Blog

  • संदिग्ध परस्थितियों में मिला महिला और लड़की का शव

    संदिग्ध परस्थितियों में मिला महिला और लड़की का शव

    Karauli : करौली के मासलपुर थाना इलाके के जंगलों में भोजपुर रोड पर वन विभाग बालगृह की खाली बिल्डिंग में एक महिला और एक बच्ची के अधजले शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला और बच्ची का शरीर कमर से सिर तक जला हुआ था। पुलिस ने मृतकों के शवों को मासलपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सोशल मीडिया और विभिन्न पुलिस स्टेशनों से गुमशुदगी की रिपोर्ट सहित विभिन्न माध्यमों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनुज शुभम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    मासरपुर थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के भोजपुर रोड से करीब एक किलोमीटर दूर वन विभाग की खाली नर्सरी में 22 से 25 साल की एक महिला का जला हुआ शव मिला। महिला ने पीला कुर्ता और नीला पायजामा पहना हुआ है। इस महिला का शरीर कमर से ऊपर तक पूरी तरह से जला हुआ था। एक चार या पांच साल की बच्ची भी महिला के सीने से चिपकी हुई आधी मृत अवस्था में पाई गई।

    लड़की ने लाल शर्ट और काला अंडरवियर पहना हुआ है। कमर से ऊपर शरीर का हिस्सा पूरी तरह जल जाने के कारण महिला और बच्ची की पहचान नहीं हो सकी। शव के पास स्टील की बोतल, कटोरा और गिलास मिला। शव 24 से 36 घंटे पुराने हैं। पुलिस पीड़ितों के शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा रही है और उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। जैसे ही सूचना मिली कि जंगल में किसी गुफानुमा स्थान पर एक शव मिला है, बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab : 2 जगहों पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें Video

    Punjab : 2 जगहों पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें Video

    नंगल : पिछले कुछ दिनों से चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन चोरों द्वारा नई वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोर कभी दिन में लोगों के घरों से सामान ले जा रहे हैं तो कभी रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल और गाड़ियों को निशाना बना रहे है। चोरों ने अब गोल गप्पे की रेहड़ी वाले को निशाना बनाया है। 

    चोर रात के समय में गोल गप्पे वाले के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल रेहड़ी लेकर फरार हो गए। गोल गप्पे वाले ने बताया कि वह रोजाना काम से आकर वहीं रेहड़ी खड़ी करता है। लेकिन जब वह सुबह उठा तो देखा कि उसकी रेहड़ी गायब है। उसने बताया कि रेहड़ी में मोटरसाइकिल भी अटैच थी। इसके बाद जब उसने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर उसकी रेहड़ी को लेकर फरार हो गए। 

    सीसीटीवी फुटेज में 4 बाइक सवार लुटेरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह चोरों ने एक मोटरसाइकिल को निशाना बनाया। पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मोटरसाइकिल पर कूड़ा इकट्ठा करने का काम करता था। चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसके पास कमाई का एक ही साधन था।

  • गुस्साई भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, की Petrol Pump जलाने की कोशिश 

    गुस्साई भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर किया हमला, की Petrol Pump जलाने की कोशिश 

    महाराष्ट्रः जलगांव में गुस्साई भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। भीड़ ने एक पेट्रोल पम्प स्टेशन को भी जलाने की कोशिश की। एक व्यक्ति ने 9 दिन पहले 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था। पुलिस ने आरोपी को ढूंढ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। भीड़ इकट्ठा हो गई और आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग की। भीड़ खुद न्याय करना चाहती थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को देने से इनकार कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया, पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जामनेर में पथराव और आगजनी की घटना के बाद घायल पुलिसवालों को जलगांव के एक निजी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी सह समाहर्ता आयुष प्रसाद ने अस्पताल जाकर घायल पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और हालचाल पूछा। मंत्री गिरीश महाजन ने भी फोन पर इन सभी घटनाओं को लेकर पुलिस व्यवस्था, घायलों और प्रशासनिक तंत्र से जानकारी ली है और आवश्यक निर्देश दिये हैं। हालांकि जामनेर में स्थिति नियंत्रण में है।

    बच्ची से रेप और हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कानून हाथ में लेते हुए पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़ की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इन सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जलगांव के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक नखाते ने बताया  कि पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, व्यक्ति का कटा गुट, हालत गंभीर

    Jalandhar: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, व्यक्ति का कटा गुट, हालत गंभीर

