Blog

  • जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः BJP ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें List

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः BJP ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें List

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्टभारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी की गयी पार्टी की छठी सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने उधमपुर पूर्व से आर. एस. पठानिया को टिकट दिया है।

    भाजपा की इस सूची में पांच मुस्लिम उम्मीदवार हैं। पार्टी ने करनाह से इदरीस करनाही, हंदवाड़ा से गुलाम मोहम्मद मीर, सोनावारी से अब्दुल रशीद खान, बांदीपोरा से नसीर अहमद लोन और गुरेज (अजजा) से फकीर मोहम्मद खान को मैदान में उतारा है।

  • ट्रक और ऑटो रिक्शा में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत,11 घायल

    ट्रक और ऑटो रिक्शा में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत,11 घायल

    नई दिल्ली: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के बाद ऑटो 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसा रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दनुआ घाटी में हुआ। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे ऑटो खाई में जा गिरा। ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे, जो बिहार जा रहे थे। टक्कर के बाद ट्रक ने कुछ और वाहनों को भी टक्कर मारी, लेकिन उन वाहनों में कोई हताहत नहीं हुआ।

    घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे घायलों की जान बचाई जा सकी।

    यह क्षेत्र पहले भी सड़क दुर्घटनाओं के लिए जाना जाता है। दो महीने पहले ही झारखंड के गढ़वा में ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

    यह दुखद घटना एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों और असुरक्षित ड्राइविंग की ओर ध्यान आकर्षित करती है, जो लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

  • Punjab : Swift Car और bike के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab : Swift Car और bike के बीच भीषण टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुर – मोगा रोड पर एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई और पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान बगेल सिंह निवासी नसीरा गांव कलचियां के तौर पर हुई है। गंभीर महिला की पहचान कुलजीत कौर के तौर पर हुई है।

    मृतक बगेल सिंह के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने आये थे और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद जैसे ही मोगा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों ही बाइक से गिर गए, बगेल सिंह की मौत हो गई और उनकी पत्नी को घायल हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

    पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना कुलगड़ी के एएसआई वेद प्रकाश ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बगेल सिंह दवा लेकर श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर दी। इस हादसे में बगेल सिंह की मौत हो गई। बगेल सिंह की पत्नी गंभीर घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Jalandhar: Church बेचने के मामले में FIR दर्ज, 2 नामजद, देखें वीडियो

    Jalandhar: Church बेचने के मामले में FIR दर्ज, 2 नामजद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शहर की 135 साल पुरानी गोलकनाथ मेमोरियल चर्च को एक शातिर नटवरलाल ठग द्वारा बेचने का सौदा किया था। आरोपियों की पहचान जॉर्डन मसीह निवासी लुधियाना के नेवे कलवरी चर्च, मिशन कंपाउंड और मैरी विलसन निवासी लुधियाना के अंबेडकर नगर के तौर पर हुई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। इस मामले को लेकर यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।जिसके बाद सिटी पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर में दो लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जॉर्डन मसीह ने 5 करोड़ में उक्त चर्च को बेचना था। जिसका बयाना हो चुका था। जालंधर के मिशन कंपाउंड स्थित 135 साल पुराने गोलकनाथ चर्च का सौदा किया था। 2 दिन बाद चर्च की जमीन की रजिस्ट्री होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिल गई।

    शुक्रवार यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्दर्न इंडिया ट्रस्ट की एसोसिएशन को पता चला तो शुक्रवार देर रात उनके द्वारा चर्च में पहुंच कर मामले में कार्रवाई की मांग की जाने लगी। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और मामले में कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस ने धार्मिक मुद्दा देखते हुए तुरंत प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर ली।

