Blog

  • Punjab News: विधवा महिला ने ASI पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विधवा महिला ने ASI पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर से एक विधवा महिला द्वारा CID ​​के ASI अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के 88 फुट रोड के पास निरंकारी भवन के पास इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह की पत्नी और निरंजन सिंह फौजी की बेटी तस्वीर कौर रहती है, जो विधवा हैं और उनकी कोई संतान नहीं है। विधवा होने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ रहती है। जो अपने मामा की बेटी के साथ निरंकारी भवन गई थी, इसी दौरान सलविंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति जानबूझकर उसके पास आया है और उनके साथ छेड़छाड़ किया है।

    विधवा महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी सलविंदर ने मेरे साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश की थी। मैंने निरंकारी मिशन की पांच सदस्यीय समिति के पुरूषोत्तम को मामला बारे जानकी दी थी। जिसके बाद सलविंदर सिंह को प्रचारक पद से बर्खास्त कर दिया गया था। मैंने थाना सदर में भी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस कमिश्नर के सामने भी पेश हुआ लेकिन वह नहीं मिले, मैं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मिलने गई और वहां भी मैंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

    तस्वीर कौर ने कहा कि अगर मेरा कोई समर्थन करता है तो सलविंदर सिंह उसे जान से मारने की धमकी देता है। इस वजह से कोई भी मेरे साथ चलने को तैयार नहीं है, पता नहीं पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। वह अपने सीआईडी ​​के एएसआई हैं और मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं। इसीलिए आज तक मेरी मदद नहीं की गई। मैं हाथ जोड़कर सिख समुदाय से अपील करती हूं कि वे मेरा समर्थन करें।’

    इस मौके मामले बारे सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी वे की जायेगी।

  • Delhi में हुए Blast का Live Video आया सामने

    Delhi में हुए Blast का Live Video आया सामने

    नई दिल्लीः दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास आज सुबह बड़ा विस्फोट हुआ, जिसके बाद इलाके में धुआं भर गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची, लेकिन सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस विस्फोट के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। एजेंसियां जांच में जुटी है, लेकिन इस बीच धमाके का वीडियो सामने आया है। 30 सेकंड के वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि किस तरह दीवार के पास ट्रिगर हुआ, थोड़ा धुआं उठा और फिर तेज ब्लास्ट हो गया।

    धमाका किसने किया, कैसे किया और क्या मकसद था, इस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच एनआईए, स्पेशल सेल और अन्य टीमों कर रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विस्फोट के बाद पूरा क्षेत्र धुएं से भरता हुआ देखा जा सकता है।

    सूत्रों के मुताबिक, यह एक डायरेक्शनल विस्फोट था और इसे रोहिणी के इस स्थान से 2 किलोमीटर दूर तक सुना गया। विस्फोटक इस तरह से लगाए गए थे कि इससे एक शॉकवेव इफेक्ट पैदा हुआ, जिसने आसपास की इमारतों और वाहनों के विंडोज भी चकनाचूर हो गए।

    विस्फोट की जांच की जा रही है लेकिन माना जा रहा है कि यह धमाका किसी तरह का मैसेज देने के लिए किया जा सकता है। आसपास के इलाके में दुकानें हैं, लेकिन धमाके के लिए दीवार का इस्तेमाल किया गया। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है और आगे की जांच जारी है। एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे किसी तरह का कोई सुराग मिल सके।

  • Punjab News: 26 साल बाद बहु ने सरपंची का जीता चुनाव, गांवों को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प, देखें वीडियो

    Punjab News: 26 साल बाद बहु ने सरपंची का जीता चुनाव, गांवों को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प, देखें वीडियो

    मोगा। पंजाब में सर्वसम्मति से चुनी जाले वाले पंचायतों की संख्या इस बार दोगुनी हो गई है। वर्ष 2018 में 1863 सरपंच व 22,203 पंच सर्वसम्मति से चुने गए थे, लेकिन इस बार 3798 सरपंच और 48,861 पंच सर्वसम्मति से चुने गए हैं। वहीं इस बार पंजाब में 50 प्रतिशत महिलाएं सरपंच बनीं है। अगर बात की जाए मोगा की तो मोगा के गांव घलकला की तो घलकला गांव की सरबजीत कौर को सरपंच बनाया गया है। इस महिला को कांग्रेस को छोड़ बाकी सभी पार्टियों ने सहयोग दिया और सरबजीत कौर को सरपंच बना दिया। वहीं ला कर रही एक लड़की को जो मेंबर बनाई गई है। इस बार पंचायत में 4 महिलाएं हैं।

