Blog

  • तूफान में बाल-बाल बचे स्कूल इंचार्ज, गाड़ी पर गिरा विशाल किक्कर का पेड़

    तूफान में बाल-बाल बचे स्कूल इंचार्ज, गाड़ी पर गिरा विशाल किक्कर का पेड़

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय माध्यमिक पाठशाला हिंडोला के इंचार्ज कुलविंदर सिंह सोमवार सांय एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी गाड़ी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक मौसम ने करवट ले ली। क्षेत्र में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई और रास्ते पर चलना जोखिम भरा हो गया।

    इसी दौरान रास्ते में खड़े एक विशाल किक्कर का पेड़ तेज तूफानी हवाओं के कारण अचानक उखड़कर सीधे उनकी गाड़ी पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कुलविंदर सिंह उसमें फंस गए। घटना के समय आसपास से गुजर रहे लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।हादसे के बावजूद कुलविंदर सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिससे यह कहावत चरितार्थ हुई कि “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।” कुछ समय तक वह गाड़ी में फंसे रहे, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय युवक संजय, विपन, राकेश कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना समय गंवाए पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे कुलविंदर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत कार्य में जुटे युवकों की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।

  • Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को 12 हफ्ते तक मिल सकेगी Maternity Leave

    Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को 12 हफ्ते तक मिल सकेगी Maternity Leave

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए उस कानूनी प्रावधान को असंवैधानिक करार दे दिया, जिसमें कहा गया था कि सिर्फ वही महिलाएं मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) की हकदार होंगी, जो 3 महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लें। कोर्ट ने साफ किया कि अब बच्चे की उम्र चाहे जितनी भी हो, गोद लेने वाली हर महिला को गोद लेने की तारीख से 12 हफ्तों का मातृत्व अवकाश मिलेगा।

    कोर्ट ने क्या कहा?
    सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि मां, मां होती है—चाहे बच्चा जन्म से हो या गोद लिया गया हो। बच्चे की उम्र के आधार पर छुट्टी देना या न देना गलत और भेदभावपूर्ण है। यह नियम संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और 21 (जीवन का अधिकार) का उल्लंघन करता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि मातृत्व अवकाश का उद्देश्य बच्चे और मां के बीच जुड़ाव बनाना है, न कि यह देखना कि बच्चा कैसे परिवार में आया।

    कानून को बताया भेदभावपूर्ण
    यह मामला ‘कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी, 2020’ की धारा 60(4) से जुड़ा था। कोर्ट ने कहा कि इस कानून में उम्र के आधार पर किया गया भेदभाव गलत है।

    कोर्ट के अनुसार प्रजनन का अधिकार सिर्फ बच्चे को जन्म देने तक सीमित नहीं है। इसमें गोद लेना भी शामिल है। माता-पिता बनने की सोच को व्यापक रूप से समझने की जरूरत है।

    पितृत्व अवकाश पर भी सुझाव
    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी कहा कि वह पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) पर भी विचार करे। कोर्ट का मानना है कि बच्चों की देखभाल सिर्फ मां की जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए। पिता को भी बराबर जिम्मेदारी निभाने का मौका मिलना चाहिए। इससे समाज में समानता और संतुलन बढ़ेगा।

    बच्चे का हित सबसे जरूरी
    कोर्ट ने अपने फैसले में बच्चों के हित को सबसे ऊपर रखा। कोर्ट ने कहा बड़े बच्चों को नए परिवार में ढलने में ज्यादा समय लगता है। खासकर वे बच्चे जो अनाथालय या संस्थानों से गोद लिए जाते हैं। ऐसे में मां को पर्याप्त समय मिलना जरूरी है, ताकि बच्चा भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करे।

    याचिका किसने दायर की थी?
    यह फैसला कर्नाटक की वकील हमसानंदिनी नंदुरी की याचिका पर आया। याचिका में कहा गया था कि 3 महीने की उम्र की सीमा रखना मनमाना और गलत है।भारत में ज्यादातर मामलों में इतने छोटे बच्चे गोद लेने के लिए उपलब्ध नहीं होते। इसलिए यह नियम व्यावहारिक रूप से भी बेकार था। इस मामले में उनकी पैरवी वकील बानी दीक्षित ने की।

