Blog

  • गौ-तस्करी के मामले में लोगों ने 3 युवकों को पीटा, 2 की मौत एक घायल

    गौ-तस्करी के मामले में लोगों ने 3 युवकों को पीटा, 2 की मौत एक घायल

    छत्तीसगढ़: रायपुर में गौ-तस्करी के संदेह में दो युवकों की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह आरंग पुलिस स्टेशन में हुई। महानदी पर बने 30 फुट लंबे पुल के नीचे तीन युवक कथित तौर पर घायल हो गए। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने एक को मृत पाया और दो अन्य को गंभीर हालत में पाया।

     
    जानकारी के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की रात आरंग थाना क्षेत्र में तीन युवक एक ट्रक में पशुओं को ले जा रहे थे। रास्ते में महानदी पुल पर दस-बारह युवकों ने पीछा कर ट्रक को घेर लिया। इसके बाद ट्रक में सवार तीन युवकों को बेरहमी से पीटा गया। इनमें एक युवक का शव महानदी में मिला, दूसरे युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    एक व्यक्ति का इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस के पास अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध अज्ञात है और जांच जारी है। सहारनपुर रेगिस्तान में रहने वाले चांद मियां, गुडू खान और सद्दाम खान नाम के तीन युवक ट्रक चला रहे थे। युवकों ने उस पर पशु तस्करी का आरोप लगाया और पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर चांद मियां और गुडू खान की पिटाई की और उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने पूर्व नियोजित हत्या के संदेह में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar : GST घोटाले के आरोपी पूर्व DETC B.K Virdi की बड़ी मुश्किलें, 2 दिन का बढ़ा पुलिस रिमांड

    Jalandhar : GST घोटाले के आरोपी पूर्व DETC B.K Virdi की बड़ी मुश्किलें, 2 दिन का बढ़ा पुलिस रिमांड

    जालंधर, ENS: GST विभाग के घोटाले में आरोपी पूर्व डी.ई.टी.सी. बीके विरदी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। विजिलेंस ने आरोपी को दो दिन पहले जालंधर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद अदालत ने B.K Virdi का रिमांड दो दिन और बढ़ा दिया है। 

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने भगौड़े आरोपी बलबीर कुमार विरदी को गुरुवार को गिरफतार किया था। विरदी के ऊपर राज्य आबकारी विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी कुछ ट्रांसपोर्ट और उद्योग मालिकों के साथ मिलीभगत करके करों की चोरी में शामिल होने के आरोप है।  इस संबंध में बलबीर कुमार विरदी और अन्य के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, फ्लाइंग स्क्वायड-1, एसएएस नगर मोहाली में आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए के तहत एक मामला 9 तारीख 21.08.2020 को दर्ज किया गया था। इस बीच बलबीर कुमार विरदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के संबंध में एक सतर्कता जांच भी शुरू की गई थी।

    बी.के विरदी एफआईआर दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था। विजीलैंस ब्यूरो लगातार उसे गिरफ्तार करने के लिए  छापेमारी कर दबाव बना रहा था। जिसके बाद  आरोपी बलबीर कुमार विरदी ने हाईकोर्ट के निर्देश पर स्थानीय अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों की मने तो विरदी की गिरफ़्तारी के बाद GST विभाग के कई अधिकारियो के हाथ पांव फूल गए है। विरदी की पूछताछ के दौरान विजिलेंस की जांच मे अहम खुलासे होने की भी संभावना है।

  • Jalandhar : Civil Surgeon Office की जल्द होगी Shifting

    Jalandhar : Civil Surgeon Office की जल्द होगी Shifting

    जालंधर,ENS :  सिविल अस्पताल में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय को शिफ्ट करने का सिलसिला जारी हो चुका है। सेहत विभाग की डायरैक्टर रमन शर्मा ने  कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए टीम का गठन कर दिया है। इसलिए यह शिफ्टिंग जल्द ही हो सकती है। क्योंकि राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है।

     जानकारी के मुताबिक इस इमारत को गिरा कर क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की योजना है। इस इमारत की शिफ्टिंग को लेकर बताया जा रहा है कि  PWD के अधिकारियों ने शिफ्टिंग में देरी का जिम्मेवार सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारियों को ठहराया है।

    पिछले दिनों जब सिविल सर्जन को वीसी के दौरान शिफ्टिंग के आदेश जारी हुए थे, तो उसके बाद दफ्तर के स्टाफ ने हड़ताल शुरु कर दी थी। यह हड़ताल लगभाग एक सप्ताह तक चली थी। विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए हस्ताक्षेप के दौरान स्टाफ ने हड़ताल को खत्म कर दिया था।

    उस समय स्टाफ को दफ्तर न शिफ्ट न करने का आश्वासन दिया गया था। इसलिए कर्मचारियों में दफ्तर को शिफ्ट करने का आक्रोश भी देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि दफ्तर के कर्मचारी पुन : धरना देने की तैयारी कर रहे है।

  • Foil printing Company में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Foil printing Company में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    नालागढ़ :  सोलन जिला में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी में देर रात आग लग गई, जिससे कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कंपनी में रात करीब साढ़े 3 बजे लग गई। 

    सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मस्तराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया। बद्दी से 3, नालागढ़ से 2 ओर एक निजी उद्योग के फायर हाईड्रैंट की मदद से करीब 5 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने साथ लगते उद्योगों को सुरक्षित बचा लिया। लीडिंग फायरमैन  मस्तराम ने बताया कि आग से उद्योग में रखी करोड़ों रुपए की मशीनरी व सामान जलकर राख हो गया है।

  • PM Modi की शपथ से पहले PM House पर लगा नेताओं का तांता, देखें वीडियो

    PM Modi की शपथ से पहले PM House पर लगा नेताओं का तांता, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7.15 बजे देश के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बाद शपथ लेंगे।  शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दिल्ली पहुंचे हैं। पीएम आवास पर होने वाली बैठक को लेकर नेताओ का तांता लगा हुआ है।   

    बीजेपी सांसद धर्मेंद्र प्रधान को भी मोदी 3.0 सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अनुराग ठाकुर  पीएम आवास पर हो रही बैठक में नहीं पहुंचे है। पीएम आवास पर हो रही बैठक में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ सिंह, अजय टम्टा, अन्नपूर्णा देवी, चिराग पासवान, राव इंद्रजीत पहुंचे, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, सीआर पाटिल, भागीरथ चौधरी, एचडी कुमारस्वामी, हर्ष मल्होत्रा, मनोहर लाल खट्टर, जेपी नड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे हैं. इसके अलावा नित्यानंद राय, जीतन राम मांझी, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, शिवराज सिंह चौहान, पंकज चौधरी, रवनीत बिट्टू, बीएल वर्मा, मनसुख मांडविया, हरदीप सिंह पुरी, कीर्तिवर्धन सिंह भी पीएम आवास पहुंचे हैं। बैठक में संभावित मंत्री और नेता हिस्सा ले रहे है।

    बताया जा रहा है कि PM House मे होने वाली बैठक मे मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले मत्रियो के नमो पर भी मंधन किया जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ली मोदी के मंत्रीमंडल मे बीजेपी अध्यक्ष जे.पी नड्डा, शिवराज सिंह, महाराष्ट्र से 6 सांसद,रक्षा खड़से, राजस्थान से 3 मंत्री, नितिन गडकरी, पियूष गोयल, अमित शाह के इलावा NDA के सभी प्रमुख नेताओ को जगह दी गई है।

  • BJP नेता Ravneet Singh Bittu ने गाड़ी से उतरकर PM House तक लगाई दौड़, देखें वीडियो

    BJP नेता Ravneet Singh Bittu ने गाड़ी से उतरकर PM House तक लगाई दौड़, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू की दिल्ली की सड़क पर दौड़ते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो दिल्ली की ट्रैफिक में फंसे बिट्टू द्वारा पीएम हाउस तक पहुंचने को लगाई गई दौड़ की है।

    बिट्टू को दिल्ली में मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है। बिट्टू को पीएम आवास पर चाय का न्योता दिया गया। इसके लिए जब वह पीएम आवास के लिए निकले तो उनकी गाड़ी दिल्ली के ट्रैफिक जाम में फंस गई। समय से पीएम आवास पहुंचने के लिए रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी गाड़ी ट्रैफिक में ही छोड़ कर पीएम आवास तक दौड़ लगा दी।

