Blog

  • Punjab News: नहर में पाड़ पड़ने से खेतों में घुसा पानी, किसान हुए परेशान, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में पाड़ पड़ने से खेतों में घुसा पानी, किसान हुए परेशान, अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    संगरूरः सुलरघराट से नीलोवाल गांव की ओर जाती मुख्य नहर के पाड़ पड़ने से खड़ियाल गांव के पास अचानक नहर टूट गई। नहर के टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। इस हादसे में सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं नहर टूटने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी जमीन डूब चुकी थी। किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले भी नहर की कमजोर स्थिति को लेकर प्रशासन को आगाह किया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।

    इस जलभराव से गेहूं की कटाई के बाद तैयार की जा रही अगली फसल की तैयारी पर भी असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें यह नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है और जल्द नहर की मरम्मत की मांग भी उठाई है। गांव के किसानों ने कहा, “हम बार-बार चेतावनी देते रहे कि नहर की दीवारें कमजोर हैं, लेकिन हमारी कोई नहीं सुनता। अब जब सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, तो प्रशासन को जवाब देना होगा।”

    वहीं अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 5 बजे नहर में पाड़ पड़ गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने तहसीलदार और जेई को मौके पर भेजा। वहीं अब एक्सइन भी मौके पर जांच करने के लिए गए है। नहरी पानी को पीछे से रोक दिया गया। पानी के लैवल शाम तक कम हो पाएगा। जिसके बाद इस पाड़ को दोबारा से रिपेयर किया जाएगा। इसकी रिपेयर को लेकर 2 दिन लग जाएगे। वहीं उन्होंने नहर के पास खेतों के किसानों से अपील की है कि वह नहर की पटरी को अपने खेंतों में पैली बनाने के लिए अपने खेतों के लिए पटरी बना लेते है। जिसके चलते यह पटरी कमजोर हो जाती है और इसमें पाड़ पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच दोबारा से की जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: इस इलाके में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर नंगल रोड पर पहाड़ी के पास युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना को बाइक सवार 3 हमलावरों ने अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव सीहवां निवासी आर्यन के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक मृतक आर्यन अड्डा झुंगियां में एक दुकान करता था। गांव कोकोवाल निवासी नवीन कुमार उर्फ नवी और आर्यन बुधवार को लुधियाना दुकान का सामान लेने गया था। इस दौरान देर रात 11.30 बजे सामान खरीद कर वह लौट रहा था।

    लौटते समय दोनों शाहपुर कोट के बीच पहाड़ी में रुके थे तो गढ़शंकर की तरफ से बाइक पर आए तीन युवकों ने आर्यन पर गोलियां चला दी। आर्यन के सिर व छाती में गोलियों लगने से उसकी मौत हो गई। मौके पर डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह व एएसआई रछपाल सिंह घटनास्थल पहुंचे और आर्यन का शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आर्यन ने एक दिन पहले ही कपड़ों की दुकान खोली थी। दुकान का सामान लेने के लिए नवीन के साथ लुधियाना गया था।

  • XUV500 की डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर, मां-बेटे और 2 मासूमों की मौत

    XUV500 की डिवाइडर से जबरदस्त टक्कर, मां-बेटे और 2 मासूमों की मौत

    राजगढ़ः जिले के पचोर में एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के चलते भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। घटना में कार सवार 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस दौरान 3 अन्य घायल भी हुए हैं।

    जानकारी देते परिजन आयुष दुबे ने बताया कि हमने बुधवार को अयोध्या दर्शन किए। शाम को यूपी के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर से 2 कारों में सूरत के लिए निकले थे। रास्ते में हम सभी ने ढाबे पर चाय पी। इसके एक घंटे बाद ही मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद दूसरी कार के परिजन अस्पताल पहुंचे।

    उन्होंने बताया कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसे भोलेनाथ दुबे चला रहे थे। साथ में उनकी पत्नी पुष्टम दुबे (50), बेटा अनमोल दुबे, बेटी अंशिका दुबे, बहन प्रमिला पांडे, उनका बेटा प्रियांशु पांडे और बड़ी बहन शिवदेवी तिवारी बैठे थे। घटना में अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत शाजापुर जिला अस्पताल में हुई। पुष्टम दुबे, अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे घायल हैं।

    पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद जा रहे एक एम्बुलेंस चालक और ट्रक ड्राइवरों ने मिलकर कार का दरवाजा तोड़ा और मृतकों व घायलों को बाहर निकाला। बाद में सूचना पर पचोर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: भैरों बाजार में Sodal Garments से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: भैरों बाजार में Sodal Garments से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ चोर दुकानों को निशाना बना रहे है। वहीं चोरों द्वारा सबसे व्यस्त बाजार में वारदात को अंजाम दिया गया। देर रात 1.24 बजे चोरों द्वारा भैरों बाजार में स्थित Sodal Garments की दुकान में चोरी की गई। 2 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर दुकान से 14 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि एक चोर दुकान में आता है और दुकान की तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो जाता है।