    आप को बता दें, कि सरबजीत कौर के ससुर भी 26 साल पहले इस गांव के सरपंच थे और अब 26 सालों बाद परिवार में फिर सरपंची वापस आई है। गांव वासियों की ओर से पूरी पंचायत को सम्मानित किया गया। सभी पंचों और सरपंचों ने गांव को नशा मुक्त करने गांव में स्टेडियम और पशु अस्पताल को पहल के आधार पर बनाया जायेगा।

  • Health News: क्या हैंडहेल्ड फोन का उपयोग ड्राइविंग करते समय युवा ड्राइवरों में तनाव बढ़ाता है? जानें सच!

    Health News: क्या हैंडहेल्ड फोन का उपयोग ड्राइविंग करते समय युवा ड्राइवरों में तनाव बढ़ाता है? जानें सच!

    हेल्थ न्यूज़, 20 अक्टूबर, 2024: आजकल, मोबाइल फोन का उपयोग हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। हम इसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए करते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ड्राइविंग के दौरान फोन का उपयोग किस तरह से आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है? हाल के शोधों में पता चला है कि हैंडहेल्ड फोन का उपयोग करते समय युवा ड्राइवरों में तनाव का स्तर बढ़ जाता है, जिससे उनकी ड्राइविंग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आइए इस मुद्दे की गहराई से पड़ताल करते हैं। शोधकर्ताओं ने एक व्यापक अध्ययन किया, जिसमें 18 से 30 वर्ष के युवा ड्राइवरों को शामिल किया गया। अध्ययन में यह जांचा गया कि ड्राइविंग करते समय फोन का उपयोग कैसे तनाव, चिंता और ध्यान भंग करने का कारण बनता है। यह अध्ययन न केवल युवा ड्राइवरों के मानसिक स्वास्थ्य को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सड़क सुरक्षा के लिए ये निष्कर्ष कितने महत्वपूर्ण हैं।

    तनाव का प्रभाव

    अध्ययन में पाया गया कि जब युवा ड्राइवर फोन का उपयोग करते हैं, तो वे कई मानसिक दबावों का सामना करते हैं। इनमें से कुछ हैं:
    1. ध्यान भंग: जब कोई ड्राइवर अपने फोन पर संदेश पढ़ता है या जवाब देता है, तो उसकी सड़क पर ध्यान देने की क्षमता कम हो जाती है। इस तरह के भंगावों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
    2. मनोवैज्ञानिक दबाव: युवा ड्राइवर अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय होते हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें तुरंत जवाब देना चाहिए। यह तत्कालता का दबाव मानसिक तनाव को बढ़ाता है।
    3. भावनात्मक असर: ड्राइविंग करते समय फोन पर बातचीत करने से भावनात्मक तनाव भी पैदा हो सकता है, जो समग्र मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

    स्वास्थ्य समस्याएं

    यह तनाव युवा ड्राइवरों में अवसाद, चिंता और अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है। लंबे समय तक ऐसे दबावों का सामना करने से गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उदाहरण के लिए:
    • अवसाद: निरंतर तनाव और चिंता से युवा ड्राइवर अवसाद का शिकार हो सकते हैं, जो उनकी सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को प्रभावित कर सकता है।
    • अनिद्रा: मानसिक दबाव के कारण कई युवा ड्राइवर नींद की कमी का अनुभव कर सकते हैं, जिससे उनका ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और भी कमजोर हो जाती है।

