Blog

  • पंजाबः स्कूल बस और टिप्पर में भयानक टक्कर, बच्चे की मौत

    पंजाबः स्कूल बस और टिप्पर में भयानक टक्कर, बच्चे की मौत

    अमृतसर: जिले के गांव मियांविंड में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुबाकि गांव मियांविंड में स्कूल बस और टिप्पर की भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। इस दौरान बस चालक व कुछ अन्य छात्र घायल हो गए। मृतक की पहचान साहिल सिंह (14) पुत्र सिकंदर सिंह निवासी जवंदपुर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। वैरोवाल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार आर्मी पब्लिक स्कूल ब्यास की बस आज सुबह अलग-अलग गांवों से होते हुए स्कूल जा रही थी। स्कूल बस जब मियांविंड से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंची तभी स्कूल बस एक टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि बस चालक सतनाम सिंह की टांगे टूग ई और अन्य छोटे बच्चे भी घायल हो गए जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में वैरोवाल थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही सफाई, वीडियो वायरल

    पंजाबः सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बच्चों से करवाई जा रही सफाई, वीडियो वायरल

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। अमृतसर का एक सरकारी स्कूल बीते दिन विवादों में आया था। वहीं अब तरनतारन जिले के गोइंदवाल साहिब में स्थित सरकारी स्कूल विवादों में आ गया है। गोइंदवाल साहिब के सीनियर सरकारी सैकेंडरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूल के बच्चों से ग्राउंड में झाड़ू लगवाए जा रहे है। इस वीडियों में सरकारी स्कूल के अध्यापकों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वायरल वीडियो में उक्त व्यक्ति बता रहा है कि वह भी इसी स्कूल का स्टूडेंट रह चुका है और वह इस सफाई के मामले में प्रिंसीपल साहिब से मिलकर बात करना चाहता है।

  • पंजाबः नेशनल चेंपियनशिप में इस जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक 

    पंजाबः नेशनल चेंपियनशिप में इस जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक 

    विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

    पठानकोटः नासिक में हुई सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चेंपियनशिप में पठानकोट के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। वीरवार को उउनके पठानकोट पहुंचने पर उनको कमल ताइक्वांडो अकादमी और पठानकोट ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. संजीव सलारिया और जिला कोच कमल कौशल ने बताया कि बीते दिन महाराष्ट्र, नासिक के डिवीजनल स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में इंडिया ताइक्वांडो की ओर से 2 दिवसीय सीनियर नेशनल ताइक्वांडो (कुर्गी/पुमसे) चेंपियनशिप करवाई गई थी। जिसमें देश भर से खिलाड़ी पहुंचे थे।

    इसी चेंपियनशिप में ताइक्वांडो स्पोर्टस एसोसिएशन पंजाब की ओर से हिस्सा लेने पहुंचे पठानकोट की महक और इश्मत की जोड़ी ने अंडर-30 प्रतिसपर्दा में 2 स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, महिला टीम अंडर-30 पुमसे में पठानकोट की महक, मीना देवी और पलक ने रजत पदक जीता। इसके अलावा, व्यक्तिगत पुमसे महिला प्रतिस्पर्दा में मीना कुमारी ने रजत पदक अपने नाम किया।

    वहीं, पुरुष टीम अंडर-30 पुमसे में पठानकोट के नितिन, मेहुल और योगेश कुमार ने कांस्य पदक जीत पठानकोट का नाम रोशन किया। कमल ताइक्वांडो अकादमी और पठानकोट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव सलारिया, जिला कोच कमल कौशल और टीम मैनेजर सोमी ने विजेता खिलाड़ियों के पठानकोट पहुंचनने पर उन्हें सम्मानित किया। वहीं, विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय जिला कोच कमल कौशल और जिला प्रधान डॉ. संजीव सलारिया को दिया। 