    जबकि दूसरी सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों चोरों द्वारा शट के खोला जाता है। जिसके बाद दूसरा चोर बाहर बाइक को स्टार्ट करके खड़ा हो जाता है। वहीं दूसरा चोर दुकान में घुस जाता है। चोर दुकान से 2 मिनट में नगदी लेकर दुकान को बंद किए बिना बाहर आ जाता है। जिसके बाद दोनों चोर बाइक बिना स्टार्ट किए पैदल ही लेकर आगे निकल जाते है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजन चड्डा ने बताया कि देर रात 2 चोरों द्वारा दुकान में चोरी की गई। इस दौरान चोर दुकान पर कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि तिजौरी में 14 से 15 हजार चोर ले गए। उन्होंने कहा कि दुकान के ऊपर किरायेदारों ने शोर सुना और जैसे ही बाहर आए तब तक चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद उन्होंने ही चोरी की वारदात की सूचना उन्हें दी। पीड़ित ने कहा कि घटना की शिकायत थाना 3 की पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे 150 के करीब पुलिस कर्मी, घरों में की छानबीन, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे 150 के करीब पुलिस कर्मी, घरों में की छानबीन, देखें वीडियो

    मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत अब पंजाब पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है और नशा तस्करों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के तहत आज फिर मोगा जिले के निहाल सिंह वाला विधानसभा हलके के गावों में मोगा पुलिस द्वारा कासो आपरेशन चलाया गया, जहां नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली गई।

    डीएसपी अनवर अली ने बताया कि आज सुबह निहाल सिंह वाला की सब डिविजन के कुछ गावों में पुलिस द्वारा कास्को आपरेशन चलाया गया है और कई घरों की तलाशी ली जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी नशा तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा और यह आपरेशन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई भी नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाए, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। पुलिस और प्रशासन पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत है।

  • Jalandhar News: सरकारी जमीन पर टैक्सी चालकों के बनें 2 बूथों को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरकारी जमीन पर टैक्सी चालकों के बनें 2 बूथों को लेकर छिड़ा विवाद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नामदेव चौक के पास सरकारी जगह पर कब्जे करने का मामला सामने आया है। यह वह जगह है जहां किसी समय पंजाब पुलिस के क्वार्टर हुआ करते थे, लेकिन कुछ टैक्सी स्टैंड वालों ने यहां पर 2 बूथ लगाकर रख दिए है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि यह वह जगह हैं जहां सरकारी पुलिस अधिकारियों के क्वार्टर बने होते थे और पुलिस अधिकारी इन क्वार्टरों में रहते थे। लेकिन अब यह क्वार्टर जब से खाली पड़े है तो कुछ टैक्सी वालों द्वारा इस खाली जगह को देखकर फायदा उठा लिया और यहां सरकारी जमीन पर उन्होंने अपने बूथ लगा दिए।

    इस दौरान वहां पर गाड़ियां भी खड़ी कर दी गई है। हैरानी की बात यह है कि सीमेंट से बने फर्श बने हुए है और बूथ में एसी भी लगे हुए है। सरकारी जमीन पर इन बूथ लगाने की परमिशन किसने टैक्सी वालों को दी है, इस बारे में ना तो कोई अधिकारी कुछ बता रहा है और ना ही उक्त टैक्सी वाले बता रहे है। बड़ा सवाल यह है कि इस बूथ पर शटर लगे हुए है और भारी मात्रा में गाड़ियां भी खड़ी है। कहा जा रहा है कि इन बूथ पर मीटर लगाने की प्रक्रिया भी टैक्सी वालों की ओर से शुरू कर दी गई है। यह वह जगह है जहां पुलिस के क्वार्टर के साथ विरसा विहार है, यह भी सरकारी जमीन है।

    इस जगह के पास एडीसीपी-1 का दफ्तर है। लेकिन पुलिस के पुराने क्वार्टरों पर टैक्सी वालों ने 2 बूथ लगा दिए है। आने वाले समय में इन टैक्सी वालों द्वारा कब्जा कर लिया जाएगा। बताया जा रहा कि इन बूथ पर एक नेता की शह पर कब्जा किया गया है। कहा जा रहा हैकि इस तरह से कई अन्य जगहों पर 10 से 12 जगहों पर बूथ लगाए जा चुके है।

    जानकारी के अनुसार नगर निगम के तहबाजारी विभाग के अधिकारियों ने कुछ रुपयों की रसीद काटकर करोड़ों की सरकारी जमीन पर बूथों का कब्जा करवा दिया, जिसका खुलासा जल्द किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि इन बूथ को लेकर क्या नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

  • तेजधार हथियारों से लैस होकर आए 10-15 युवकों ने की वाहनों की तोड़फोड़, देखें Video

    तेजधार हथियारों से लैस होकर आए 10-15 युवकों ने की वाहनों की तोड़फोड़, देखें Video

