Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Punjab News: निगम ने तोड़ी 40 साल पुरानी इमारत, अकाली नेता ने लगाए मनमानी के आरोप, देखें वीडियो
अमृतसरः अमृतसर के घियो मंडी चौक इलाके में नगर निगम द्वारा एक पुरानी इमारत को गिराए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। यह इमारत वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह ट्रक वालों की थी, जिन्होंने प्रशासन पर बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
अवतार सिंह ने मीडिया से बात करते कहा कि यह बिल्डिंग हमारे परिवार के पास पिछले 70 सालों से थी और यह हमारा घर था। इसे जबरदस्ती गिराया गया है। न तो हमें कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी अधिकारी ने जवाब देना जरूरी समझा। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली और पानी के सभी बिल कानूनी रूप से भरे जाते थे और इमारत पूरी तरह से सक्रिय उपयोग में थी। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक रंजिश का नतीजा बताया और कहा कि वे अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।
वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि वायरल हुए वीडियो के बाद दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। प्राथमिक जांच में यह इमारत अवैध निर्माण प्रतीत हो रही है, लेकिन मामले में झड़प और आरोप-प्रत्यारोप की गहन जांच की जा रही है। सभी संबंधित पक्षों के बयान लिए जाएंगे और सच्चाई सामने लाई जाएगी। नगर निगम की ओर से इस विषय में अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन के खिलाफ रोष भी बढ़ रहा है।
-

Jalandhar सहित Punjab भर में सरकारी बस चालकों ने खोला मोर्चा, किया चक्का जाम, देखें Live
जालंधर, ENS: पंजाब में एक बार फिर से सरकारी बस चालकों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि ‘किलोमीटर बस योजना’ के विरोध में आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य भर के सभी बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया गया। जिसके चलते बस स्टैंड के बाहर प्राइवेट बसे ही आती हुई दिखाई दे रही है। जबकि सरकारी बसों को बंद किया गया है। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब रोडवेज के कर्मी ने कहा कि प्रशासन द्वारा एक बार फिर इस योजना के तहत नए टेंडर खोले जा रहे है।
इस योजना का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इस योजना का सीधा असर पंजाब के हजारों निजी बस संचालकों, ड्राइवरों और कंडक्टरों पर पड़ेगा, जिसका असर आम जनता भी प्रभावित होगी। उन्होंने इस योजना को तुरंत बंद करने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों से बात करके प्रशासन को कोई समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन व्यवस्था प्रभावित होगी। छोटे बस मालिकों और कर्मचारियों का रोजगार खतरे में पड़ जाएगा और यह योजना निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाती है, जबकि स्थानीय संचालकों और कर्मचारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि किलोमीटर बस योजना एक सरकारी योजना है, जिसके तहत निजी कंपनियों से बसें किराए पर लेकर चलाई जाती हैं। सरकार इन कंपनियों को प्रति किलोमीटर एक निश्चित राशि का भुगतान करती है, जबकि ड्राइवर, मरम्मत और ईंधन की जिम्मेदारी पूरी तरह से निजी कंपनी की होती है।
-

Salon में 2 छात्रों पर हमला, कैंची मारकर किया गंभीर घायल
पालीः छोटी सी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद 2 स्कूली छात्र द्वारा अपने कुछ दोस्तों के साथ सैलून में हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 7वीं और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले 2 छात्र कैंची के वार से घायल हो गए। घायलों में एक के फेफड़े में घाव हो गए है। दोनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसमें कुछ लड़के बाइक से उतरकर सैलून में घुसते नजर आ रहे हैं। बाद में उनमें मारपीट होती दिख रही है।
मारपीट की इस घटना में पाली शहर के रामलीला मैदान निवासी 9वीं कक्षा का छात्र नरेन्द्र पुत्र लक्ष्मण और 7वीं का स्टूडेंट भागीरथ पुत्र जवरी लाल घायल हो गए, जिन्हें सोमवार देर शाम को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। नरेन्द्र के सीने और गले में और भागीरथ के सीने पर कैंची के कई वार हुए। इस घटना में नरेन्द्र का फेफड़ा पंचर हो गया। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
दरअसल सोमवार दोपहर को कक्षा 9 का स्टूडेंट नरेन्द्र स्कूल बस से आ रहा था। बस सैलून के पास से गुजर रही थी। इस दौरान बाइक साइड में करने की बात को लेकर सैलून वाले से उसकी बहस हो गई। स्टूडेंट नरेन्द्र का आरोप है कि उसे सैलून वाले ने पीटा। इस पर शाम को वह वापस सैलून गया था। वही सैलून संचालक उदेश सैन ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें कुछ लड़कों को जबरदस्ती अपनी शॉप में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-

