Blog

  • पूर्व CM बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी कोठी खाली कराने के आदेश जारी

    पूर्व CM बेअंत सिंह के बेटे को सरकारी कोठी खाली कराने के आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की सरकारी कोठी को खाली कराने को लेकर प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग ने यह निर्देश जारी किया है। संपदा विभाग की टीम मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित कोठी नंबर-03/33 पहुंची और कोठी में रह रहे बेअंत सिंह के पुत्र तेज प्रकाश सिंह को निर्देश के संबंध में नोटिस थमाया। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी पहले ही इस सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। यह कोठी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को अलॉट की गई थी। कांग्रेस के नेता बेअंत सिंह वर्ष 1992 से 95 तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। एक आतंकी हमले में बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनका परिवार इस सरकारी कोठी में अब तक रह रहा था।

    जब संपदा विभाग की ओर से सरकारी कोठी को खाली कराने को लेकर कार्रवाई शुरू की गई तो इस पर आपत्ति जताते हुए बेअंत सिंह के पुत्र की ओर से एसडीएम सेंट्रल की कोर्ट में याचिका दी गई। मामले में सुनवाई के बाद एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग ने मंगलवार को सेक्टर-5 की सरकारी कोठी नंबर-03/33 को खाली करने के लिए तेज प्रकाश सिंह के नाम नोटिस जारी किया। एसडीएम सेंट्रल संयम गर्ग के आदेश पर संपदा विभाग के सब इंस्पेक्टर रमेश कल्याण ने मंगलवार को विभाग की टीम के साथ कोठी पर पहुंच नोटिस थमाया।

    एसडीएम सेंट्रल ने हाउस अलॉटमेंट कमेटी के सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी को भी इस सरकारी कोठी को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि बेअंत सिंह की हत्या के बाद यह सरकारी कोठी उनके बेटे तेज प्रकाश सिंह के नाम अलॉट की गई थी। लेकिन बाद में यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी की ओर से अलॉटमेंट निरस्त कर दिया गया।निरस्त हो चुका है अलॉटमेंट

    बता दें कि अलॉटमेंट के बाद से अब तक बेअंत सिंह का परिवार इस कोठी में रह रहा था। यूटी हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने पहले ही सरकारी कोठी का अलॉटमेंट निरस्त कर चुकी है। अब इसके बाद एसडीएम सेंट्रल ने अलॉटमेंट निरस्त होने का आदेश जारी किया। जब सब इंस्पेक्टर रमेश कल्याण एसडीएम सेंट्रल के आदेश पर कोठी को खाली करने के लिए नोटिस लेकर पहुंचे, तो वहां मौजूद जेड प्लस सिक्योरिटी और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने संपदा विभाग के एसआई को कोठी में प्रवेश नहीं करने दिया। गौरतलब है कि, प्रशासन की ओर से पहले भी यह कोठी खाली कराने की कोशिश की जा चुकी है।

  • आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज

    आय से अधिक संपत्ति मामले में पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज

    अमृतसर: विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने आय से अधिक संपत्ति बनाने के मामले में तरनतारन जिले के पंचायत विभाग के एक पंचायत सचिव को आज गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि विजिलेंस एसएसपी वीरेंद्र सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत सचिव हरदयाल सिंह तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं प्रखंड में पदस्थापित थे और उनके पास पट्टी सहित दो दर्जन से अधिक पंचायतों का प्रभार था।

    विजिलेंस द्वारा उक्त सचिव के खिलाफ पिछले कुछ समय से जांच की जा रही थी और विजिलेंस ने उक्त सचिव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ने उक्त सचिव के घर समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई। 

