Blog

  • पंजाब: मरीज बनकर आए युवकों ने डॉक्टर को मारी गोली, देखें वीडियो

    पंजाब: मरीज बनकर आए युवकों ने डॉक्टर को मारी गोली, देखें वीडियो

    तलवंडी साबो: पंजाब में आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं। वैसे तो पंजाब में गन कल्चर पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन फिर भी फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला बठिंडा के तलवंडी साबो का है। ऐतिहासिक कस्बे तलवंडी साबो में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक दिनेश बंसल के यहां मरीज बनकर आए कुछ युवकों ने उनके नर्सिंग होम में हमला कर गोली मार दी।

    दरअसल, यह घटना तलवंडी साबो के मुख्य अस्पताल राज नर्सिंग होम में देर शाम हुई। अज्ञात व्यक्तियों ने चिकित्सक पर हमला कर दिया, जिसमें गोली लगने से राज नर्सिंग के डा. दिनेश बंसल घायल हो गये यह घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने राज नर्सिंग होम में आकर डॉक्टर पर फायरिंग कर दी, इस दौरान एक गोली उनकी जांघ में जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये।

    डॉ. दिनेश बंसल की हालत को देखते हुए उन्हें मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो व्यक्ति मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से हाथापाई के बाद फायरिंग कर दी। जिससे चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष गुरदीप सिंह व डीएसपी बूटा सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की. घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इलाके की पुलिस ने सीटीवी के साथ ही कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

  • चुनावों को लेकर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कही ये बात…

    चुनावों को लेकर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, कही ये बात…

    नई दिल्ली : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का आज 67वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा, ‘आगे होने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव हमारी पार्टी अकेले लड़ेगी। बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।’

    यह ऐलान बीएसपी चीफ मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए किया। रविवार 15 जनवरी 2023 को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ‘2023 में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जहां भी चुनाव होंगे, बीएसपी सभी चुनाव अकेले लड़ेगी। इसके साथ ही, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीएसपी किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगी।’ 

  • पंजाब: पाक की नापाक हरकत, BSF ने की नाकाम

    पंजाब: पाक की नापाक हरकत, BSF ने की नाकाम

    तरनतारन: जिला तरनतारन के गांव कालिया  में देर रात बुर्जी नंबर 146/16 के पास ड्रोन की हरकत दिखाई दी। इस दौरान चौकस बी.एस.एफ. की 101 बटालियान खेमकरण ने ड्रोन पर 7 राउंड फायरिंग किए। बी.एस.एफ. के जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गौरतलब है कि एक हफ्ते में दूसरी बार पाकिस्तान की इस हरकत को बी.एस.एफ. के जवानों ने नाकाम कर दिया है।

    बता दें कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत का माहौल खराब करने के लिए आए दिन नए-नए तरीके अपना रहा है।

  • पंजाब : प्लास्टिक डोर की चपेट में आया 4 वर्षीय बच्चा, चेहरे पर लगे 120 टांके 

    पंजाब : प्लास्टिक डोर की चपेट में आया 4 वर्षीय बच्चा, चेहरे पर लगे 120 टांके 

    समराला : लुधियाना के समराला में एक दुखद घटना सामने आइ है जहां शुक्रवार को आसमान में उड़ता पतंग देखने की चाहत में चार वर्षीय बच्चा डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के चेहरे पर करीब 120 टांके लगे। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में डाक्टरों को बच्चे की तुरंत सर्जरी करनी पड़ी। 

    जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार गुरुद्वारा श्री कटाना साहिब में माथा टेक कर लौट रहे थे रास्ते में  उसके बेटे ने पतंग देखने के लिए सिर कार की खिड़की से बाहर निकाल लिया। अचानक एक प्लास्टिक की डोर उसके चेहरे पर उलझ गई। पतंग की डोर से उसके चेहरे पर कट के निशान पड़ गए। उसने तभी कार को सड़क के किनारे रोक दिया। सभी ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद चेहरे से डोर हटाने की कोशिश की क्योंकि डोर पूरे चेहरे पर लिपट चुकी थी। उसे चंडीगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। उसकी हालत बिगड़ती देख DMC अस्पताल दाखिल करवाया गया।

  • नेपाल में यति एयरलाइंन का प्लेन कैश, 68 यात्री थे सवार, देखें वीडियो 

    नेपाल में यति एयरलाइंन का प्लेन कैश, 68 यात्री थे सवार, देखें वीडियो 

    काठमांडू: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान में 68 यात्री सवार थे।

    जानकारी के मुताबिक, ये विमान (ATR-72) काठमांडू से पोखरा जा रहा था। पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिग से पहले खराब मौसम के कारण पहाड़ी से टकराकर विमान नदी में जा गिरा। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • पंजाब: इस दिन लोगों को समर्पित होंगे  400 नए मुहल्ला क्लीनिक 

    पंजाब: इस दिन लोगों को समर्पित होंगे 400 नए मुहल्ला क्लीनिक 

    चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा की पंजाब सरकार 27 जनवरी को 400 से अधिक नए आम आदमी क्लीनिक राज्य के लोगों को समर्पित करेगी, जिससे पंजाब के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक समर्पित हो जाएंगे। अमृतसर में 27 जनवरी को होने वाले बड़े समारोह के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए यहां बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को मानक और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 100 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए गए हैं। भगवंत मान ने कहा-ये क्लीनिक पंजाब में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की कायाकल्प में मील के पत्थर के तौर पर काम कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन क्लीनिकों की स्थापना राज्य सरकार द्वारा मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर पंजाब को सेहतमंद और रोग-मुक्त बनाने के प्रति विनम्र प्रयास है। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि राज्य वासियों को अब इलाज और जांच सुविधाओं के लिए अस्पतालों में बहुत अधिक खर्चे नहीं करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मरीज क्लीनिकों में जाकर डाक्टरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं या फिर ऑनलाइन समय लेने की सुविधा भी हासिल कर सकते हैं। 

