Blog

  • Punjab पहुंचे मुख्यमंत्री Omar Abdullah, इस फंक्शन में होंगे शामिल, देखें Video

    Punjab पहुंचे मुख्यमंत्री Omar Abdullah, इस फंक्शन में होंगे शामिल, देखें Video

    अमृतसरः जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आज पंजाब के अमृतसर शहर में पहुंचे हैं। वे अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे शहर के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अमृतसर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। जानकारी के अनुसार, वे यहां एक शादी समारोह में भी शिरकत करेंगे।

    अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अमृतसर के लॉरेंस रोड स्थित नॉवेल्टी चौक के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उनके आगमन को लेकर अमृतसर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के दौरे के चलते अमृतसर की कई प्रमुख सड़कों पर कुछ समय के लिए यातायात बंद कर दिया गया। खासतौर पर लॉरेंस रोड, नॉवेल्टी चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की भारी तैनाती की गई थी।

    पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई और वाहनों की सघन जांच की गई, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो। प्रशासन का कहना है कि यह सभी कदम एहतियातन उठाए गए थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यातायात व्यवस्था को धीरे-धीरे सामान्य कर दिया गया।

    मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के इस निजी दौरे को लेकर शहर में दिनभर चर्चा बनी रही, वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों को कुछ देर के लिए असुविधा का सामना भी करना पड़ा।

  • Punjab News: टायर पंचर होने से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, नहर में गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: टायर पंचर होने से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, नहर में गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के गांव हरियाणा में व्यक्ति की नहर में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी काम से अपनी बाइक पर जा रहा था कि बैलेस बिगड़ने के चलते वह नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने अपने तौर पर सर्च अभियान चलाकर मृतक के शव को नहर से बाहर निकाला।

    जानकारी देते मृतक अरुण कुमार के भाई ने बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान है। बीते दिन वह दुकान बंद करके घर की ओर निकला था और रास्ते में उसकी स्कूटी का टायर पंचर होने की वजह से उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जब वह काफी देर बाद घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान नहर किनारे उसकी स्कूटी मिली।

    इस दौरान लोगों की सहायत से आज सुबह करीब 10 बजे नहर से उसकी लाश निकाली। युवक के भाई ने बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की है और अब तक लाश ढूंढने का जो भी काम हुआ है, वह उन्होंने अपने खर्चे और अपनी गांव की पंचायत के खर्चे पर किया है। उन्होंने इंसाफ की मांग की है।

  • आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, नीचे दबने से भाजपा नेता की मौत

    आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, नीचे दबने से भाजपा नेता की मौत

    कोटाः सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। हादसे में मृतक ट्रॉली के नीचे दब गया था। मृतक की पहचान अर्जुनपुरा निवासी नरेश सोलंकी (30) के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुरा में नरेश अपने खेत में उगे आलू ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सब्जी मंडी ले जा रहे थे। ट्रैक्टर उनके पिता चला रहे थे, जबकि नरेश ट्रॉली में आलू की बोरियों के ऊपर बैठा हुआ था। इस दौरान अर्जुनपुरा स्थित तुलसी रिजॉर्ट के पास ट्रैक्टर अचानक ​​अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही नरेश उसके नीचे दब गया और गंभीर घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया। एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के दोस्त कंवर चौधरी ने बताया कि नरेश सोलंकी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। वे बोरखेड़ा मंडल में मंत्री पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस एमबीएस अस्पताल पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट कराया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

  • Venezuela के बाद अब Mexico पर कार्रवाई करेगा अमेरिका, Donald Trump ने किया दावा

    Venezuela के बाद अब Mexico पर कार्रवाई करेगा अमेरिका, Donald Trump ने किया दावा

    नई दिल्ली: अमेरिका की ओर से अब मेक्सिको पर कार्रवाई करने की बात कह दी गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि – हम अब ड्रग तस्करों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरु करने जा रहे हैं। मेक्सिको पर ड्रग तस्करों का राज चल रहा है। उस देश की हालत देखकर बहुत दुख होता है परंतु ड्रग तस्करों का राज है और वो हर साल देश में 300,000 लोगों की जान ले रहे हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ड्रग तस्करी के समुद्री रास्तों पर अमेरिका ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है।

