Blog

  • कपूरथलाः श्री रामलीला ग्राउंड में बनी स्टेज को नगर सुधार ट्रस्ट ने किया ध्वस्त, गुस्साए लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः श्री रामलीला ग्राउंड में बनी स्टेज को नगर सुधार ट्रस्ट ने किया ध्वस्त, गुस्साए लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा आज सुबह ट्रस्ट की मार्केट में अवैध कब्जों पर कार्रवाई के दौरान श्री रामलीला ग्राउंड में बनी स्टेज को भी ध्वस्त कर दिया गया। जिससे मामला गर्मा गया है। रोष में आए रामलीला कमेटी के सदस्य और विभिन्न संगठनों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ 4 घंटे धरना प्रदर्शन के बाद जब EO ने माफी मांगी तो धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।  

       

    बता दें कि कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा आज सुबह ट्रस्ट की मार्केट में कुछ दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ ट्रस्ट के EO की टीम द्वारा एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव चलाई गई। इसी दौरान ट्रस्ट मार्केट में बनी श्री रामलीला ग्राउंड की स्टेज पर भी डिच मशीन चला दी गई। इस घटना के बाद रामलीला कमेटी के सदस्य और हिंदू संगठन रोष में आ गए और ट्रस्ट के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस की मौजूदगी में अभद्र भाषा का प्रयोग कर बहस भी की गई। इसी दौरान मार्केट के ही 2 दुकानदारों पर भी  स्टेज ध्वस्त करवाने के आरोप लगाए गए।  

    श्री रामलीला स्टेज को ध्वस्त करने के उपरांत धार्मिक मुद्दा बन गया और धीरे-धीरे शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों के एकत्र हो गये और मस्जिद चौक पर धरना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया 4 घंटे धरना प्रदर्शन के बाद यो परमजीत सिंह ने मौके पर पहुंच धरने पर बैठे हिंदू संगठनों के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से सार्वजनिक तौर गलती का एहसास करने के उपरांत धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और ट्रस्ट के ईओ ने आश्वासन दिया कि वह श्री रामलीला की स्टेज को उन्हें निर्मित करवा देंगे।

  • पंजाबः कमिशनर की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के 2 कर्मचारी किए बर्खास्त

    पंजाबः कमिशनर की बड़ी कार्रवाई, नगर निगम के 2 कर्मचारी किए बर्खास्त

    अबोहरः नगर निगम के कमिशनर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, कम जिला उपायुक्त ने आउटसोर्स पर लगे 2 कर्मचारियों को ड्यूटी से गैरहाजिर मिले थे। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। कर्मचारियों की पहचान लाहौरी राम और मुन्ना लाल के रूप में हुई है। दोनों की ड्यूटी तहसील परिसर, आभा स्क्वायर, बस स्टैंड तथा अन्य स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करने के लिए लगाई गई थी। 

    मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को DC तथा अबोहर निगम कमिश्नर डॉ. सेनू दुग्गल ने जब विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया था तो लाहौरी राम और मुन्ना राम दोनों ही अपनी ड्यूटी से नदारद मिले। जिस पर कमिश्नर ने निगम के संबंधित अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के ऐसे गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण विकास कार्य समय पर पूरे होने संभव नहीं है।

    ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को उन्होंने तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया। दुग्गल ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इधर, निगम सूत्रों ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य लोगों पर भी लापरवाही बरतने के लिए गाज गिर सकती है।

  • जालंधरः 510 ग्राम हेरोइन और पिस्टल सहित एक गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    जालंधरः 510 ग्राम हेरोइन और पिस्टल सहित एक गिरफ्तार, देखेंं वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इनवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क, एडीसीपी इनवेस्टिगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी परमजीत सिंह की टीम के द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज हरिंदर सिंह एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरव कुमार पुत्र लेट चरणदास निवासी हाउस नंबर 34 गली नंबर 1 गिलवारी गेट, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम हेरोइन सहित पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिनांक 12-07-2023 को एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम पठानकोट चौक मेन हाईवे नजदीक बल्ले-बल्ले फार्म के पास मौजूद थी। इस दौरान कि एक एक युवक ने एक्टिवा नंबर PB02-EF-3609 लेकर आ रहा था। उसकी एक्टिवा पर एक काला वजनदार लिफाफा लटका हुआ था। वहीं नाके पर पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और उसने अचानक एक्टिवा रोक दी। इस दौरान जैसे ही वह वापस मुड़ने लगा, बारिश के कारण उसकी एक्टिवा फिसल गई और वह गिर गया।