  • हरोली पुलिस ने पकड़ी 1.534 किलोग्राम चूरा पोस्त, एक गिरफ्तार

    हरोली पुलिस ने पकड़ी 1.534 किलोग्राम चूरा पोस्त, एक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित : थाना हरोली की पुलिस टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की कार्यवाही के तहत  गुप्त सूचना के आधार पर गांव कांटे में पैदल जा रहे व्यक्ति से 1.534 किलोग्रांम चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपित व्यक्ति की पहचान इकवाल सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी वार्ड न0- 01 गांव व डा0 कांटे तह0 हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि इकबाल सिंह को मादक द्रव्य अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    थाना हरोली में पिछले 45 दिनो में कुल 09 मुकदमे मादक द्रव्य अधीनियम के तहत दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी सुनील संख्यान पुलिस थाना हरोली ने आम जनता से पुनः आग्रह किया है कि किसी भी प्रकार के क्राईम की सूचना तुरन्त पुलिस को फोन न0 01975-284026 पर उपलब्ध करवाए क्योंकि पुलिस का काम जनता की सेवा करना, समाज को स्वच्छ रखना और असमाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना है ।

  • 65 वर्षीय बजुर्ग ने 13 वर्षीय नाबालिगा के साथ किया दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

    65 वर्षीय बजुर्ग ने 13 वर्षीय नाबालिगा के साथ किया दुष्कर्म, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : थाना गगरेट के अंतर्गत एक 65 वर्षीय बजुर्ग ने 13 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुष्कर्म कर दिया । पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पेट मे दर्द की शिकायत पर गगरेट के सिविल हॉस्पिटल में गई तो डॉक्टर ने जांच के दौरान पाया कि नाबालिग के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है ।

    डॉक्टर ने तुरन्त पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता के ब्यान लिए जिसमें पीड़िता ने बताया कि करीब छह माह पहले उसके मकान मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था और किसी से भी इस बात को बताने से मना किया था और पीड़िता को डराया था इसी कारण पीड़िता चुप रही लेकिन पेट मे दर्द की शिकायत लगातार रहने पर गगरेट सिविल हॉस्पिटल में जब इलाज के लिए आई तो इस बात का खुलासा हुआ कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ है ।

    पीड़िता के स्वजन बाहरी राज्य के निवासी है जबकि आरोपित स्थानीय है । आरोपित की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है जबकि दुष्कर्म को भी करीब छह माह से ज्यादा समय बताया जा रहा है इस पूरे मामलें में सच क्या है ये तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन फिलहाल पीड़िता के ब्यान पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।एसपी ऊना अर्जित सेन बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है ।

  • 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    लक्सरः खानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने उस वक्त घटना को अंजाम देने की कोशिश की जब मासूम भंडारे में जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, खानपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव के मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां एक 7 साल की बच्ची भी भंडारे में जा रही थी। तभी रास्ते में 55 वर्षीय जसवीर नाम के आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसे पास के ही गन्ने के खेत में ले गया।

    जहां आरोपी बच्ची के साथ गलत काम करने की कोशिश करने लगा। तभी बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची के शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची के साथ गन्ने के खेत में अधेड़ को देखकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने उसे मौके पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। जिसके बाद उसे खानपुर थाने ले जाया गया। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी का नाम जसवीर उर्फ जॉनी है। 

    वहीं, खानपुर थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर तत्काल मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसे आज कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। सारी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। 

  • पंजाबः मान सरकार का बड़ा एक्शन, 6 अधिकारी किए बर्खास्त, जानें मामला

    पंजाबः मान सरकार का बड़ा एक्शन, 6 अधिकारी किए बर्खास्त, जानें मामला

    चंडीगढ़ः पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर पंजाब की मान सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने 39 करोड़ रुपये के एससी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल पाए गए 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से चार अधिकारी सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में कार्य करते थे, जबकि दो वित्त विभाग में काम करते थे। बर्खास्त किए गए लोगों में उप निदेशक परमिंदर सिंह गिल, चरणजीत सिंह, उप नियंत्रक मुकेश भाटिया, अनुभाग अधिकारी राजिंदर चोपड़ा, दो वरिष्ठ सहायक राकेश अरोड़ा और बलदेव सिंह शामिल हैं। बर्खास्तगी के आदेश सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दिए हैं।

    यह घोटाला 2019 में तत्कालीन सामाजिक न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के कार्यकाल के दौरान सामने आया था। तब तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय) कृपा शंकर सरोज ने अपनी रिपोर्ट में अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति के वितरण में 55.71 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगाया था। दावा किया गया था कि निजी संस्थानों को 16.91 करोड़ रुपये गलत तरीके से वितरित किए गए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पहले से ही इस घोटाले की जांच कर रही है।

