Blog

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू को लेकर प्रताप बाजवा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः नवजोत सिद्धू को लेकर प्रताप बाजवा का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी से नेता लगातार दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे है। वहीं राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा के साथ नवजोत सिद्धू की दूरी भी कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन रही है। जिसके चलते नवजोत सिद्धू इस चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने से दूरी बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस की हालत कमजोर होते देख प्रताप सिंह बाजवा का पहली बार नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर सारात्मक बयान सामने आया है। दरअसल, आज प्रताप सिंह बाजवा और पंजाब कांग्रेस महासचिव देविंदर यादव के साथ अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस का दृष्टि पत्र जारी किया।

    इस दौरान बाजवा ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह अमृतसर से पहुंचेंगे अगले कुछ दिनों में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में प्रचार करेंगे। दरअसल, आज बाजवा और देवेंदर यादव सहित अन्य नेताओं कांग्रेस का दृष्टि पत्र भी जारी किया। जिसमें किसानों के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करके 23 फसलों पर एमएसपी की गारंटी और सरकार बनने पर अग्नि वीर योजना को बंद करने का ऐलान किया गया।

    आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने के बारे में बात करते हुए बाजवा ने कहा कि वह अपनी पार्टी के बारे में कुछ भी दावा नहीं करेंगे, लेकिन पंजाब में फिर से स्थायी रूप कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी बाजवा ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी के साथ कांग्रेस का समझौता ना होना सबसे बेहतर रहा है। वहीं अकाली दल के बारे में बात करते हुए बाजवा ने कहा कि अकाली दल एक ऐसी पार्टी है जो कठिन परिस्थितियों में हमेशा बीजेपी की झोली में बैठती है। उन्होंने कहा है कि अगर इंडिया अलायंस की पार्टी जीतती है तो प्रधानमंत्री कांग्रेस से होगा।

  • पंजाबः अवैध हथियार, कार और एक्टिवा सहित इस गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः अवैध हथियार, कार और एक्टिवा सहित इस गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्रीमुक्तसर साहिबः पुलिस ने अर्श डल्ला गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस, 05 मोबाइल फोन और आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार और एक्टिवा बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी भागीरथ सिंह मीना ने बताया कि गैंगस्टरों और बुरे अनसंरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस अवनीत कौर सिद्धू, एस.पी. (डी) मनमीत सिंह की देखरेख में डी.एस.पी (एस.एम.एस.) सतनाम सिंह और सीआईए के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह व एसआई वरुण कुमार की टीम ने फिरौती मांगने वाले अर्श डल्ला गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने बताया कि जिले में एक व्यक्ति को अर्श डल्ला गिरोह ने फोन पर धमकी देकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकद्दमा नंबर 72 दिनांक 26/04/2024 ए/डी 387,506 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी श्री मुक्तसर साहिब में दर्ज किया गया था। जिला पुलिस ने इन आरोपियों का पता लगाने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए आधुनिक तरीकों और ह्यूमन इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए जिला पुलिस और काउंटर-इंटेलिजेंस की 2 अलग-अलग टीमें बनाईं और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की। इस दौरान पुलिस ने अर्श डल्ला गैंग के फिरौती मांगने के मामले में पता लगाते हुए हिमांशु सेखों निवासी नाका नंबर 03, मलोट रोड, श्री मुक्तसर साहिब, हरमनदीप सिंह निवासी गुरु नानक कॉलोनी, जलालाबाद रोड, श्री मुक्तसर साहिब और गुरप्यार सिंह निवासी गोनियाना रोड, श्री मुक्तसर साहिब को गिरफ्तार कर गया है। 

    पुलिस ने बताया कि इसके अलावा इस घटना में एक किशोर भी शामिल है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि हिमांशु सेखों और उसका अन्य साथी उक्त मामले के वादी के घर के फोन नंबर और उसके आने-जाने की सारी जानकारी हरमनदीप सिंह को देते थे। जिन्होंने आगे यह सारी जानकारी अर्श डल्ला को भेजी। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों को धमकाया गया और उनसे फिरौती की मांग की। जांच के दौरानहरमनदीप सिंह के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिससे वह अर्श डल्ला से बात करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से  .32 बोर पिस्तौल (देसी) और 04 जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा, रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जायेगी।

  • पंजाबः स्पेशल नाकेबंदी लगाकर पुलिस ने गाड़ियों चालकों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंजाबः स्पेशल नाकेबंदी लगाकर पुलिस ने गाड़ियों चालकों के खिलाफ की कार्रवाई, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस स्पेशल नाकेंबदी करके गाड़ियों पर लगी फैंसी लाईटों को लेकर सख्ती के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल, डीएसपी की अगुवाई में पुलिस ने भाई घनैया चौक थर्मल प्लांट के पास स्पेशल नाकेबंद की हुई थी। इस दौरान कारों और ट्रकों पर लगाई गई अतिरिक्त फैंसी लाइटों को डीएसपी के नेतृत्व में हटा दिया गया। वहीं वाहन चालकों को लाईटों को लेकर सख्त चेतावनी दी गई । इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन फैंसी लाइटों को वाहन पर न लगाएं। उन्होंने कहा कि फैंसी लाईटे देर रात को आंखों में पड़ती है, जिसके कारण सड़क हादसे हो रहे है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में फैंसी लाईट लगी गाड़ियों इंपाउंड किया जाएगा और उनके चालान भी काटे जाएंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मौजूदा सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मौजूदा सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य आप पार्टी में हुए शामिल