    चंडीगढ़ः जिले में शरारती तत्वों द्वारा जमकर हुड़दंग मचाने का मामला सामने आया है। हुड़दंगियों ने तेजधार हथियारों से मोहल्ले के वाहनों में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी मुताबिक, चंडीगढ़ के थाना मलोया क्षेत्र में लगने वाले स्मॉल फ्लैट्स में उस समय डर का माहौल बन गया जब तेजधार हथियारों से लैस होकर आए 10-15 युवकों ने फ्लैट्स में आते ही वाहनों की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। सभी युवकों के मुंह कपड़े से ढके हुए थे और किसी ने गंडासा, किसी ने तलवार पकड़ी हुई थी। इस दौरान सभी लोग डर के मारे अपने घरों मे छुपे रहे और युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाई। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात में कई कारें और सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद फ्लैट्स के निवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
  • Punjab News: इस इलाके में सदिंग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, 4 बहनों का भाई था मृतक, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सदिंग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, 4 बहनों का भाई था मृतक, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई नशे के खिलाफ मुहिम के तहत कई तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। दरअसल, पंजाब में नशे से कई नौजवानों की मौत हो चुकी है। ताजा मामला गांव गुरदित्ती वाला से सामने आया है, जहां परिवार ने आरोप लगाए है कि नशे के कारण उनके बेटे की मौत हो गई।

    मृतक की पहचान मनदीप सिंह उर्फ मंगा पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। मनदीप सिंह की लाश मल्लांवाला के जैमल वाला रोड मेन चौक से बरामद हुई है। मृतक नौजवान विवाहित था और उसके 9 साल का पुत्र और 14 साल की बेटी है। मृतक के चाचा दर्शन सिंह ने आरोप लगाए कि मल्लांवाला में नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

    यही वजह से अब उनके भतीजे की मौत हुई है। गांव के जसबीर सिंह ने कहा कि पुलिस पर नशा विक्रेताओं से मिलीभुगत के आरोप लगाए है। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले भी एक युवक नशे की मौत हुई थी। लोगों ने उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अनुरोध किया कि यदि पाकिस्तान में आतंकवाद के ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, तो पंजाब में इन तस्करों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं और उजड़ते हुए घरों की रोशनी बचाई जा सके।

  • Haryana News: थाने में युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, देखें Video

    Haryana News: थाने में युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, देखें Video

    पंचकूलाः जिले के रायपुर रानी पुलिस थाने में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि युवक ने फंदा लगाया है। युवक की पहचान हंगोला गांव के अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, पंचकूला के रायपुर रानी पुलिस थाना में पुलिस कर्मी अभिषेक निवासी गांव हंगोला को पूछताछ के लिए लाई थी। इस दौरान अभिषेक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को जब मामले की सूचना दी तो वह बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे करके थाने पहुंचे, जहां, जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाए कि अभिषेक को जबरन माल खाने में रखा गया था और उसे टॉरचर किया गया।

    इसी से आहत होकर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हंगामा बढ़ता देख मौके पर एसीपी क्राइम अरविन्द कांबोज, एसीपी सुरेंद्र पहुंचे और लोगों से बातचीत की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: दुकान के बाहर बाइक चोरी करता आरोपी काबू, अर्धनग्न कर लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान के बाहर बाइक चोरी करता आरोपी काबू, अर्धनग्न कर लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आजाद नगर चौक के पास बाइक चोरी करने आए चोर को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर चोर की पिटाई की। लोगों का कहना है कि चोर दुकान के बाहर मोटरसाइकिल चोरी करता सीसीटीवी में दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने भागकर चोर को काबू किया और उसे अर्धनग्न करके खंभे से बांधकर जमकर धुनाई की।

    यह घटना बस स्टैंड के पास आजाद नगर चौंक के समीप दुकान के बाहर हुई है। दुकानदार का कहना हैकि मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी थी। इस दौरान दुकान मालिक अंदर सीसीटीवी की तरफ देख रहे थे कि चोर आते ही मोटरसाइकिल की चाबी लगाकर उसे ले जाने की कोशिश करने लगा। उसी वक्त दुकान मालिक दौड़कर बाहर आया और लोगों की मदद से उसने चोर को रंगे हाथों मोटरसाइकिल चोरी करते पकड़ लिया।

    गुस्साए लोगों ने चोर को अर्धनग्न करके उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद उसे खंभे से बांध दिया और फिर उसकी पिटाई की परेड निकाली। लोगों का कहना है कि हजारों रुपये की महंगी मोटरसाइकिल चोर एक मिनट में चोरी कर ले जाते हैं। चोर कुछ रुपयों के लिए लोगों की सालों की कमाई चुरा ले जाते हैं, जिससे गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई की परेड निकाली है। काफी देर तक पिटाई करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोर को काबू करके साथ थाने ले गई।