Blog

  • बच्चों को बड़ी राहत: अब 33 नहीं इतने नंबर लाना होगा लाजमी 

    बिहार: परीक्षाओं के बाद लाखों स्टूडेंट्स 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. दूसरे बोर्ड के नियमों के मुताबिक किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्रों को 100 में से न्यूनतम 33 फीसदी अंक यानी कि 33 अंक हासिल करने होते हैं. पर आपको बतादें बिहार बोर्ड के पासिंग क्राइटेरिया के बारे में 

     बिहार बोर्ड में कुछ विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 33 नहीं बल्क‍ि 30 नंबर है. नियम के मुताबिक बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, BSEB 12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में तीन विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 30 अंक है. ये तीन विषय हैं- बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में इंग्लिश हिंदी एवं मैथ (जो कि एक एडिशनल विषय है) के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 30 नंबर हैं. वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में 100 में से 33 नंबर पास होने के लिए लाने होंगे. 

  • पंजाबः DC दफ्तर में लड़की ने किया हंगामा, की आत्महत्या करने की कोशिश, देखें वीडियो

    अमृतसरः डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की छत पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक लड़की ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर की छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा हुआ। पीड़ित ने खुद ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बड़ी मुश्किल से पुलिस ने उस लड़की को डिप्टी कमिश्नर ऑफिस की छत से नीचे उतारा। इस बीच पत्रकारों से बातचीत में लड़की ने बताया कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

    वहीं सोशल मीडिया पर लड़की ने अमृतसर के रहने वाले ओंकार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश से अमृतसर आई थी। कुछ महीने पहले उसने यहां के सुंदर नगर इलाके के रहने वाले ओंकार सिंह के साथ गुरुद्वारे में शादी कर ली। जिसके बाद ओंकार सिंह और वे दोनों अलग-अलग घर में रहने लगे। लड़की का आरोप है कि ओंकार सिंह उसके साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाता रहा और कुछ समय बाद ओंकार सिंह ने उसे अकेला छोड़ दिया।

    इस संबंध में पीड़ित लड़की ने आरोप लगाए है कि वह कई बार पुलिस स्टेशन जा चुकी है। यहां तक ​​कि पुलिस कमिश्नर भी उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। जिसके कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो रही है और अब उसने  मजबूरन आत्महत्या करने का फैसला किया है। लड़की द्वारा काफी देर तक हंगामा करने को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। इस दौरान काफी मशक्त के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया।

  • जालंधरः DC दफ्तर से मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की कार चोरी, मामला दर्ज 

    जालंधर, ENS: डीसी दफ्तर में काम आए मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की पार्किंग से गाड़ी चोरी हो गई, जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दी और पुलिस ने नौ महीने बाद जांच के दौरान अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भोगपुर के रहने वाले वरिंदर सिंह ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पद पर तैनात हैं। वह नौ महीने पहले अपने पिता के साथ डीसी में आया था उसने एसएसपी दफ्तर में दी हुई शिकायत दी हुई थी।

    जिसके संबंध में वह एसएसपी दफ्तर जाने से पहले अपनी गाड़ी को डीसी दफ्तर की पार्किंग में सुविधा सेंटर के पास लगा कर चला गया और पार्किंग के करिंदे ने उसे पर्ची काटकर दी। उसने बताया कि जब वह वहां से वापस लौटा तो उसकी गाड़ी का डैशबोर्ड खुला हुआ था और उसके अंदर से गाड़ी के कागज गायब थे, जिसकी शिकायत देने के लिए द्वारा एसएसपी दफ्तर में चला गया। हैरानी की बात यह है कि जब वह शिकायत देकर वापस लौटा तो उसके बाद उसकी गाड़ी ही पार्किंग से गायब हो गई। जिसकी शिकायत उसने थाना बारादरी की पुलिस को दी। थाना बारादरी की पुलिस ने जांच के दौरान 9 महीने बाद अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन वह पुलिस की पहुंच से बाहर है।

  • पिकअप गाड़ी का पहिया खुलने से हुआ हादसा, एक ही परिवार के 25 घायल 

    बिहार: जमुई में चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बटिया घाटी में पिकअप वैन पहिया खुल जाने की वजह से 20 फीट नीचे खाई में पलट गई. गनीमत रही कि इस भीषण सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई. पिकअप में  40 से ज्यादा लोग सवार थे. इनमें से एक ही परिवार के क़रीब 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. इसमें कई बच्चे और महिलाएं शामिल हैं

    बेगूसराय लौटने के दौरान बटिया घाटी के चिरण पुल के पास घुमावदार मोड़ पर पिकअप वाहन का चक्का खुल गया. इस कारण पिकअप अनियंत्रित होकर चार बार पलटी और लगभग 20 फीट गहरे खाई में गिर गई. वाहन पर बांस बल्ले से डबल छत बनाकर सभी यात्री यात्रा कर रहे थे.

