Blog

  • ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ‘ਚ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਨਵਾਂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮਿੰਨੀ ਬਸ ਓਪਰੇਟਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਚ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਮਿੰਨੀ ਬਸ ਓਪਰੇਟਰ ਦੀ ਇਕ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਚ ਇਕ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਜਿਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਸ ਓਪਰੇਟਰ ਦੀਆ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਵਿਸ਼ੇਸ ਕਰ ਬੱਸਾਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਡ੍ਰਾਇਵਰਾਂ ਅਤੇ ਬਸ ਕੌਂਡੋਕਟਰ ਦੀਆ ਆ ਰਹੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਿਚਾਰ ਵਟਾਂਦਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜੋ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਗੇ ਮੰਗਾ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਆਲਾ ਅਧਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਚ ਸਾਮਣੇ ਲਿਆ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः शादी समागम में पुलिस अधिकारी की गोलियां चलाने की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो 

    अमृतसरः शहर में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज रहे हैं। वहीं, अमृतसर के तर सिक्के का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी एक शादी समारोह में गोलियां चलाते हुए नजर आ रहा है।

    वहीं जब मीडिया ने इस वीडियो की सच्चाई जानने की कोशिश की तो तजिंदर सिंह नाम के शख्स ने इस पुलिस अधिकारी हरप्रीत सिंह पर आरोप लगाया कि वह उसे डराने-धमकाने के लिए ये वीडियो बना रहे हैं। वहीं तरसेम सिंह ने बातचीत करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसके पास जितने भी हथियार हैं उनकी जांच की जाए कि ये हथियार अवैध हैं या वैध।

  • पंजाब : धुंध के चलते हादसा, महिला कांस्टेबल समेत 2 की मौ’त

    महिमदपुर जट्टां : पंजाब में धुंध जानलेवा हो गई है। धुंध का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। दिल्ली, अमृतसर और जम्मू रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। सुबह घनी धुंध के कारण घन्नौर रोड पर गांव महिमदपुर जट्टां के पास सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला पुलिस कांस्टेबल समेत 2 लोगों मौत हो गई। 

    महिमदपुर जट्टां के पास हुए हादसे के बाद मौके से आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतकों में चंडीगढ़ में तैनात महिला कांस्टेबल रमनप्रीत कौर (27) निवासी गांव रायपुर मंडला और इसी गांव की निशा शर्मा (30) शामिल हैं। जांच अधिकारी मनदीप सिंह के मुताबिक रमनप्रीत कौर 2019 में भर्ती हुई थी। रोज पिता उन्हें बस में बैठाने जाते थे लेकिन शुक्रवार को रमनप्रीत स्कूटी पर ही चली गईं। रास्ते में गांव की ही निशा शर्मा को भी पीछे बैठा लिया। निशा भी चंडीगढ़ में नौकरी करती थीं।

    सुबह करीब सवा सात बजे महिमदपुर जट्टां के पास ट्रैक्टर ने धुंध में न दिखाई देने के चलते स्कूटी को पीछे से टक्कर से मार दी। रमनप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निशा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रूई से भरा ट्रक राजस्थान से आ रहा था।

  • पंजाबः 2 मेडिकल स्टोरों से नगदी लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोगाः पंजाब में चोरी और क्राइम की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं बीती रात चोरों ने मेन बाजार की दो मेडिकल शॉप को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने दोनों दुकानों से नकदी चोरी कर ली। दुकानदार का कहना है कि हम जब रोजाना की तरह अपनी दुकान पर सुबह पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने अंदर जाकर देखा तो हमारे  काउंटर के गले से सारे पैसे चोरी हुए पड़े थे।

    पीड़ित का कहना है कि एक ही शख्स है जिसने यह चोरी की है। सारी फुटेज में वहीं चोर दोनों जगह पर नजर आ रहा है। दोनों दुकानों में हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाबः सिर पर चुन्नी की छाया सहित लावों में लहंगा-घाघरा पहनने पर लगी रोक, जानें मामला, देखें वीडियो

    अमृतसरः पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री हजूर साहिब नंदेड़ में सिख मर्यादा के साथ आनंद कारज (शादी) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नंदेड़ साहिब में बैठक के बाद पारित प्रस्ताव को सख्ती से अमल करने को भी कहा है। अगर, इनका पालन सही से नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश शादी व लावों (फेरों) के दौरान बढ़ रही दिखावा प्रथा को देखते हुए भी दिए गए हैं। इनमें सबसे अहम लड़कियों को लावों के दौरान भारी लहंगे न पहनने, सिर्फ कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी के साथ आने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, देखने में आया है कि लावों के समय लड़कियां महंगे व फैशनेबल लहंगे व घाघरे पहनकर गुरुद्वारों में आती हैं। वे कपड़े इतने भारी होते हैं कि दुल्हन के लिए उन्हें पहनकर चलना, उठना-बैठना और गुरु महाराज के सामने नतमस्तक होना भी मुश्किल हो जाता है।