    ट्रस्ट सचिव अमित के. प्रकाश ने कहा- पिछले मंगलवार को उन्हें पता चला कि ऐतिहासिक गोलकनाथ चर्च दो दिन में पंजीकृत होने जा रहा है। उन्हें चर्च की 24 कनाल से अधिक जमीन के लिए, लिए गए 5 करोड़ रुपए के स्टेटमेंट की कॉपी मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों से मुलाकात की। फिर डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा रजिस्ट्री को रुकवा दिया गया।

    ये ठगी की एफआईआर थाना नवी बारादरी में दर्ज की गई है। जल्द पुलिस मामले में आरोपियों को नोटिस जारी कर जांच में शामिल करेगी, अगर वह सहयोग नहीं करते तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

    अमित प्रकाश ने बताया कि जॉर्डन मसीह ने यूनाइटेड चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट के नाम से फर्जी ट्रस्ट बनाकर यह धोखाधड़ी की है। बयान में उन्होंने चर्च की जमीन का खसरा नंबर तक लिखा है। फिलहाल जॉर्डन मसीह और मैरी विलसन नाम के 2 शख्स ही इस धोखाधड़ी में शामिल पाए गए हैं।

  • Punjab : सिलेंडरों से भरे Truck ने Car को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : सिलेंडरों से भरे Truck ने Car को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर – आए दिन सड़क हादसे होने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है। जहां हनुमान चौक में ट्रक और कार की टक्कर की भीषण टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार सिलेंडर से भरे ट्रक के ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी।

    कार सवार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने हनुमान चौक से पहले भी कई कारों को टक्कर मारी थी। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने ऑल्टो कार को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी हुई है। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार कार में एक ही परिवार के तीन लोग मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Design में कितना अलग होगा iPhone 15 से iPhone 16, होंगे ये बड़े बदलाव

    Design में कितना अलग होगा iPhone 15 से iPhone 16, होंगे ये बड़े बदलाव

    Apple सोमवार 9 सितंबर को भारतीय समयनुसार रात 10:30 बजे इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस इवेंट के दौरान iPhone 16 Lineup को पेश किया जाएगा, जिसका लोगों को बहुत इंतजार है। इसके साथ कंपनी Apple Watch Series 10, Apple Watch Ultra 3, और Apple Watch SE model को भी लॉन्च कर सकती है।

    iPhone 16 सीरीज के बारे में डिटेल्स की बात करें तो हैंडसेट को लेकर अब तक कई डिटेल्स लीक्स के रूप में सामने आ चुकी हैं। ऐसे में आपको बताने जा रहे हैं कि iPhone 15 की तुलना में iPhone 16 कितना अलग है।

    iPhone 15 की तुलना में iPhone 16 के डिजाइन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा है कि इस बार Apple iPhone 16 सीरीज में न्यू वर्टिकल कैमरा सेटअप मिलता है। जो कि iPhone 15 में Diagonal Arrangement नजर आता था।

    iPhone 16 Pro और 16 Pro Max के डिजाइन की बात करें तो यह iPhone 15 Pro और 15 Pro Max के जैसा ही हो सकता है। हालांकि डिस्प्ले के साइज में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा है। दोनों में स्लिम बेजल मिलते हैं और स्लीक डिजाइन मिलता है।

    जानकारी के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 16 में Spatial Video रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है। यह फीचर अभी एक्सक्लूसिवली iPhone 15 Pro मॉडल्स में मिलता है। बीते साल प्रो वेरिएंट में दिया गया एक्शन बटन इस बार स्टैंडर्ड iPhone 16 में देखने को मिलेगा।

    iPhone 15 और iPhone 16 में बड़ा बदलाव चिपसेट को लेकर देखने को मिल सकता है। iPhone 16 सीरीज में Apple की न्यू चिपसेट का A18 chip का इस्तेमाल किया गया है।