    सड़क पर सुरक्षा उपाय

    ड्राइविंग करते समय सुरक्षित रहने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं:
    1. हैंड्स-फ्री डिवाइस का उपयोग: यदि आपको ड्राइविंग करते समय फोन का उपयोग करना आवश्यक है, तो हैंड्स-फ्री डिवाइस का उपयोग करें। इससे आपकी आँखें सड़क पर बनी रहेंगी।
    2. फोन को साइलेंट पर रखें: ड्राइविंग करते समय अपने फोन को साइलेंट मोड पर रखें। इससे आपको कॉल या संदेशों की सूचना नहीं मिलेगी और आप ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
    3. फोन का उपयोग न करें: यदि संभव हो, तो ड्राइविंग के दौरान फोन का उपयोग करने से बचें। यह आपके और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।

    विशेषज्ञों की राय

    विशेषज्ञों का मानना है कि युवा ड्राइवरों को अपनी मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। इसके लिए उन्हें ड्राइविंग के दौरान फोन का उपयोग सीमित करने की आवश्यकता है। मनोचिकित्सक और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि सड़क पर सतर्क रहने से न केवल आपकी सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। हैंडहेल्ड फोन का उपयोग युवा ड्राइवरों के मानसिक स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। युवा ड्राइवरों को चाहिए कि वे अपने ड्राइविंग के दौरान फोन का उपयोग करने से बचें और सड़क पर
  • पंजाब के पड़ोसी राज्य में Tournament से घर लौट रहे Kabaddi Player की मौत

    पंजाब के पड़ोसी राज्य में Tournament से घर लौट रहे Kabaddi Player की मौत

    हरियाणा: जिले के पलवल इलाके मे सड़क हादसे के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर रोड स्थित बाता गांव के चौराहे पर नील गाय कार के सामने आने से संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में गुलावद गांव निवासी 36 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मृत्यु हो गई।

    चांदहट थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि गुलावद गांव निवासी सत्ते ने शिकायत दी थी कि शनिवार वह अपने भतीजे प्रदीप कुमार के साथ फरीदाबाद के भतौला गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खेल कर घर लौट रहे थे। वह अपनी बाइक पर उसकी गाड़ी के पीछे आ रहा था।

    तभी अचानक हसनपुर रोड पर बाता चौक के समीपगाड़ी के सामने नील गाय आ गई। जिसे बचाते हुए गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Share Market News: 4-5 साल के लिए निवेश कहां करें? BFSI और Infrastructure Sector में निवेश से मिल सकता है अच्छा मुनाफा

    Share Market News: 4-5 साल के लिए निवेश कहां करें? BFSI और Infrastructure Sector में निवेश से मिल सकता है अच्छा मुनाफा

    Highlights:
    1. BFSI और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अगले 4-5 वर्षों में निवेश करने से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है।
    2. L&T और NTPC जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स में निवेश करना सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है।
    3. बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में बढ़ती मांग से BFSI कंपनियों के मुनाफे में वृद्धि होने की उम्मीद है।
    बिज़नेस न्यूज़, 20 अक्टूबर, 2024: BFSI और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर आने वाले 4-5 वर्षों में निवेश के बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। जानिए विशेषज्ञों की राय और किन कंपनियों पर दांव लगाकर बेहतर रिटर्न पाया जा सकता है। यदि आप लंबी अवधि (4-5 साल) के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस) और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में पैसा लगाना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बढ़ती GDP ग्रोथ और सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर-फ्रेंडली पॉलिसीज इन क्षेत्रों को मजबूत बना रही हैं, जिससे निवेशकों को अच्छे रिटर्न की उम्मीद है।

    BFSI सेक्टर क्यों है फायदेमंद?

    मार्केट विश्लेषक सुनील सुब्रमणियम के अनुसार, BFSI सेक्टर आने वाले वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा। बैंक, एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) और वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स में निवेश से बेहतर रिटर्न की संभावना है।
    “बैंकिंग सेक्टर, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और कॉर्पोरेट विस्तार के लिए जरूरी वित्त उपलब्ध कराएगा, जिससे इनकी ब्याज आय में तेजी आएगी।”

    अन्य कारण क्यों BFSI में निवेश करें:

    • लोन डिमांड में वृद्धि: बैंकों द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और MSME सेक्टर को फंडिंग में तेजी आएगी।
    • इंश्योरेंस सेक्टर का ग्रोथ: कोरोना महामारी के बाद बीमा उत्पादों की मांग में उछाल आया है।
    • डिजिटल बैंकिंग और फिनटेक: डिजिटल पेमेंट्स और फिनटेक के बढ़ते इस्तेमाल से NBFCs का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है।

    इंफ्रास्ट्रक्चर में L&T और NTPC क्यों हैं टॉप चॉइस?

