Blog

  • Punjab : तीसरे दिन भी रहा सबसे बड़ा Toll plaza फ्री

    Punjab : तीसरे दिन भी रहा सबसे बड़ा Toll plaza फ्री

    लुधियाना : सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज तीसरे दिन भी फ्री रहेगा। किसान पिछले 2 दिनों से इस टोल पर बैठे हैं। कल प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने किसानों से मुलाकात भी की थी। दो दिनों में अब तक करीब 80 हजार वाहन फ्री टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं। लोगों को करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स में बचत हुई है। किसानों ने अधिकारियों से साफ कह दिया है कि भले ही वे उनसे 1 महीने का समय ले लें, लेकिन धरना तभी खत्म होगा जब केंद्र सरकार उनकी मांग पूरी करेगी। किसानों की मांग है कि टोल प्लाजा पर पुरानी दर 150 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से ही टोल लिया जाए।

    किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान आज आम जनता के लिए टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं। खुद किसानों के वाहन किसान कार्ड दिखाकर बिना टैक्स दिए आसानी से टोल प्लाजा से निकल जाते हैं, लेकिन आज किसान खुद जनता की लड़ाई लड़ रहे। दिलबाग सिंह ने कहा कि आज आम लोगों को भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए ताकि देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा की बढ़ी हुई कीमत को कम किया जा सके। दिलबाग सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार टोल अधिकारियों से टोल परमिट दिखाने के लिए कहा है लेकिन अधिकारी परमिट तक नहीं दिखा रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पिछले कुछ महीनों में इस टोल का परमिट रद्द कर दिया गया होगा।

    दिलबाग ने कहा कि उन्हें पता है कि अब केंद्र सरकार पंजाब सरकार पर किसानों को टोल प्लाजा से हटाने के लिए लाठीचार्ज या किसी अन्य प्रकार की हिंसा करवाने का दबाव बना सकती है, लेकिन किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। अगर किसानों पर लाठीचार्ज होता है तो इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार जिम्मेदार होगी।

  • Punjab : मौसम विभाग ने लू का Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने लू का Alert किया जारी

    चंडीगढ़ :  मौसम विभाग ने आज के लिए 13 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 13 शहरों का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है। बठिंडा 46.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है। हालांकि, 19 से 21 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बिजली की खपत में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून में बिजली की मांग 11309 मेगावाट थी, जो बढ़कर 15775 मेगावाट हो गई है।

    मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की नसीहत दी है। जबकि अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में गर्मी की गंभीर स्थिति रिपोर्ट की हुई है। पठानकोट, हलवारा गुरदासपुर, व बठिंडा में लू की स्थिति रिपोर्ट दर्ज की गई।

    पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना बरनाला, मानसा व संगरूर लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर पटियाला मोहाली व मालेकोटला के लिए येलाे अलर्ट है।

  • BJP नेता को आया हार्ट अटैक, मौ’त

    नई दिल्ली : कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बीजेपी नेता की धरने के दौरान मौत हो गई है, जिसे लेकर कोहराम मचा हुआ है। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेता और पूर्व एमएलसी एमबी भानुप्रकाश की 17 जून को मौत हो गई। शिवमोगा में बीजेपी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भानुप्रकाश (69) की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा अपनी कार में बैठते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेल टैक्स बढ़ाकर क्रमश: 29.84 प्रतिशत और 18.44 प्रतिशत कर दिया, जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस संशोधन के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी हुई। साथ ही ये संशोधित कीमतें 15 जून से ही तत्काल प्रभाव से लागू हो गईं। 

    गौरतलब है कि कर्नाटक लोकसभा चुनाव के बाद फ्यूल की कीमतों में संशोधन करने वाला पहला राज्य बन गया है। कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने 15 जून को कहा था कि पार्टी सरकार के फैसले के खिलाफ सोमवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी प्रदर्शन में भाग लेने भानुप्रकाश शनिवार को राज्य में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन दे रहे थे। प्रदर्शन के बाद, वह अपनी कार में बैठने लगे तभी भानुप्रकाश बेहोश हो गए। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

