Blog

  • Jalandhar पहुंची Vande Bharat Train, इस नेता ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    Jalandhar पहुंची Vande Bharat Train, इस नेता ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारा अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा को जोड़ने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन की शुरुआत कर दी है। सप्ताह में 6 दिन चलने वाली यह ट्रेन तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी। कटड़ा से चलकर जालंधर होते अमृतसर जाने वाली वंदे भारत (02406) ट्रेन जालंधर स्टेशन पर पहुंची।

     

    इस दौरान पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ट्रेन मे सवार होकर जालंधर पहुंचे। जहा से ट्रैन को हरी झंडी सुशिल रिंकू और बीजेपी के अन्य सीनियर नेताओ ने दी। इस मौके पर श्रद्धालुओं में ट्रेन को लेकर खुशी देखी गई।

    बता दें कि रेगुलर ट्रेन 11 अगस्त से शुरू होगी। करीब 5 घंटे में यात्री अमृतसर से कटड़ा पहुंच जाएंगे। रेगुलर बंदे भारत ट्रेन (26406) 11 तारीख को सुबह 6:40 बजे कटड़ा से चलेगी और 11:01 बजे जालंधर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट का ठहराव होगा। इसी तरह अमृतसर से कटड़ा जाने वाले ट्रेन (26405) शाम 5:31 बजे जालंधर पहुंचेगी और दो मिनट बाद आगे रवाना हो जाएगी।

  • 3 घंटे जहाज में बैठे रहे Passengers, नहीं पहुंचा Pilot, यात्रियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    3 घंटे जहाज में बैठे रहे Passengers, नहीं पहुंचा Pilot, यात्रियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर करीब 100 यात्री पटना जाने के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 1X2937 में बैठ गए। ढाई घंटे बाद पता चला कि पायलट महाराज आए ही नहीं हैं, इसलिए अब ये फ्लाइट कैंसिल हो गई है। नाराज यात्री एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि फ्लाइट में बोर्डिंग करने के बाद करीब तीन घंटे के इंतजार के बाद उन्हें उतरना पड़ा। इस वजह से एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी हुआ। पैसेंजर ने बताया कि पायलट जिसकी ड्यूटी थी वह समय पर नहीं पहुंच पाया। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने जानकारी दी कि एयरलाइंस ने कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। सिर्फ ऑपरेशनल संबंधित कारण बोलकर फ्लाइट कैंसल कर दिया गया। कई पैसेंजर्स ने ऑनलाइन भी इसका गुस्सा उतारा। ग्रेटर नोएडा निवासी गोपाल ने बताया कि उनकी वाइफ प्रेगनेंट हैं, उन्हें एयरलाइंस ने एयरक्राफ्ट के अंदर तीन घंटे तक इंतजार करवाया। इस दौरान किसी भी तरह का रिफ्रेशमेंट उन्हें नहीं दिया गया। जब शिकायत की गई तो उन्होंने बस रिफंड और री शेड्यूल की बात कही। इस संबंध में जब एनबीटी ने हिंडन एयरपोर्ट निदेशक से संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन नहीं उठाया। फ्लाइट में सौ से अधिक लोगों ने टिकट बुक करवाई हुई थी।
  • Punjab News: पुलिस ने इस इलाके में दी दबिश, PG-Hotel मालिकों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने इस इलाके में दी दबिश, PG-Hotel मालिकों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    मोहालीः 15 अगस्त के मद्देनजर मोहाली में पुलिस की तरफ से सर्च वारंट जारी किया गया था, जिसमें कोटला के आसपास रहने वाले लोगों और पीजी मालिकों से पूछताछ की गई और उनके नाम नोट किए गए। पीजी में रहने वाले लड़के-लड़कियों के वाहनों की भी जांच की गई, यहां तक कि उनके कागजात भी चेक किए गए। होटल और पीजी मालिकों को भी हिदायत दी गई कि वे बिना वेरिफिकेशन के किसी को कमरा न दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मौके पर पहुंचे एसपी सिरिवेन्नेला ने कहा कि अगर होटल या पीजी मालिक बिना वेरिफिकेशन के किसी को कमरा किराए पर देता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मटौर स्थित एक पीजी से 2-3 लोगों को राउंडअप किया गया है और उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: विधायक दविंदरजीत सिंह Dope Test को माने, देखें वीडियो

