Blog

  • iPhone 15 की डिलवरी को लेकर ग्राहक और दुकानदार में जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

    iPhone 15 की डिलवरी को लेकर ग्राहक और दुकानदार में जमकर चले लात घूसे, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः दिल्ली के कमला नगर इलाके में iPhone 15 की डिलवरी में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। हालाकि बाद में दिल्ली पुलिस ने ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इस बीच मोबाईल दुकानदार और ग्राहकों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो जमकर वायरल रहा है। इस विवाद के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कमला नगर इलाके में iPhone 15 की आपूर्ति में कथित देरी के बाद ग्राहकों और मोबाइल दुकान के कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल शॉप पर दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच बवाल इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस वायरल वीडियो की पुष्टि खुद दिल्ली पुलिस ने की है। दिल्ली पुलिस ने इस विवाद के बाद ग्राहकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

  • पंजाबः मिठाई के गोदाम में सेहत विभाग की दबिश, भरे सैंपल

    पंजाबः मिठाई के गोदाम में सेहत विभाग की दबिश, भरे सैंपल

    संगरूरः लहरागागा में पुलिस को एक मिठाई की दुकान में भारी मात्रा में मिठाइयां जमा करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न मिठाइयों के सैंपल भरे। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट 1 महीने बाद आएगी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़े पैमाने पर मिठाइयों का भंडारण किया जा रहा है और इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद सैंपल लिए गए।

    वहीं दूसरी ओर गोदाम मालिक का कहना है कि उनका काम थोक का है और उनकी मिठाइयों में कोई मिलावट नहीं होती है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि उनकी मिठाइयों के सैंपल सही आएंगे, इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है, जांच हो रही है, कोई दिक्कत नहीं है, हमारा काम नंबर वन वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पहुंचे डॉ. बलजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मिठाई गोदाम में अलग-अलग जगहों से 5 सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कुछ भी गलत होने पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब :  फ्लाई ओवर खोल देने के उपरांत वाहन चालकों को मिली राहत, देखें वीडियो

    पंजाब : फ्लाई ओवर खोल देने के उपरांत वाहन चालकों को मिली राहत, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : फ्लाई ओवर आम जनता के लिए खोल देने के उपरांत शहर वासियों व चंडीगढ़ से हिमाचल की और जाने वाले हलके वाहन चालकों को भारी राहत मिली है। नंगल जाम मुक्त होने लगा है।जिससे नंगल के व्यापार के भी पटरी पर लौटने की उम्मीदें दुकानदारों को लगने लगी है। डीएसपी सतीश कुमार शर्मा खुद अन्य पुलिस कर्मीयों के साथ फ्लाई ओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए व्यवस्था बनाते नजर आए।

    फिलहाल हलके वाहन ही चंडीगढ़ से हिमाचल जाने वाले है, उनके लिए ही इस फ्लाई ओवर को खोला गया है। जो हिमाचल से चंडीगढ़ कि और जाने वाले वाहन पहले की ही तरह नंगल डैंम पुल अथवा भलाण होते हुए जाएंगे। उन्होने साफ किया कि फ्लाई ओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए स्पीड़ लिमिट 40 किलो मीटर प्रति घंटा रखी गई है। जो वाहन चालक इससे अधिक स्पीड़ से चलेंगे उनके चालान किए जाएंगे।

  • पंजाब :  कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामले में परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे सुखपाल खैरा, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या मामले में परिवार से दुख सांझा करने पहुंचे सुखपाल खैरा, देखें वीडियो