  • किशनपुरा से किडनैप हुई निहंग सिंह की बच्ची इस शहर से मिली

    किशनपुरा से किडनैप हुई निहंग सिंह की बच्ची इस शहर से मिली

    जालंधर/वरुण: किशनपुरा इलाके से एक निहंग सिंह ने दो पहले किसी महिला की मदद की थी। इस दौरान वह उसे अपने घर पर ले आया था। इसी के कुछ देर बाद वह दोबारा मंडी में काम करने के लिए चला गया। उसे बाद में पता चला कि उक्त महिला उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। जिसकी सूचना उसने थाना 8 की पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज निहंग सिंह की बच्ची आंचल को अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से कूड़े के डंप नजदीक सही सलामत बरामद किया है।

    बताया जा रहा है कि कूड़े के डंप के पास बच्ची को देख इलाके के लोगों ने ही बच्ची को शरण दी। जिसके बाद उन्होंने अमृतसर पुलिस को सूचना दी। अमृतसर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जालंधर पुलिस से संपर्क किया। थाना 8 के एसएचओ नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची को लाने के लिए उनकी पार्टी अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। जिस महिला ने बच्ची की सूचना पुलिस को दी उसे अमृतसर पुलिस ने सम्मानित भी किया।

    बता दें कि 2 दो दिन पहले निंहग सिंह ने मंडी में महिला को छेड़ रहे व्यक्तियों से छुड़वा कर घर ले आया था। इस दौरान घर पर आई उक्त महिला ने सामान लेने के बहाने निहंग व्यक्ति की बच्ची को बहला फुसलाकर साथ ले गई। लेकिन उसके बाद वह वापिस नहीं आई। महिला की बच्ची की ले जाने की सीसीटीवी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने सभी जगह बच्ची को पोस्टर लगवा दिए थे। 

  • मेयर चुनावः SC ने उपराज्यपाल को भेजा नोटिस

    मेयर चुनावः SC ने उपराज्यपाल को भेजा नोटिस

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अन्य को नोटिस जारी किया है। बता दें कि एमसीडी में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मनोनीत सदस्यों को मतदान करने की अनुमति देने के एलजी के फैसले को शैली ओबेरॉय ने चुनौती दी थी। बता दें कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) की मेयर उम्मीदवार शैली ओबराय व अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को इसे सुनवाई पर लगाने की मंजूरी दी थी। सोमवार को सदन में हंगामा होने के कारण मेयर का चुनाव एक बार फिर टल गया था।

    इसके बाद आप की नेता की ओर से मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष केस का जिक्र किया गया। याचिका में कोर्ट से मेयर का चुनाव जल्द कराने की मांग की गई। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को मेयर का चुनाव रोकने का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आप ने कहा कि भाजपा बार-बार मेयर चुनाव में रुकावट डाल रही है। निगम सदन में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद आप का मेयर नहीं बनने दे रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और कुलदीप कुमार ने किया। इस दौरान आप के पार्षदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने एलजी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    आप नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और हम इसके लिए तैयार हैं। इसलिए अब हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। आप नेताओं ने कहा कि सोमवार को सभी ने देखा कि किस तरह गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से एमसीडी में अपनी सरकार बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी पर अदालत की अवमानना का मामला बनता है। सोमवार को निगम सदन में पीठासीन अधिकारी ने हाई कोर्ट का एक आर्डर दिखाते हुए कहा कि इसके आधार पर वोट करेंगे। सच्चाई तो यह है कि ऐसा कोई आर्डर ही नहीं है। इस प्रकार झूठ बोलना कोर्ट का निरादर है।

    उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने पहले ही बता दिया था कि भाजपा इस बार भी मेयर का चुनाव नहीं कराएगी और वही हुआ। इसका सुबूत यह है कि भाजपा सांसद गौतम गंभीर, मनोज तिवारी सदन में मौजूद नहीं थे, क्योंकि यह पहले से तय था। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने बेईमानी से एक वर्ष से एमसीडी पर कब्जा कर रखा है। इसे ये छोड़ना नहीं चाहते हैं, ताकि बेईमानी जारी रहे। हम यह नहीं होने देंगे। आप कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय प्रदर्शन करते हुए पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