    Punjab News: विधायक दविंदरजीत सिंह Dope Test को माने, देखें वीडियो

    पूर्व विधायक के भाई का चैलेंज किया कबूल
    मोगाः पूर्व विधायक काका सुखजीत सिंह लोहगढ़ के भाई इकबाल सिंह द्वारा विधायक लाडी पर नशा करने और नशे के सौदागरों की हिमायत करने के आरोप लगाने के बाद आज धर्मकोट के विधायक दविंदर जीत सिंह अपने साथियों सहित डोप टेस्ट करवाने के लिए लोहगढ़ के गुरुद्वारा साहिब में पहुंचे। वहां गांव के बने 3 गुरुद्वारों से अनाउसमेंट करवाई कि सभी लोग मेरा और मेरी टीम का डोप टेस्ट करवाने के लिए डाक्टरों की टीम लेकर यहां पहुंचे। करीब 3 घंटे तक विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी उनका इंतजार करते रहे लेकिन कोई भी पूर्व विधायक के भाई और उनके हिमायत करने वाले वहां नहीं पहुंचे। इस मौके विधायक दविंदर जीत सिंह ने कहा कि मैं गुरु घर में आकर यह ऐलान करता हूं कि मेरी पिछली 3 पीढ़ियों के किसी भी पारिवारिक मेंबर ने न तो नशा किया और न ही किसी नशा करने वाले की मदद की। अगर कोई झूठी खबरें फैलाता है, तो उसका जिम्मेदार इल्जाम लगाने वाला होगा। वहीं दूसरी ओर काका लोहगढ़ के भाई ने कहा कि जो हमने चेलेंज किया था, उस पर हम अभी भी खड़े हैं, पर हम ऐसा नहीं करना चाहते कि जिससे माहौल खराब हो। हमने 5 लोगों के नाम लिए थे, वह पांचों आते और हमसे बात करते। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम अखंड पाठ खुलवाएंगे। यह 5 लोग वहां आएं और वहां आकर सोगंध खाए कि हम नशा नहीं करते।
  • Punjab News: YouTuber Sam Hussainpuri के घर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: YouTuber Sam Hussainpuri के घर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    होशियारपुरः पंजाब में फायरिंग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर में हुसैनपुर के मॉडल टाउन इलाके से सामने आया है जहां, बीती रात अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने मशहूर समाजसेवी और यूट्यूबर सैम हुसैनपुरी के घर के बाहर फायरिंग की। रात करीब 12:45 बजे 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए और घर के गेट पर दो राउंड गोलियां चलाने के बाद फरार हो गए। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ‘ਚ ਯੂਟਿਊਬਰ ਦੇ ਘਰ ‘ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਸੁਰੱਖਿਆ ‘ਤੇ ਸਵਾਲ
    वारदात पास के एक CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसमें दोनों आरोपी घटना को अंजाम देकर भागते नजर आ रहे हैं। जानकारी देते सैम ने बताया कि फायरिंग के वक्त वह अपने घर में सो रहे थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो गेट के पास दो खोखे पड़े थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मॉडल टाउन पुलिस ने खोखे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बता दें, सैम हुसैनपुरी को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि जालंधर की तरह उनके घर पर भी ग्रेनेड हमला किया जाएगा। इस धमकी के बाद हुसैनपुर पुलिस ने उन्हें सुरक्षा के तौर पर 2 गनमैन मुहैया कराए थे। सैम का आरोप है कि उन्हें जो 2 गनमैन दिए गए हैं, उनमें से एक पुलिसकर्मी की टांग खराब है और वह ड्यूटी सही तरह से नहीं निभा पाता। उन्होंने पंजाब सरकार और पुलिस से मांग की है कि उन्हें फिट और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी दिए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
  • डूबते हुए पोते-पोती को बचाने के लिए तालाब में उतरी दादी, तीनों की मौत

    डूबते हुए पोते-पोती को बचाने के लिए तालाब में उतरी दादी, तीनों की मौत

    राजसमंदः जिले के देवगढ़ थाना इलाके में तालाब में डूबने से 3 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मंडावर ग्राम पंचायत के ढाक का थड़ा गांव में यह हादसा हुआ। वहीं लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना देवगढ़ की पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, रविवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच तालाब में पोते-पोती नहाने गए थे। अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे जिन्हें देखकर उनकी दादी उनको बचाने के लिए तालाब में कूद गई। इस दौरान तीनों तालाब में डूब गए। लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना देवगढ़ पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना इंचार्ज अनिल विश्नोई ने जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू टीम तीनों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है।