    Apple A18 chip कई मायनों में अलग होगी। यह ना सिर्फ यूजर्स को बेहतर परफोर्मेंस देगी, बल्कि यह एनर्जी एफिसिएंसी में इजाफा करेगी। यह 3nm पर प्रोसेस करेगी। इस चिपसेट की मदद से डिवाइस को AI प्रोसेसिंग में फायदा मिलेगा।

    iPhone 15 की तुलना में iPhone 16 में बैटरी और चार्जर को लेकर कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में Stacked Battery Technology देखने को मिल सकती है, जिसकी मदद से बेहतर बैटरी लाइफ और बेहतर सेफ्टी मिलती है।

    iPhone 15 की तुलना में iPhone 16 में कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। स्टैंडर्ड वेरिएंट में न्यू 48-Megapixel Ultrawide एंगल लेंस मिलेगा। इसके साथ ही लो लाइट सेंसर को भी बेहतर किया जाएगा। iPhone 16 Pro मॉडल्स में यूजर्स को फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए एक डेडिकेटेड बटन्स हो सकते हैं। दोनों ही प्रो मॉडल्स में यूजर्स को Tetra Prism 5x optical zoom लेंस देखने को मिल सकता है।

  • TV इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस मशहूर Actor का हुआ निधन

    TV इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस मशहूर Actor का हुआ निधन

    नई दिल्ली – कसौटी जिंदगी की और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर विकास सेठी को लेकर बुरी खबर सामने आई है। 48 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन नींद में हुआ। जानकारी के अनुसरा वह पैसों की तंगी से परेशान थे। रविवार का दिन टेलीविजन फैन्स के लिए काफी दुखद रहा। मशहूर एक्टर विकास सेठी के निधन को लेकर आई खबर ने सभी को शॉक्ड कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास सो रहे थे, सुबह जब नहीं उठे, तो उनकी पत्नी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर गई।

    जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, विकास पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उन्हें काफी समय से कोई काम नहीं मिल रहा था। वो इंडस्ट्री के कई दोस्तों के संपर्क में भी नहीं थे। टेलीविजन शो के अलावा विकास ने करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में रॉबी का किरदार भी निभाया था। उन्हें फिल्म में काफी पसंद भी किया गया था। विकास सेठी ने कहीं तो होगा, ससुराल सिमर का, गुस्ताख दिल और शरारत जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया था। वो जब भी किसी शो में नजर आए। अपने किलर लुक्स और दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया।

    2018 में उनकी शादी जान्हवी सेठी से हुई थी। जान्हवी से शादी के बाद विकास जुड़वा बच्चों के पिता बने। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वो वाइफ और बच्चों संग कई पोस्ट भी शेयर करते रहते थे। हालांकि पिछले चार महीने से उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर नहीं थी। 12 मई को आखिरी बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।  कहा जा रहा है कि पैसों की तंगी वजह से दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है, पर अब तक उनके निधन पर फैमिली की ओर से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। विकास अपनी फैमिली के बेहद करीब थे। वो अपने बच्चों से इतना प्यार करते थे कि उन्होंने हाथों पर जुड़वां बच्चों के नाम का टैटू भी बनवाया था।

  • Fast Food खाने से हो सकती हैं ये 7 गंभीर बीमारियां, आज ही करें अलविदा!

    Fast Food खाने से हो सकती हैं ये 7 गंभीर बीमारियां, आज ही करें अलविदा!

    Health Tips: फास्ट फूड का सेवन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। स्वादिष्ट दिखने वाले ये फूड आइटम्स आपकी सेहत के लिए धीमे जहर की तरह काम कर सकते हैं। यहां जानिए फास्ट फूड से होने वाली 7 गंभीर बीमारियों के बारे में:
    1. मोटापा फास्ट फूड में कैलोरी की मात्रा अत्यधिक होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है और मोटापा बढ़ने की समस्या हो जाती है।
    2. हृदय रोग फास्ट फूड में संतृप्त वसा और ट्रांस फैट की अधिकता होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर हृदय रोगों का खतरा बढ़ाती है।
    3. डायबिटीज उच्च चीनी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फास्ट फूड का सेवन इंसुलिन प्रतिरोध को प्रभावित करता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
    4. उच्च रक्तचाप नमक की अधिकता से फास्ट फूड हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।
    5. पाचन संबंधी समस्याएं फास्ट फूड में फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन समस्याएं हो सकती हैं।
    6. लीवर की समस्याएं अत्यधिक फास्ट फूड खाने से फैटी लीवर जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे लीवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
    7. डिप्रेशन और मानसिक समस्याएं फास्ट फूड में मौजूद अस्वास्थ्यकर तत्व मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं, जिससे अवसाद और चिंता का खतरा बढ़ सकता है।
    अगर आप इन गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आज ही फास्ट फूड को अपनी डाइट से हटाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
  • Principal ने 200 रुपये खोने पर छात्र को दी खौफनाक सजा, आरोपी गिरफ्तार