    मेक्सिको पर है ड्रग कार्टेल्स का नियंत्रण

    अब उनका फोकस जमीनी मार्गों पर होगा। उन्होंने कहा कि हमने समुद्र को रास्ते आने वाली 97 प्रतिशत ड्रग्स को रोक दिया है। अब हम कार्टेल्स के खिलाफ जमीन पर कार्रवाई शुरु करने वाले हैं। मेक्सिको पर ड्रग कार्टेल्स का नियंत्रण है। कार्टेल्स मेक्सिको को चला रहा है। यह बहुत दुखद है। उस देश के साथ क्या हो रहा है? मेक्सिको ने हाल ही में हत्याओं में 40% कमी के आकंड़े पेश किए हैं। इन आंकड़ों को पेश करके ट्रंप प्रशासन को यह दिखाने की कोशिश की है कि वो अपराध के खिलाफ कदम उठा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप मेक्सिको में लैंड स्ट्राइक की चेतावनी ड्रग तस्करी के खिलाफ उनकी आक्रामक नीति का हिस्सा है। ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी सरकार पर भी ड्रग कार्टेल्स को संरक्षण देने और समुद्र के रास्ते अमेरिका में ड्रग तस्करी कराने का आरोप लगाया था।

    मेक्सिको ने खारिज किया दावा

    ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबॉम ने अमेरिका को किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई करने से खारिज कर दिया है। इस हफ्ते की शुरुआत में मेक्सिको सिटी में अपनी डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति शीनबॉम ने यह साफ कहा था कि मेक्सिको सुरक्षा मामलों में अमेरिका के साथ सहयोग करेगा परंतु उन्हीं शर्तों पर जो देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करती हो। उन्होंने यह दोहराया है कि ड्रग तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरुरी है लेकिन यह सहयोग आपसी सम्मान और बराबरी के आधार पर होना चाहिए। ट्रंप के बयानों के बारे में सवाल करने पर शीनबॉम ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति पहले भी कई बार मेक्सिको में अमेरिकी सेना की भूमिका की बात उठाए हैं। उनकी सरकार ने दृढ़ता को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि – यह दोहराना जरुरी है कि मेक्सिको में जनता शासन करती है और हम एक स्वतंत्र, स्वायत्त और संप्रभु देश है। अमेरिका के साथ सुरक्षा के मुद्दे पर साथ देना हमारी हां है परंतु अधीनता और हस्तक्षेप हम स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने यह साफ तौर पर दह दिया है कि मेक्सिको किसी भी विदेशी सैन्य दखल को स्वीकार नहीं करेगा।
  • Canada सरकार ने दिया झटकाः इस Visa पर लगाई रोक

    Canada सरकार ने दिया झटकाः इस Visa पर लगाई रोक

    कनाडा: कनाडा सरकार ने एक बार फिर से नए नियम जारी करके प्रवासियों को बड़ा झटका दिया हैं। दरअसल, कनाडा सरकार ने प्रवासियों को अपने माता-पिता को अब कनाडा में नहीं बुला सकेंगे। बुजुर्गों के स्पांसर वीजा पर भी रोक लगा दी गई है और कनाडा ने वर्ष 2026 के लिए नई आवेदनों को बंद कर दिया है।

    कनाडा आए दिन वीज़ा नियमों को सख्त बनाता रहा है जिसका खासतौर पर भारतीयों, खासकर पंजाबी लोगों पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। नए फरमान के तहत अब कनाडा में रह रहे प्रवासी अपने माता-पिता को नहीं बुला सकेंगे। आव्रजन नीतियों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। ऑटावा ने 2026 में बुजुर्गों, दादा-दादी और आव्रजन आवेदनों के दरवाजे बंद कर दिए हैं। कनाडा 2026 के लिए आव्रजन आवेदनों पर रोक लगा रहा है जिसका मतलब है कि सरकार उन लोगों के परिवार पुनर्मिलन को रोक देगी जो उम्मीद करते हैं कि वे स्पांसर वीज़ा भेजकर अपने माता-पिता, दादा-दादी या किसी रिश्तेदार को बुलाएंगे।

  • Iran में महंगाई के खिलाफ भड़के लोगों का प्रदर्शन, अब तक 45 की मौत, Internet बंद, देखें वीडियो

    Iran में महंगाई के खिलाफ भड़के लोगों का प्रदर्शन, अब तक 45 की मौत, Internet बंद, देखें वीडियो