पाकिस्तानी पीएम के सामने Donald Trump ने की प्रधानमंत्री Modi की तारीफ, बताया अपना अच्छा दोस्त
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्न में गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। ट्रंप ने कहा कि भारत एक महान देश और इसके शीर्ष पर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। जब ये सब बातें ट्रंप बोल रहे थे तो पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ उनके पीछे खड़े होकर सुन रहे थे। ट्रंप ने भारत के नेतृत्व की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि एक बहुत ही अच्छे दोस्त ने वहां बहुत अच्छा काम किया है। यह बयान ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में दोनों पड़ोसी देशों में बीच बढ़े तनाव के बाद दिया है।पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे
ट्रंप ने शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि – भारत एक महान देश है जिसके शीर्ष पर मेरा एक बहुत अच्छा दोस्त है और उसने बहुत अच्छा काम किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे।टैरिफ के कारण है दुनिया में शांति
ट्रंप ने शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले एयर फोर्स वन में कहा था कि – मैंने टैरिफ के जरिए ही कई अंतरराष्ट्रीय विवाद सुलझाएं है जिसमें भारत और पाकिस्तान का तनाव भी शामिल है। मैंने कहा कि यदि आप दोनों युद्ध लड़ना चाहते हैं और परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो मैं 100%, 150% और 200% टैरिफ लगाऊंगा। उन्होंने दावा किया हैय़ कि उनकी इस धमकी के बाद ही 24 घंटे में स्थिति नियंत्रण में आ गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने यही दावा फिर से दोहराया है। उनका कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच में सात विमान मार गिराए गए थे और दोनों देश युद्ध की कगार पर थे। मैंने कहा कि यदि आप बातचीत नहीं करेंगे तो हम आपसे व्यापार नहीं करेंगे और भारी टैरिफ लगाएंगे। इसके बाद 24 घंटे में ही शांति समझौता हो गया।पीएम ने ट्रंप की तारीफ
प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्रंप के गाजा सीजफायर योजना में शांति बनाए रखने की कोशिशों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से हामास के द्वारा बंदी बनाए गए अंतिम 20 बचे हुए लोगों को आज पहले चरण में मुक्त कर घर वापिस लाने की प्रक्रिया खत्म हुई है। ट्रंप ने इस सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ गाजा युद्ध विराम समझौते पर भी साइन किए हैं। शिखर सम्मेलन में अरब और मुस्लिम दुनिया के कई देश शामिल हुए हैं और ट्रंप ने इसे मध्य पूर्व के लिए एक नया और सुंदर दिन बताया है। -

Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वाड टीम के साथ भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें Live
जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन को लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नाकेबंदी करके वाहनों की चैकिंग की जा रही है। वहीं आज रेलवे स्टेशन पर एसपी सिटी-1 आकृषि जैन की अगुवाई में ट्रेनों से आने-जाने वाले संदिग्ध यात्रियों की तालाशी ली जा रही है। इस दौरान थाना 3 की पुलिस, एसीपी नार्थ, डॉग स्क्वाड टीम मौजूद है। वहीं लेडी पुलिस द्वारा महिलाओं के बैग्स खंगाले जा रहे है। वहीं रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आई ट्रेन में भी संदिग्ध यात्रियों की तालाशी ली गई।
इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि मशीन के साथ ट्रेन में बैग्स स्कैन किए गए। वहीं यात्रियों से पूछताछ की गई। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि त्यौहारी सीजन को लेकर आज यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहाकि शरारती अनंसरों द्वारा माहौल ना खराब किया जाए, इसी को लेकर कॉसो ऑपरेशन के तहत आज स्टेशन के अंदर और बाहर भी संदिग्ध यात्रियों की चैकिंग की गई। वहीं ट्रेन में भी मौजूद यात्रियों की तालाशी ली गई। उन्होंने कहा कि यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेंगी। एसपी सिटी-1 ने लोगों से संदिग्ध यात्रियों और संदिग्ध वाहनों को लेकर पुलिस को तुरंत सूचना देने की अपील की है। इस तालाशी अभियान के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी उनके साथ मौजूद रही।
-