    मोगा : गांव डाला में बीते दिन कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने से जिले में माहोल सहम गया है। वही पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से 4 को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार द्वारा अभी तक बलजिंदर सिंह बल्ली का अभी तक संस्कार भी नहीं किया गया है। आज बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार के साथ दुःख साँझा करने के लिए पंजाब कांग्रेस के नेता सुखपाल सिंह खैरा डाला पहुंचे। उन्होंने कहा की बलजिंदर सिंह बल्ली कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान थे और मेहनती वर्कर थे और यह बहुत दुखदाई घटना हुई है। उन्होंने कहा की पंजाब में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बहुत ही खराब चल रही है। भगवंत मान भले कुछ ही कहे की पंजाब में लॉ एंड आर्डर सही है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हर रोज लूट पाट, कत्ल और फिरौती की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार खामोश है।

  • पंजाबः इस मामले में दुल्हन और पिता पर FIR दर्ज

    पंजाबः इस मामले में दुल्हन और पिता पर FIR दर्ज

    बठिंडाः रामपुरा के एक व्यक्ति ने शादी के बाद 35‎ लाख रुपए खर्च कर पत्नी को कनाडा भेज दिया।‎ पत्नी के पीआर होने के बाद जब पति ने उसे विदेश ‎बुलाने के लिए फाइल लगाने को कहा तो पत्नी ने ‎फाइल लगाने की बजाय पति से तलाक लेने के ‎लिए कागजात भेज दिए। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ‎ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसकी जांच के बाद ‎पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके पिता के खिलाफ ‎सिटी रामपुरा में मामला दर्ज कर लिया है।‎ रामपुरा सिटी पुलिस को दिए बयान में हिंमाशु वासी‎ रामपुरा ने बताया कि उसकी शादी शबनम के साथ‎ हुई थी।

    उसने पत्नी को कनाडा भेजने के लिए 35 ‎लाख रुपए खर्च किए थे। जब उसकी पत्नी वहां ‎पीआर हो गई तो, उसने उसे भी विदेश में बुलाने के‎ लिए कहा। इतने में उसने उसे तलाक के कागजात भेज ‎दिए। आरोपी शबनम ने अपने पिता अश्विनी ग्रोवर ‎के साथ मिलकर उसके साथ ठगी की। जांच के ‎बाद पुलिस ने दोनों बाप-बेटी पर केस दर्ज कर ‎लिया है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, जिसमें किसी लड़की से ऐसा किया हो। इसी खेल में पहले भी कई नौजवानों का जान तक जा चुकी है। मगर फिर भी लोग ठगी की उड़ान भर रहे हैं।

  • कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी की मौत मामले में भड़का परिवार, संस्कार करने से किया इंकार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः कबड्डी खिलाड़ी की मौत मामले में भड़का परिवार, संस्कार करने से किया इंकार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः बीते दिनी कपूरथला जिले के ढिल्लवां शहर में कुछ लोगों ने एक कबड्डी खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। जिसकी पहचान हरदीप सिंह दीपा के रूप में हुई है। अब परिवार इस मांग पर अड़ा है कि जब तक मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक मृतक दीपा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब गिरफ्तार करती है और कब दीपा का अंतिम संस्कार किया गया।परिवार का आरोप है कि हमलावरों में से एक हरप्रीत सिंह हैप्पी हमारा पड़ोसी है और हरदीप सिंह बीते कुछ समय से दीपा के साथ रंजिश रखता था। कुछ देर के लिए दीपा कल जैसे ही हरदीप सिंह दीपा घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

    परिजनों ने बताया कि हरदीप सिंह दीपा को रात में आरोपियों ने घायल अवस्था में घर के बाहर फेंक दिया और हमारे घर का गेट खटखटाया और कहा कि मार दित्ता शेर पुत्त। परिवार वालों ने कहा कि इस दौरान हम डर गये और घर से बाहर ना निकले। लेकिन लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद जब हमने घर के बाहर देखा तो दीप घायल अवस्था में तड़प रहा था। जिसे तुरंत जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक हरदीप सिंह दीपा और कथित आरोपी हरप्रीत सिंह हैप्पी के बीच पिछले कुछ समय से पुरानी दुश्मनी थी और दोनों पहले भी एक-दूसरे पर जानलेवा हमले कर चुके हैं, जिसके संबंध में पुलिस में मामले भी दर्ज हैं। मामले की जांच कर रहे थाना प्रमुख ढिल्लवां बलवीर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • पंजाब : कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की गुंडागर्दी, देखें CCTV

