Blog

  • दर्दनाक हादसाः मामे की शादी से लौट रहे 4 भाइयों की मौ’त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में एक सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली। हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांचों चचेरे भाई चंडीगढ़ से मामा की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे कि इस दौरान उनकी कार और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है औऱ पड़ताल कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार अल सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। बताया जा रहा है कि कनक गार्डन के सामने चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। क्विड कार में सवार पांच चचेरे भाइयों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, तो एक भाई जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। मृतकों की पबचान फैसल, नदीम , मोहमद जैद और आजम के तौर पर हुई है। वहीं, दिलशाद घायल है। ये सभी दिल्ली के नंदनगर के रहने वाले हैं।

    बताया जा रहा है कि सभी चंडीगढ़ से आपने मामा की शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। वहीं, से वापस लौट रहे थे। सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस ने चारो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है। घायल युवक का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जांच अधिकारी एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे 44 के पास कनक गार्डन के सामने पंजाब रोडवेज की बस और कर में टक्कर हुई है। कार में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हुई है। एक की हालत गंभीर है। सभी चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे और अपने मामा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

  • पूर्व प्रधान के घर से तेरहवीं भोज खाकर लौटे 1 हजार लोग पड़े बीमार

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के झांसी में पूर्व प्रधान के घर तेरहवीं भोज खाने गए करीब एक हजार लोग बीमार पड़ गए। बीमार हुए लोगों में किसी को उल्टियां होने लगीं तो किसी को दस्त। आनन-फानन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देखते ही देखते इलाके के सरकारी और निजी अस्पतालों में बीमारों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों की हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए उन्हें ग्वालियर भेजा गया।

    जबकि बहुत सारे लोगों को झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। बता दें कि पूरा मामला झांसी के पूंछ थाना के ग्राम बरोदा का है। जहां पूर्व प्रधान लाखन सिंह राजपूत के पिता का निधन हो गया था, उनकी तेरहवीं थी। तेरहवीं में आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बुलाया गया था।बताया जा रहा है कि करीब 3 हजार ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन दोपहर को तेरहवीं भोज खाने के बाद लगभग 1000 लोग बीमार हो गए। उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    मगर हालात तब खराब हो गए कि जब अस्पताल में लोगों की लाइन लग गई। बिस्तर कम पड़ने लगे तो बीमारों को जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा। बताया जा रहा है कि देर रात तक तक झांसी मेडिकल कॉलेज में लगभग 100 से ज्यादा लोग भर्ती हो चुके है। जबकि अन्य लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए। जिसको लेकर पूर्व प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिशन खाने में कुछ मिलाने की आशंका जताई है। 

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर टहलना युवकों को पड़ा महंगा, दोनों की मौ’त

    श्री मुक्तसर साहिबः बरीवाला से सटे रेलवे स्टेशन वांदर जटाणा में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां दो युवकों को हेडफोन लगाकर पटरी पर टहलना मंहगा पड़ गया। दरअसल, दोनों युवक हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे कि इस दौराैन रेल इंजन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों युवक सिक्योरिटी गार्ड बताए जा रहे है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। रेल इंजन कोटकपूरा से बरीवाला की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान पवन कुमार (21) पुत्र स्वदेश कुमार व खेमा चौपड़ा (27) पुत्र प्रिथी राज निवासी बरीवाला के रूप में हुई है। बता दें कि वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइनों का काम चल रहा है। सामान की देखरेख के लिए रेलवे ने दोनों को प्राइवेट तौर पर सिक्योरिटी गार्ड रखा था।

    जानकारी के अनुसार बरीवाला निवासी पवन व खेमा चौपड़ा एक माह पहले ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर रखे गए थे। रात को इनकी ड्यूटी रहती थी। रोजाना की तरह रविवार की रात को यह ड्यूटी दे रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे कानों में हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इस दौरान कोटकपूरा की तरफ से अचानक रेल इंजन आ गया। इंजन चालक ने हार्न दिया लेकिन हेडफोन की वजह से उनको सुनाई नहीं दिया। अंततः इंजन दोनों सिक्योरिटी गार्डों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

    कोटकपूरा रेलवे चौकी के अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि प्राइवेट तौर पर दोनों युवकों को सामान की देखरेख के लिए एक माह पहले ही रखा था। सोमवार की सुबह कोटकपूरा से रेल इंजन रवाना हुआ। जब वह वांदर जटाणा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा थो यहां दोनों सिक्योरिटी गार्ड हेडफोन लगाकर पटरी पर टहल रहे थे। इंजन ने हार्न दिए लेकिन उन्हें सुना नहीं जिस कारण यह हादसा हो गया है। शव कब्जे में लेकर परिवार के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई कर दी गई है। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल

    फाजिल्काः पंजाब के फाजिल्का में स्कूल के बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो कि सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावों की हवा निकाल दी है। जहां सीएम राज्य में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने की बात कर रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल की वर्दी पहने हुए बच्चे ईंटें उठाने का काम कर रहे हैं। वहीं, इसमें काम को लेकर अध्यापक भी बच्चों से ईंटे उठवाते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो जलालाबाद के गांव टिवाना कलां स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है।

    जिसे एक व्यक्ति द्वारा क्लीप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियों में देखा जा सकता है कि मासूम हाथों में 5 से-7 ईंटें दिखाई दे रही हैं। इस दौरान 2 महिला और 2 अन्य टीचर वहां पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति द्वारा अपने कैमरे में ली गई इन तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूलों में सुबह की असेंबली शुरू होने से पहले बच्चों से ईंटें उठवाई जाती हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। इस बारे में ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि यह मामला अभी उनके ध्यान में आया है। जिसके बाद इस वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। अगर कोई कसूरवार पाया गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह स्कूल में करवाई जा रही गतिविधियों का हिस्सा भी हो सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਗੁਰਪੁਰਬ ਏਅਰਪੋਰਟ ਅਥੋਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੜੇ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਏਰਪੋਰਟ ਤੇ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੂਰਬ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਸਾਰੇ ਏਅਰ ਲਾਈਨ ਏਜੰਸੀਆ ਵਲੌ ਮਿਲ਼ਕੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦਾ ਪਾਠ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਾਨਫਰੰਸ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਸਰੂਪ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸੰਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਲਿਆਕੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ ਤੇ ਕੀਰਤਨੀ ਜਥੇ ਵੱਲੋਂ ਸੰਗਤੀ ਰੂਪ ਵਿਚ ਕੀਰਤਨ ਕਰਕੇ ਲਿਉਂਦੇ ਗਏ। ਉਪਰੰਤ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਾਪ ਕਥਾ ਕੀਰਤਨ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਰਪਾਲ ਵਾਲ਼ੇ ਬਾਬਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਯੂਕੇ ਮਹਿਤਾ ਚੌਂਕ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਲੋ ਹਾਜ਼ਰੀ ਭਰੀ ਗਈ, ਗੁਰਮੀਤ ਸਮਾਗ਼ਮ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਇਹ ਰਿਪੋਰਟ ਅਥੋਰਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੇ ਆਏ ਹੋਏ ਮਹਿਮਾਨਾਂ ਦਾ ਸਿਰਪਾਓ ਪਾ ਕੇ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਏਅਰਪੋਰਟ ਅਥੋਰਟੀ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਵੀਕੇ ਸੇਠ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ੁਭ ਦਿਹਾੜਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਹੈ ਤੇ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਵੀ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਏਅਰਪੋਰਟ ਉੱਨਤੀ ਤੇ ਤਰੱਕੀ ਕਰੇ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦੇ ਸਟਾਫ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਰਾਮਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮੂਹ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤਾਂ ਤੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੀ ਏਅਰਪੋਰਟ ਦੀ ਸੰਗਤ ਤੇ ਸਟਾਫ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਦਸਵੰਧ ਇਕੱਠੇ ਕਰਕੇ ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਗੁਰੂ ਦਾ ਅਟੁਟ ਲੰਗਰ ਵੀ ਸੰਗਤਾਂ ਵਿੱਚ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਬਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਯੂਕੇ ਮਹਿਤਾ ਚੌਂਕ ਵਾਲੀਆ ਵਲੌ ਕਥਾ ਕੀਰਤਨ ਕਰਕੇ ਆਈਆ ਹੋਈਆ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ।

  • पंजाबः ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर लगी पाबंदी, सीएम मान ने जारी किए आदेश

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक ग्रामीण खेल मेले में ट्रैक्टर पर स्टंट करते समय एक व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सीएम भगवंत मान ने सख्त आदेश जारी किए है। सीएम भगवंत मान ने ट्रैक्टर पर स्टंट करने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी कर दिए है। ट्वीट करते हुए सीएम मान ने कहा कि प्यारे पंजाबियों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का दूत ना बनाओ। ट्रैक्टर और संबंधित चीजों से किसी भी किस्म के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर पंजाब में पाबंदी लगाई जा रही है। 