    क्या बदलेगा अब?
    इस फैसले के बाद सभी गोद लेने वाली माताओं को 12 हफ्तों की छुट्टी मिलेगी। बच्चे की उम्र अब कोई बाधा नहीं होगी। गोद लेने की प्रक्रिया को ज्यादा समर्थन मिलेगा। बच्चों और माता-पिता के बीच बेहतर संबंध बन सकेंगे।

     

     

  • Jalandhar News: Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    भारी पुलिस बल सहित डिच मशीनें लेकर पहुंचे MTP Meharban Singh

    जालंधर: सिविल लाईन्स स्थित होटल Park Plaza के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की चल रही कानूनी लड़ाई के बीच आज नगर निगम का बिल्डिंग विभाग डिच मशीनें एवं भारी पुलिस बल लेकर होटल पार्क प्लाजा के अवैध हिस्से को डिमोलिश करने पहुंचा है इस कारवाई का नेतृत्व MTP Meharban Singh द्वारा किया जा रहा है उनके साथ ATP Ravinder Singh, ATP Vikas Dua, Draftman Shavinder Kaur, Inspector Ajay Kumar शामिल है।

    मिली जानकारी अनुसार बीते समय दौरान Hotel Park Plaza की निगम की ड्राईंग ब्रांच द्वारा पैमाईश की गई थी जिसमें होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया गया था जिसे आज डिमोलिश करने के लिए निगम प्रशासन लाव लश्कर लेकर पहुंचा है वहीं दूसरी तरफ इस मामले को राजनिती रंगत देने के लिए Congress Party पूर्व विधायक Rajinder Berry, पार्षद Sherry Chadha सहित कई लोग पहुंचे है जोकि MTP Meharban Singh के साथ तीखी बहस कर रहे हैं। Meharban Singh ने कहा कि इस संबंधी Session Court में केस की सुनवाई जिसमें अदालत द्वारा Punjab Kesari (चोपड़ा होटल्स प्राईवेट लिमिटिड) के Hotel Park Plaza को कोई राहत नहीं दी गई और निगम कमिशनर संदीप रिषी के आदेशों के बाद आज कारवाई करने के लिए टीम भेजी गई है। मिली जानकारी अनुसार डिच मशीन द्वारा होटल पार्क प्लाजा के दो पिल्लरों को डिमोलिश किया गया है बाकी की कारवाई अभी जारी है। जल्द ही खबर अपडेट की जाएगी जुड़े रहिए Encounter News के साथ..

     

  • प्रधानाचार्य सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा

    प्रधानाचार्य सम्मेलन में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के बजट में कोई कटौती नहीं की जाएगी। शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दूरदराज क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

    विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार करना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का पूर्ण आत्मविश्वास और प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। इस दिशा में शिक्षा और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए सरकार ने कई पहल की हैं। विज्ञान, वाणिज्य और ललित कला जैसे विशेष महाविद्यालय खोलने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में 50 बीघा भूमि पर एक विज्ञान कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसके लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त राज्यभर में वाणिज्य और अन्य विशेष कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे।

    उच्च शिक्षा में मौजूदा कमियों को दूर करने के लिए और इस दिशा में सार्थक सुधार लाने के दृष्टिगत प्रयास किए जा रहे हैं। सहायक प्राध्यापकों के 400 और जूनियर सहायक प्राध्यापकों के भी 400 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में न्यू एज के पाठ्यक्रम और अतिरिक्त भाषा कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों की रोजगार प्राप्त करने की क्षमता बढ़ सके। महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों की तर्ज पर कॉलेज रैंकिंग प्रणाली भी लागू की गई है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा विभाग का पुनर्गठन करते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय और उच्च शिक्षा निदेशालय की स्थापना की गई है। राज्य के शिक्षक बहुत सक्षम हैं और ये सुधार उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। सीबीएसई स्कूलों की शुरुआत के बाद इनमें छात्रों के दाखिलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अगले दो महीनों में इन स्कूलों में आवश्यकतानुसार सभी शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    स्वास्थ्य क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार के प्रयासों से मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें स्थापित की गई हैं और स्वास्थ्य संस्थानों में चरणबद्ध तरीके से रोबोटिक सर्जरी सुविधा की शुरूआत की जा रही है। सरकार के पुरानी पेंशन योजना के बहाली के निर्णय के फलस्वरूप केन्द्र सरकार ने राज्य को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया गया है और 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान नहीं की गई है। ओपीएस कोई राजनीतिक निर्णय नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारी सम्मानजनक तरीके से वृद्धावस्था में जीवन व्यतीत कर सकें इसलिए सामाजिक सुरक्षा देने के लिए लिया गया निर्णय है।

    मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालयों की इंटरनल रैंकिंग भी जारी की। समग्र रैंकिंग में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर पहले स्थान पर रहा, राजकीय महाविद्यालय संजौली दूसरे और राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला तीसरे स्थान पर रहा। टियर-1 में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर पहले, संजौली कॉलेज दूसरे और राजकीय कन्या महाविद्यालय, शिमला तीसरे स्थान पर रहा। टियर-2 में राजकीय महाविद्यालय भोरंज पहले, राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर (शिमला) दूसरे और राजकीय महाविद्यालय सुन्नी तीसरे स्थान पर रहा। टियर-3 में राजकीय महाविद्यालय कफोटा पहले, राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट दूसरे और राजकीय महाविद्यालय चैलकोट तीसरे स्थान पर रहा। मुख्यमंत्री ने सभी शीर्ष रैंकिंग वाले कॉलेजों को सम्मानित किया और प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी का विक्रमी संवत कैलेंडर भी जारी किया और बिलासपुर, धर्मशाला तथा चौड़ा मैदान के राजकीय महाविद्यालयों की डिजिटल पहलों का वर्चुअल शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिक्षा सचिव राकेश कंवर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सर्बजोत सिंह बहल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह और विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

  • Himachal News: बुजुर्गों को मिला वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष

    Himachal News: बुजुर्गों को मिला वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष

    सुशील पंडित: कल्याण भवन में “वरिष्ठ नागरिक सुविधा एवं संवाद कक्ष” का उद्घाटन सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य इंटरजेनरेशन बॉन्डिंग (पीढ़ियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना) को बढ़ावा देना है। इस कक्ष में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें चेस, कैरम बोर्ड जैसी इंडोर गेम के  साथ-साथ पुस्तकें, स्टोरी बुक्स, नॉवेल्स आदि शामिल हैं, ताकि वे अपने खाली समय का सदुपयोग कर सकें और आपसी संवाद को बढ़ावा मिल सके। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने विचार भी सांझा किए। इस पहल से बुजुर्गों और युवाओं/बच्चों के बीच आपसी समझ और संबंधों को और अधिक मजबूत करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी ने भी उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने खाली समय में इस कक्ष का उपयोग कर सकते हैं और यहाँ उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए आपसी संवाद व सहभागिता को बढ़ावा दे सकते हैं। कार्यक्रम में 70 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।
     
  • Iran-Israel War: 2 टॉप Security Chief को हमले में मार गिराने का रक्षा मंत्री ने किया दावा

    Iran-Israel War: 2 टॉप Security Chief को हमले में मार गिराने का रक्षा मंत्री ने किया दावा

    दुबईः ईरान-इजरायल में जंग लगातार जारी है। वहीं इजरायली मीडिया ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी को रात के समय किए गए एक एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और बासिज कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी ईरान में रात भर चली एक हवाई हमले में मारे गए।

    ईरान ने फिलहाल इन रिपोर्टों पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं तहरान ने अपने गल्फी अरब पड़ोसियों और इज़राइल के खिलाफ मिसाइलों और ड्रोन के नए हमले जारी रखे हैं। इज़राइली रक्षा मंत्री ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा अधिकारी अली लारिज़ानी और जनरल गुलाम रज़ा सुलैमानी दोनों को कल रात समाप्त कर दिया गया।

    ईरान के 86 साल के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को एक हवाई हमले में मौत हो गई थी, जो अमेरिका और इज़राइल द्वारा शुरू किए गए युद्ध के पहले दिन थी और तब से ईरानी धार्मिक नेताओं के अन्य उच्च पदस्थ नेता भी मारे गए हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने तुरंत दोनों की मौत की पुष्टि नहीं की। हालांकि उसने कहा कि लारिज़ानी के दफ्तर से एक संदेश जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। यह घोषणा इज़राइली सेना के पहले कहने के बाद आई है कि उसने ईरान की राजधानी में व्यापक स्तर पर हमले किए हैं और लेबनान में ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह आतंकवादियों पर हमले तेज कर दिए हैं।

     

  • हिमाचल के कोच शाम लाल का चयन, कयाकिंग एवं कैनोइंग में प्रदेश की प्रतिभा को तराशने की उठी मांग

    हिमाचल के कोच शाम लाल का चयन, कयाकिंग एवं कैनोइंग में प्रदेश की प्रतिभा को तराशने की उठी मांग

     ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खटियाल के शाम लाल चौधरी पुत्र प्यार चंद को अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है,जो फतेहपुर विधानसभा सहित हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े गर्व की बात है। भारत के चुनिंदा राज्यों से बेहतरीन खेल कोचों के चयन की प्रक्रिया में हिमाचल प्रदेश के शाम लाल ने अपनी जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। शाम लाल, जो कयाकिंग एंड कैनोइंग खेल के विशेषज्ञ हैं, उन गिने-चुने कोचों में शामिल हैं जिनमें इंडियन आर्मी और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रशिक्षकों को प्राथमिकता दी गई है।

    ​नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों की जरूरत

    ​विशेषज्ञों का मानना है कि इस चयन से हिमाचल प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स, विशेषकर कयाकिंग एवं कैनोइंग को नई दिशा मिलेगी। नई तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों (New Equipment) के समावेश से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ विकसित होने का बल मिलेगा। खेल प्रेमियों ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि वे इस रोमांचक खेल को प्राथमिकता सूची में रखें।

    ​वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन सही प्रशिक्षण और प्रदर्शन के अवसरों के अभाव में खिलाड़ी पिछड़ रहे हैं। यह विडंबना ही है कि: ​हिमाचल के पास लगभग 35 से 40 अनुभवी कोच मौजूद हैं। ​प्रदेश के कोच बाहरी राज्यों की टीमों को प्रशिक्षण देकर उन्हें मेडल दिला रहे हैं।

    हिमाचल में न खिलाड़ियों की कमी है, न ही योग्य कोचों की। अगर कमी है, तो वह केवल एक सुदृढ़ व्यवस्था और इच्छाशक्ति की है। यदि सरकार खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए, तो ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर हिमाचल के खिलाड़ी देश की झोली में पदक डाल सकते हैं।”

     

  • बंगाणा के बल्ह में ट्रैक्टर हादसा, भुट्टो ने दिखाई इंसानियत

    बंगाणा के बल्ह में ट्रैक्टर हादसा, भुट्टो ने दिखाई इंसानियत

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत थानाकलां–भाखड़ा सड़क पर स्थित बल्ह मोड़ के पास एक बड़ा हादसा होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर जो क्रैशर से निर्माण सामग्री लेकर आ रहा था, छपरोह क्षेत्र में बल्ह मोड़ की तीखी चढ़ाई चढ़ते समय अचानक बैक होकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के समय संयोगवश कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो भी अपनी गाड़ी से उसी मार्ग से गुजर रहे थे।

    जैसे ही उन्होंने सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर देखा, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोक दी और मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले चालक को सुरक्षित स्थान पर बैठाया और उसे पानी पिलाकर उसकी हालत का जायजा लिया। इसके बाद भुट्टो ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तुरंत क्रेन की व्यवस्था करवाई और पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा करवाने में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि वह करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर मौजूद रहे और पूरी स्थिति सामान्य होने तक वहां से नहीं गए। इस दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार भाजपा नेता भुट्टो का यह मानवीय व्यवहार कोई पहली बार नहीं है।

    इससे पहले भी वह कई सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद कर चुके हैं। कई मामलों में उन्होंने घायलों को स्वयं अस्पताल पहुंचाया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की। यही कारण है कि क्षेत्र में उनकी छवि एक संवेदनशील और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता के रूप में बनी हुई है। वहीं बल्ह में हुई इस घटना के बाद दविंदर भुट्टो ने पीड़ित चालक को हर संभव मदद देने का भी आश्वासन भी दिया।

     

  • 46,500 Metric Tonne LPG लेकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज़, देखें वीडियो

    46,500 Metric Tonne LPG लेकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज़, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ईरान-इजराइल में जंग लगातार जारी है। वहीं जंग के बीच बीते दिन 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी गैस लेकर शिवालिक जहाज भारत पहुंचा था। वहीं अब एक और एलपीजी टैंकर नंदा देवी भारत पहुंच गया। इसमें 46,500 मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) है। अब एंकरेज पर शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर किया जाएगा। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने मदर वेसल MT नंदा देवी के कैप्टन और क्रू से बातचीत करने और उन्हें सुविधाएं देने के लिए जहाज का दौरा किया। ऐसे में दो दिनों में एलपीजी गैस लेकर दो जहाज होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे हैं।