    मार्केट एक्सपर्ट संदीप बंद्योपाध्याय का मानना है कि लार्सेन एंड टुब्रो (L&T) और NTPC जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक्स आने वाले वर्षों में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। L&T के पास मजबूत ऑर्डर बुक है, जबकि NTPC की ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी का IPO जल्द आने वाला है, जो इसमें निवेश के नए अवसर खोलेगा।
    “NTPC, पारंपरिक और ग्रीन एनर्जी दोनों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है, और यह निवेशकों के लिए सुरक्षित और लाभदायक विकल्प है।”

    इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश के फायदे:

    1. सरकारी योजनाओं का सपोर्ट: भारत में नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) और PLI स्कीम्स का सीधा फायदा इस सेक्टर को मिलेगा।
    2. ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार: NTPC जैसी कंपनियां ग्रीन एनर्जी में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं, जिससे भविष्य में स्टॉक वैल्यू में वृद्धि होगी।
    3. स्थिर रिटर्न: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश दीर्घकालिक सुरक्षा और स्थिर रिटर्न प्रदान करता है।
    Disclaimer: यह जानकारी केवल शिक्षा और जागरूकता के उद्देश्य से दी गई है। निवेश से पहले अपने सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श अवश्य करें। Encounter India किसी भी लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
  • Punjab News: Paytm Scan Code लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार

    Punjab News: Paytm Scan Code लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाला गिरफ्तार

    लुधियाना। शहर से स्कैन कोड लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कैन कोड लगाने की आड़ में नशा तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिससे हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की गई है।

    मामले बारे जानकारी देते हुए CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर कट के नजदीक जी.टी रोड पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी एएसआई राज कुमार को सूचना मिली कि आरोपी रिंकू निवासी गली नंबर 19 मोहल्ला साहिबजादा फतेह सिंह नगर हैरोइन बेचने का काम करता है। इस समय वह हैरोइन की सप्लाई देने जालंधरिए शो रिपेयर की दीवार के पास ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सहित खड़ा है। आरोपी रिंकू ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

    पुलिस ने मौके पर दबिश देकर बदमाश को दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी से 130 ग्राम हैरोइन, 1 इलैक्टानिक, बाइक और 17 हजार ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी पेशे से पेटीएम लगाने का काम करता है। उक्त व्यक्ति के कई नशा तस्करों से तार जुड़े है। जो 6 महीने पहले ही वह जमानत पर आया है।

  • Punjab News: Kitchen का बिगड़ा बजट, त्यौहारों के दिनों में आसमान छूने लगे सब्जियों के भाव, देखें वीडियो

    Punjab News: Kitchen का बिगड़ा बजट, त्यौहारों के दिनों में आसमान छूने लगे सब्जियों के भाव, देखें वीडियो

    मोगा। आज कल देश भर में त्योहारों का सीजन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर महंगाई भी आसमान को छू रही है। आम लोगों की इनकम में कोई इजाफा नहीं हो रहा और महंगाई के कारण इन त्योहारों के दिनों में सब का बजट हिल गया है। अगर रोजमर्रा की जरूरत सब्जियों की बात करे तो इस समय सब्जियों के भाव आसमान को छू रहे है। इन दिनों बाजार में अगर बात की जाए सेब की तो सेब से टमाटर और प्याज महंगा है।

    शहर के सब्जी मंडी में सब्जियों के भाव जाने तो मटर का भाव 125 रुपए किलो टमाटर 80, गोभी 60 ओर प्याज 60 से 70 रुपए बिक रहा है। ग्राहक बोल रहे की आज कल हर रसोई में सब्जी 200 से 250 रुपए की लगती है और क्या कहा दुकानदार और ग्राहकों ने आओ सुनते है उनकी जुबानी।

  • Bigg Boss 18: बाबा सिद्दीक़ी की मौत के बाद सलमान खान ने की वापसी, बोले – ‘मुझे आज यहां आना ही नहीं था…’