    जिसे देखते हुए पांचों तख्तों के जत्थेदारों ने मिलकर फैसला किया है कि अब से दुल्हन महंगे व भारी लहंगे व घाघरों की जगह कमीज, सलवार व सिर पर चुन्नी पहनकर ही आएंगी। सिंह साहिबों ने कहा कि आनंद कारज के दौरान दुल्हन पर चुन्नी या फूलों की छाया करने का प्रचलन शुरू हो चुका है, जो ठीक नहीं है। रिश्तेदार गुरु ग्रंथ साहिब के आगे तक दुल्हन पर चुन्नी व फूलों की छाया कर के लाते हैं। ऐसे में अब लावों के दौरान गुरुद्वारों में फूलों या चुन्नी की छाया कर लाने पर रोक लगा दी गई है। सिंह साहिबों ने बताया कि आज कल आनंद कारज के निमंत्रण कार्डों पर लड़के व लड़की के नाम के आगे सिंह व कौर नहीं लिखा जाता है। ये भी ठीक नहीं है।

    इसे देखते हुए अब कार्ड के बाहर व अंदर दोनों जगह दुल्हन व दूल्हे के नाम के आगे कौर व सिंह का लिखना अनिवार्य होगा। सिंह साहिबों ने सिख समुदाय से इन दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। पालन ​​न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी सिख मर्यादा के साथ नहीं हो रही शादी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब के ध्यान में आया था कि आज कल डेस्टिनेशन वेडिंग्स का प्रचलन बढ़ गया है। जिसके चलते कुछ लोग श्री गुरु ग्रंथ साहिब को समुद्र किनारे या रिजॉर्ट में ले जाकर प्रकाश करते हैं और लावें लेते हैं। तब भी सिंह साहिबों ने ऐसे शादी के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के ले जाने पर रोक लगाई थी।

  • तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, मौ’त

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर, मौ’त

    नई दिल्ली : बिहार के भोजपुर में ट्रक ने पटना से वापस लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई शुक्रवार की देर रात कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना नेशनल हाईवे पर सकड्डी मोड़ के पास यह घटना हुई है सड़क हादसे  के बाद भागने के दौरान ट्रक ड्राइवर बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीट ले गया

    इस हादसे में मरने वाले तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच अफरातफरी मच गई मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को ले जाकर आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया

    18 से 21 साल के बीच थी सबकी उम्र

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि मरने वाले तीनों दोस्त युवक थे सबकी उम्र 18 से 21 साल के बीच थी मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी बितन पासवान के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन पासवान, जयपत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र शिव लगन और भरत पासवान के 18 वर्षीय पुत्र धनजीत कुमार के रूप में हुई है

    पटना से आरा लौट रहे थे तीनों युवक

    मृतक कुंदन के पिता बितन पासवान ने बताया कि एक महीने पहले पटना के दानापुर में कुंदन के ऑटो को पुलिस ने पकड़ लिया था। कुंदन अपने दो दोस्त शिव लगन और धनजीत के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से उस ऑटो का बेल कराने के सिलसिले में दानापुर गया था। रात करीब साढ़े दस के बाद गांव लौट रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद घर के सभी सदस्य अस्पताल पहुंचे घटना के बाद कोहराम मच गया है

  • जालंधरः सुबह सुबह सुविधा सेंटरों में चोरों का आंतक, कई दफ्तरों से सामान लेकर चोर  फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी के मामलों में बढ़ौतरी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हो गए है। हालात यह हो गए है कि अब चोरों का आतंक पूरी तरह से शहर में  दिख रहा है। वहीं ताजा मामला सुविधा सेंटरों से सामने आया है। जहां चोरों ने 7 से 8 सुविधा सेंटरों को निशाना बनाया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रामामंडी सुविधा सेंटर में काम करने वाली महिला ज्योति ने बताया कि उनके सुविधा सेंटर से चोर 5 कंप्यूटर, 6 प्रिंटर, 17 बैटरियां, डीवीआर, एलसीडी, वॉटर मोटर लेकर फरार हो गए है।

    वहीं बताया जा रहा है कि रामामंडी के अलावा जंडूसिंघा, लंबा पिंड चौंक, लांबड़ा सहित कई अन्य सुविधा सेंटरों में चोरों का आंतक देखने को मिला है। गौर हो कि बीते दिन ही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मीटिंग कर शहर को 4 जोन मेें बांटा था। जहां उन्होंने ट्रैफिक की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के साथ-साथ क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे, लेकिन इस आदेशों के एक दिन बाद सुबह-सुबह चोरों के इस आतंक से सुविधा सेंटरों में हड़कंप मच गया है।

  • पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, इंस्पेक्टर और ASI सहित 96 अधिकारियों का हुआ तबादला

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। जारी आदेशों में चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 96 अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें पुलिस की तरफ से 3 इंस्पेक्टर, 7 सब इंस्पेक्टर, 22 ASI, 15 हेड कांस्टेबल और 49 कांस्टेबल का तबादला किया है। पुलिस द्वारा सेक्टर 19 में तैनात इंस्पेक्टर बहादुर सिंह का तबादला IRB में कर दिया है।वहीं, इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से सिक्योरिटी ब्रांच में भेज दिया है। इंस्पेक्टर नीरज सारना को पुलिस लाइन से ट्रैफिक में लाया गया है। इसी प्रकार पुलिस ने आठ लोगों को पुलिस लाइन से लाकर फील्ड में उतारा है और पांच लोगों को वापस पुलिस लाइन भेजा गया है।

  • बियर पिलाने के बहाने, दोस्त को दी खतरनाक मौ’त, जाने मामला

    बियर पिलाने के बहाने, दोस्त को दी खतरनाक मौ’त, जाने मामला

    नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब इलाके के सतपुला पार्क में एक किशोर की चाकू से गोदने और पत्थर से कुचल कर हत्या का मामला सामने आया। इस घटना की सूचना पर लोकल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस मामले में शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है

    चाकू से गोद कर किशोर की हत्या

    डीसीपी से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7 बजकर मिनट पर पीसीआर कॉल से मालवीय नगर थाने की पुलिस को खिड़की गांव के सतपुला पार्क में एक डेड बॉडी के पड़े होने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पाया कि एक किशोर की चाकू घोंप और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई उसके चेहरे, पेट, छाती और गले पर चाकू से मारे जाने के निशान थे पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया मृतक की पहचान, 17 वर्षीय विवेक के रुप में हुई वह बेगमपुर के इंदिरा कैम्प का रहने वाला था

    झगड़ा बना हत्या का कारण

    एक ड्रिंक के बाद उन्होंने दो चाकुओं और पत्थरों से अचानक ही विवेक पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई साजिश रचने वाले नाबालिग आरोपी ने कुछ महीने पहले विवेक ने स्कूल में हुए कुछ मुद्दे को लेकर उसकी पिटाई कर दी थी जिसके बाद से ही वह उससे बदला लेना चाहता था और जब उसे मौका मिला तो उसने साजिश रच कर अपने दोस्तों के साथ मिल मामले को अंजाम दे डाला फिलहाल पुलिस बाकी 3 नाबालिग आरोपियों की तलाश में जुटी है

    बीयर पिला कर ले ली जान

    मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की सहायता से तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया जिनमें से एक नाबालिग ने हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारते हुए बताया कि उसने अपने 5 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर विवेक उर्फ सोना की हत्या कीउसने बताया कि 14 दिसंबर को उसने विवेक को ड्रिंक करने के बहाने बुलाया और दुकान से बीयर खरीदने के बाद उसे लेकर सतपुला पार्क गया जहां उंसके पांच दोस्त पहले से ही मौजूद थे

  • पंजाबः Fast Way Company केस के मामले में हाईकोर्ट से PSPCL को लगा झटका

    पंजाबः Fast Way Company केस के मामले में हाईकोर्ट से PSPCL को लगा झटका

    चंडीगढ़ः पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा उनके बिजली के खंबों से फास्ट वे के तार काटने के मामले में कंपनी ने 1000 करोड़ का निवेश होने की दलील देकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत की गुहार लगाई है। याचिका पर हाईकोर्ट ने पीएसपीसीएल को झटका देते हुए याची कंपनी के तार काटने पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए फास्ट वे कंपनी ने एडवोकेट आयुष गुप्ता के माध्यम से बताया कि उन्होंने पंजाब में केबल नेटवर्क विस्तार के लिए पीएसपीसीएल से करार दिया था।

    इसके तहत कंपनी अपने तारों के लिए पीएसपीसीएल के खंबों का इस्तेमाल कर रही थी। कंपनी ने पूरे पंजाब में करीब 1000 करोड़ का निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि उनका करार मई में खत्म हो गया था और कंपनी ने इसे रिन्यू करने के लिए आवेदन भी किया था और सिविल सूट भी दाखिल किया था। इसके बावजूद करार को रिन्यू करने से इन्कार करते हुए उनके तार काटना शुरू कर दिए गए।

    याची ने बताया कि पंजाब भर में 5 लाख से ज्यादा उपभोक्ता इससे सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। ऐसे में पीएसपीसीएल की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और याचिकाकर्ताओं के करार को रिन्यू करने का आदेश दिया जाए। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका पर पंजाब सरकार व पीएसपीसीएल को नोटिस जारी किया है और साथ ही तार काटने पर रोक लगा दी है।