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी प्रियजन से कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो लोग किसी यातायात पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।