    बताया जाता है कि बटिया घाटी में रात के अंधेरे में अचानक मची चीत्कार से अफरा-तफरी मच गई. रोने धोने की आवाज से कोहराम मच गया. चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और यात्रा कर रहे दूसरे वाहन के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना चंद्रमंडी थाना की पुलिस को दी. स्थानीय लोग बिना देरी किये खाई में गिरे लोगों की मदद में लग गए. घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चकाई रेफरल अस्पताल भेजा.

  •  नींद में जीजा का नाम ले रही थी पत्नी, पति ने करदी पिटाई 

    उत्तर प्रदेश: रामपुर में पत्नी ने नींद में अपने जीजा का बार-बार नाम लिया तो हंगामा हो गया. पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी. वहीं पत्नी का कहना है कि उसे कोई डरावना सपना आया, जिसकी वजह से उसने जीजा का नाम ले लिया होगा. जब दोनों के बीच हंगामा बढ़ गया तो दोनों थाने पहुंच गए. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए वापस घर भेज दिया है. 

    यह घटना अजीमनगर थाना इलाके के एक गांव की है. जहां एक युवक की शादी छह महीने पहले हुई थी. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी सोते समय हमेशा अपने जीजा का नाम लेती रहती है. यह घटना रविवार की है, जब देर रात पति-पत्नी अपने  घर में सो रहे थे. रात करीब 12 बजे पत्नी अपने जीजा का बार-बार नाम लेने लगी. पत्नी के मुंह से बार-बार उसके जीजा का नाम सुना तो पति ने हंगामा शुरू कर दिया. पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने उसकी पिटाई कर दी. शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए. पति ने साढ़ू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. जबकि पत्नी का कहना था कि मुझे पहले से ही डरावने सपने आते हैं. सपनों में ही मैंने जीजा का नाम ले लिया होगा.  

    उसके बाद सुबह होते ही पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पति-पत्नी दोनों को थाने बुला लिया गया. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए सारे गले शिकवे दूर करा दिए. समझौते के बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए. महिला को सपने में जीजा का नाम आना, इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

  • जालंधरः नहीं थम रहा डेरा बाबा लाल बादशाह की कमेटी का मामला, देखें Live 

    जालंधर, ENS: नकोदर में स्थित डेरा बाबा लाल बादशाह की कमेटी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन डेरे के चढ़ावे को लेकर सूफी गायक हंसराज हंस पर कमेटी के सदस्यों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे। वहीं इस मामले को लेकर आज दूसरा पक्ष मीडिया के सामने आया है। इस दौरान उन्होंने पहले पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं कमेटी के सदस्यों ने उक्त पैसों के इस्तेमाल का वेरवा भी दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि डेरे में 24 घंटे लंगर का प्रबंध किया गया है। 

    वहीं चेरीटेबल की व्यवस्था लोगों के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि डेरे का निर्माण अभी भी चल रहा है। सदस्यों ने बताया कि 5 हजार संगत के लिए जगह को तैयार किया गया है। वहीं उन्होंने हंसराज के निजी खाते में पैसों के आरोपों को लेकर कहा कि उन्होंने डेरे की शैड के लिए उस समय अपने खाते से रकम अदा की थी। जिसके बाद धीरे-धीरे उन्हें लौटाई गई है। उन्होंने कहा कि पैसों के लेन-देन का सारा हिसाब उनके पास है। उन्होंने बताया कि उस दौरान 94 से 95 लाख रुपए अदा किया गया था।

  • Hanuman Chalisa बजाने को लेकर हुआ विवाद, सड़कों पर उतरे लोग

    बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में जमकर बवाल हो गया है। यहां के सिद्दन्ना लेआउट में अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने को लेकर कुछ युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी, जिसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिद्दन्ना लेआउट में लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। वह लोगों को समझाकर मामला शांत करने के प्रयास में लगी हुई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस की बहस भी हुई।