    Bigg Boss 18: बाबा सिद्दीक़ी की मौत के बाद सलमान खान ने की वापसी, बोले – ‘मुझे आज यहां आना ही नहीं था…’

    Highlights:

    1. सलमान खान ने बाबा सिद्दीक़ी की मौत और सुरक्षा खतरों के बीच Bigg Boss 18 के सेट पर वापसी की।
    2. अभिनेता ने कहा, “मुझे आज यहां आना नहीं था, लेकिन एक आदमी को जो करना होता है, वह करना पड़ता है।”
    3. सलमान को Y+ सुरक्षा मिली है, और सेट पर प्रवेश के लिए Aadhaar वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है।
    सलमान खान ने बाबा सिद्दीक़ी की मौत और सुरक्षा खतरों के बीच Bigg Boss 18 के सेट पर वापसी की। जानिए उन्होंने क्यों कहा, “मुझे आज यहां आना ही नहीं था।” बिग बॉस 18 , 20 अक्टूबर, 2024: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बढ़ी हुई सुरक्षा और Lawrence Bishnoi गैंग की धमकियों के बीच Bigg Boss 18 के सेट पर वापसी की। हाल ही में आए एक प्रोमो वीडियो में सलमान ने अपनी मजबूरी और काम के प्रति जिम्मेदारी जाहिर की। सलमान के करीबी दोस्त और पूर्व NCP नेता बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।

    ‘मुझे आज यहां आना ही नहीं था’: सलमान खान की भावनात्मक प्रतिक्रिया

    Bigg Boss 18 के Weekend Ka Vaar एपिसोड के एक प्रोमो में, सलमान खान ने बताया कि वह सेट पर नहीं आना चाहते थे। प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर और अविनाश मिश्रा के बीच हुए खाने को लेकर विवाद के दौरान सलमान ने कहा, “मुझे आज यहां आना ही नहीं था। लेकिन एक आदमी को जो करना होता है, वो करना ही पड़ता है।”
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    सलमान की सुरक्षा में 60 गार्ड और Aadhaar वेरिफिकेशन

    सिद्दीक़ी की मौत के बाद सलमान को Y+ सुरक्षा दी गई है, जिसमें हर समय 60 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के सेट पर भी सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केवल Aadhaar वेरिफिकेशन के बाद ही किसी को एंट्री दी जा रही है। प्रोडक्शन टीम और सुरक्षा कर्मियों ने साथ मिलकर सलमान की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

    बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच शूटिंग जारी

    Lawrence Bishnoi गैंग ने काले हिरण के शिकार मामले को लेकर सलमान को धमकियां दी हैं, जो बिश्नोई समुदाय के लिए पवित्र माने जाते हैं। गैंग ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की मांग की है ताकि दुश्मनी खत्म की जा सके। बाबा सिद्दीक़ी की हत्या के बाद अटकलें थीं कि उनकी मौत सलमान की सुरक्षा से जुड़ी थी, लेकिन सलमान के पिता सलीम खान ने इन अटकलों को खारिज किया। सुरक्षा चिंताओं के बावजूद सलमान खान ने काम जारी रखा है। वह जल्द ही सिकंदर फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे।
  • Maharashtra Election Update: BJP ने जारी की पहली लिस्ट

    Maharashtra Election Update: BJP ने जारी की पहली लिस्ट

    Deputy CM Fadnavis नागपुर से इस सीट पर लड़ेगी चुनाव

    महाराष्ट्र: विधानसभा का कार्यकाल की समाप्ति 26 नवंबर को 2024 हो रही है । महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार है। जिसमे शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट शामिल है। इस बार चुनाव मे एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना बड़ी चुनौती हो सकती है।

    इस चुनाव मे भाजपा ने 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे डिप्टी CM फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम और प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे। लिस्ट मे 11 ऐसे हैं जो पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधानसभा के चुनाव मे उतरेंगे। 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

    इसके साथ ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को भोकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन सीट से टिकट मिला है।

    बता दे कि महाराष्ट्र मे 288 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोटिंग होकर नतीजे 23 नवंबर को घोषित कर दिए जायेगे। इसके इलावा 20 नवंबर को ही नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।