    जालंधर, ENS: धनोवाली में दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तेजधार हथियार से दूसरे पक्ष के युवक के हाथ का गुट काट दिया। इस घटना में पीड़ित युवक को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों का कहना है कि गुट की नसे दब गई है। बताया जा रहा है कि प्रॉपटी को लेकर विवाद हुआ था। घायल व्यक्ति की पहचान जतिंदर सिंह निवासी धन्नोवाली के रूप में हुई है। पीड़ित के पक्ष का कहना हैकि घायल जतिंदर का छोटा भाई आर्मी में है।

    जमीनी विवाद को लेकर इस मामले में पुलिस कमिशनर द्वारा पीड़ित परिवार को जमीनी विवाद को लेकर चिट्ठी आई थी और जांच के लिए कहा गया। जिसके बाद जतिंदर वहां जमीन देखने के लिए गया कि वहां पर पहले से मौजूद हमलावारों ने तेजधार हथियारों से जतिंदर पर हमला कर दिया। जतिंदर के हाथ पर 15 से 16 टांके लगे है, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे अमृतसर अस्पताल में रैफर कर दिया है, जहां पीड़ित का अब ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अभी बयान देने की हालत में नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने अभी कार्रवाई शुरू नहीं की है। पुलिस का कहना हैकि पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • Jalandhar: पुलिस पर निहंग सिंहों ने किया हमला, SHO और ACP घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar: पुलिस पर निहंग सिंहों ने किया हमला, SHO और ACP घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा रोड पर पिम्स हॉस्पिटल के पास शराब ठेके को लेकर निहंगो व पुलिस में विवाद होने का मामला सामने आया है। इस दौरान पुलिस निहंगों से कृपाण छीनकर हिरासत में लेते हुए नजर आ रही है। एसीपी माडल टाउन हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पिम्स अस्पताल के पास निहंगों द्वारा ठेके को जबरदस्ती बंद करवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार निहंग सिंहों ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। 

    बताया जा रहा हैकि ठेके के बाहर धमकी भरे बोर्ड लगाने के मामले में जांच करने पहुंची पुलिस पार्टी पर निहंग सिंहों द्वारा हमला कर दिया गया। इस घटना थाना 6 के एसएचओ और एसीपी माडल टाउन घायल हो गए। वहीं पुलिस अधिकारियों के घायल होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने 6 निहंग सिंहों को हथियारों सहित हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए निहंगों में 2 नाबालिक भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार एसीपी और एसएचओ के हाथों में चोटें आई है।

    इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने सारे विवाद की वीडियो ग्राफी भी की है जोकि कुछ समय बाद पुलिस द्वारा सार्वजनिक कर दी जाएगी। पुलिस निहंग सिंहों पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा हैकि इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस के साथ कई बार उनका विवाद हो चुका है। वह आज पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे तो निहंगों द्वारा कृपाण निकाल ली गई थी। जिनका घेरवा करके उनसे कृपाण ने छिनी के ताकि वह किसी पर वार न कर दें। इस दौरान दो अधिकारी घायल हो गए।

  • Jalandhar : दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां, देखें वीडियो

    Jalandhar : दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : बस्ती शेख के पास बाइक सवार लुटेरा एक महिला के कान से उसकी सोनी की बालियां लूट कर फरार हो गया। जब बाइक सवार लुटेरे ने महिला की बाली लूटी तो महिला के कान पर मामूली चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं।

    पीड़ित ज्योति ने कहा कि वह बस्ती शेख से शहनाई पैलेस की ओर जा रही थी। जब वह शहनाई पैलेस के सामने डॉक्टर की दुकान के पास पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार 2 लुटेरे आए और कान से सोने की बालियां लूटकर आरोपी फरार हो गया। महिला ने बताया कि उक्त आरोपी ने काले रंग की टी-शर्ट और टोपी पहनी हुई थी। आरोपी वारदात के बाद बस्ती शेख की ओर फरार हो गया था।

    पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त आरोपी काले रंग के सप्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे। जिसने मुंह कपड़े से बंधा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

  • Jalandhar: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    Jalandhar: Train की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: भगत सिंह कालोनी में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी तक मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति का कहना है कि ढाई घंटे हो चुके है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कई ट्रेनें मृतक के ऊपर से गुजर चुकी है। लेकिन अभी तक घटना स्थल पर कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा है। वहीं अन्य व्यक्ति ने बताया कि अब तक 2 से 3 ट्रेनें व्यक्ति के ऊपर से गुजर चुकी है। हालांकि ट्रेन की चपेट में आने के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है, वहीं अन्य व्यक्ति का कहना हैकि 2 ट्रेनें मृतक व्यक्ति के ऊपर से गुजर चुकी है। मृतक व्यक्ति का सिर बुरी तरह से कुचला गया है। हालात इतनी गंभीर हो गई है, जिसे दिखाया नहीं जा सकता।