    श्री आनंदपुर साहिब : लोकसभा चुनावो को लेकर श्री आनंदपुर साहिब में आम आदमी पार्टी में आज कई नेता शामिल हुए। इस दौरान आप पार्टी ने चुनाव से पहले अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया हैं। दरअसल, आप पार्टी ने श्री आनंदपुर साहिब में मौजूदा सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्य आप में शामिल किया है। आप प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग और विधायक दिनेश चड्ढा ने उन्हें पार्टी में शामिल करावाया। सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर मान पार्टी में शामिल हुए। मालविंदर सिंह कंग ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं।

  • पंजाबः विपक्ष को बड़ा झटका, नगर कौंसिल प्रधान सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    पंजाबः विपक्ष को बड़ा झटका, नगर कौंसिल प्रधान सहित कई पार्षद आप में हुए शामिल

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर आज फतेहगढ़ साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। जहां नगर कौंसिल प्रधान अमरजीत सिंह मालवा और कई मौजूदा पार्षदों को आप पार्टी में शामिल करवाया। वहीं लुधियाना से पूर्व पार्षद नरेंद्र चौधरी को सीएम मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया। बता दें कि आज सीएम मान लुधियाना और फतेहगढ़ दौरे पर है। जहां वह लुधियाना से पराशर पप्पी और फतेहगढ़ से जीपी सिंह के लिए रोड शो करने के लिए पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। 

  • जालंधरः चरणजीत चन्नी की रैली में महिलाओं ने किया विरोध, देखें वीडियो

    जालंधरः चरणजीत चन्नी की रैली में महिलाओं ने किया विरोध, देखें वीडियो

    दूसरी ओर बिक्रम चौधरी मुर्दाबाद के लगे नारे

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर आज पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी फिल्लौर में कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे, जहां महिलाओं द्वारा चन्नी का विरोध किया गया। वहीं दूसरी ओर वहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा बिक्रम चौधरी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दरअसल, महिलाएं चन्नी को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंची थी। महिलाओं का कहना है कि चौधरी परिवार द्वारा किए गए कार्यो के मुद्दे पर आज चन्नी संभालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि किस वजह से उन्हें यह टिकट दी जा रही है।

    महिला का कहना है कि चौधरी परिवार ने जालंधर से लेकर फिल्लौर तक जो कार्य किए है, वह उन्हें चल रहे कार्यों पर चलना चाहते है। उनका कहना है कि उन्हें चौधरी परिवार के मुद्दों पर ही चलना चाहते है। वहीं दूसरी ओर वहां पर मौजूद लोगों द्वारा बिक्रम चौधरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस दौरान व्यक्ति ने आरोप लगाए हुए कहा कि महिलाओं कोे 500-500 रुपए दिहाड़ी पर बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान महिलाएं अब यहां से भाग गई है, जबकि एक चश्में वाले व्यक्ति को यहां पर छोड़ गई है। इस दौरान व्यक्ति ने उक्त व्यक्ति के सामने बिक्रम चौधरी पर आरोप लगाए हुए कहा कि आप बिक्रम चौधरी बिकाऊ, दलबदलू है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी परिवार दलबदलू है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह फिल्लौर में प्रचार करने पहुंचे, जहां पर 3 वर्कर मीटिंग रखी हुई थी। उन्होंने कहा कि लोगों ने भरपूर प्यार देते हुए इसे रैली के बदल दिया। उन्होंने कहा कि भारी गिनती में वर्कर दूसरी पार्टियों से दुखी होकर यहां पर पहुंचे। वहीं उन्होंने गांवों में लोगों द्वारा भारी गिनती में पहुंचने पर कहा कि उन्होंने जो साढ़े तीन महीने में कार्य किए है, यह उनका नतीजा है कि लोग उन्हें प्यार कर रहे है। इस दौरान आप पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि यह झाड़ू भी अंदर होकर मारते है। 

  • कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड में किया पंजाब का नाम रोशन, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड में किया पंजाब का नाम रोशन, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला का एक नौजवान न्यूजीलैंड में कबड्‌डी खेलकर शहर और गांव का नाम रौशन किया है। नौजवान का नाम मोहम्मद शफी है। शफी एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। शफी ने अपने लगन और मेहनत से कबड्‌डी के खेल में अपना परचम लहराया है। हाल ही में वह न्यूजीलैंड में बेस्ट रेडर चुना गया। अपनी इस उपलब्धि हासिल करने के बाद जब वह न्यूजीलैंड से खेल कर वापिस आया तो उसके गांव वासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप पर नाचते हुए परिवार ने एक काफिला के रूप में फूल मालाएं पहनाकर कब्बडी खिलाडी मोहमद शफी का स्वागत किया है।