    दरअसल, हाल ही में इस दर्दनाक घटना के दौरान युवक की मौत हो गई थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। पुलिस के अनुसार, सुखमनदीप सिंह (29) की शनिवार को फतेहगढ़ चूड़ियां निर्वाचन क्षेत्र के सरचूर गांव में मौत हो गई। सुखमनदीप सिंह एक टायर पर पैर रखकर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वाहन पर चढ़ने के प्रयास में उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह गिर गया। इसके बाद वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे कुचल गया। इस वजह से युवक की मौत हो गई।

    गुरदासपुर के सारचूर गांव में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। सुखमनदीप सिंह ठट्ठा ग्रामीण खेल मेले के दौरान स्टंट करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वो ट्रैक्टर को दो पहिए पर चला रहा था। जैसे ही वो ट्रैक्टर के दो पहियों पर खड़े होकर और उसके इंजन को घुमाते हुए उस पर चढ़ने की कोशिश करने लगा उसका दूसरे पैर कीचड़ में फंस गया और वो नीचे गिर गया। इसके बाद वो ट्रैक्टर के टायरों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुखमनदीप सिंह की मौत ट्रैक्टर पर स्टंट करते वक्त हुई। ट्रैक्टर में स्टंट करते समय उसका एक पैर कीचड़ में फंस गए। उसके बाद ट्रैक्टर के टायरों के नीचे कुचल दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुखमनदीप सिंह अपने माता-पिता की एकलौती संतान था।

  • करवा चौथ : यहां की महिलाएं चाहकर भी नही रखती व्रत, जाने मामला

    नई दिल्ली :  करवा चौथ मंगलवार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। देश भर में शादीशुदा महिलाओं के लिए करवा चौथ का खास महत्व है। महिलाएं व्रत को लेकर काफी पहले से तैयारी करती हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक तहसील ऐसी भी है जहां की विवाहिता चाहकर भी इस व्रत को नहीं करती हैं।  मथुरा में मांट तहसील के सुरीर बिजउ गांव के बधा क्षेत्र की विवाहित महिलाएं नहीं रखती हैं। इसका मुख्य कारण एक सती का इस क्षेत्र के लोगों को दिया गया श्राप है। गांव के बड़े बुजुुर्ग बताते हैं कि लगभग ढाई सौ वर्ष पहले घटी घटना के बाद शुरुआत में जिस महिला ने गांव में आठ नौ लोगों की मौत और महिलाओं के विधवा होने के बाद से इस क्षेत्र में इस त्योहार को मनाना बन्द हो गया। गांव की 102 वर्षीय सुनहरी देवी ने बताया कि लगभग ढाई सौ वर्ष पहले एक ब्राह्मण पति अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बैलगाड़ी से जब अपने गांव राम नगला जा रहा था तो रास्ते में बघा क्षेत्र में उसका विवाद एक बैल को लेकर हो गया। 

    गांव में आठ नौ लोगों की मौत और महिलाओं के विधवा होने के बाद से इस क्षेत्र में इस त्योहार को मनाना बन्द हो गया। जानकारी के अनुसार लगभग ढाई सौ वर्ष पहले एक ब्राह्मण पति अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर बैलगाड़ी से जब अपने गांव राम नगला जा रहा था तो रास्ते में बघा क्षेत्र में उसका विवाद एक बैल को लेकर हो गया। जहां बघा क्षेत्र के एक व्यक्ति का कहना था कि उसका यह वही बैल है जो हाल में चोरी हो गया था। वहीं ब्राह्मण कह रहा था कि यह बैल उसे ससुराल से मिला है। विवाद इतना बढ़ा कि ब्राह्मण की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी पत्नी न केवल सती हो गई बल्कि सती होने के पहले उसने श्राप दिया था कि बघा क्षेत्र की जो भी महिलाएं करवा चौथ का व्रत करेंगी उसके पति की मृत्यु हो जाएगी।