    तेजस्वी सूर्या भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सिद्दन्ना लेआउट पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान तेजस्वी अपने सांसदों से ‘सब चले जाओ’ कहते हुए भी नजर आए। तेजस्वी सूर्या ने बेंगुलरु के सिटी कमिश्नर से निष्पक्ष और पेशेवर तरीके से मामले की जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ईमानदार और मेहनती दुकानदार के साथ हनुमान चालीसा बजाना बंद करने से मना करने पर मारपीट की गई। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

    बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने सिद्दरमैया सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सीएम और डिप्टी सीएम से पूछना चाहता हूं कि आप बिल्डिंग ब्रांड बेंगलुरू की बात करते हैं, लेकिन ऐसी कानून व्यवस्था में आप यह कैसे कर पाएंगे। कल मुकेश के साथ जो हुआ, वह शहर में कहीं भी शांति से, बिना किसी उकसावे के ईमानदारी से अपने काम पर जाने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है। तेजस्वी ने कहा कि दो सप्ताह पहले एक बम विस्फोट हुआ था, उससे एक सप्ताह पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे और आज आपके पास दुकानदारों पर अकारण हमले हो रहे हैं। यह सरकार आखिर क्या संदेश देना चाह रही है? ऐसा क्यों है कि जब भी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो समाज में अशांति और वैमनस्य पैदा करना वाले तत्वों का हौसला क्यों बढ़ जाता है? ऐसा क्यों है कि दिनेश गुंडू राव जैसे कैबिनेट मंत्री आरोपियों के बचाव में आते हैं और पीड़ित के न्याय के लिए खड़े नहीं होते?

    दरअसल, 17 मार्च को 4-5 युवकों का एक समूह एक दुकानदार के पास आए और उससे हनुमान चालीसा को बंद करने को कहा। जब दुकानदार ने ऐसा नहीं किया तो उसके साथ युवकों ने मारपीट की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि मैं हनुमान चालीसा बजा रहा था। इसी दौरान 4-5 लोग आए और बोले कि यह अजान का समय है और फिर उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा। उन्होंने मुझे चाकू से मारने की धमकी भी दी।

  • CAA कानून पर रोक लगाने के मामले में SC का आया बयान 

    नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में दर्ज 237 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने CAA लागू, 2019 और नागरिक संशोधन नियम, 2024 पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर केंद्र को नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 8 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई 9 अप्रैल को तय की।

    दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से नागरिक संशोधन नियम, 2024 पर रोक लगाने का आग्रह किया था। हालांकि, कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया। केंद्र ने CAA पर रोक लगाने की मांग करने वाले आवेदनों पर जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा है। वहीं केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि उन्हें 20 आवेदनों पर जवाब देने के लिए कुछ समय चाहिए।

    मेहता ने पीठ से कहा, CAA किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं छीनता है। पीठ में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे। सीजेआई ने कहा कि एसजी बयान देने को तैयार नहीं हैं और इसलिए कार्यवाही 9 अप्रैल को सूचीबद्ध की जाएगी। याचिकाकर्ताओं के वकील ने अनुरोध किया कि इस बीच कोई नागरिकता नहीं दी जानी चाहिए। एसजी ने नागरिकता देने के संबंध में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

  • पूर्व CM की रिश्तेदार और 3 बार की विधायक BJP में हुईं शामिल

    रांचीः पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव समेत सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही सीता सोरेन ने विधानसभा की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। अब सीता सोरेन ने बीजेपी का दामन भी थाम लिया है। इसके साथ ही इस बात की संभावना भी बढ़ गई है कि दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवार को बदल सकती है। नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में विनोद तावड़े और लक्ष्मीकांत दीक्षित की मौजूदगी में सीता सोरेन को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई।

    सीता सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है, इसी दृष्टिकोण से आज बीजेपी में शामिल हो रही हूं। उन्होंने कहा कि 14 वर्षों तक जेएमएम में रहने के बावजूद कई सपने अधूरे रह गए। अलग झारखंड राज्य बनाने में उनके पति दुर्गा सोरेन का बड़ा योगदान रहा, वे झारखंड को विकसित राज्य के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन वो सपना अधूरा रहा, इसलिए उन्होंने बीजेपी में आने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि वो बड़ी मकसद और बड़ी लड़ाई के लिए बीजेपी में शामिल हो रही हैं।