    कपूरथला के कबड्डी खिलाड़ी मोहम्मद शफी ने बताया कि ऑल कबड्डी फेडरेशन आफ न्यूजीलैंड के दिलजीत सिंह विर्क द्वारा ऑकलैंड शहर में कबड्डी टूर्नामेंट करवाए गए थे। इस टूर्नामेंट के लिए वह भारत से 23 मार्च को रवाना हुए और 28 मार्च से लेकर 21 फरवरी तक चले कबड्डी टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन दिखाया। जिसके चलते उन्हें बेस्ट रेडर का खिताब मिला है। पूरे गुज्जर बिरादरी के साथ-साथ गांव में इस खिलाड़ी के उस मुकाम पर पहुंचने पर खुशी मनाई जा रही है। इसी क्रम में गांव वासियों ने ख़ुशी का इजहार करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भी वह खेल में इसी तरह से जीत का परचम लहरता रहेगा।

  • पंजाबः डॉक्टर परिवार पर हमला करके लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः डॉक्टर परिवार पर हमला करके लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस को डॉक्टर के परिवार को खिलौना पिस्तौल दिखाकर उन पर हमला करने और घर से नगदी व गहने लूटने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 23 अप्रैल को मोगा के कस्बा अजीतवाल के एक डॉक्टर के घर से लुटेरों ने हमला कर दिया था। लुटेरे खिलौना पिस्तौल दिखाकर घर से गहने व नगदी ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि लुटेरे ने खिलौना पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 ग्राम गोल्ड बरामद किया है। जिसमें चैन और टोपस शामिल है। वहीं लुटेरों से 2 आर्टिफिशल चुड़ियां और खिलौना पिस्तौल बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेक शील ने बताया कि गैंग के चौथे आरोपी की तलाश की जारी है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपी मोगा के रहने वाले है। जिनमें से 2 आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान और बड़े खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः रवनीत बिट्टू के विरोध को लेकर तैयारी में जुटे किसान, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    पंजाबः रवनीत बिट्टू के विरोध को लेकर तैयारी में जुटे किसान, इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

    लुधियानाः जगराओं में लोकसभा चुनाव को लेकर किसानों का भाजपा उम्मीदवारों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी के चलते भाजपा में शामिल हुए लोकसभा उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू का वीरवार को जगराओं के 5 गांवों के दौरे पर किसानों ने उनके विरोध की तैयारी कर ली है। हालांकि इस विरोध को लेकर अब पुलिस ने भी गांव डल्ला को पुलिस छावनी में बदल दिया ताकि किसान भाजपा उम्मीदवार का विरोध ना कर सके।

    दरअसल, जैसे ही किसानों को पता चला कि भाजपा का उम्मीदवार गांव मल्ला डल्ला कांउके कलां लक्खा हठूर में प्रचार करने के लिये आ रहे हैं उसी समय किसानों ने अपने झंडे बुलंद करते हुए गांव डल्ला में नाकाबंदी कर खड़े हो गए। ताकि जैसे ही भाजपा उम्मीदवार गांव में दाखिल होगा उसका विरोध कर सकें। किसानों ने ठाना है कि हर हाल में भाजपा नेताओं को गांव में एंट्री नहीं देनी है। किसानों का कहना है कि जिस प्रकार भाजपा सरकार ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका ठीक उसी प्रकार किसान उनके उम्मीदवारों को गांव में दाखिल नहीं होने देंगे। 

  • पंजाबः राजा वड़िंग के रोड शो में हुआ विरोध, दंगा पीड़ितों ने दिखाए काले झंडे, हुई धक्का मुुक्की, देखें वीडियो

    पंजाबः राजा वड़िंग के रोड शो में हुआ विरोध, दंगा पीड़ितों ने दिखाए काले झंडे, हुई धक्का मुुक्की, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा शहर में रोड शो निकाला गया। इस रोड शो के दौरान राजा वड़िंग को विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल, दंगा पीड़ितों ने रोड शो में राजा वड़िंग को काले झंडे दिखाए। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दलजीत सिंह ने कहा कि इस कांग्रेस ने 1984 में अटैक करवाया करवाया था। उन्होंने कहा कि वह इसी मामले को लेकर राजा वड़िंग का विरोध कर रहे है और वह गो बैक के नारे लगा रहे है। 

    बता दें कि इससे पहले राजा वडिंग के रोड शो से पहले ही लोगों को लंबे ट्रैफिक जाम से घंटों तक जुझना पड़ा। वहीं शहर का रास्ता बंद कराने को लेकर पार्टी वर्करों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। पुलिस को चंडीगढ़ से लुधियाना की ओर शहर को जाने वाली मुख्य मेन सडक का रास्ता बंद कराना पड़ा। जिसके बाद वर्कर शांत हुए। पुलिस को रास्ता बंद कराने के लिए अपनी ही सरकारी जिप्सी का सहारा लेना पड़ा। सरकारी जिप्सी व क्रेन को बीच सड़क पर लगाकर पुलिस ने रास्ता बंद करवाया गया था।