    पंजाब : कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर की गुंडागर्दी, देखें CCTV

    मोहाली : ये दर्दनाक तस्वीरें पंजाब के मोहाली की है। जहां कैब ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी की है। एक नोजवान पर जानलेवा हमला कर दिया है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि किस प्रकार एक नोजवान को घेरकर 7-8 हमलावर गाड़ियों में आते है और हमला कर फरार हो जाते है। पीड़ित युवक हेयर सैलून में काम करता है। उसने बाताया कि अपना काम खत्म कर घर जाने के लिए कैब बुक की।

    कैब में बैठने के लिए थोड़ा समय लग जाने पर कैब वाले ने जाने से मना कर दिया। इतने में कैब नई बुक कर ली और इस बात से नाराज हुए कैब ड्राइवर ने अपने साथियों को बुलाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर तब तक लोहे का रॉड से हमला करते रहे, जब तक पीड़ित नोजवान बुरी तरह जख्मी नही हो गया। जखमी हालत में नोजवान को अस्पताल में करवाया गया। मोहाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हमलावर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • पंजाब : संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी लड़कियां वतन लौटीं, देखें वीडियो

    पंजाब : संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अरब देशों में फंसी लड़कियां वतन लौटीं, देखें वीडियो

    कपूरथला : रोजी रोटी कमाने के इरादे से मस्कट गई लड़कियों को ट्रैवल एजेंटों ने भारी वेतन देने का झांसा देकर वहां फंसा लिया। पिछले कई महीनों से मारपीट और अन्य पीड़ा झेल रही ये लड़कियां राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के पास पहुंचीं। उन्होंने लड़कियों के मामले को गंभीरता से लिया। ओमान में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उनकी घर वापसी सुनिश्चित की। संत सीचेवाल के प्रयासों से अब तक करीब 38 लड़कियां अरब देशों से वापस आ चुकी है। आज निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी में इन 5 लड़कियों ने अपना दुख व्यक्त किया और अपील की कि माता-पिता अपनी लड़कियों को इन अरब देशों में भेजने से बचें। विदेश से लौटी लड़कियां जालंधर, फिरोजपुर, मोगा और कपूरथला जिलों से संबंधित है।

    जालंधर जिले से लौटी लड़की ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से ओमान में थी, जहां उससे घर का काम करवाया जा रहा था। लेकिन जब वह बीमार पड़ी तो उसे प्रताड़ित किया गया। वहां उसका इलाज नहीं किया जा रहा था। पीड़ित लड़की ने बताया कि अभी भी कई लड़कियां वहां फंसी हुई है। ट्रैवल एजेंट उन्हें वापस भेजने के लिए 3 से 5 लाख रुपये मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब की एक लड़की को मारने की भी कोशिश की गई। फिरोजपुर की युवती ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने उसे दुबई के एक मॉल में काम दिलाने का आश्वासन दिया था और 35 से 40 हजार रुपये देने का वादा किया था। लेकिन एजेंट ने उसे कुछ दिन दुबई में रखने के बाद मस्कट भेज दिया। जहां उससे घर का काम करवाया जाता था, वहां उसे बहुत कम पैसे दिए जाते थे और हमेशा जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

    इसी तरह जालंधर से आई एक अन्य लड़की ने कहा कि 1,60,000 रुपये देने के बावजूद उसके एजेंट उसे वापस नहीं भेज रहे है। वहां उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करा दिया गया। ओमान के मस्कट में भारतीय दूतावास को धन्यावाद देते हुए पर्यावरणविद् और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने लोगों से उनके द्वारा रचे गए इस जाल से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक यह सब बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त के बाद से भारत सरकार और दूतावास के अधिकारियों के सहयोग से लगभग 15 लड़कियां अरब देशों से वापस लौट आई हैं। इनमें से 13 मस्कट ओमान से और 2 इराक से हैं। लौटी लड़कियों में 2 लड़कियां पश्चिम बंगाल, मुंबई, गुजरात और केरल से लौटी है।