    बाजार और यूनिवर्सिटी बंद, Donald Trump ने भी दी चेतावनी

    तेहरानः ईरान में महंगाई के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन लगातार जारी है। वहीं बीती रात यह प्रदर्शन आक्रामक हो गया और हालात इतने खराब हो गए कि देखते ही देखते हिंसा भड़क गई। सड़कों पर सिर्फ लोग ही लोग नजर आ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर के करीब 100 शहरों में यह प्रदर्शन फैल चुका है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कीं, आग लगाई। “खामेनेई को मौत” और “इस्लामिक रिपब्लिक का अंत हुआ” जैसे नारों के साथ लोगों ने प्रदर्शन किया। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के समर्थन में रहे। उन्होंने कहा कि ‘यह आखिरी लड़ाई है, शाह पहलवी लौटेंगे’ के नारे लगाए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अमेरिकी ह्यूमन राइट एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोग मारे गए हैं, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। एक पुलिस अधिकारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि 2,270 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। देशभर में इंटरनेट और फोन सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। तेहरान एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है और सेना को अलर्ट पर रखा गया है। तेहरान में बाजार बंद रहे, छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस पर कब्जा किया। इसे इंटरनेट वॉचडॉग नेटब्लॉक्स ने हिंसक दमन की तैयारी बताया। फिर भी कुछ लोग स्टारलिंक से वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। प्रदर्शन और तेज हो गए जब निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी ने गुरुवार को लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की। रजा पहलवी ईरान के आखिरी शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे हैं। उनके पिता 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान सत्ता से हटाए गए थे। युवराज पहलवी अभी अमेरिका में रह रहे हैं। पहलवी ने लिखा, ‘मैं राष्ट्रपति ट्रम्प की तारीफ करता हूं। आजाद दुनिया के नेता के तौर पर, उन्होंने एक बार फिर सरकार को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर जोर दिया है। अब समय आ गया है कि दूसरे लोग उनके नक्शे कदम पर चलें, अपनी चुप्पी तोड़ें, और मजबूती से ईरानी लोगों के समर्थन में कार्रवाई करें।’ इस अशांति के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फिर धमकी दी है कि अगर प्रदर्शनकारियों को मारा गया तो अमेरिका, ईरान पर हमला करेगा। ट्रम्प ने कहा, “मैंने उन्हें बता दिया है कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, जैसा कि वे अपने दंगों में अक्सर करते हैं, तो हम उन्हें बहुत जोरदार तरीके से निशाना बनाएंगे।” बता दें, देशभर में GenZ आक्रोश में है। इसका कारण आर्थिक बदहाली रहा है। दिसंबर 2025 में ईरानी मुद्रा रियाल गिरकर करीब 1.45 मिलियन प्रति अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 72% और दवाओं की कीमतों में 50% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा सरकार द्वारा 2026 के बजट में 62% टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव ने आम लोगों में भारी नाराजगी पैदा कर दी है।
  • Punjab News: इस इलाके में दपंति की मौत, जानें मामला

    Punjab News: इस इलाके में दपंति की मौत, जानें मामला

    तरनतारनः पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। पंजाब में अभी एक सप्ताह तक घनी धुंध और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक शीतलहर के साथ घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोग घरों में आग जलाकर राहत की सांस ले रहे है। लेकिन इस आग के कारण जिले से बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहां तेज ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाकर बैठे एक दंपति की धुएं से दम घुटने से मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी जसबीर कौर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरमीत सिंह इन्वर्टर बैटरियों की दुकान चलाते थे, वह दुकान के ऊपर बने अपने कमरे में गए। जहां कड़कड़ाती सर्दी होने के कारण पति-पत्नी ने कमरे में आग जलाई, लेकिन कमरे के बंद होने से वहां जहरीला धुआं और गैस भर गई। इस कारण दोनों का सांस रुक गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    अगले दिन सुबह जब गुरमीत सिंह और जसबीर कौर काफी देर तक नीचे नहीं उतरे, तो गुरमीत के पिता और परिवार के सदस्यों ने उन्हें फोन किए। बार-बार फोन करने पर भी जब किसी ने फोन नहीं उठाया और अंदर से आवाजें सुनने पर भी कोई उत्तर न मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। शक होने पर परिवार के सदस्य और इलाके के लोग किसी तरह कमरे की खिड़की/दरवाजा तोड़कर अंदर गए। अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। दंपत्ति की लाशें कमरे से मिली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहरे दौड़ गई हैं।

  • भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृह मंत्री की बेटी सहित 3 की मौत

    भीषण सड़क हादसे में पूर्व गृह मंत्री की बेटी सहित 3 की मौत

    कार को काटकर शवों को निकाला बाहर

    इंदौर : शहर के बाईपास पर रालामंडल के नजदीक तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुस गई। इस भीषण हादसे में 2 युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। इस पूरे ही घटनाक्रम में प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि सभी जन्मदिन मना कर अल सुबह लौट रहे थे। इस दौरान सुबह 5.15 पर अनियंत्रित कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी की पूरी कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार प्रखर, मनु संधू और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवती अनुष्का राठी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा इतना भीषण था कि सभी मृतकों के शव कार में बुरी तरह से फंस गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि तेजाजी नगर थाना क्षेत्र से देर रात पार्टी कर प्रखर कासलीवाल, मनु संधू अपनी महिला मित्र प्रेरणा बच्चन और अनुष्का राठी के साथ वापिस लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार टाटा नेक्सन सड़क पर एक ट्रक में जा घुसी। पुलिस के मुताबिक प्रखर का जन्मदिन होने के चलते सभी कार से बर्थडे सेलीब्रेट करने महू गए थे और वहीं से वापिस लौटते वक्त ये हादसा हो गया। वापसी के दौरान कार जैसे ही रालामंडल से निकलकर बाईपास के ओर आई तो दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी है।
  • Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, दर्जन भर हमलावरों ने किया परिवार पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प, दर्जन भर हमलावरों ने किया परिवार पर हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के रमदास तहसील के गांव घोनेवाला में 2 गुटों के बीच हुए भयंकर झगड़े का लाइव वीडियो सामने आया है। इस झगड़े के दौरान एक गुट के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गुरचरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ समय से दूसरी तरफ के साथ मामूली विवाद चल रहा था, जिसकी शिकायत थाने में भी की गई थी और मामले के निपटारे के लिए पंचायती बैठकों की बात चल रही थी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि निपटारे की प्रतीक्षा के दौरान दूसरी तरफ ने पहले से तैयारी कर 12 से 15 लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया। कई हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे। पीड़ितों के अनुसार हमलावरों ने घर का गेट और दीवारें तोड़ दीं, डंडों और अन्य हथियारों से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान घर की महिला से भी मारपीट हुई, उसका मोबाइल और सोने की चैन भी छीन ली गई।

    परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने और घर जला देने की धमकियां भी दी गईं। घायल के बेटे बजिंदर सिंह ने कहा कि झगड़े की मुख्य वजह रास्ते को लेकर चल रहा विवाद है, जिसकी कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त घर में केवल महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे। परिवार का आरोप है कि घटना स्थल पर पुलिस तुरंत नहीं पहुंची और बयान दो दिन बाद लिए गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: लोगों को गीतों के जरिए पढ़ाया Traffic Rules का पाठ, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों को गीतों के जरिए पढ़ाया Traffic Rules का पाठ, देखें वीडियो

    मोहालीः इन दिनों पढ़ रही धुंध और ठंड के चलते ट्रैफिक रुल्स फोलो करना बहुत जरूरी हो गया है। वहीं पुलिस भी लोगों को ट्रैफिक रुल्स समझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा पंजाब में हर साल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ट्रैफिक पखवाड़ा मनाया जाता है। इस दौरान पुलिस जहां लोगों के चालान काटने के साथ-साथ उन्हें कानून के बारे में भी बताया जाता है और यह भी बताया जाता है कि कानून का पालन कैसे करें, क्योंकि आपकी जिंदगी सिर्फ आपकी नहीं है, आपके घर में आपके परिवार वाले भी आपका इंतजार कर रहे हैं, उनकी जिंदगी भी आप में है। जहां आप कानून तोड़कर भारी जुर्माना भरते हैं, वहीं अपना समय भी बर्बाद करते हैं।

    इसी कड़ी में आज जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज मनफूल सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए लोगों को गानों के माध्यम से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। इस रचनात्मक प्रयास के जरिए उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने जैसे जरूरी नियमों को सरल और प्रभावशाली अंदाज में लोगों तक पहुंचाया।

    ट्रैफिक पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में राहगीरों व वाहन चालकों ने नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस तरह के जागरूकता अभियान सड़क हादसों में कमी लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।