  • Punjab : ड्रग विभाग ने मेडीकल स्टोर पर की छापेमारी, किया सील, देखें वीडियो

    Punjab : ड्रग विभाग ने मेडीकल स्टोर पर की छापेमारी, किया सील, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों ने तलवंडी साबो में नशीली गोलियों के कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। ​​​​​​डीएसपी तलवंडी साबो राजेश ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि तलवंडी साबो में स्थित धलीवाल मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाईयां बेची जा रही है।

    पुलिस द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर एकांत सिंगल को लेकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर को बड़ी मात्रा में प्री गैंबलिंग कैप्सूल और टैंपट जोल गोलियां बरामद हुई। प्रतिबंधित दवाइयां मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

    मेडिकल स्टोर के मालिक संदीप सिंह से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि वह राम नामक व्यक्ति के नाम पर बने लाइसेंस पर यह मेडिकल स्टोर चल रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रशासन को लिखकर भेजा गया है।

  • B.Tech Student ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाने मामला 

    B.Tech Student ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जाने मामला 

    हरियाणा: सोहना में बीटेक के एक छात्र ने रेसिडेंशियल सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो सका है और घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। 


    शनिवार को पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र बिहार का रहने वाला था। उसका नाम दीपांशु था और वह सोहना रोड स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था।  

    पुलिस के अनुसार, दीपांशु ने सुबह करीब 5 बजे सोहना में एक रेसिडेंशियल सोसाइटी की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जहां वह किरायेदार के रूप में रहता था।  

    एजेंसी के मुताबिक, जब छात्र ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सोहना पुलिस स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन पता चला है कि मृतक छात्र शराब का आदी था। छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। 

  • मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रेड अलर्ट जारी!

    मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रेड अलर्ट जारी!

    मुंबईः देश में मानसून तेजी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है। जिससे दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में इन इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। जिसमें खराब मौसम के कारण सावधानी बरतने की जरूरत पर बल दिया गया।

    आईएमडी के मुताबिक महाराष्ट्र के लिए जिला पूर्वानुमान के मुताबिक ‘रविवार को सुबह 4 बजे से मुंबई, ठाणे, रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और मध्यम से भारी बारिश के साथ 40-50 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।’ आईएमडी ने खराब मौसम के हालात को देखते हुए लोगों को बाहर निकलते समय जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस बीच रविवार की सुबह मुंबई के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में और भी हलचल होने की संभावना है।

    आईएमडी ने अगले 2-3 दिनों में मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों (मुंबई सहित) और तेलंगाना में आगे बढ़ने के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियों की सूचना दी।

    वहीं देश के कई दूसरे हिस्सों में भी भारी बारिश होने की सूचना मिली है। भारी बारिश के बाद गुवाहाटी के कई हिस्सों में जलभराव की सूचना मिली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मनाली के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई। चेन्नई शहर में भी भारी बारिश हुई, जबकि कर्नाटक के हुबली में हल्की बारिश हुई। इस साल मानसून की शुरुआत दो दिन पहले हुई है, जबकि इसकी शुरुआत की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल, केरल में बड़े पैमाने पर मानसून से पहले की बारिश हुई।

  • Amritsar-Jalandhar road पर स्थित दुकानों पर हुई चोरी, देखें वीडियो

    Amritsar-Jalandhar road पर स्थित दुकानों पर हुई चोरी, देखें वीडियो

    अमृतसर : नेशनल हाईवे किनारे पर 3 दुकानों चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मामला ब्यास थाना क्षेत्र के राया कस्बे कीा है। जहां अमृतसर-जालंधर मुख्य मार्ग पर स्थित 3 अलग-अलग दुकानों पर आधी रात को चोरों ने धावा बोला और 3 दुकानों के शर्टर तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली।

    दुकानदार विकास धीर और अन्य दुकानदारों ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह कल रात अपनी दुकान बंद कर दी, जिसके बाद सुबह उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है।

    उक्त घटना के दौरान चोरों द्वारा तीन अलग-अलग दुकानों के शर्टर तोड़े और ताले तोड़ कर इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बड़े ही बेखौफ अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी चोरी कर ले गए है। चोरों ने दुकानों से हजारों की नकदी चोरी कर ली है।

    दुकानदारों ने कहा कि इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वह घटना की जांच कर रहे है। इस संबंध में पुलिस चौकी राया के एएसआई सुखवंत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत मिली है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।