    जहाज के सुरक्षित पहुंचने से संवेदनशील समुद्री मार्ग से ईंधन की ढुलाई को लेकर बनी चिंताओं के बीच राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद टैंकर सफलतापूर्वक खुले समुद्र में प्रवेश कर गया है। यह जहाज युद्ध से प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करने के बाद गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर पहुंचा। मिडिल ईस्ट में गहराते संकट के बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाला भार का यह दूसरा जहाज है।

    उन्होंने बताया था कि दो भारतीय एलपीजी जहाज, शिवालिक और नंदा देवी, लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी भारत ला रहे हैं। ये दोनों जहाज सरकारी स्वामित्व वाली शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के हैं। सिन्हा ने यह भी कहा था कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में कार्यरत सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उनसे जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य एक अहम समुद्री मार्ग है, जिसे पिछले महीने शुरू हुए अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच ईरान ने बंद कर दिया है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर जवाबी हमले और खाड़ी में मिसाइल और ड्रोन हमलों की वजह से वैश्विक तेल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

     

     

     

  • Hormuz पर भड़के Donald Trump, ठुकराया Offer, बोले – ‘मुझे कोई भी जरुरत नहीं है’

    Hormuz पर भड़के Donald Trump, ठुकराया Offer, बोले – ‘मुझे कोई भी जरुरत नहीं है’

    नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने साथी देशों पर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ चल रही जंग में स्ट्रेट ऑफ हार्मुज को दोबारा सुरक्षित और खोलने के लिए वॉरशिप भेजने की अपील की है लेकिन ज्यादातर देशों ने मना कर दिया। ट्रंप ने कहा कि हमें किसी की जरुरत नहीं है। हम दुनिया का सबसे मजबूत राष्ट्र है। हमारी मिलिट्री सबसे ताकतवर हैं।

    ट्रंप ने ठुकराया ऑफर

    ट्रंप ने बताया कि उन्होंने करीब 7 देशों से बात की और उनसे वॉरशिप भेजने को कहा ताकि तेल के जहाज सुरक्षित गुजर पाएं लेकिन जर्मनी स्पेन, इटली जैसे देशों ने साफ मना कर दिया। ब्रिटेन ने भी शुरु में दो एयरक्राफ्ट कैरियर देने से मना कर दिया था। बाद में जंग खत्म होने के बाद ऑफर किया जिसको ट्रंप ने ठुकरा दिया है। ट्रंप ने कहा कि – मैं कुछ मामलों में ये इसलिए कर रहा हूं कि देखूं वो कैसे रिएक्ट करते हैं। मैं सालों से कहता आ रहा हूं कि यदि हमें कभी उनके जरुरत पड़ी तो वो नहीं आएंगे। उन्होंने NATO पर भी निशाना साधा है। उनका कहना है कि यदि सहयोगी मदद नहीं करेंगे तो NATO का भविष्य बहुत बुरा होगा। ट्रंप ने ब्रिटेन पर हैरानी जताई है और कहा कि उन्होंने शुरु में मदद नहीं की लेकिन जंग खत्म होने के बाद ऑफर किया। मैंने कहा जंग खत्म होने के बाद ऑफर किया। मैंने कहा कि – जंग खत्म होने के बाद मुझे कैरियर की जरुरत नहीं है।

    हॉर्मुज में क्या है स्थिति?

    स्ट्रेट ऑफ हार्मुज दुनिया का सबसे जरुरी तेल रास्ता है। जहां से करीबन 20% वैश्विक तेल गुजरता है। ईरान से जंग शुरु होने के बाद इसे बंद कर दिया है। ईरान से 15 से ज्यादा जहाजों पर हमले भी किए हैं। इससे तेल के जहाजों का आना-जाना लगभग बंद हो गया है। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने कहा कि स्ट्रेट बंद रहेगा। ईरानी मिलिट्री ने चेतावनी दी कि तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। बता दें कि दोनों देशों में लड़ाई 28 फरवरी को शुरु हुई। जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला ऑपरेशन एपिक फ्यूरी किया। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और कई बड़े अधिकारी मारे गए। ईरान ने जवाब में इजरायल और अमेरिकी बेस पर मिसाइल ड्रोन हमले किए इससे जंग पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई।