Blog

  • Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समर्पित विशाल नगर कीर्तन रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर-तरनतारन रोड पर स्थित डेरे संत बाबा भूरी वालों के बाहर एक ऐतिहासिक पल देखा गया, जब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथी शहीद भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई याला की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित विशाल नगर कीर्तन यहां से अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हुआ। यह नगर कीर्तन गुरदासपुर से शुरू हुआ था और देर रात अमृतसर पहुंचा था। सुबह से ही बड़ी संख्या में संगत डेरे पर इकट्ठी होने लगीं।

    वाहेगुरु नाम का जाप गूंज रहा था और आध्यात्मिक उत्साह स्पष्ट दिख रहा था। यह नगर कीर्तन सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उन शहादतों की याद है जिन्होंने मानवता, धर्म और अन्याय के खिलाफ खड़े होने के लिए अपनी जानें बलिदान कर दीं। धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध यह संदेश आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 350 साल पहले था।

    नगर कीर्तन में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और अलग-अलग इलाकों से आईं संगतें भी मौजूद थीं। कुछ समय पहले ही पार्टी के नेताओं ने माथा टेककर पंजाब में शांति, मेलजोल और भाईचारे के लिए अरदास की थी। नगर कीर्तन अब अमृतसर से तरनतारन की ओर गांवों में आगे बढ़ेगा, जहां रास्ते भर संगतों द्वारा लंगर और सेवा के इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोगों में भी इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।

  • Jalandhar News: जीजा-साले में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: जीजा-साले में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में देर रात गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात जीजा-साला के बीच नशीले पदार्थों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में जीजा ने अपने साले को गोली मार दी। आरोपी ने 2 गोलियां चलाई जिसमें से एक हवा में फायर की और दूसरी गोली अमरजीत के हाथ में लगी। घटना के बाद जीजा व घायल साला दोनों फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस तो दोनों मौके से फरार हो चुके थे।

    पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने इस मामले में संतोष व फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले दोनों जीजा व साला लड़ाई कर रहे थे। एक पक्ष दूसरे पर आरोप लगा रहा था कि उसने उसके करीब 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थ छीन लिए हैं। इसी बहस के बीच गोली चली और अमरजीत सड़क पर गिर पड़ा।

    सूचना मिलते ही एसीपी आतिश भाटिया और थाना 7 के प्रभारी बलविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि अभी तक घटनास्थल से गोली का खोल बरामद नहीं हआ है और न ही किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि गोली लगने वाले घायल का पता लगाया जा सके। फिलहाल गोली चलाने वाले आरोपी शाम की पुलिस तलाश कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला वास्तव में नशे के कारोबार से जुड़ा है या किसी अन्य विवाद का परिणाम है।

  • Jalandhar News: गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर में युवक बेहोश, पुलिस और एबुंलेंस चालक पर भड़के लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर में युवक बेहोश, पुलिस और एबुंलेंस चालक पर भड़के लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अंबेडकर चौक के पास स्थित सबवे के बाहर खड़ी गाड़ी में तेज रफ्तार एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में घायल युवक सड़क पर गिर गया और कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। वहीं घटना को लेकर उस समय इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा था, लेकिन मदद के लिए मौके पर मौजूद न पुलिस आगे आई और न ही 108 एम्बुलेंस स्टाफ का कोई कर्मी आया। चश्मदीदों के अनुसार, पीसीआर मुलाजिम कुछ कागजों पर घटना को लेकर लिखने में व्यस्त थे। जबकि बगल में बेहोश युवक जमीन पर पड़ा हुआ था। हैरानी की बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। फिर भी टीम ने युवक को न उठाया और न ही प्राथमिक उपचार दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब एम्बुलेंस स्टाफ से पूछा कि वे किस बात का इंतजार कर रहे हैं, तो उनका जवाब था कि वे पुलिस की अनुमति का इंतजार कर रहे थे। इस पर लोगों ने गुस्सा जताया, जिसके बाद 108 टीम ने दबाव में आकर युवक को स्ट्रेचर पर डालकर एम्बुलेंस में रखा। जानकारी के अनुसार, सबवे के बाहर एक कार खड़ी थी। तभी एक काले रंग की एक्टिवा पर तेज रफ्तार से आ रहे युवक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा का आगे का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में बेहोश हो गया। हादसे के करीब आधे घंटे बाद PCR टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। लेकिन पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लग गया। मौके पर पहुंचने के बाद भी न तो पुलिस कर्मियों ने घायल को उठाया, न ही एम्बुलेंस टीम ने कोई प्राथमिक उपचार दिया।लोगों का कहना था कि किसी की जान बचाने में मिनटों की भी देरी नहीं होनी चाहिए। लेकिन यहां दोनों टीमें तमाशबीन बनी रहीं।
  • Punjab News: खेतों में तड़पते दिखे तेंदुए से लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में तड़पते दिखे तेंदुए से लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के मुकेरियां के गांव में खेतों में तेंदुएं को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। लोगों ने बताया कि गन्ने के खेतों में उन्होंने तेंदुएं को तड़पता देखा। लोगों को पहले लगा कि तेंदुआ धूप सेंकने के लिए मिट्टी में लिपट रहा है। जब लोगों ने मोबाइल के जरिए दूर से इसे कैप्चर किया तो पता चला कि वह तड़प रहा है। जैसे ही ये बाहर निकला तो वहां सुअर पकड़ने के लिए लगाए गए ट्रैप में फंस गया। इससे उसका पैर जख्मी हो गया। मुकेरियां के गांव गुजर कतराला के किसान अनिल कटोल ने बताया कि गेहूं की बुआई के बाद खेतों को समतल कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर तेंदुए पर पड़ी।

    किसान अनिल ने बताया कि दोपहर के वक्त वह गेहूं की बुआई के बाद खेत को सुहागे की मदद से समतल कर रहा था। इस दौरान किसी जानवर की आवाज आई। उसने गन्ने के खेतों की तरफ देखा तो खेत की मेढ़ के साथ तेंदुआ दिखा। वह डर गया और ट्रैक्टर को खेतों में छोड़कर दूर चला गया। इसकी सूचना उसने गांव के सरपंच को दी। किसान ने बताया जैसे ही सरपंच को बात बताई तो पूरे गांव में तेंदुआ दिखने की बात फैल गई और लोग खेत में तेंदुआ देखने के लिए पहुंच गए। गांव के कुछ लड़कों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर देखा तो पता चला कि तेंदुआ जंगली सुअर के लिए लगाए गए ट्रैप में फंस गया है। छूटने के चलते जोर लगाने पर इसकी टांग जख्मी हो गई थी जिससे वह मिट्टी में लेटकर तड़प रहा था।

    लोगों ने कहा कि तेंदुआ बेशक ट्रैप में फंसा था, लेकिन पहली बार गांव में इसे देख सभी डर गए थे। किसी की भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। गांव में बच्चे, जानवर और सभी लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए इसे पकड़ने के लिए पुलिस थाना मुकेरियां को सूचित किया गया। थाने ने आगे इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। इसके बाद दोपहर बाद तक तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। गांव गुज्जर कतराला के सरपंच मदन लाल ने पुलिस को सूचित किया।

    गांव गुज्जर कतराला के सरपंच मदन लाल ने बताया कि किसान अनिल कटोच ने तेंदुआ देखते ही उनको सूचित किया। इसके बाद वह गांव के लोगों को लेकर खेतों में पहुंचे और तेंदुआ दिखने के बाद मुकेरियां थाने की पुलिस और वाइल्ड लाइफ विभाग होशियारपुर को बताया। पहली बार गांव में तेंदुआ दिखा था, जिससे लोगों में इसे देखने की उत्सुकता भी थी। कई नौजवान खेत में पहुंच गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। फंसा होने के कारण तेंदुआ काफी अग्रेसिव लग रहा था। छूट जाता तो ये नुकसान कर सकता था।