  • आज का राशिफल, 18 जून 2024

    आज का राशिफल, 18 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर समाप्त हो चुकी है, फिलहाल द्वादशी तिथि चल रही है। आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 57 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज निर्जला एकादशी व्रत और ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

     

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा, बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। आज पिछले कुछ समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। राजनीतिक और सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा साथ ही भविष्य की योजनायें भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। घर में सुख सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान खरीदने का भी योग बन रहा है। आज व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। आज नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। आज जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। आज मानसिक शांति और सुकून के लिए कुछ समय प्रकृति के साथ बिताएंगे। आज बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए उचित रहेगा।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर चल रही उलझन आज खत्म होंगी। आज अपनी आर्थिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देंगे। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली न रखें और न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे। हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक रिश्ते में सुधार होगा। पड़ोसियों के साथ तालमेल बनाए रखें। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज दिनचर्या व्यवस्थित रखने से आपके कार्य समय पर हो जाएंगे। आज अध्यात्म, धर्म-कर्म में रुचि होने से पॉजिटिव बनेगी। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वस्थ रहने के लिए अपने भोजन का उचित ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज काम पर ध्यान देना भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। बिजनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ साझेदारी कर सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाने के लिये आपको आपना व्यवहार दूसरों से अच्छा रखना चाहिए। आज किसी कठिन या रहस्यपूर्ण मामले की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। राजनीतिक रिश्ते मजबूत होंगे और लाभदायक भी रहेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी मिलेगी। आज दिन भर व्यस्तता का माहौल रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखेंगे, तो अच्छा रहेगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। आज संदेह करने का स्वभाव आपके और परिवार के लिए समस्याएं बढ़ा सकता है। आज वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करना जरूरी है। आज विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहन का सहयोग मिलेगा। साथ ही टीचर से सहायता लेने में संकोच न करें। आज आपकी व्यावसायिक सफलता से आपके माता पिता को खूब खुशी मिलेगी।

    तुला राशि-आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज उसे पाने का अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी या घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी पर ज्यादातर समय व्यतीत होगा। आज बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम में कम मेहनत करने पर भी सफलता हासिल हो जाएगी जिससे आपका मूड अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपका काम समय पर पूरा होगा, आपका समय सुखद रहेगा। आज पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें। आज अपने परिवार पर धन खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी और आपसी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आज मेहमानों की अधिक आवाजाही से आपको अपने व्यक्तिगत काम व्यवस्थित करने में थोड़ी देरी हो सकती है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापको का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी को डिनर के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में ले जायेंगे, जिससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। आज पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलने पर आपको शांति और ऊर्जा महसूस होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, इससे आपकी सारी उलझनें दूर होंगी। पारिवारिक रिश्ते में मेल-जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज नकारात्मक सोच से बचने की जरुरत है। परिवार से माता पिता का सहयोग मिलेगा।

    मकर राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी काम में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ कामो को व्यवस्थित करते जाएंगे। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर है तो आपको आज अधिक फायदा होगा। आज आप फिजूल की बातों पर बहस करने से बचें, बेहतर होगा की आवश्यकता पड़ने पर ही बात करें मन शांत रहेगा। महिलाएं आज अपने कामों में बिजी रहेगी।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चें करें। आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं, लेकिन सभी काम सरलता से पूरा होने से प्रसन्नता होगी। आज समाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और पहचान भी मिलेगी। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी पुराने दोस्त से फोन पर बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें। धैर्य के साथ की गयी मेहनत का नतीजा आज आपके फेवर में आने वाला है।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाए रखेंगे। आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर भी ध्यान देंगे। बिजनेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी पड़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

     