  • पंजाबः इस इलाके में सिख युवक की बेरहमी से पिटाई

    पंजाबः इस इलाके में सिख युवक की बेरहमी से पिटाई

    लुधियानाः कस्बा राएकोट में गांव कमालपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक सिख युवक की बेरहमी से पीटाई की गई। ये मामला कोई चोरी का बताया जा रहा है। वीडियो में 4 से 5 दिख लोग युवक को पीटते दिख रहे हैं। युवक ने हमलावरों से माफी भी मांगी, लेकिन वह उस पर रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ वार करते रहे। युवक की चीखों की आवाज सुन आस-पास के लोग भी एकत्र हुए, लेकिन हमलावर नहीं रूके। वह युवक से मारपीट करते रहे। सूत्रों के मुताबिक जिस युवक के साथ मारपीट की जा रही है वह किसी पाठ में गया था।

    इस दौरान उस जगह चोरी की वारदात हुई। जिसके बाद हमलावरों ने उससे मारपीट की। पीड़ित युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई। गांव के लोगों के मुताबिक घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक थाना हठूर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। वहीं लुधियाना रेंज के आईजी कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि उनके ध्यान में ये मामला है। कोई चोरी का विवाद है। कानून को हाथ में लेकर युवक से मारपीट करना गलत है।

    वहीं बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद हठूर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौजवान पाठी की पिटाई करने वाले बाबे और उसके 4 सेवादारों को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। जानकारी के अनुसार एक उक्त धार्मिक डेरे में बचपन से ही एक प्रवासी नौजवान धार्मिक शिविर में सेवा करता आ रहा है। धार्मिक शिक्षा लेते हुए वह पाठी सिंह बन गया। इस पाठी सिंह को चोरी के एक मामले में पूछताछ करने पर डेरे के प्रमुख बाबा सुरिंदर सिंह और सेवादारों द्वारा बेरहमी से पीटा गया।

    इस दौरान बताया जा रहा है कि पाठी सिंह चीख-चीख कर अपनी बेगुनाही की दुहाई दे रहा है, लेकिन उसके हमलावर उस पर अत्याचार करना बंद नहीं कर रहे हैं। इस मामले को लेकर डेरे के प्रमुख बाबा सुरिंदर सिंह और चार सेवकों को हिरासत में लिया गया और उनसे इस मामले के बारे में पूछताछ की गई। इस मामले में रायकोट थाने के डीएसपी रछपाल सिंह ढींडसा का कहना है कि पीड़ित पाठी सिंह को बयान देने के लिए बुलाया गया है ताकि उक्त सभी के खिलाफ इस मामले को लेकर उचित कार्रवाई की जा सके।

  • पंजाबः आवारा पशु से पिकअप की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पंजाबः आवारा पशु से पिकअप की टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    अबोहर: फाजिल्का रोड़ पर शनिवार को सुबह सब्जी से भरी एक पिकअप आवारा पशु को टकरा गया। जिसमें पशु की मौत हो गई, वहीं, पिकअप चालक और उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। पिकअप चालक दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक हनुमान और रामदास राजस्थान नागौर से फाजिल्का सब्जी ला रहे थे। सुबह करीब 4 बजे जब वह फाजिल्का रोड़ गांव बुर्जा के निकट पहुंचे तो सड़क के बीच बैठे आवारा पशुओं को बचाने का प्रयास किया।

    लेकिन पिकअप की एक गाय से टक्कर हो गई, जिसके बाद पिकअप सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों पिकअप सवार घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, दूसरी तरफ सड़क में जिस गाय से पिकअप की टक्कर हुई थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।