    जिस दिन उक्त घटना घटी  उस दिन करवा चौथ का पर्व था।  उन्होंने बताया कि यद्यपि ब्राह्मण की मृत्यु के बाद गांव में ही सती का मन्दिर बनाया गया था और विवाह के पूर्व और अन्य पर्वों पर सातों जाति इसकी पूजा करती हैं किंतु करवा चौथ मनाने एवं कुछ विवाहित युवकों की मृत्यु के कारण यह व्रत रखने की प्रथा इस गांव से स्वतः समाप्त हो गई। समाजसेवी ने बताया कि राम नगला गांव के लोग तो बघा का पानी पीने से भी परहेज करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बघा में सती की पूजा देवी की तरह की जाती है। देश के कम्प्यूटर युग में पहुंच जाने के बावजूद किसी में इस प्रथा को तोड़ने की हिम्मत नहीं है क्योंकि लोग सती के श्राप को एक प्रकार से देवी का आदेश मानते हैं।

  • पंजाबः पूर्व विधायक का PA बताकर ठगे 2 लाख, 2 गिरफ्तार

    बठिंडाः पंजाब ने जिले में विधायक का पीए बताकर लाखों रुपए की ठगी मारने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जहां खुद को आप विधायक सत्कार कौर का पीए बताकर महिला से 2 लाख 20 हजार की ठगी मारी। जिसके बाद पुलिस ने ऐसा करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पर्चा रद्द करवाने के नाम पर उन्होंने 2 लाख 20 हजार रुपये लिए थे।

    इस बारे में जानकारी देते हुए बठिंडा पुलिस स्टेशन सिविल लाइन के प्रमुख यादविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि बलजिंदर कौर नामक महिला ने उनके पास शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खिलाफ बलियावली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसे कैंसल करवाने के लिए सतनाम सिंह और अंग्रेज सिंह ने उससे 2 लाख 20 हजार रुपए ले लिए। इस दौरान उन्होंने खुद को राजनीतिक में पहुंच रखने वाला बताया। 

    उन्होंने कहा था कि हमारी अधिकारियों से पूरी बातचीत है और जो फिरोजपुर से विधायक सत्कार हैं। वह उनका पति और और पीए हैं। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो उसके द्वारा दी गई जानकारी गलत निकली, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • जालंधर में करवा चौथ पर इतने बजे दिखेगा चांद

    जालंधर, ENS: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का खास महत्व है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को पड़ रहा है। इस व्रत में सुहागिनें चांद को देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं, इसलिए ही करवा चौथ पर चांद के निकलने का इंतजार रहता है। ज्योतिषी के अनुसार चंद्रमा रात 8.14 से 8.36 बजे तक देखा जा सकता है। यह चांद अलग-अलग शहरों में अलग-अलग समय पर दिखाई देगा लेकिन यह मौसम पर निर्भर करता है।

    वहीं पंजाब के फरीदकोट 8.19, अमृतसर 8.15, जयपुर 8.20, अजमेर 8.32, चंडीगढ़ 8.10, पंचकूला 8.10, लुधियाना 8.15, फिरोजपुर 8.19, मोगा 8.18, फाजिल्का 8.24, बठिंडा 8.20, पटियाला 8.13, संगरूर 8.17, रोपड़ 8.12, नवांशहर 8.14, कपूरथला 8.14, पठानकोट 8.15, जम्मू 8.12, होशियारपुर 8.12 तक चांद दिखाई देगा जबकि अंबाला 8.11, रोहतक 8.17, पानीपत 8.15, हिसार 8.21, सिरसा 8.22, कैथल 8.15, जींद 8.17, दिल्ली 8.16, फरीदाबाद 8.15, गुरुग्राम 8.16, श्रीगंगानगर 8.26, बीकानेर 8.34 तथा शिमला में 8.09 बजे दिखाई देगा। 

  • पंजाबः अब इस जगह आप विधायक ने ग्रामीण पंचायत भवन में मारी रेड, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में आप विधायकों द्वारा सरकारी कार्यालायों में दबिश दी जा रही है। हाल ही में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने अचानक माछीवाड़ा उप-तहसील में रेड की। आप विधायक द्वारा दी गई इस दबिश के दौरान पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया। वहीं अब विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने तरनतारन के ग्रामीण पंचायत भवन में रेड की। इस दौरान कार्यालय में कई मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए।

    दरअसल, तरनतारन के विधायक कश्मीर सिंह लगातार सरकारी दफ्तरों की जांच कर रहे हैं, जिसके चलते आज उन्होंने तरनतारन के ग्रामीण पंचायत भवन में छापेमारी की। आप विधायक द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर विधायक कश्मीर सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की गैरहाजरी या लेट आने के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आप विधायक ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज जो अधिकारी या मुलाजिम गैर हाजिर थे उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज कर जवाब तलबी की जाएगी।