  • Punjab: Union Bank में चली गोली की Live वीडियो आई सामने 

    Punjab: Union Bank में चली गोली की Live वीडियो आई सामने 

    मोहालीः मुल्लापुर थाने के अंतर्गत पड़ते गांव माजरा के यूनियन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने आपसी कहासुनी पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है, जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। लेकिन यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें बैंक के गेट पर किसी बात को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और व्यक्ति में कहासुनी देखी जा रही है।

    इस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की भी हुई। लेकिन लोगों के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हो गया और उक्त व्यक्ति वहां से चला जाता है। जिसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि सिक्योरिटी गार्ड दोबारा बाहर जाता और बाहर दूर खड़े व्यक्ति के साथ कहासुनी के बाद सिक्योरिटी गार्ड गोली चला देता है। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो जाता है और सड़क पर गिर जाता है। जिसके बाद उसे अन्य कर्मियों द्वारा उसे अंदर बुलाकर गेट लगा लिया जाता है। लेकिन कुछ देर बाद सिक्योरिटी गार्ड गेट खोलकर दोबारा बाहर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह कुछ कहकर दोबारा अंदर आ जाता है।

    जबकि दूसरी फुटेज में घायल व्यक्ति को लोग बैंक से कुछ दूर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं पुलिस अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ित का बयान भी लिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित मनी गांव माजरा का रहने वाला है। उसकी मां का यूनियन बैंक की इसी ब्रांच में अकाउंट है। वह अपनी मां के साथ यहां पैसे निकालने आया था। लेकिन गेट न खुलने पर उसकी सिक्योरिटी गार्ड से कहासुनी हो गई। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक से गोली चला दी। इसमें पीड़ित को गोली लगी है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसका बयान लेने यहां पहुंच गई है।

  • कार और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, दंपती सहित 4 की मौत

    कार और ट्रेलर में हुई भीषण टक्कर, दंपती सहित 4 की मौत

    नई दिल्ली :  किशनगढ़-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर कार और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उसके एक बेटे समेत चार की मौत हो गई। दंपती और उनका भांजा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिजयनगर हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसा गुरुवार रात 9 बजे अजमेर के बिजयनगर में हुआ।

    मरने वालों में हरमाड़ा हाल नीम का थाना सीकर निवासी दिनेश (35), उसकी पत्नी सोनू (32), उसका ढाई साल का बेटा भानु और संदीप का दोस्त प्रदीप (25) शामिल है। वहीं घायलों में साढे़ 4 साल का प्रियांशु पुत्र दिनेश, संदीप सैन (25), उसकी पत्नी तनु (22) शामिल है। कार सवार सभी लोग चितौड़गढ़ से घूमकर जयपुर लौट रहे थे। 

    हादसे में मरने वाले दिनेश और घायल संदीप रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं। घायल तनु के पिता टोडा दरिबा निवासी पूरणचंद ने बताया कि सीकर से 19 जून को रवाना हुए थे। आज चित्तौड़गढ़ घूमे और शाम को निकले थे। बिजयनगर थाना प्रभारी करणसिंह खंगारोत ने बताया कि शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

  • NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वडिंग को पुलिस ने लिया हिरासत में

    NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राजा वडिंग को पुलिस ने लिया हिरासत में

    चंडीगढ़ः NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देश भर में कांग्रेस द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं चंडीगढ़ में कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, सांसद शामिल हुए हैं। इस दौरान सभी नेताओं ने सबसे पहले मंच से संबोधन किया। इसके बाद जैसे ही वे भाजपा कार्यालय की ओर जाने लगे तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

    कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी ले लिया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि इस सरकार के पांच साल के कार्यकाल में 41 पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब समेत पूरे देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज के नेतृत्व में कमेटी बनाकर जांच होनी चाहिए।

    इससे पहले पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक के बाद एक सरकारी संस्थाओं को कमजोर करने में लगी हुई है। जिसके चलते यह समस्या आ रही है। कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में प्रदर्शन रखा गया है। ऐसे में किसी तरह का कोई माहौल खराब न हो। साथ ही लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए चंडीगढ़ पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस की तरफ से वहां पर सुरक्षा संबंधी पूरे इंतजाम किए है। वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा अब हर मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। लोगों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा।