Blog

  • IIIT ऊना ने स्कूली छात्रों के लिए करियर जागरूकता और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया

    IIIT ऊना ने स्कूली छात्रों के लिए करियर जागरूकता और मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया

    झऊना/सुशील पंडित: IIIT ऊना, 10 अक्टूबर 2025: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) ऊना ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मारवाड़ी के छात्रों के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कक्षा छह से बारह तक के कुल 47 छात्रों ने भाग लिया।

    सत्र का उद्देश्य छात्रों को बड़े सपने देखने, विभिन्न करियर विकल्पों को समझने और अपने भविष्य के फैसलों को सोच-समझकर लेने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में “सही करियर पथ चुनना” विषय पर इंटरैक्टिव बातचीत हुई। इसमें छात्रों को यह समझाया गया कि अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने, प्रेरित रहने और विचलित न होने के लिए अपने अंदर के जीपीएस का इस्तेमाल करना आवश्यक है। इसके अलावा, खेल, योग और ध्यान को तनाव प्रबंधन और स्वस्थ संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण साधन के रूप में भी बताया गया।

    कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया और संस्थान के खेलकूद सुविधाओं का अनुभव भी लिया। दौरे के दौरान, संस्थान का वार्षिक स्पोर्ट्स फेस्ट “यलगर” भी चल रहा था, जिसमें स्कूल के छात्र और शिक्षक भी शामिल हुए। इस फेस्ट में फैकल्टी और स्टाफ के बीच मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित किए गए, जो टीमवर्क, सहयोग और स्वस्थ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए थे। यह कार्यक्रम यह भी दर्शाता है कि खेल और शारीरिक गतिविधियाँ अनुशासन, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    प्रो. मनीष गौर, निदेशक, IIIT ऊना ने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें मेहनत, निरंतरता और आत्म-विश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखने और हर सीखने के अवसर का सर्वोत्तम उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,“छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे अपनी क्षमताओं को जल्दी पहचानें, अनुशासित रहें और अपने रुचि व योग्यता के अनुसार करियर विकल्प चुनें।”

    यह सत्र उन्नत भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया, जो भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की एक प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। छात्रों ने पूरे सत्र में सक्रिय भागीदारी दिखाई और करियर विकल्पों, प्रेरणा, खेलकूद और समग्र विकास के महत्व को समझा। कार्यक्रम का समापन करियर योजना, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, खेलकूद और व्यक्तिगत विकास के प्रति नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

  • Punjab News: रात के अंधेरे में हो रहा था अवैध खनन, मशीनें और टिप्पर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रात के अंधेरे में हो रहा था अवैध खनन, मशीनें और टिप्पर सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

     पठानकोट: राज्य सरकार द्वारा खनन पर रोक लगाए जाने के बावजूद कुछ शरारती तत्व अवैध खनन से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के बेरिया क्षेत्र से सामने आया, जहाँ रात के अंधेरे में अवैध खनन किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सुजानपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दो पोकलेन मशीनों और एक टिप्पर के साथ गिरफ्तार किया है।

    डीएसपी सुजानपुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बेरियां बुजुर्ग क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से रेत खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही दो मशीनें, एक टिप्पर और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    पुलिस ने इस संबंध में दो खननकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ जारी है और यदि जांच के दौरान अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पठानकोट जिले में किसी को भी अवैध खनन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियम तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा व्यापारी का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा व्यापारी का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    शाहपुरकंडी: थाना पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुजानपुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अखवाना रोड स्थित एक रिहायशी इलाके में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा किए जा रहे हैं।

    सूचना के आधार पर शाहपुरकंडी पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां एक गोदाम पटाखों से भरा हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल गोदाम को सील कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

    डीएसपी ने बताया कि जिले में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति के पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: 260 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 260 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गग्गी, निवासी बस्ती मसंदा दे कोठे बरनाला और नरायण उर्फ रवि, निवासी सैखां फाटक रोड बरनाला को रूप में हुई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार की टीम के एएसआई बूटा सिंह अपनी टीम सहित एमपी बस्ती लंढेके के पास गश्त कर रहे थे, तभी दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को काबू कर तलाशी ली गई, दोनों के पास 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस दोनों को रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की करेंगी।

  • Punjab News: सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की वारदातें, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की वारदातें, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीते पाँच दिनों से सिविल अस्पताल के पीछे स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं। चोर अब तक कार्यालय की चार अलग-अलग शाखाओं को निशाना बना चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के सुपरवाइजर संजीव कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को मलेरिया शाखा के स्टोर से नई फॉगिंग मशीन का पीतल और तांबे का सामान चोरी कर लिया गया।

    अगले दिन 3 अक्टूबर को मुख्य मलेरिया शाखा की ग्रिल निकालकर एसी, फ्रिज के कंप्रेसर और अन्य सामान ले जाया गया। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी गई थी। 4 अक्टूबर को चोरों ने फिर से कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन इस बार उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। 5 अक्टूबर की रात उन्होंने चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद अकाउंट ब्रांच का ताला तोड़कर एसी, चार पंखे और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

    सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि चोर कार्यालय की वह पेन ड्राइव भी ले गए जिसमें सभी कर्मचारियों की तनख्वाह से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड था। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया। लगातार हो रही इन चोरियों से कार्यालय के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर सरकारी दफ्तरों में मौजूद संवेदनशील रिकॉर्ड को ऐसे चोरों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।

  • Nobel Peace Prize 2025: Venezuela की लोकतंत्र सेनानी Maria Corina Machado को मिला सम्मान

    Nobel Peace Prize 2025: Venezuela की लोकतंत्र सेनानी Maria Corina Machado को मिला सम्मान

    नई दिल्ली: इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की प्रख्यात राजनीतिक नेता और लोकतंत्र की पैरोकार मारिया कोरीना मचाडो को प्रदान किया गया है। नोबेल समिति ने यह पुरस्कार उन्हें वेनेज़ुएला के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने और तानाशाही शासन से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक बदलाव के लिए उनके अटूट संघर्ष की मान्यता के रूप में दिया है।
    जनता की आवाज़ बनीं मारिया कोरीना मचाडो
    मारिया मचाडो लंबे समय से वेनेज़ुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने सरकारी दमन, पाबंदियों और धमकियों के बावजूद शांतिपूर्ण तरीक़े से लोगों के हक़ों के लिए आवाज़ उठाई। नोबेल समिति ने कहा कि मचाडो ने देश की जनता में *उम्मीद की एक नई चिंगारी* जलाई है।
    डोनाल्ड ट्रंप नहीं जीत सके शांति पुरस्कार
    इस बार कई अंतरराष्ट्रीय नामों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी चर्चा में था, लेकिन नोबेल समिति ने उन्हें शांति पुरस्कार नहीं दिया। ट्रंप पहले भी कई बार इस पुरस्कार की दौड़ में रहे हैं, लेकिन इस बार वे चयन प्रक्रिया से बाहर रह गए।
    नोबेल समिति का संदेश
    ओस्लो में नोबेल समिति ने अपने बयान में कहा कि यह पुरस्कार उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो बिना हिंसा के शांति और लोकतंत्र के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समिति ने कहा कि मचाडो का संघर्ष यह साबित करता है कि असली ताकत बंदूकों में नहीं, बल्कि सच और साहस में होती है।
  • Haryana News: मकानों पर कब्जा कर बैठे Retired कर्मचारियों पर होगा Action, देखें वीडियो

    Haryana News: मकानों पर कब्जा कर बैठे Retired कर्मचारियों पर होगा Action, देखें वीडियो

    फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिटायर्ड कर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। दरअसल, कंडम हुए रिहायशी मकानों पर जबरदस्ती कब्जा कर बैठे सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों के खिलाफ विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। इस दौरान रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन से किराए की वसूली करने का ऐलान विभाग की ओर से किया गया है। दरअसल, रिहायशी मकानों पर 15 से 20 साल पहले से रिटायर्ड कर्मचारियों ने जबरदस्ती कब्ज़ा कर रखा है। इन मकानों का कर्मियों द्वारा किराया भी नहीं दिया जाता।

    सिविल सर्जन यानी मुख्य चिकित्सा अधिकारी फरीदाबाद ने उनको नोटिस देकर कब्ज़ा खाली करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार 18 बार इन्हें इन कंडम मकानों को खाली करने के लिए नोटिस किया जा चुका है, लेकिन जबरन मकानों पर कब्जा करके बैठे कब्जाधारी इसे नजरअंदाज कर रहे है। अभी तक वह भी उसी में रह रहे है। सीएमओ जयंत आहूजा ने बताया कि अगर ये मकान और जगह खाली नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इन सभी कब्जाधारियों से उनकी पेंशन से किराए की वसूली भी की जायेगी।

    सीएमओ ने बताया कि सालों पहले ये मकान लोक निर्माण विभाग की ओर से कंडम घोषित किए जा चुके हैं। जिसके चलते उनके विभाग ने नोटिस जारी कर इनको जान माल की सुरक्षा के चलते खाली करने के आर्डर दिए थे। लेकिन उसके बावजूद लोग इनको खाली नहीं कर रहे और जबरदस्ती इनपर कब्ज़ा करके बैठे हुए हैं।

    ऐसे में अब इनको आखरी बार मौका दिया जा रहा है या तो ये इन्हें खाली करदें नहीं तो इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मी जबसे इन मकानों में रह रहा है, उनकी पेंशन से अब तक का किराया वसूल किया जायेगा। वहीं कब्जे में रह रहे लोगों ने भी माना की वो गलत तरीके से रह रहे हैं, लेकिन जगह और मकान कब खाली करेंगे इसपर कोई नहीं बोला।