  • सरकारी दफ्तर में मंत्री हरजोत बैंस ने मारा छापा, गैर हाजिर कर्मचारियों को लेकर जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    सरकारी दफ्तर में मंत्री हरजोत बैंस ने मारा छापा, गैर हाजिर कर्मचारियों को लेकर जाने क्या कहा, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः मंत्री हरजोत बैंस ने आज सुबह अचानक आनंदपुर साहिब शहर के सरकारी दफ्तर अचानक छापेमारी की। इस दौरान वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारी मंत्री को देख हैरान रह गए। उन्होंने वहां पर कर्मचारियों की हाजिरी चैक कर उन्हें हिदायते दी है। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से गैरहाजिर पाए जा रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान मंत्री हरजोत बैंस ने कर्मचारियों को कहा कि गुरु साहिब की पावन धरती को वह साफ रखें।

    वहीं शहरवासियों से साथ देने की हरजोत बैंस ने अपील की है। हरजोत बैंस ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिसका काम करने का मन नहीं वह छोड़ कर जा सकता है। हरजोत बैंस ने खुद हाजिरी चैक की, इन सबके बीच जो कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए उनके पैसे काटने का ऐलान किया। हाजिरी दौरान जो कर्मचारी लेट दफ्तर पहुंचे उनको भी मंत्री ने समय पर काम करने की चेतावनी दी है।

  • कार से भयानक टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, 30 की मौत, देखें तस्वीरें

    कार से भयानक टक्कर के बाद खाई में गिरी बस, 30 की मौत, देखें तस्वीरें

    पेशावरः उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के पेशावर में एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। देर रात को एक बस और कार की टक्कर हो गई। इसके बाद बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस भयंकर सड़क दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। यह एक सप्ताह से भी कम समय में इस तरह की दूसरी घातक दुर्घटना है।

    न्यूज एजेंसी के अनुसार दुर्घटना गिलगित बाल्टिस्तान इलाके के दिआमीर क्षेत्र में शतियाल चौक के पास हुई। स्थानीय पुलिस के अनुसार बस गिलगित से रावलपिंडी की ओर जा रही थी। तभी शतियाल इलाके से विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों और शवों को आरएचसी अस्पताल पहुंचाया गया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों को अंधेरे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है। सरकारी ‘रेडियो पाकिस्तान’ के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने अधिकारियों को घायल का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

  • बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक ले चोर फरार, देखें CCTV 

    बैंक के बाहर से कर्मचारी की बाइक ले चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर/वरुण : महानगर में आए दिन चोर वाहनों को निशाना बना रहे हैं। बीते कुछ दिनों में दफ्तरों के बाहर से या मोहल्लों में में घरों के बाहर से वाहन चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। वह अब एक ऐसा ही मामला सिविल लाइन से सामने आया है। जहां चोर ने इंडियन बैंक के बाहर से बैंक के ही कर्मचारी की बाइक चुरा ली। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाहर निकला तो पता चला बाइक गायब है।

    बैंक के कर्मचारी मनप्रीत कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी बड़ा पिंड (गोराया, जालंधर) ने बताया कि उसने रोजाना की तरह बैंके बाहर अपनी बाइक नंबर पीबी-08-ईबी-9725 पार्क की हुई थी। वह बैंक से कॉफी का आर्डर देने के लिए बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब थी।

    वह तुरंत बैंक के भीतर गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। उसमें देखा तो दो चोर उसकी बाइक को चुरा कर ले जा रहे थे। मनप्रीत ने बताया कि बैंक के बाहर से बाइक चोरी होने के बारे में उन्होंने पहले अपने अधिकारियों को बताया। इसके बाद चोरी की घटना की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी है।

  • कार और होम लोन फिर होंगे महंगे, RBI ने Repo Rate में की बढ़ौतरी

    कार और होम लोन फिर होंगे महंगे, RBI ने Repo Rate में की बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे. देश में महंगाई काबू में आने के बाद भी आरबीआई ने दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