    Principal ने 200 रुपये खोने पर छात्र को दी खौफनाक सजा, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली – बिहार के कटिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। टीचर्स डे पर जहां बच्चे अध्यापक को इस दिन की मुबारकबाद देते हैं, वहीं कटिहार के एक स्कूल में अध्यापक ही बच्चे के लिए काल बन गया। 200 रुपये खो जाने के बदले टीचर ने छात्र की जान ले ली।

    कटिहार के मनसाही हाट स्थित स्कूल में प्रिंसिपल ने 10वीं कक्षा के छात्र जिशु कुमार को 200 रुपये देते हुए मिठाई लाने के लिए भेजा। हालांकि जिशु से वो पैसे खो गए।

    जब जिशु ने प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी, तो गुस्से में आकर प्रिंसिपल ने जिशु को खूब पीटा और फिर उसका गला दबा दिया। 200 रुपये की कीमत जिशु को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।

  • QR Code कैसे करता है काम? जानें Technology

    QR Code कैसे करता है काम? जानें Technology

    Tech: QR कोड यानी का मतलब Quick Response Code एक तरह का बारकोड होता है, जिसे आपने कई जगहों पर देखा है, जैसे कि प्रोडक्ट्स, दुकानों, विज्ञापनों, या यहां तक ​​कि रेस्टोरेंट और सड़क किनारे लगने वाले ठेलों पर भी देखा होगा। पेमेंट से लेकर किसी फॉर्म को एक्सेस करने के लिए इसका यूज किया जाता है। यह एक छोटा सा काले और सफेद डॉट्स से बनाया हुआ चित्र होता है, जो बहुत सारी जानकारी को स्टोर कर सकता है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि यह कैसे काम करता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

    • जब कोई QR कोड बनाया जाता है, तो उसमें टेक्स्ट, वेबसाइट का लिंक, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, या यहां तक ​​कि एक छोटा वीडियो भी एन्कोड किया जा सकता है। यह जानकारी एक विशेष पैटर्न में व्यवस्थित होती है, जिसे QR कोड स्कैनर समझ सकता है।
    • जब आप अपने स्मार्टफोन या किसी अन्य डिवाइस से QR कोड को स्कैन करते हैं, तो डिवाइस का कैमरा उस चित्र को कैप्चर करता है और फिर एक ऐप या डिवाइस का सॉफ्टवेयर उसमें एन्कोड की गई जानकारी को निकाल लेता है।
    • स्कैन की गई जानकारी को फिर आपके डिवाइस की स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाता है। यह जानकारी एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर सकती है, एक फाइल डाउनलोड कर सकती है, या कोई अन्य काम कर सकती है। उदाहरण के लिए अगर क्यूआर कोड में किसी वेबसाइट का यूआरएल एन्कोड किया गया है, तो डिवाइस उस वेबसाइट को खोल देगा।
    1. QR कोड बहुत कम जगह में कई तरह की जानकारी स्टोर कर सकते हैं।
    2. क्यूआर कोड को बहुत तेजी से स्कैन किया जा सकता है।
    3. क्यूआर कोड को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। इसको हैक करना बहुत मुश्किल होता है।