  • ढावा संचालक के भतीजे पर कर्मचारी ने किया दराट से हमला, घायल

    ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव बौल स्तिथ ढाबा संचालक के कर्मचारी ने उसके भतीजे पर दराट से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह पुत्र तुलसी राम निवासी वौल डा0 खुरवाई तह0 बंगाणा जिला ऊना ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि सरवण कुमार निवासी वौल जिसे इसने अपने ढाबे में काम के लिए रखा है ने इसके भतीजे का रास्ता रोक कर उसके साथ मार पीट मार पीट की है I जिससे इस के भतीजे मनमोहन सिंह को काफी चोटें आई है I इस संबंध में पुलिस ने धारा 341,323,324,504 भा0द0स0 के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का किया निरीक्षण

    उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा में निर्माणाधीन पंडोगा-त्यूड़ी पुल का  निरीक्षण किया। करीब 52 करोड़ रुपये की लागत के इस पुल की कुल लंबाई 560 मीटर होगी।इसके बनने से स्वां नदी के आर-पार आवाजाही में सुगमता होगी और रोड़ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता सुनिश्चत बनाने और कार्य को रिकार्ड समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर श्री अग्निहोत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हम हरोली विस क्षेत्र में सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाने के बाद अब भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं।

    प्रगति के नवीन संसाधनों से लेकर रोजगार सृजन के नए साधनों तक, हर क्षेत्र में भविष्योन्मुखी विकास को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली में हर तरह, हर तरफ, काम बोलता है। जब भी हरोली की बात होती है, यहां के अदभुत विकास की बात होती है। सड़कों पुलों की अनेकों परियोजनाओं के अलावा क्षेत्र में पानी की करीब 500 करोड़ की योजनाओं के काम जोरों पर हैं।हरोली को पूर्ण विकसित और समृद्धि तथा विकास का आदर्श बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और जनता के साथ तथा सहयोग से हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने  किया काठा अस्पताल का  निरीक्षण

    श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया काठा अस्पताल का निरीक्षण

    भारतीय मजदूर संघ के साथ की बैठक
     
    संघ के कानूनी सलाहकार ने बताई अस्पताल की खामियां
     
    बद्दी/सचिन बैंसल : भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने बद्दी के काठा स्थित एसआईआई माडल अस्पताल का दौरा किया। जिसमें अस्पताल के हर विंग का बारीकि से अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंन आईसीयू विभाग में सभी उपकरण मौजूद होने के बावजूद चालू न करने के लिए नराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
    भारतीय मजदूर संघ के कानूनी सलाहकार देवव्रत यादव ने संयुक्त सचिव को बताया कि अस्पताल के आपातकालीन विभाग के गेट पर जो कर्मचारी तैनात है वह वहां पर तैनात न हो कर अन्य स्थान पर रहते है। जिससे बाहर से आने वाले गंभीर रोगियों को लाने में दिक्कत आ रही है। ईसीजी विभाग ने एक कर्मचारी तैनात है जबकि यह अस्पताल दिन रात चलता है। रात के समय रोगियो की ईसीजी नहीं होती है। अस्पताल में एक विशेषज्ञ चिकित्सक का रोगियों के साथ व्यवहार सही नहीं है।


     उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज है। उसे यहां पर किसी अन्य अस्पताल में स्थानातंरित किया जाए। माडल अस्पताल में अल्ट्रा साउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। 15 जून को एक महिला रोगी को अल्ट्रा साउंड के लिए निजी अस्पताल में भेजा तो वहां पर उससे 1500 रुपये वसूले गए। जिसकी रसीद भी उन्होंने संयुक्त सचिव को दिखाई। प्रसव कराने के लिए महिलाओं को यहां पर पीजीआई रैफर किया जाता है। दो साल से अस्पताल में सकेंडरी केयर ट्र्रीटमेंट के लिए पूरे प्रदेश में कोई भी अस्पताल टाईअप नहीं है। और मरीजों को बाहर भेजा जाता है। अस्पताल में दवा व स्टाफ का भी अभाव है।
    संयुक्त सचिव ने आश्वासन दिया कि इन सभी मांगो पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खुशी जताई कि हिमाचल में श्रमिक संगठन जागरूक है और मजदूरों को आने वाली दिक्कतों को बारीकी से देखते है। जिससे अस्पताल में सुधार की गुंजाईश को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान उनके साथ ईएसआईसी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एसडीए शर्मा, उपिनदेशक आजाद सिंह, धर्मवीर सिंह, सहायक विदेशक विकास वर्मा, भारतीय मजदूर संघ से मेला राम चंदेल, राजू भारद्वाज, श्रम विभाग पीएस वर्मा, अन्य श्रम निरीक्षण भी मौजूद रहे।
  • पत्रकार वार्ता में बिक्रम मजीठिया ने AAP पर कसा तंज, देखें वीडियो

