Blog

  • जालंधरः मॉडिफाइड 5 बाइक जब्त, 3 मैकेनिक सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः मॉडिफाइड 5 बाइक जब्त, 3 मैकेनिक सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मॉडिफाइड बाइकों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संशोधित साइलेंसर के उपयोग पर सक्रिय रूप से रोक लगाने में लगी हुई है। साथ ही अतिक्रमण, कानून के उल्लंघन के मुद्दों को भी संबोधित कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 मैकेनिकों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न सब-डिवीजन में एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 3 सेंट्रल सब-डिवीजन में, दो-दो वेस्ट- केंट सब-डिवीजन में और एक उत्तरी सब-डिवीजन में दर्ज की गई हैं।

    दरअसल, कुछ दिन पहले, कमिश्नरेट पुलिस ने नियमों को लागू करने और उल्लंघन करने वालों को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए संशोधित साइलेंसर वाली 50 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इसके अलावा, पुलिस ने संशोधित साइलेंसर के निरंतर उपयोग के गंभीर कानूनी निहितार्थों पर प्रकाश डालते हुए चेतावनी भी जारी की थी। 30 अप्रैल, 2024 को, पुलिस ने प्रवर्तन प्रयासों को बढ़ावा देते हुए, शहर भर में सख्त बैरिकेडिंग और नाकेबंदी करके अपना अभियान तेज कर दिया।

  • जालंधरः आप पार्टी को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते है शामिल

    जालंधरः आप पार्टी को झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते है शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आप पार्टी के नेता विनीत धीर ने ने प्राथमिक सदस्यता व सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने कहा है कि ”में विनीत धीर आम आदमी पार्टी की प्रथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।” सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनीत धीर सहित कई नेता आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

  • पंजाबः पैसों के लेन-देन को लेकर व्यापारियों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    पंजाबः पैसों के लेन-देन को लेकर व्यापारियों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के किरपाल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पैसों के लेन-देन को लेकर दो व्यापारियों में झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंटों से हमला करने और तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि घर के बाहर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अनिशा ने बताया कि 3 से 4 लोग घर में घुस गए और उन्होंने उन पर हमला कर दिया। पीड़िता ने बताया कि हादसे में उसके सिर पर चोट लगी है। पीड़िता का आरोप है कि हादसे में उसकी बेटी भी घायल हुई है।

    अनीशा का कहना है कि उन्होंने दूसरे पक्ष से पैसे लेने थे, जिसको लेकर विवाद हुआ है। इस घटना में जमकर ईंट पत्थर चले। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत चौंकी शिंगार सिनेमा की पुलिस को दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद और अनिल नामक दोनों व्यापारी है। उन्होंने कहा कि दोनों में पैसों को लेन-देन को लेकर झड़प हुई है। इस हादसे में मोहम्मद के परिजन घायल हुए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियां पंचायत के साथ वहां पर बैठी हुई है। वहीं पुलिस ने ईंट-पत्थर चलने के मामले को पुलिस ने माना है। उन्होंने कहा कि इस घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला, आरोपी ने लगाई फांसी

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला, आरोपी ने लगाई फांसी

    नई दिल्लीः सलमान खान के घर के बाहर पिछले दिनों गोलीबारी मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक ने लॉकअप में खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किए अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी की कोशिश की और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, हॉस्पिटल में उस आरोपी की जान बचाई नहीं जा सकी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेडशीट का टुकड़ा ले जाकर उसका फंदा बनाया और फांसी लगा ली। हालांकि आरोपी अनुज थापन की इस कथित खुदकुशी पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आरोपी अनुज थापन 32 साल का था। उस पर सुपरस्‍टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने का आरोप था। पहले खबर आई थी कि अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में अपनी जान देने की कोशिश की और फिर घटना के बाद उसे मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल, सीएसएमटी ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुज थापन मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर क्राइम ब्रांच में पुलिस कस्टडी के टॉयलेट में बेडशीट का एक टुकड़ा ले गया और उससे फांसी लगाकर जान दे दी।

    अनुज थापन को किया गया था अस्पताल में भर्ती

    पिछले दिनों थापन को मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंदर (37) के साथ 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने जानकारी दी थी कि डीसीबी सीआईडी सीआर संख्या 39/2024 के आरोपियों में से एक अनुज थापन ने कथित तौर पर खुदकुशी की कोशिश की और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी के मौत की खबर भी सामने आ गई।

    सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई थी ये वारदात

    बता दें कि ये पूरी घटना 14 अप्रैल की है, मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार शूटर्स ने चार राउंड फायरिंग की। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही किसी के घायल होने की खबर आई। लेकिन इतनी बड़ी खबर ने सनसनी मचा दी और फौरन इस मामले की छानबीन शुरू हो गई।

    दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुबह 4:51 बजे फायरिंग की

    फायरिंग की ये घटना सुबह करीब 4:51 बजे हुई जब दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग की। खबर थी कि जिस वक्त उन शूटर्स ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त एक्टर अपने घर पर ही मौजूद थे। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने दो शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात के भुज से हिरासत में ले लिया था।

    पंजाब से थापन और चंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था

    इन दोनों शूटरों को अरेस्ट करने के बाद उनसे मिले इनपुट के आधार पर थापन और चंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) भी लगाया।

  • पंजाबः धार्मिक मुद्दे को लेकर विवादों में घिरे भाजपा नेता अमरपाल बोनी ने मांगी माफी, देखें वीडियो 

    पंजाबः धार्मिक मुद्दे को लेकर विवादों में घिरे भाजपा नेता अमरपाल बोनी ने मांगी माफी, देखें वीडियो 

    अमृतसरः लोकसभा चुनाव के बीच चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक नेताओं द्वारा तरह-तरह के बयान दिए जा रहे हैं। इस बीच कई नेता अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अमृता वड़िंग ने गुरु नानक देव जी को लेकर विवादित बयान दिया था। इसका मुद्दा गर्माने के बाद अगले दिन अमृता वड़िंग ने माफी मांग ली थी। वहीं अब पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अमरपाल सिंह बोनी अजनाला का एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने ‘प्रभु ईसा मसीह को बड़ा भाई और सिख समुदाय को छोटे भाई कहा था।’ दरअसल, अमृतसर में ईसाई समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान बोनी अजनाला ने कहा, ‘2024 का सबसे बड़ा धर्म ईसाई समुदाय है।

    सबसे बड़ा भाई प्रभु यीशु मसीह है और सबसे छोटा भाई सिख है। इस बयान को लेकर सिख समुदाय में विरोध देखा जा रहा है। बयान की निंदा होने के बाद बीजेपी नेता ने माफी भी मांगी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। वायरल वीडियो जारी कर अजनाला ने कहा, ‘मेरे मन में ऐसी कोई गलत भावना नहीं थी, मेरे बयान के साथ छेड़छाड़ की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यह भी पता है कि यह किसने किया है। बोनी ने कहा कि जिस धर्म में मेरा जन्म हुआ वह एकता का संदेश देता है और मैं हर समुदाय का दिल से सम्मान करता हूं और करता रहूंगा। बोनी अजनाला ने कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः रिटायर्ड IFS अधिकारी BJP में हुआ शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः रिटायर्ड IFS अधिकारी BJP में हुआ शामिल

    कोरबा: भारतीय वन्य सेवा के पूर्व अधिकारी और राज्य के पीसीसीएफ रहे राकेश चतुर्वेदी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कटघोरा में अमित शाह के मंच पर राज्य सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी और लखनलाल देवांगन समेत भाजपा के बड़े नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। हालाँकि इस दौरान अमित शाह कटघोरा नहीं पहुंचे थे। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के सेवानिवृत्त अफसर राकेश चतुर्वेदी छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधान मुख्य वन संरक्षक भी रह चुके हैं।

    1985 बैच के IFS अफसर रहे राकेश चतुर्वेदी 2022 सितंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके ठीक दो महीने बाद तत्कालीन भूपेश सरकार ने पोस्ट रिटायरमेंट ज्वाइनिंग देते हुए छत्तीगसढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड का अध्यक्ष बनाया था। इस पद पर उनकी नियुक्ति तीन सालो के लिए की गई थी। आज कटघोरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उम्मीदवार सरोज पांडेय के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

  • जालंधरः चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर करमजीत कौर ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ से की मुलाकात

    जालंधरः चुनावों की रणनीति बनाने को लेकर करमजीत कौर ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ से की मुलाकात

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर एक ओर पार्टी के नेता दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं भाजपा इस चुनाव में बहुमत आकंड़े को 400 के पार करने में जुटी हुई है। इसी के चलते कांग्रेस और आप पार्टी के दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब में जालंधर की सीट हॉट सीट बन गई। वहीं इस सीट में जीत हासिल करने को लेकर सभी पार्टियों के आला अधिकारियों ने पैनी नजर बनाई हुई है। इस दौरान लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर ने भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ से मुलाकत की।

    बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने के बाद उनकी सुनील जाखड़ से यह पहली मुलाकात है। इस दौरान दोनों नेताओं में पंजाब में अंतिम चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि उन्होंने खासतौर पर जालंधर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई है।

  • जालंधरः दिन दहाड़े MBD MALL के सामने व्यक्ति को किडनैप करके स्नेचरों ने की लूट, देखें Live

    जालंधरः दिन दहाड़े MBD MALL के सामने व्यक्ति को किडनैप करके स्नेचरों ने की लूट, देखें Live

    जालंधर, ENS: सविधान चौंक के पास से स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े एमडी माल के सामने गन्ने की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को स्नेचरों ने किडनैप कर लिया। इस दौरान स्नेचरों ने उसके हाथ और मुंह बांध दिए। जिसके बाद 2 युवक उसे किडनैप करके ले गए, जबकि तीसरा साथी गन्ने की रेहड़ी लेकर फरार हो गया।

    पप्पू से नगदी और उसकी रेहड़ी लेकर स्नेचर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पप्पू ने बताया कि वह रोजाना की तरह एमबीडी मॉल के पास गन्ने की रेहड़ी लगाता है। आज उसके बाद 3 बाइक सवार स्नेचर आए इस दौरान 2 स्नेचरों ने उसे किडनैप कर लिए और उसके हाथ और मुंह बांधकर उसे बाइक पर बिठाकर ले गए। इस दौरान स्नेचरों ने उसे फुटबॉल चौक पर लाकर छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित पप्पू ने बताया कि तीसरा साथी उसकी गन्ने की रेहड़ी लेकर फरार हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि गाड़ी में 10 हजार का सामान रखा हुआ है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति को फोन कर रही थी। इस दौरान उसके पति का फोन नहीं लग रहा था। जब उसने आकर देखा तो पता चला कि उसके पति को स्नेचर किडनैप करके ले गए और साथ में गन्ने की रेहड़ी ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी डेढ़ लाख रुपए की मशीन थी। वहीं पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।

    पीड़ित का आरोप हैकि वह इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत देने गया तो आगे से पुलिस कर्मी कहने लगे वह फ्री नहीं है, उनके पास ओर भी कई काम है। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना से पहले कुछ लोग उसके घर में भी आए थे। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि करियाने की दुकानदार ने कुछ लोग भेजे थे। इस दौरान उनका आरोप है कि उन्हें शक है कि यह वही लोग है जो घर पर आए थे। परिवार ने आरोप लगाए है कि घटना को अंजाम उन्हीं लोगों ने दिया है। 

  • पंजाबः इस इलाके में महिला से स्नेचिंग, Live वीडियो आई सामने

    पंजाबः इस इलाके में महिला से स्नेचिंग, Live वीडियो आई सामने

    लुधियाना :  शिमलापुरी इलाके में दिन दिहाड़े महिला से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए अंजली ने बताया कि वः 24 अप्रैल को  इंस्टीट्यूट से लौट रही थी। तभी बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। 

    वीडीयो देखने के लिए LINK पर Click करें

    पीड़िता के मुताबिक पर्स मे आईफोन, पैसे और दस्तावेज थे। यह घटना गली मे लगे cctv कैमरे मे कैद हो गई। वीडियो मे देखा जा सकता है कि लुटेरे पहले गली मे रैकी करते है। जिसके बाद लुटेरे महिलाओ को देख बाइक पर पीछे से आकर पर्स छिन लेते है।  


    पीड़ित महिला ने पुलिस की कार्यप्राणी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो बसंत पार्क चौकी पुलिस ने उन्हें गुमराह किया और बार-बार चौकी के चक्कर लगाए।  जिसके बाद वह शिमलापुरी थाने पहुंची और बड़े अधिकारी को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल से कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

    पंजाब : सिविल अस्पताल से कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

    फिरोजपुर : सिविल अस्पताल में बने कैदी और हवालाती वार्ड से एक आरोपी के भगनी की खबर है। इस घटना के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जानकारी के मुताबिक 23 अप्रैल को जिला सेंट्रल जेल से एक कैदी को सिविल अस्पताल में दाखिल भर्ती करवाया गया था।  

    आज सुबह करीब 10 बजे जब अस्पताल का स्टाफ कैदी वार्ड मे गया ,तो वह फरार हो चूका था। सिविल अस्पताल के डॉक्टर आज्ञापाल ने बताया कि रिशु नाम का कैदी को अस्पताल के प्रिज़नर वार्ड मे भर्ती करवाया गया था। कैदी की उंगली में चोट लगने के कारण उसे सिविल अस्पताल लाया गया था। 

    इस मामले में कयास लग रहे है कि जेल सुरक्षा और अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण कैदी वहां से भागने में कामयाब हो गया। हलाकि कुछ घंटो बाद पुलिस ने फरार कैदी रिशु को पकड़ लिया। जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी बाथरूम का बहाना बना कर फरार हो गया था।  जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।