    सरपंच ने बताया कि पुलिस टीम और वन विभाग की टीम ने दोपहर बाद तेंदुए को बेहोश कर रेस्क्यू कर लिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पहले उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की अपील की थी ताकि कोई जानी नुकसान न हो। तेंदुए को देखने के लिए खेत में पहुंचे लोगों ने कहा कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया वह डरे हुए थे। गांव में भी लोगों को कह दिया था कि घर से बाहर न निकलें और न ही बच्चों को निकलने दें। लोगों ने बताया कि वह दिन के अलावा रात को भी खेतों में आते हैं, इसलिए यहां तेंदुआ मिलने से डर लग रहा है।

  • Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex में 250 अंक की गिरावट

    Share Market: लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex में 250 अंक की गिरावट

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 26,120 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 44 शेयर नीचे हैं। NSE के सभी सेक्टरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में है।

    जापान का निक्केई 2.15% नीचे 48,754 पर, कोरिया का कोस्पी 3.84% नीचे 3,851 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 2.07% गिरकर 25,300 पर कारोबार कर रहे है। 20 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.84% गिरकर 45,752 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.15% और S&P 500 1.56% नीचे बंद हुए।

    20 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹283.65 करोड़ के शेयर और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹824.46 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,074.94 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹51,159.55 करोड़ के शेयर खरीदे।

    इन शेयरों में उछालः दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर 0.64 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे, जबकि एशियन पेंट्स के शेयर 0.55 प्रतिशत उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा, TCS के शेयर 0.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में 0.27 प्रतिशत का बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, NTPC के शेयर 0.18 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहे थे।

  • Jalandhar News: मारूति शोरूम के कार चालक ने महिला कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, टूटी टांग-बाजू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मारूति शोरूम के कार चालक ने महिला कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर, टूटी टांग-बाजू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चौगिट्टी चौक के पास मारुती शोरूम के गाड़ी चालक ने जीआरपी की महिला कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। दरअसल, घटना के दौरान महिला स्कूटी सवार 9 वर्षीय बच्ची को स्कूल से लेकर आ रही थी। इस बीच जैसे ही चौगिट्टी फ्लाइओवर के पास पहुंची तो अचानक रोड पर चढ़ती कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला और बच्ची वहीं रोड पर गिर गए। राहगीरों की मदद से महिला के परिजनों को सूचित कर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला के हाथ की एक उंगली, टांग और बाजू में फ्रेक्चर आया है। महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है।

    महिला के पति ने हादसे की शिकायत थाना सूर्य एनक्लेव में दी है। उसने बताया कि कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। महिला के भाई कुलविंदर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मारुती शोरूम करतारपुर के कर्मचारी मालिकों को फोन करते रहे, लेकिन उन्होंने कोई भी सही जवाब नहीं दिया। शाम तक हमें कहा कि हमारी तो गाड़ियां रोज रोड पर चलती हैं, अगर हम ऐसे क्लेम देने लगे तो खाली हो जाएंगे। आपने जो करना है कर लो।

    इसके बाद उन्होंने थाने में कंप्लेंट दी है। मेरी बहन रेखा अकेली घर में कमाने वाली है। वह भांजी को लेकर लौट रही थी तभी मारुती शोरूम करतारपुर की गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए हिट कर दिया। अब ये हमें परेशान कर रहे हैं। मालिक बात नहीं कर रहे हैं। हमारी बहन को गंभीर चोटें लगी हैं। उसे तो इन्होंने 6 महीने के लिए बेड पर लेटा दिया। महिला कॉन्स्टेबल रेखा के पति परमजीत ने बताया कि जब हादसा हुआ तो वह कहीं दूर थे। उसे बेटी ने फोन किया कि इस तरह से हमारी स्कूटी को गाड़ी वाले ने टक्कर मार दी है। मम्मा को काफी चोटें लगी हैं। इसके बाद मैंने अपने ससुराल वालों को फोन किया। इस पर रेखा का भाई मौके पर पहुंचा और इनको अस्पताल पहुंचाया।

    परमजीत ने कहा कि मेरी बच्ची अभी 9 साल की है। हादसे के बाद से वह अभी तक सहमी हुई है। पत्नी की उंगली, टांग और बाजू फ्रेक्चर हो गई है। पत्नी की बहादुरी है कि उसने बच्ची को बचा लिया और हाईवे की तरफ नहीं गिरने दिया। अगर बच्ची रोड पर गिरती तो कुछ भी हो सकता था। परमजीत ने आरोप लगाया कि गाड़ी का न तो इंश्योरेंस है और न ही ड्राइवर मौके पर लाइसेंस दिखा पाया। लाइसेंस उसने फोन में ही दिखाया है। हमारी मांग है कि जिस मारुती शोरूम की गाड़ी है, वह स्कूटी के नुकसान सहित इलाज का खर्च उठाए।
    IO बोले-दोनों पार्टियों को आज दोपहर थाने में बुलाया है

    थाना सूर्य एनक्लेव के इन्वेस्टिगेशन अफसर बलकरन सिंह ने बताया कि दोनों पार्टियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिस कार ने स्कूटी को हिट किया है, उसे जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है। गाड़ी मारुती शोरूम करतारपुर की है। ये एडवर्टीजमेंट गाड़ी है। स्कूटी सवार महिला के परिवार इलाज खर्च सहित स्कूटी के नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं। अभी मारुती शोरूम वालों को भी बुलाया गया है। फिलहाल शिकायत ले ली गई है। मारुती शोरूम संचालक नुकसान की भरवाई नहीं करते तो गाड़ी को बाउंड कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    चंबाः पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भूकंप के देर रात झटके लगे। मिली जानकारी के अनुसार चंबा में रात 12 बजकर 39 मिनट पर 2.4 तीव्रता से भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही।

    भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार के जान और माल के नुकसान की सूचना नहीं सामने आई है। लेकिन भूकंप के झटकों से डरकर लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, झटकों की तीव्रता कम होने की वजह से ज्यादातर लोग इन झटकों को महसूस नहीं कर पाएं। चंबा जिला के अधिकांश क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील यानी जोन 5 में आते है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

    धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है और इस डिस्टरबेंस के बाद भूकम्प आता है।

     

     

     

  • आज का राशिफल 21 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 21 नवंबर, 2025

     आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। ये दिन मेष, वृषभ समेत कई राशियों के लिए शानदार रहेगा। करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

    मेष राशि:मेष राशि वालों आज विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन सफलता जरुर मिलेगी। किसी पुराने दोस्‍त से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी, साथ ही ख़र्च में वृद्धि की संभावना है, छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। कार्यस्थल में उच्च अधिकारियों व सहयोगियों का पूरा साथ आपको मिलता रहेगा। जमीन-जायदाद के संबंध में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेगे। नई नौकरी आपके दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं में पूर्ण बदलाव लाएगा। रिश्ते सुलझाने और पुराने दिनो का फ़िर से आनंद लेने का ये अच्छा मौका होगा। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी।

    वृष राशि:आज अपने कार्य पर ध्यान लगाएंगे तो आय में वृद्धि होगी, कठिन परिश्रम ही आपकी सफलता की चाबी है। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए समय अनुकूल है। आप कार्यक्षेत्र में भी बेहतर कार्य करेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानी हल मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है परन्तु परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी, समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। grey 6

    मिथुन राशि:आज आपके परिवार के सदस्यों को आनंद देना और एक साथ बाँधे रखना आपके लिये थोडा मुश्किल होगा, लेकिन आप सफल हो जाओगे। किसी के मनोबल और वास्तविक सहयोग के बिना परिस्थिति का सामना करना आपके हित होगा। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिये छोटी छुट्टी लोगें। बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य उनकी समस्याओं का हल ढुंढने के लिये आप पर निर्भर रहेंगे। आज आपको कामयाबी मिलना तय हैं।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों मे ही दिन व्यतीत हो जाएगा। आज आपका भाग्‍य आपके साथ है, कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं, व्‍यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को मंज़िल मिलेगी। ऑफ़िस में आपका कार्य काबिल-ए- तारीफ़ होगा। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी मेहमान के आने की संभावना है। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।


    सिंह राशि:
    आज लंबे समय से जिस परीक्षा या टेस्ट के नतीजों का आप इंतजार कर रहे थे, वो आज आपको मिल सकता है, नतीजे आपके पक्ष में ही होंगे। जॉब चेंज करने का प्रयास न करें, नौकरी में स्थानांतरण की सूचना मिल सकती है। निवेश करने के लिए अच्छा नहीं है, धनागमन होगा परन्तु खर्च में बढ़ोतरी भी होगी। आज आपकी किस्मत आपके साथ है, कार्यक्षेत्र में लाभ होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा, आमदनी में वृद्धि हो सकती है। खुशी तथा उत्साह की भावना आपके मन में रहेगी, समाज में आपका सम्मान व रुतबा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के संदर्भ में यात्रा करने के योग बने हैं।

    कन्या राशि:आज कोई अच्छी ख़बर चित्त प्रसन्न कर देगी। किसी लाभकारी योजना का मसौदा बनेगा। किसी विशिष्ट अध्ययन में समय व्यतीत होगा। आनन्द की प्राप्ति होगी। आपका वक्तृत्व कौशल कई सफलता का सूत्रपात करेगा। चिरप्रतिक्षित काम आगे बढ़ेगा। मन में शान्ति का अनुभव होगा। पुरानी समस्या ख़त्म होगी। ऋण मुक्ति का प्रयास सफल होगा। करियर में सतर्क रहें। वाणी और बौद्धिक क्षमता से नयी राह निकलेगी। नये कार्य की योजना बनेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्ति का विकास होगा। संघर्ष से आनन्द का मार्ग प्रस्फुटित होगा। परिवार में प्रसन्नता व्याप्त होगी। राजनैतिक और सामाजिक सूख़ बढ़ेगा।

    तुला राशि:आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में संतुष्टि मिलेगी। विदेश से सम्पर्क लाभ प्रदान करेगा। स्वभाव का रूखापन आपके विरोधियों की संख्या में इज़ाफा करेगा। पारिवारिक प्रेम और आनन्द में वृद्धि के योग है। आज आपकी नये वाहन की रूपरेखा बनेगी। किसी चिर प्रतीक्षित कार्य में सफलता संभव है। किसी सलाहकार की सहायता से लाभ मार्ग प्रशस्त होगा। आज किसी कार्य में हौसले और विनम्रता से ही परिस्थितयों में सकारात्मक बदलाव होगा। आज आपको लग्ज़री सामान का सुख मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज करियर में प्रदर्शन सुधारने का प्रयास रंग लायेगा। कोई वादा उम्मीद जगायेगा। मौलिक विचार नया द्वार खोलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि कारक होगा। हौसले को उड़ान मिलेगी। किसी की सहायता से क़र्ज़ से मुक्ति की राह निकलेगी। पराक्रम और मौलिक विचार आर्थिक समृद्धि प्रदान करेंगे। सरकार से लाभ और मान सम्भव है। मां का सहयोग ह्रदय में शांति भर देगा। पराक्रम रंग लायेगा। पिछली परफ़ॉर्मेंस से आगे निकल कर नये प्रदर्शन पर फ़ोकस करें। किसी नये प्रॉजेक्ट पर काम करना अच्छी अनुभूति प्रदान करेगा।

    धनु राशि:धनु राशि वालों आज विनम्रता से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी पुरानें निवेश की अच्छी कीमत मिलेगी। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क उत्साह भर देगा। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अनुकूल दिन का आनंद मिलेगा, आज अपने संभावित समाधान करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश नहीं होगी। आज अच्छा समय है एक नया वाहन खरीदने के लिए। आप आशावादी और आप के आस-पास सभी मिलनसार दिखाई देगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने के लिए आज मौका है। पेशेवर मोर्चे पर अपने कैरियर अग्रिम करने के लिए इसे का सबसे अच्छा उपयोग करें और यह भी अपने व्यक्तिगत मोर्चे पर अपनी जीवन शैली में सुधार होगा। आज आपनी गतिविधियों को मजबूत बनाने में एक प्रयास करके देख सकते हैं।

    मकर राशि:मकर राशि वालो आज आपके भाग्य का पूरा साथ आपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आज कारोबारी समस्या का समाधान मिल जायेगा। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा। आज कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करे। इस राशि के बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको धन और वैभव प्राप्त होगा। इमानदारी से अपने कामो को पूरा करंगे इससे कार्य में आप का मान सम्मान बढ़ेगा।

    कुंभ राशि: कुम्भ राशि वालों आज आप काफी ऊर्जावान और अपने जीवन के दो क्षेत्रों में सक्रिय खोज में महसूस होगा। जीवन में अपनी प्रगति के विषय में सभी मामलों में एक नई चमक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिज़नेस में आपको कोई बड़ा मुनाफ़ा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन काम-धंधे में कमाई को लेकर आपकी जागरुकता बनी रहेगी। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। आज स्नेह के सम्बन्ध को बनाए रखने के लिए आपको परस्पर सम्मान और विश्वास करने की ज़रूरत है। आप का व्यक्तित्व भी आकर्षक होगा जिससे लोग आप से प्रभावित होंगे।

    मीन राशि:मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आज आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा,कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी।

  • Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखेें वीडियो

    Punjab News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बर्खास्त कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखेें वीडियो

    बठिंडा। पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्सटेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति मामले में चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई। आपको बतादें कि बठिंडा विजिलेंस ने बर्खास्त सीनियर कांस्टेबल अमनदीप कौर के खिलाफ आय से ज़्यादा संपत्ति का केस दर्ज किया था, जिसमें आज चंडीगढ़ हरियाणा हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई।

    वह पिछले छह महीने से बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद थी। पहले पंजाब पुलिस ने थार गाड़ी में उससे सफ़ेद बरामद किया था और उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

    उसके बाद बठिंडा विजिलेंस ने उसके पास से एक गैस सिलेंडर अटैच किया और तय रकम से ज़्यादा संपत्ति मिली। बठिंडा सेशन कोर्ट ने अमनदीप कौर की ज़मानत खारिज़ कर दी और फिर हाई कोर्ट का रूफ अपनाया और हाई कोर्ट ने अब अमनदीप कौर को बड़ी राहत देते हुए ज़मानत दे दी है।

  • Punjab News: आतंकियों से मुठभेड़ को लेकर CP स्वप्न शर्मा ने किए अहम खुलासे, DCP की गाड़ी पर लगी गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकियों से मुठभेड़ को लेकर CP स्वप्न शर्मा ने किए अहम खुलासे, DCP की गाड़ी पर लगी गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस और आतंकियों के बीच लाडोवाल टोल प्लाजा के पास ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने अहम खुलासे किए। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने PAK टेरर मॉड्यूल से जुड़े 3 आतंकी पकड़े थे। उनसे पूछताछ के बारे में इनके बारे में पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर, पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने डीसीपी की गाड़ी को टारगेट किया।

    पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इनपुट के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया था। ये बाइक पर बस्ती जोधेवाल की तरफ से आ रहे थे। जब इनको घेरा गया तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। DCP (इन्वेस्टिगेशन) व उनकी टीम की गाड़ी पर इन्होंने 4 फायर किए। इसके अलावा भी ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसके बाद पुलिस ने पहले हवाई फायरिंग कर चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक आतंकी को 3 और दूसरे को एक गोली लगी है। 3 गोली लगने वाले आतंकी की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इनमें एक की हालत गंभीर है। अभी मौत कन्फर्म नहीं है। उसके एक गोली छाती दूसरी पेट में लगी है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ये ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए आए थे। जिसके बाद इन्होंने पाकिस्तानी हैंडलर के कहे मुताबिक ग्रेनेड अटैक करना था। इनसे 2 चाइना मेड ग्रेनेड, 5 चाइनीज पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं। आतंकियों के एनकाउंटर होने के मामले में कहा- पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर ने इन्हें टास्क दिया था कि पर्टिकुलर स्पॉट पर ग्रेनेड पड़े हैं।

    वहीं पर ग्रेनेड का एक्सचेंज होगा। ये दोनों ग्रेनेड लेने के लिए आए थे। इसके बाद इन ग्रेनेड को एक तय जगह पर फेंककर अटैक करना था। जिसके जरिए जानी नुकसान कर आतंक फैलाना था। इसके अलावा प्रदेश में माहौल खराब करना था।