    सीता सोरेन ने जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के बाद जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। सीता सोरेन ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। स्पीकर को लिखे पत्र में सीता सोरेन ने कहा कि विभिन्न कारणों से उन्होंने जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। वे जेएमएम के सिम्बल पर जामा विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आई थी, इसलिए नैतिकता का तकाजा है कि पार्टी छोड़ने से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दूं। इन्हीं कारणों से विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे रहीं हूं।

    सीता सोरेन ने जेएमएम से त्यागपत्र देने के फैसले को लेकर शिबू सोरेन को एक भावुक पत्र लिखा। इस पत्र में सीता सोरेन ने बताया कि पति दुर्गा सोरेन की मौत के बाद उन्हें परिवार और संगठन में उचित सम्मान नहीं लिया। वहीं हाल के दिलों में उनके और उनके पूरे परिवार के खिलाफ साजिश भी रची जा रही थी। इस कारण उन्होंने जेएमएम की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का फैसला लिया। सीता सोरेन की बड़ी बेटी जयश्री सोरेन दुमका लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है। सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह माना जा रहा है कि दुमका सीट से सांसद सुनील सोरेन का पत्ता कट सकता है। हालांकि बीजेपी ने पहली सूची में ही सुनील सोरेन को दुमका सीट से फिर उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला लिया है। लेकिन अब राजनीतिक परिदृश्य बदलने के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि सुनील सोरेन की जगह बीजेपी जयश्री सोरेन को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि यह भी संभव है कि बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन को पार्टी में शामिल का फैसला लिया हो।

    सीता सोरेन ने कई बार पार्टी के खिलाफ मोर्चा भी खोला था। दुर्गा सोरेन सेना बनाकर जेएमएम नेतृत्व पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। पति दुर्गा सोरेन की मौत के बाद साल 2009 में जामा विधानसभा सीट से 39वर्ष की आयु में सीता सोरेन पहली बार विधायक बनीं। इसके बाद वर्ष 2014 और 2019 में भी जामा सीट से सीता सोरेन विजयी रहीं। उनकी दो बेटियों जयश्री सोरेन और राजश्री सोरेन ने अपने पिता दुर्गा सोरेन के नाम पर एक सामाजिक संगठन का गठन किया था, जिसे उन्होंने ‘दुर्गा सोरेन सेना’ का नाम दिया। सीता सोरेन के त्यागपत्र के बाद गोड्डा के बीजेपी सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर ट्वीट कर कहा- ‘सीता सोरेन मेरे परम मित्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की धर्म पत्नी हैं। उन्होंने उचित समय पर उचित निर्णय लिया। हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचारी सरकार दी, कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। दुर्गा सोरेन का संघर्ष हेमंत ख़त्म करना चाहते हैं। अगला नम्बर आंदोलनकारी चम्पाई सोरेन का है। सीता भाभी को बधाई।’

  • बदमाश का हुआ था एनकाउंटर, अस्पताल से हथकड़ी सहित फ़रार 

    उत्तर प्रदेश: संभल जिले में पुलिस ने गन पॉइंट पर लेकर घर में लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. उसके पैर में गोली लगी थी. लेकिन पुलिस जब उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई तो वो मौका पाकर फरार हो गया. इस घटना में पुलिसवालों की लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने एक्शन लिया है. उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल, फरार बदमाश की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं. 

    बताया जा रहा है की 9 मार्च को बहजोई थाना इलाके के चोपा शोभापुर गांव में बदमाशों ने परिवार को गन पॉइंट पर लेकर घर में लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था. 17 मार्च को बहजोई थाना पुलिस ने थाना इलाके के टिकटा रोड पर मुठभेड़ के दौरान डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के मुख्य बदमाश चांदबाबू को गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

    जिसके बाद घायल बदमाश चांदबाबू को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 18 मार्च को बहजोई थाना पुलिस के दरोगा सत्येंद्र कुमार और दो सिपाही बदमाश चांदबाबू का एक्स-रे कराकर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले जाने की तैयारी में थे. लेकिन इसी बीच चांदबाबू अस्पताल से फरार हो गया. अस्पताल से बाहर जाते समय वो सीसीटीवी में कैद हो गया.