  • iPhone 17 की एंट्री से पहले Apple-16 पर भारी Discount

    iPhone 17 की एंट्री से पहले Apple-16 पर भारी Discount

    टेकः ऐपल के iPhone का क्रेज भारत समेत दुनिया भर के देशों में है। अब जल्द ही बाजार में iPhone 17 की एंट्री होने वाली है। इससे पहले पिछले साल लॉन्च हुई iPhone 16 सीरीज के फोन अब बहुत कम कीमत पर बिक रहे हैं। iPhone 16 और iPhone 16 Plus पहले से ही सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं, लेकिन जो लोग प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, उनके लिए अब iPhone 16 Pro पर विजय सेल्स में शानदार डील चल रही है। जो लोग iphone 16 Pro की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए आखिरकार एक बेहतरीन मौका आ ही गया। इस डील को और भी आकर्षक बनाया है। कई बैंक ऑफर भी शामिल किए हैं, जिससे आपको अतिरिक्त छूट मिल सकती है। विजय सेल्स में iPhone 16 Pro की कीमत अभी 1,05,900 रुपये है। यह फोन पहले 1,19,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसका मतलब है कि आपको 14,000 रुपये की सीधी छूट मिल रही है। यह ऑफर सिर्फ 128GB स्टोरेज और व्हाइट टाइटेनियम कलर वाले मॉडल पर है। अगर आपके पास ICICI या SBI बैंक का कार्ड है, तो आप 3,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। HDFC बैंक के ग्राहक EMI ऑप्शन चुनकर 4500 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो और भी बचत की जा सकती है। iPhone 16 Pro में A18 Pro चिप है, जो इसे बहुत तेज और शक्तिशाली बनाती है। इस चिप में 6-कोर CPU, 6-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI से जुड़े काम को आसान बनाता है। फोन में 6.3 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2622×1206 पिक्सल है और 120Hz रिफ्रेश रेट इसे बहुत स्मूथ बनाता है। स्क्रीन की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि वीडियो देखना और गेम खेलना बहुत मजेदार एक्सपीरियंस हो जाता है। iPhone 16 Pro में 5G, Wi-Fi 7 और ब्लूटूथ 5.3 जैसे आधुनिक कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। इसमें USB-C पोर्ट भी है, जो चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर को आसान बनाता है। यह फोन iOS 18 पर चलता है और इसमें Apple Intelligence के फीचर्स हैं। जल्द ही इसे iOS 26 अपडेट भी मिलेगा। इसकी बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देती है, इसका मतलब आप इसे पूरे दिन बिना चार्ज किए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पिघलने लगेगी शरीर की चर्बी, रोजाना पिएं पानी का ये गोल

    पिघलने लगेगी शरीर की चर्बी, रोजाना पिएं पानी का ये गोल

    हेल्थः खाने-पीने के स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन के पानी को पीकर देखा है? बता दें कि अजवाइन के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

    सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में एक स्पून अजवाइन डालिए और फिर इसे अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। जब ये पानी उबलकर लगभग आधा रह जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं। जब अजवाइन का पानी ठंडा हो जाए, तब इसे एक गिलास में छान लीजिए। आपकी वेट लॉस ड्रिंक पीने के लिए तैयार है।

    बूस्ट करे बॉडी का मेटाबॉलिज्म
    अजवाइन के पानी में मौजूद तत्व आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप हर रोज नियम से अजवाइन का पानी पिएंगे, तो आपके शरीर में जमा जिद्दी चर्बी पिघलने लग जाएगी। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 30 दिनों तक सुबह-सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीकर देखना चाहिए।

    सेहत के लिए फायदेमंद ड्रिंक
    फैट बर्न करने के अलावा अजवाइन का पानी गट हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए इस ड्रिंक को कंज्यूम किया जा सकता है। अजवाइन का पानी गठिया के दर्द से भी राहत दिला सकता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर अजवाइन के पानी को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।

  • ये लक्षण दिखे तो हो जाए सावधान! हो सकते है vitamin-D की कमी के संकेत

    ये लक्षण दिखे तो हो जाए सावधान! हो सकते है vitamin-D की कमी के संकेत

    हेल्थः शरीर में किसी भी जरूरी पोषक तत्व की कमी, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि डॉक्टर्स हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। विटामिन डी की कमी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। इस विटामिन की कमी की वजह से शरीर के किस अंग पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

    विटामिन डी की कमी को अक्सर बोन हेल्थ के साथ जोड़कर देखा जाता है। अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी रहने लगेगी, तो आपकी हड्डियां कमजोर और नाजुक होने लगेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस विटामिन की कमी के कारण हड्डियों में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा भी कई गुना बढ़ सकता है। विटामिन डी की कमी से बोन हेल्थ पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।

    डैमेज हो सकती है मांसपेशियों की सेहत
    विटामिन डी की कमी हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों की सेहत को भी डैमेज कर सकती है। लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहने से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी और ऐंठन की समस्या पैदा हो सकती है। अगर आप इस तरह की समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको विटामिन डी की कमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

    विटामिन डी की कमी के दौरान हड्डियों और मांसपेशियों में दिखाई देने वाले इन लक्षणों के अलावा भी कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। थकान और कमजोरी की समस्या विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकती है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी की वजह से हेयर फॉल और मूड स्विंग्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  • Jalandhar News: राखी मनाने गया परिवार, पीछे से चोरों ने घर से उड़ाए सोने के गहने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: राखी मनाने गया परिवार, पीछे से चोरों ने घर से उड़ाए सोने के गहने, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): शहर में चोरी की घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। चोर रिहायशी इलाकों में भी बेखोफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बस्तीयाद इलाके के करतार नगर से सामने आया है जहां, परिवार राखी का त्योहार मनाने अमृतसर गया था कि पीछे से चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने घटना को लेकर पुलिस को सूचित किया, लेकिन परिवार के मुताबिक सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची, जिससे परिवार में रोष पाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित के भाई ने बताया कि उन्हें उनके बड़े भाई ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि भाई और भाभी अमृतसर में राखी मनाने गए थे। जब वह वापस आए तो देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं, जब उन्होंने घर का सामान चेक किया तो घर से करीब 20 लाख के सोने के गहने गायब थे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

    मौके पर पहुंचे थाना भार्गव कैंप के एएसआई बलविंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। चोरी की इस वारदात को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है की वेस्ट हलके में आए दिन चोर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने का सिर्फ आश्वासन देकर चली जाती है। परिवार ने प्रशासन से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।