Punjab News: तलाकशुदा पत्नी ने लोगों को बुलाकर पति के घर पर किया हमला, खूब चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
फिरोजपुरः जिले के हलका गुरु हरसहाय के गांव चक छांगा राय हिठाड़ में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जहां, एक परिवार ने निहंग सिंहों को बुलाकर गांव में रहने वाले पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान खूब ईंट-पत्थर भी चले। वहीं हमलावरों में महिलाएं भी शामिल थी। गांव में भी हमले के दौरान हंगामा मच गया। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते पीड़ित परिवार ने बताया कि वह फिरोजपुर के हलका गुरु हरसहाय के गांव चक छांगा राय हिठाड़ के निवासी हैं, उनके परिवार के सदस्य गुरनाम सिंह की शादी 17 साल पहले गांव की ही राज रानी से हुई थी। गुरनाम सिंह का अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। घरेलू विवाद के चलते मामला कोर्ट में चला गया और दोनों तलाक की कगार पर पहुंच गए जिसके बाद पिछले कई सालों से दोनों का तलाक हो चुका है। अब लड़के का परिवार लड़के की दूसरी शादी कराने की सोच रहा था।
जब तलाकशुदा पत्नी राज रानी को इस बारे में पता चला, तो वह कुछ लोगों को लेकर गुरनाम सिंह के घर पहुंच गई और गुंडागर्दी की। इस दौरान उनके साथ निहंग सिंह के बाणे में कुछ व्यक्ति थे, जिन्होंने हाथों में तेजधार हथियार पकड़े हुए थे। उन्होंने आते ही घर पर हमला कर दिया और घर में ईट पत्थर भी चलाए। आरोपियों ने सीढ़ी लगाकर घर में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान घटना की कई लोगों ने वीडियो भी बनाई है। परिवार ने घटना के बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी।
पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Phagwara News: बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत, देखें वीडियो
कपूरथलाः फगवाड़ा शहर में आज सुबह बस स्टैंड पुल के ऊपर भयानक हादसा हो गया। जहां भीषण सड़क हादसे में 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 8 वर्षीय रणवीर निवासी जमालपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए 108 एंबुलेंस अधिकारी सुखमनजीत सिंह ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि बस स्टैंड के ऊपर किसी बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
जब उन्होंने देखा कि सड़क पर एक बच्चा गंभीर घायल हालत में पड़ा था, जिसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एंबुलेंस चालक ने कहा कि माता-पिता के साथ बच्चा बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान सड़क हादसे में बस के नीचे आने से बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-

Punjab News: टूटी सड़क में धंसी School Bus, Tractor से टोचन डालकर निकाली, देखें वीडियो
मोहालीः खरड़ में स्थित गांव छज्जू माजरा में दिन-ब-दिन सड़कों की हालत खस्ता होती जा रही है। आए दिन लोग खस्तहाल सड़कों से गिरकर चोटिल हो रहे है। एक ताजा मामले में सड़क की दयनीय हालत के कारण बच्चों से भरी 3 स्कूली बसें कीचड़ में फंस गई। जानकारी अनुसार बसें बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही थीं। रास्ते में टूटी सड़क और मिट्टी होने के चलते बस उसमें धंस गईं।
सौभाग्य रहा कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मौके पर लोगों ने अपने ट्रैक्टरों की मदद से बसों को टोचन डालकर बाहर निकाला। इससे पहले भी कई बार खरड़ की सड़कों की हालत की खबरें सामने आ चुकी हैं और अक्सर खरड़-लांड्रा रोड पर ट्रक, बसें और अन्य कई वाहन खड्डों में फंसते रहते है।
लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को सड़कों को बनाने के लिए अपील कर चुके है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। बारिश के दिनों में ये सड़कें दलदल बन जाती हैं और गहरे गड्ढों के कारण कई बड़े हादसे हो रहे है। कुछ महीने पहले केरल से श्री अमृतसर माथा टेकने आए एक निजी बस भी खरड़ में एक टोए में धंस गई थी। जिसमें कुछ सवारियां भी घायल हुई थीं। प्रशासन अभी तक इन सड़कों की सुध नहीं ले रहा, हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि सड़कों का निर्माण तेजी से चल रहा है। इन दावों की पोल खोलती यह वीडियो सामने आई है।
-

Phagwara News: सवारियों से भरी बस और गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो
कपूरथलाः फगवाड़ा के जमालपुर के पास आज सुबह पंजाब रोडवेज़ की बस की सड़क पर खड़ी ख़राब गाड़ी से भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह नुकसान में आ गई, जबकि बस में सवार कई यात्रियों और ड्राइवर प्रभजिंदर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं।
राहगीरों ने बताया कि एक गाड़ी सब्ज़ियां ले जा रही थी। इस दौरान गाड़ी का टायर रास्ते में खुल जाने के कारण वह सड़क के बीच में रुक गई। वहीं पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रही रोडवेज़ बस अचानक उससे टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
बस ड्राइवर प्रभजिंदर सिंह ने बताया कि वह लुधियाना से जालंधर जा रहे थे कि अचानक आगे जा रही एक दूसरी कार ने ब्रेक लगा दी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और टकराव हो गया। हादसे में घायल यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घायलों की मदद के लिए आगे आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।