    जैसे ही वह उठकर भागने की कोशिश करने लगा, मौके पर मौजूद हरिंदर सिंह प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल कमिश्नरेट जालंधर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तालाशी दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 510 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, 5 जिंदा कारतूस और एक एक्टिवा बरामद की है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई मोहनलाल ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 जालंधर में एफआईआर नंबर 145 दिनांक 12.07.2023 ए/डी 25-54-59 आर्म्स एक्ट, 21सी-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पूछताछ दौरान और बड़े खुलासे हो सके।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 5 की मौत

    दर्दनाक हादसाः खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, 5 की मौत

    मंडीः हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हादसों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कुशला क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो कर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें देर रात गहरी खाई से निकाल सड़क मार्ग तक पहुंचाने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।

    हादसे में चालक अनिल दत्त (51) पुत्र स्वर्गीय रुप चंद गांव कोलथी, संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत गांव पंजराह, किरपा राम (38) पुत्र मजरू राम गांव पौडाकोठी, कमल कुमार (22) तुला राम गांव डोलाधार घायल हुए हैं जबकि मृतकों की पहचान लाला राम (50) पुत्र गंगू राम गांव डोलधार, रूप लाल (50) पुत्र परस राम गांव डोलधार, सुनिल कुमार (36) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह, गोबिन्द राम (60) पुत्र रघुराम गांव डोलधार, मोहण (50) पुत्र किरपा राम गांव कुशला के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग कमरूनाग मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी 31-8349 कुशला गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बोलेरो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। जैसे ही घटना का पता पुलिस व स्थानीय लोगों को लगा तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर घायलों व मृतकों के शवो को खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया. लेकिन देर रात अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    डीएसपी दिनेश कुमार की अगुवाई में बीएसएल पुलिस थाना की टीम व व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुटे रहे। लेकिन अंधेरा होने के कारण राहत बचाव कार्य में परेशानी झेलनी पड़ी और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व मृतकों के शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

    वहीं नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने भी देर रात सिविल अस्पताल सुंदरनगर व मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंच कर घायलों का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने 5 लोगों की मौत पर दुख भी प्रकट किया।

  • पंजाबः SGPC ने लांच किया अपना Youtube चैनल, इस दिन से होगी गुरबाणी का Live प्रसारण

    पंजाबः SGPC ने लांच किया अपना Youtube चैनल, इस दिन से होगी गुरबाणी का Live प्रसारण

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए अपना खुद का यू-ट्यूब चैनल लांच कर दिया है। सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का ये यूट्यूब चैनल 24 जुलाई से शुरू होगा। इसके साथ ही एसजीपीसी ने साफ किया कि पीटीसी के साथ समझौते को रिन्यू नहीं किया जाएगा। एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी वेबसाइट या वेब चैनल को गुरबाणी के लाइव स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग के अधिकार नहीं दिए जाएंगे। एसजीपीसी प्रसारण अधिकार की एकल मालिक होगी।

    एसजीपीसी कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि शिरोमणि कमेटी ने गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए अपना चैनल शुरू करने का फैसला ले लिया है। उक्त चैनल को शुरू होने में 3 महीने लग सकते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 24 जुलाई से अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की घोषणा की है। प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने गुरबाणी के सीधे प्रसारण के लिए पीटीसी के साथ हुए करार को भी 24 से समाप्त करने की भी घोषणा की है। एसजीपीसी द्वारा अगले करीब 3 महीने के भीतर सैटेलाइट टीवी चैनल शुरू करने का भी फैसला किया है।

  • जालंधरः  मकान में टॉवर लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः  मकान में टॉवर लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: अर्बन एस्टेट फेस टू में हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां अर्बन स्टेट सोसायटी की ओर से एक रिहायशी मकान पर टॉवर लगाए जाने का विरोध किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सोसायटी के जनरल सेक्टरी रणवीर कुमार ने बताया कि रिहायशी इलाके में मोबाइल टॉवर लगाना गैरकानूनी है। जोकि अर्बन स्टेट फेस टू में किसी भी हालत मे लगने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान टॉवर लगाने की शिकायत नगर निगम जालंधर, जेडीए तथा पुलिस कमिश्नर जालंधर को दे दी गई है। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों को 6 बजे शाम का समय दे दिया गया है और थाने बुलाया गया है।

  • पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय, आदेश जारी

    पंजाबः सरकारी दफ्तरों का बदला समय, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदल दिया गया है। अब पंजाब सरकार से जुड़े पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तर सुबह से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले यह टाइमिंग सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

  • पंजाबः इस जिले में बाढ़ के पानी का स्तर हुआ कम, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में बाढ़ के पानी का स्तर हुआ कम, लोगों को मिली राहत, देखें वीडियो

    मोगाः बीते दिनों से लगातार बारिश होने के कारन पुरे पंजाब में बाड आई हुई है, प्रशासन की और से भी सभी पुख्ता परभंध किये जा रहे है। जिला मोगा के साथ लगते धर्मकोट के करीब 25 गाव जो सतलुज दरिया के बाँध पर बसे हुए थे उनमे से चार गाव पानी की चपेट में आ गए थे जहा पर करीब 20 से 25 फीट पानी जमा हो गया था वही प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही जनता को चेतावनी दे दी थी, की हलात बिगड़ सकते है और गावो को खली कर दिया जाये।

    पर्शासन की तरफ से 7 रलीफ केम्प भी बनाये गए थे। अब कुछ हलात नार्मल हुए है वही पानी बहुत निचे चला गया है। इन गावो में घर और सदके दिखाई दे रही है, अभी भी बहुत से लोग रलीफ केम्पो में बेठे हुए है, जिन्हें प्रशासन की और से हर सुख सुविधा दी जा रही है। मोगा पर्शासन की और से एक और पहल की गई है, अगर कुछ दिनों बाद बारिश आती है या उपर से पानी छोड़ा जाता है और स्थिति नाजुक होती है तो यह एरिया फोज के हवाले कर दिया जायेगा। ताकि कोई अप्रिये घटना न हो सके।

    मोगा की एस डी एम् चारु मीता और धर्मकोट के एम् एल ए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने फोज के अधिकारियों को साथ लेकर सारी स्थिति का जायजा करवाया गया। ताकि अगर कोई मुश्किल आती है तो फोज जल्दी से अपना काम शुरू कर सके वही फोज के अधिकारियों दुवारा भी सारे एरिया को ड्रोन की मदद से अपने केमरे में केद कर लिया है, ताकि उन्हें कोई मुश्किल न आये और स्थिति को कंट्रोल में रखा जाये।

    रलीफ केम्प में ठहेरे हुए गाव संघेरा और मंदिर के निवासियों ने कहा की उनके घर पानी में पूरी तरह खराब हो गए काफी पशु भी मर गए है फसले सारी बर्बाद हो चुकी है अब हम घर छोड़ कर यहाँ बच्चो को लेकर बेठे हुए है प्रशासन और समाज सेवी संस्थाए हमारी पूरी मदद कर रही है।

  • पंजाबः बारिश के पानी से नामदेव रोड का हुआ बुरा हाल

    पंजाबः बारिश के पानी से नामदेव रोड का हुआ बुरा हाल

    बरनालाः तपा मंडी में भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। वहीं पानी भरने से नामदेव रोड का बुरा हाल हो गया है। दरअसल, भारी बारिश के कारण मॉडल टाउन, आनंदपुर बस्ती, प्यारा लाल बस्ती, स्कूल रोड, सदर बाजार, अनाज मंडी में पानी भर गया है। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • जालंधरः दिनदहाड़े BSF कालोनी में बाइक चोरी

    जालंधरः दिनदहाड़े BSF कालोनी में बाइक चोरी

    जालंधर, ENS: बीएसएफ कालोनी में दिनदहाड़े चोर खड़ी बाइक को चुराकर ले गए। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक के मालिक अजय कुमार उर्फ राजू निवासी गोपाल नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो बीएसएफ कालोनी में रहने वाले अपने दोस्त मन्नू त्रेहण के घर गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक उसके घर के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि एक बाइक पर तीन लोग आए और एक उतरकर उसकी बाइक को चुरा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि चोर जल्द गिरफ्त में होंगे।