  • आज का राशिफल, 15 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 15 जनवरी 2023

    मेष: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। बु‍द्धि का प्रयोग करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निराशा हावी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ होगा।

    वृष: आशंका-कुशंका के चलते कार्य की गति धीमी रह सकती है। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। सभी ओर से सफलता प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ होगा।

    मिथुन: जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। प्रमाद से बचें।

    कर्क: बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के असवर हाथ आएंगे। यात्रा में सावधानी रखें। किसी पारिवारिक आनंदोत्सव में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद न करें। बेचैनी रहेगी।

    सिंह: धन का नुकसान या कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेंगी। मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग नहीं मिलेगा। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कन्या: मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। समय अनुकूल है। प्रसन्नता रहेगी।

    तुला: दूर से अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों पर व्यय होगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से कार्य में रुकावट होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जरूरी वस्तु गुम हो सकती है।

    धनु: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। यात्रा में जल्दबाजी न करें, नुकसान संभव है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्‍य पर बड़ा खर्च हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। आय में कमी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी।

    मकर: विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। कोई बड़ी बाधा से सामना हो सकता है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

    कुंभ: समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। पुरानी व्याधि से परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ लें। प्रमाद न करें।

    मीन: राजकीय अवरोध दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

  • सांसद चौधरी के बाद अब इस पूर्व मंत्री का निधन 

    सांसद चौधरी के बाद अब इस पूर्व मंत्री का निधन 

    करसोग: जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के बाद मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक एवं मंत्री मनसा राम का आज निधन हो गया है। उन्होंने आज IGMC शिमला में अंतिम सांस ली है। वह काफी समय से बीमार थे मनसा राम की मृत्यु किडनी फेलियर की वजह से हुई है। IGMC के MS डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।

    मनसा राम के शव को देर शाम तक अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। मनसा राम पहली बार 1967 में बतौर आजाद प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली। वह 5 बार विधायक बने और 4 बार मंत्री रहे। उन्होंने प्रदेश निर्माता डॉ. यशवंत सिंह के साथ भी काम किया था। 1972, 1982 में दोबारा विधानसभा पहुंचे। 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस बनी और इससे चुनाव लड़ा।

  • मकर संक्रांति के मेले में मची भगदड़, 4 की मौत, 25 घायल

    मकर संक्रांति के मेले में मची भगदड़, 4 की मौत, 25 घायल

    नई दिल्ली। ओडिशा में मकर संक्रांति के अवसर पर भगदड़ मच गई। जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर है। मामला कटक जिले के बडांबा-गोपीनाथपुर टी ब्रिज का बताया जा रहा है। यह टी ब्रिज सिंघनाथ मंदिर के दोनों को दोनों ओर से कनेक्ट करता है। यहां पर हर साल मकर संक्रांति मेले का आयोजन किया जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, आज भी यहां पर लाखों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे थे। भगदड़ के दौरान कुछ बच्चों के घायल होने की भी संभावना जताई जा रही है। कुछ लोगों ने भगदड़ के दौरान घबराकर ब्रिज से छलांग लगा दी। फिलहाल मामले में शुरूआती जानकारी ही सामने आई है।

    वहीं अथागढ़ के एसडीएम हेमंत कुमार स्वैन ने बताया है कि शनिवार दोपहर यहां पर करीब 2 लाख लोग मेले में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुआ थे। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल थीं। यहां मेले के साथ-साथ भगवान सिंघनाथ की पूजा करने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे।  

  • प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे ; वीरेंद्र मनकोटिया 

    प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे ; वीरेंद्र मनकोटिया 

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में जिला फुटबॉल संघ की बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर एक तरफ जहां जिला फुटबॉल संघ ने अपने क्रियाकलापों की रूपरेखा तैयार की, वहीं दूसरी तरफ सूचनाओं के अभाव को लेकर प्रदेश फुटबॉल संघ को भी निशाने पर लिया । फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश इकाई द्वारा खेल की प्रगति को लेकर कोई भी जानकारी उनके साथ साझा नहीं की जाती। जिसके चलते खेल के विस्तार में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
    फुटबॉल संघ के वीरेंद्र मनकोटिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन में कई प्रकार की गड़बड़ियां चल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के पास जिला में ही 4 क्लबों को पंजीकृत किया गया है। लेकिन यह पंजीकरण इस कदर फर्जी है कि न तो किसी क्लब का यहां पर कार्यालय है और न ही इन क्लबों में किसी स्थानीय खिलाड़ी को खेलने का मौका दिया जाता है।
    उन्होंने कई प्रकार की वित्तीय गड़बड़ियां होने का भी अंदेशा जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश फुटबॉल संघ की तरफ से जो वित्तीय लाभ जिला फुटबॉल संघ को मिलना चाहिए वह भी पूरी तरह नहीं मिल पा रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश फुटबॉल संघ अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करें ताकि खेल को सही मायनों में आगे बढ़ाया जा सके।