Blog

  • पुलिस और सेना ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद किए बरामद, देखें तस्वीरें

    पुलिस और सेना ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद किए बरामद, देखें तस्वीरें

    बारामूलाः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को सेना के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। बारामूला में उरी के हथलंगा सेक्टर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

    इनमें 24 मैगजीन और 560 राउंड के साथ 8 AKS 74यू, 24 मैगजीन के साथ 12 पिस्टल, 244 राउंड बुलेट्स, 14 ग्रेनेड और पाक झंडे की छाप वाले 81 गुब्बारों सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद शामिल है।

  • प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत ज़ोल में सुनी जनसमस्याएं

    प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत ज़ोल में सुनी जनसमस्याएं

    ऊना/सुशील पंडित: टकोली खड्ड पर बने डैमों का काम पूरा करके क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान करके किसानों की आर्थिक क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि भाजपा ने हर काम को विना बजह लंबे समय तक लटकाकर वोट बैंक की राजनीति की है। जबकि हम विकास आए हैं तो अब विकास की नई परिभाषा लिखी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि वर्षों से जो परियोजनाएं  विभिन्न कारणों से लंबित चल रही है। उन्हें जल्द पूरा करके जनता को समर्पित किया जाएगा ।विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत ज़ोल में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र अव विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ेगा। सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि इस बात की सुनिश्चितता तय की जाएगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ क़तार में आख़िरी व्यक्ति तक पहुँचे । क्योंकि आपकी बोट से जो परिवर्तन आया है। उसके बाद यह लगना चाहिए कि हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं  व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आए हैं । उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि विकास कार्यों में सहयोग दें।  सुदर्शन बबलू ने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता  हूँ कि विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन गाँव की ओर अभियान आपका है और आपकी सहभागिता से ही आपकी समस्याओं को आपके घर द्वार पर सुलझाने के लिए प्रशासन को बिठाया गया है। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने ग्राम पंचायत ज़ोल में जनसमस्याएं सुनीं।
    इस अवसर पर एस डी एम योग राज धीमान,  तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, नायब तहसीलदार जोल कुलवंत राय, तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग सुरिंदर कुमार, सहायक अभियंता विद्युत होशियार सिंह, जोल पुलिस चौकी इंचार्ज परदीप सिंह, पूर्व प्रधान सोहारी पवन ठाकुर, प्रधान कतोह नीलम डोगरा, रवि शर्मा उप प्रधान जोल, प्रधान सुनीता कुमारी, उप प्रधान चौकीमन्यार जीवन बाली, उप प्रधान टकोली पंकज ठाकुर, दिल मोहमद, विजय शर्मा, आत्मा राम शर्मा, जस्सी, लक्ष्मी दास, धर्म चंद, सुभाष गर्ग, पंकज शर्मा सोहारि, रीना शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतिंदर खन्ना मिट्ठू सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मजूद रहे। इस मौके पर विधायक ने ज़्यादातर समस्याओं का मौक़े पर ही निपटारा कर दिया। जबकि बाक़ी ही विभागों को हल करने के लिए भेज दी।
  • गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत जोल पंचायत में विशेष शिविर आयोजित

    गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत जोल पंचायत में विशेष शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत बंगाणा उपमंडल की जोल पंचायत में एसडीएम योगराज धीमान की अध्यक्षता में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन बबलू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जोल में मांगों से संबंधित 31 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 18 का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा शेष को संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्रता से हल करने के निर्देश दिए।

    कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने अधिकारियों को बिजली, पानी व स्वास्थ्य से संबंधित आने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाने तथा लंबित पड़े अन्य कार्यों को भी शीघ्रता से हल करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जोल पंचायत की प्रधान सुनीता देवी, उप प्रधान रवि दत्त सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • इनोसेंट हार्टस के इनोकिड्स के बच्चों ने बड़े उत्साह से मनाया क्रिसमस

    इनोसेंट हार्टस के इनोकिड्स के बच्चों ने बड़े उत्साह से मनाया क्रिसमस

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर नन्हें बच्चों के लिए ‘सांता क्रूज़ पार्टी’ का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज की पोशाक में सजे बच्चे बहुत मनमोहक लग रहे थे। सांता बनकर आए बच्चों ने दूसरे बच्चों की कक्षाओं में जाकर टॉफियाँ बाँटी। सबने मिलकर गीतों की धुन पर नृत्य किया। नन्हें बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में क्रिसमस ट्री सजाया गया। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई रोचक प्रसंगों की जानकारी  दी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने जीवन पर्यंत मानवता की राह पर चलने की शिक्षा दी और मानवता की रक्षा के लिए ही उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग व आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें प्रभु यीशु की दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए और सभी धर्मों को एक समान सम्मान देना चाहिए।

  • पंजाबः स्पीकर कुलतार संधवां ने ASI व Body Building Player मनदीप को किया सम्मानित

    पंजाबः स्पीकर कुलतार संधवां ने ASI व Body Building Player मनदीप को किया सम्मानित

    चंडीगढ़ः पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भारत का नाम रौशन करने वाले बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी मनदीप सिंह का पंजाब विधान सभा में एक प्रशंसा पत्र और सम्मान चिह्न देकर सम्मान किया। विधान सभा के एक प्रवक्ता अनुसार हाल ही में एफआईएफ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में मनदीप सिंह ने दो स्वर्ण पदक हासिल करके इलाके का नाम रौशन किया है।

    स्पीकर साहिब की सिफारिश और खेल क्षेत्र में मनदीप सिंह की शानदार सेवाओं को देखते हुए पंजाब पुलिस ने उसे हवलदार से लोकल रैंक देकर एएसआई बना दिया। संधवां ने अपने हलके कोटकपूरा के गाँव घणिया वाला के इस एथलीट की हौसला अफसायी करने के लिए विधान सभा में उसका सम्मान किया। गौरतलब है कि इसी महीने की शुरूआत में एफआईएफ अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में भारत ने 12 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक और 7 कांस्य पदक हासिल किये थे।

    संधवां ने मनदीप सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद प्रकट की कि वह आगे भी खेल में कामयाबियां हासिल रहेगा और देश का मान बढ़ाता रहेगा। इस मौके पर स. संधवां के सचिव श्री राम लोक खटाना, निजी सचिव सुरिन्दर सिंह मोती और मनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

  • सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    सशक्त महिला योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पंचायत घर फतेहपुर में “सशक्त महिला योजना ” के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने घरेलू हिंसा अधिनियम, पोषण अभियान, बेटी है अनमोल योजना, बाल बालिका सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर आदि योजनाओं बारे महिलाओं को जागरूक किया।

    शिविर में पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक स्वाती शर्मा ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आजकल ऑनलाइन फ्रॉड बहुत ज्यादा हो रहा है इसलिए कभी भी अपने बैंक के खाते से संबंधित जानकारी को किसी से भी शेयर न करें।
    महिला पुलिस थाना ऊना से सहायक उप निरीक्षक अमिता कुमारी ने बताया कि अगर किसी महिला के साथ किसी प्रकार की हिंसा अथवा दुव्र्यवहार किया जाता है तो पीड़ित महिला पुलिस स्टेशन में फोन पर जानकारी दे सकती है या महिला पुलिस थाना में आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं जिस पर महिलाएं फोन करके भी शिकायत कर सकती हैं।
    वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश ऐरी ने सशक्त महिला केंद्र से आई महिलाओं को बताया कि महिलाओं का शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है इससे पहले महिलाओं को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन वर्तमान में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। अगर किसी भी महिला के साथ कोई हिंसा या दुव्र्यवहार होता है तो वह मुफ्त कानूनी सहायता ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है।
    डॉ नीरज ने अपने संबोधन में कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है। इसके अलावा समय पर वैक्सीनेशन करवाना भी आवश्यक है। इन लाभार्थियों को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।ं 
    डाक विभाग से निरीक्षक विकास गुलेरिया ने महिलायों को विभागीय योजनाओ के बारे में जागरूक करवाया।  रोल प्ले में रीटा एंड टीम ने महिलायों को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त शिविर में एक्ट प्ले प्रतिभागी रीटा, रीना, मधु, कुसुम और छमा को सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत विजय कुमार, उपप्रधान इकबाल सिंह, पंचायत सचिव शिव कुमार, ब्लाक समिति सदस्य राजिंदर कुमार, महिला मंडल के सदस्य, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, पर्यवेक्षक मीनू वाला, कुलबीर कौर, सुमन लता, सुमन बाला, नानकी देवी, नरेश देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • शीत लहर में रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान: उपायुक्त