    पत्रकार वार्ता में बिक्रम मजीठिया ने AAP पर कसा तंज, देखें वीडियो

    अमृतसर। बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज पत्रकार वार्ता की। इस दौरान 6 दिन से लापता हुए बुजुर्ग लखविंदर सिंह लक्खा का मुद्दा उठाया। इसके बाद कहा कि इनके विधानसभा का एक बुजुर्ग लापता है लेकीन मंत्री कुलदीप धालीवाल ने आजतक इस परिवार से मिलने की कोशिश नहीं की हालांकि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता नहीं था शायद इसीलिए उनके परिवार से मुलाकात नहीं की।

    प्रस वार्ता में मौजूद परिवार के लोगों का कहना है की एक दम से चुनावों के बाद वह गायब हो गए उन्होंने हर दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई की उनकी मदद की जाए। बिक्रम मजीठिया ने सवालों के जवाब देते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों की आवाज़ को उठाता हूं। पर कुलदीप धालीवाल के विधानसभा का एरिया होने के बावजूद कुलदीप धालीवाल का भी कुछ फ़र्ज़ बनता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। कोई भी सुरक्षित नहीं है।

  • राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे, उनके जगह ये लड़ेंगी चुनाव

    राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट छोड़ेंगे, उनके जगह ये लड़ेंगी चुनाव

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में वायनाड और रायबरेली सीट से जीत दर्ज की। 

    ऐसे में उन्हें अब इसमें से एक सीट चुननी होगी। इसको लेकर राहुल गांधी कह चुके हैं कि वो दुविधा में फंसे हुए हैं। वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि वायनाड सीट छोड़नी मेरे लिये आसान नहीं है। वायनाड से मेरा भावात्मक लगावा है।

    बता दें कि बता दें कि वायनाड लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 6 लाख 47 हजार 445 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सीपीआई के एनी राजा 3 लाख वोट का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

  • Kanchanjunga Train Accident : बाइक पर सवार हो ग्राउंड जीरो पर पहुंचे Railway Minister Ashwini Vaishnav, देखें Video

    Kanchanjunga Train Accident : बाइक पर सवार हो ग्राउंड जीरो पर पहुंचे Railway Minister Ashwini Vaishnav, देखें Video

    नई दिल्ली। बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास आज एक मालगाड़ी ने सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी, जिससे ट्रेन के तीन पिछले डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे न्यू जलपाईगुड़ी और रंगापानी रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। जिसमें कम से कम 15 यात्री मारे गए और कई दर्जनों अन्य घायल हो गए।

    रेल मंत्री ने दुर्घटना स्थल का किया दौरा  
    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सड़क बड़े वाहनों के चलने के लिहाज से संकरी होने के कारण रेल मंत्री को घटना स्थल तक पहुंचने के लिये कुछ दूरी बाइक पर सवार होकर करनी पड़ी। इसके बाद घटना स्थल का अधिकारी संग जायजा लिया।

    यह राजनीति करने का समय नहीं, अभी हमारा फोकस मरम्मत पर है
    घटना स्थल पर दौरा करने करने के दौरान सवाल पूछे जाने पर रेल मंत्री ने कहा, अभी हमारा फोकस मरम्मत पर है। यह मुख्य लाइन है। बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। यह राजनीति करने का समय नहीं है।