    6.50 फीसदी पर पहुंचा रेपो रेट 

    देश में महंगाई दर का आंकड़ा कम होने के बाद भी रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार नीतिगत दरों (Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा इएमआई चुकानी होगी। देश का आम बजट पेश किए जाने के बाद ये आरबीआई एमपीसी की बैठक थी और इसमें फिर से आम आदमी के झटका लगा है।

    छह बार में इतनी हुई बढ़ोतरी

    आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को तीन दिवसीय एसपीसी बैठक (MOC Meet) में लिए गए फैसलों का ऐलान किया। बता दें एक्सपर्ट्स पहले से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी किए जाने की संभावना जता रहे थे. गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2022 में हुई एमपीसी बैठक में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था। आरबीआई ने बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा करते हुए कुल 2.50% की बढ़ोतरी की है।

    6 में से चार सदस्यों ने किया समर्थन

    आरबीआई एमपीसी की बैठक में शामिल छह में से 4 सदस्यों ने रेपो रेट में इजाफे का समर्थन किया। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान करने के साथ ही महंगाई को लेकर भी अनुमान जाहिर किया। केंद्रीय बैंक द्वारा चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए जीडीपी ग्रोथ के सकल के अनुमान को 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है। वहीं अगले वित्त वर्ष में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान रखा गया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 6.5 फीसदी और अगले वित्त वर्ष में 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

    रेपो रेट का ईएमआई पर ये असर

    आरबीआई द्वारा निर्धारित रेपो रेट सीधे बैंकों के लोन को प्रभावित करता है। अगर इसकी दरें बढ़ती हैं तो लगभग होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन सभी तरह का लोन महंगा हो जाएगा। दरअसल, रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई (RBI) बैंकों को कर्ज देता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों को आरबीआई पैसा रखने पर ब्याज देती है। रेपो रेट के कम होने से लोन की EMI घट जाती है, जबकि रेपो रेट में बढ़ोतरी से सभी तरह का लोन महंगा हो जाता है और इसी क्रम में ईएमआई में भी इजाफा देखने को मिलता है।

    FPI फ्लो में सुधार के संकेत

    RBI गवर्नर ने आगे बताया कि करंट अकाउंट डेफिसिट की स्थिति में सुधार हुआ है। चालू खाता घाटा दूसरे हाफ में कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा जुलाई 2022 से एफपीआई फ्लो में सुधार के संकेत मिले हैं। शक्तिकांत दास का कहना है कि पिछले करीब 3 साल में विभिन्न चुनौतियों के कारण दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के लिए मॉनेटरी पॉलिसी के स्तर पर चुनौती रही है। उन्‍होंने यह भी कहा कि कमजोर ग्‍लोबल डिमांड, मौजूदा आर्थिक माहौल घरेलू ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है।

  • आज का राशिफल, 08 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 08 फरवरी 2023

    मेषः उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।

    वृषः बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा।

    मिथुनः मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें।

    कर्कः विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें।

    सिंहः राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएँ क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

    कन्याः फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

    तुलाः रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। सुसंगति से लाभ होगा।

    वृश्चिकः योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

    धनुः धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।

    मकरः वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी।

    कुंभः प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

    मीनः संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।

  • Deep Sidhu की मौत के बारे में Girlfriend Reena Rai ने बताया असल सच , देखें वीडियो

    Deep Sidhu की मौत के बारे में Girlfriend Reena Rai ने बताया असल सच , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी अदाकार दीप सिद्धू और उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय के बारे में अधिकतर लोग जानते है। दरअसल, दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद लोगों ने  रीना रॉय के ऊपर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद अब लंबे अरसे के बाद रीना रॉय ने खुलकर सच ब्यान किया है। अब रीना रॉय ने अपने ऊपर लगे झूठे आरोपों के बारे में बताया है। जिसके बारे में लंबे समय बाद रीना रॉय ने खुलकर सच्चाई बयान की है। आखिरकार दीप और वह मौत से पहले क्या तैयारियां कर रहे थे।