  • Punjab News: राज्यसभा चुनाव के लिए आप पार्टी से राजेंद्र गुप्ता ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यसभा चुनाव के लिए आप पार्टी से राजेंद्र गुप्ता ने भरा नामांकन, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार घर बैठे लोगों को सरकारी स्कीम मुहैया करवा रही है। गुड़ गवर्नेंस और आईटी में एक बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने एक एमओयू ई सर्विस के लिए साईं किया है। इससे सेवाओं में रफ्तार और आसानी मुहैया होगी।

    यूनिवर्सल पोर्टल पर एकबार सभी जानकारियां अपडेट होंगी। इसके बाद किसी भी प्रकार का डॉक्यूमेंट किसी भी विभाग में ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे सभी आरटीए सर्विसेस का लाभ मिलेगा। यूनिवर्सल पोर्टल पर एक यूआईडी नंबर क्रिएट होगा। उन्होंने कहा कि अब तक 236 सर्विस ऑनलाइन है। वहीं इसके बाद सभी आरटीए की 848 सर्विस ऑनलाइन होंगी। अभी तक सभी विभागों के अलग अलग पोर्टल है। इसके बाद सभी सेवाएं एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। चैट बोट, होम डिलीवरी, वेब साइट सभी पर अपलाई किया जा सकेगा।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सीनियर आईपीएस और उनकी सीनियर आईएएस अधिकारी पत्नी को जाती धर्म पर प्रताड़ित किया जाना, बीजेपी की गवर्नेंस को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। वहीं राजेंद्र गुप्ता को लेकर कहा कि उन्होंने जीरो से शुरू कर एम्पायर शुरू किया है। राजेंद्र गुप्ता को लेकर कहाकि उनके राज्यसभा जाने से सभी को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विरोध कर रहा है तो उन्हें करने दे। संकुचित सोच राजनयिक पार्टी की नहीं होनी चाहिए।

    बता दें लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के बाद अब पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री हैं। राजिंदर गुप्ता ट्राईडेंट ग्रुप के अध्यक्ष हैं। आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब से 4 बड़े कारोबारियों को राज्यसभा भेज चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी।

    आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। मौजूदा सियासी समीकरण देखें तो राजेंद्र गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है। बता दें कि पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।

  • कोर्ट में Duty पर तैनात Police Inspector की मौत, देखें CCTV

    कोर्ट में Duty पर तैनात Police Inspector की मौत, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राह चलते हार्ट अटैक से होने वाली मौतों ने इन दिनों हर शख्स की चिंता बढ़ा दी है। किसी भी आयु में हो रहीं इन असामयिक मौतों ने स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय एएसआई राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता हैकि राजेश कुमार अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद सहकर्मियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई को जब हार्ट अटैक आया तो उस वक्त का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज की शुरुआत में वे सामान्य दिखते हुए साथी से हाथ मिलाते हैं। फिर एस्केलेटर की ओर जाते समय अचानक बेलेंस बिगड़ते ही गिरते नजर आते हैं। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। दरअसल, एएसआई राजेश रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे। जैसे ही वह अपने साथियों से मिलकर सीढ़ियों की ओर बढ़े अचानक ही फर्श पर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅक्टरों के मुताबिक, मौत की वजह हार्ट अटैक आना है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 85 प्रतिशत मामलों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौतें होती हैं। हाल के दिनों में होने वालीं ऐसी मौतें दिखाती हैं कि फिटनेस के बावजूद तनाव और स्वास्थ्य में हो रहे मामूली नकारात्मक बदलावों की अनदेखी जान का जोखिम साबित हो रही हैं।
  • Punjab News: इस इलाके से 3 किलो आइस बरामद

    Punjab News: इस इलाके से 3 किलो आइस बरामद

    अमृतसरः जिले में पुलिस और सुरक्षा बल BSF ने सांझे ऑपरेशन के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में आइस बरामद की है। दरअसल, गांव भैणी राजपूतां के पास अचानक की गई जांच के दौरान पुलिस और बीएसएफ ने 3 किलो ‘आईस’ (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने थाना घरिंडा में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

    पुलिस का कहना हैकि मामले की तकनीकी जांच चल रही है, जिसके माध्यम से तस्करों की पहचान की जा रही है और उनके नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका उद्देश्य क्या था। ड्रग तस्करी से जुड़े पूरे तंत्र को तोड़ने के लिए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

    पंजाब पुलिस का कहना है कि वह प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाई राज्य में नशा कारोबारियों के मनोबल को तोड़ने में सहायक साबित हो रही हैं। पुलिस द्वारा लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है ताकि ड्रग्स की किसी भी खेप को राज्य में प्रवेश न करने दिया जाए। पंजाब पुलिस जनता से भी अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस जंग में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।