    शीत लहर में रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान: उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाईजरी जारी करते हुए कहा कि जिला में लगातार ठंड बढ़ रही है। ऐसे में घटते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में और ठंडी हवा, शीत लहर व घना कोहरा/धुंध के आसार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। 
    घना कोहरा एवं धुंध में यातायात सलाह
    उन्होंने कहा कि कोहरे में वाहन चालक अपने वाहन को कम गति पर चलाएं। कोहरे के दौरान लाईट को कम बीम पर रखें। उच्च बीम लाईट धुंध की स्थिति में उतने प्रभावी नहीं होते हैं। अत्यधिक धुंध के मौसम में  फॉग लाइट का उपयोग करें। वाहनों के बीच निर्धारित दूरी बनाए रखें, जब दृश्यता बेहद खराब हो, सड़क पर पेंट की गई लाइन का उपयोग एक गाइड के रूप में करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन और उच्च संगीत प्रणाली का उपयोग न करें।
    शीतलहर सुरक्षा के उपाय
    उन्होंने कहा कि शीत लहर के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें। घर से बाहर जाते हुए सिर, कान, हाथ, पैर और नाक को ढक कर ही बाहर निकलें। क्योंकि ठण्ड में सिर के माध्यम से ऊष्मा का अभाव हो सकता है। अपने मुहं को भी ढक कर रखें, इससे आपके फेफड़ों को ठण्ड से सुरक्षा मिलेगी। समाचार पत्र, रेडियो व टीवी से मौसम की जानकारी लेते रहें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगमी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। शरीर में ऊष्मा के प्रवाह को बनाये रखने के लिए पोषक आहार एवं गर्म पेय पदार्थ का सेवन करें। ठंड के मौसम में ऊनी एवं गरम कपड़ों को पहनें। शरीर को सूखा रखें। कपड़े गीले होने की स्थिति में ऊष्मा का अभाव हो सकता है। कमरों में हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते हुए, धुएं के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिचित करें। कम तापमान में क्षमता से अधिक शारीरिक कार्य न करें, इससे ह्रदयघात का खतरा उत्तपन हो सकता है। शीतदंश के लक्षणों पर नजर रखें जैसे शरीर के अंगों का सुन्नपड़ना हाथों, पैरों की उँगलियों कान, नाक, आदि पर सफेद या पिले रंग के दाग उभर आना इत्यादि। हाईपोथर्मिया के लक्षणों पर नजर रखें जैसे स्मरण शक्ति कमजोर पड़ना, असीमित ठिठुरना, सुस्ती, थकान, तुतलाना इत्यादि। ठंड के मौसम में  तबियत ठीक न लगने तथा किसी भी प्रकार की दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    राघव शर्मा ने कहा कि सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण और उसकी घातकता बढ़ने की आशंका है इसलिए ज्यादा एहतियात रखें। 
  • गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

    गुड गवर्नेंस सप्ताह के तहत जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गुड गवर्नेंस सप्ताह के अंतर्गत जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आयुष अधिकारी डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि इन शिविरों में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया।

    इसके अलावा डाॅ आनंदी शैली ने बताया कि शिवरों में लोगों को औषधियों पौधों के गुणों बारे जानकारी उपलब्ध करवाई गई तथा योग एवं आयुर्वेदिक पद्धति के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संबंधित जारी दिशा निर्देशों की पालना करें तथा कोविड वैक्सीनेशन की डोज आवश्यक लगवाएं।

  • कोरोना अनुरूप व्यवहार की पालना करें: उपायुक्त

    कोरोना अनुरूप व्यवहार की पालना करें: उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: कोविड-19 मामलों में बढ़ौत्तरी होने के चलते प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत एडवाइजरी जारी की गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिला में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार की पालना करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी के मानदंडों का कड़ाई से पालना करना व हैंड सैनेटाईजेशन की अनुपालना करना सुनिश्चित करें।

    इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से अपील की है कि पात्र लोग अपनी एहतियात डोज भी अवश्य लगवाएं ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी व जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देने पर अपना आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं ताकि कोविड संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

  • तापमान में गिरावट के चलते प्राईमरी स्कूलों के समय में बदलाव: डीसी

    ऊना/सुशील पंडित: तापमान में लगातार गिरावट होने के चलते बेहद ठंडे मौसम को मध्यनज़र रखते हुए जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिला के सभी प्राईमरी स्कूलों के खुलने और बंद करने की समय सारणी में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि जिला में सभी सरकारी और निजी प्राईमरी स्कूलों के लिए प्रातः 9.30 बजे से सायं 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किए गए हैं। राघव शर्मा ने बताया कि ये आदेश सोमवार 26 दिसम्बर से 31 जनवरी, 2023 तक लागू रहेंगे।