    पंजाब की पिछली चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 1 जनवरी 2022 को इस मामले में 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक की वसूली का सामना कर रहे संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का फैसला किया था। बताया गया था कि बाद में गलती से जारी की गई राशि की वसूली की जा सकती है। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी स्कॉलरशिप के वितरण में हुई कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए मुखर रही थी, लेकिन अब इस पर धरातल पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    वहीं अगस्त 2020 को पूर्व अपर मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक) कृपा शंकर सरोज ने छात्रवृत्ति वितरण में अनियमितता को लेकर तत्कालीन मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपी थी। जांच पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीआर बंसल ने की थी। जांच अधिकारी ने बताया था कि तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा रिकॉर्ड किए गए नोटिंग पेज रिकॉर्ड से गायब पाए गए थे।

  • शौक का नहीं मूल्यः स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.12 करोड़ की बोली

    शौक का नहीं मूल्यः स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.12 करोड़ की बोली

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कोटखाई में जैसे ही वाहनों का पंजीकरण शुरू हुआ, वैसे ही वीआईपी नंबर लेने के लिए लोगों की होड़ लग गई। स्कूटी में वीआईपी नंबर एचपी 99-9999 के लिए ऑनलाइन 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगाई गई है। यह नंबर जो अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार शाम पांच बजे नंबरों के लिए आनलाइन बोली लगाने का अंतिम समय है। कोटखाई में बनाए गए नए उपमंडल को एचपी-99 नंबर मिला है, जिसकी आज से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।

    कोटखाई में स्कूटी के लिए एचपी 99-9999 के लिए 1.12 करोड़ रुपये की बोली लगी है। वहीं अन्य नंबरों 0009 के लिए 21 लाख, 0005 नंबर के लिए लिए 20 लाख, 0003 नंबर के लिए 10 लाख की बोली लगी है। वीआईपी नंबर के लिए लगी इतनी अधिक बोली को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं, क्योंकि एक स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये से ऊपर की बोली लगना अपने आप में सवालिया निशान लगा रहा है।

    अंदेशा जताया जा रहा है कि एक ही परिवार के सदस्य की ओर से वीआईपी नंबर लेने के लिए अलग-अलग बोली लगाई गई है। एक करोड़ वाला व्यक्ति बाद में अपना आवेदन वापस ले लेगा और अपने ही परिवार व रिश्तेदार के नाम से दी गई दूसरी न्यूनतम बोली पर नंबर को आसानी से ले सकेगा, जिससे सरकार को लाखों का चूना लग सकता है। जिला परिषद सदस्य अनिल काल्टा ने कहा कि काई भी व्यक्ति अपनी स्कूटी के लिए एक करोड़ रुपये का नंबर नही ले सकता है। अगर ऐसा होता है तो मैं अपनी ओर से नंबर के लिए एक करोड़ रुपये जमा करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दूंगा। वहीं, एसडीएम कोटखाई चेतन खड़वाल ने बताया कि उपमंडल कार्यालय में ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुल रहा है, जिस कारण इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

  • बुजुर्गों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

    बुजुर्गों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

    नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पंजीकरण, आवंटन और प्रक्रिया के अन्य पहलुओं के लिए समान दिशा-निर्देशों को तय करने के लिए राज्यों के परामर्श से ‘एक राष्ट्र, एक अंग आवंटन’ नीति पर काम कर रहा है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, एक समान नीति से ‘देश के किसी भी अस्पताल में मृतक दाताओं से प्रतिरोपण से मरीजों की मदद हो सकेगी।’

    नीति को मजबूत करने की दिशा में काम करते हुए, मंत्रालय ने पहले ही राज्यों को प्रतिरोपण प्रक्रियाओं के लिए मृतक दाताओं के अंग लेने वालों को पंजीकृत करने के लिए मूल निवास की शर्त को हटाने की सिफारिश की है। इसके अलावा, इसने मृतक दाताओं के अंग प्राप्त करने वाले रोगियों के पंजीकरण के लिए 65 वर्ष की आयु सीमा को समाप्त कर दिया है।

    राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रतिरोपण संगठन (एनओटीटीओ) ने दिशानिर्देशों में आवश्यक बदलाव किए हैं जो अब 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के रोगियों को मृत दाताओं से अंग प्राप्त करने के लिए खुद को पंजीकृत करने की अनुमति देता है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके अलावा, यह देखते हुए कि कुछ राज्य ऐसे रोगियों के पंजीकरण के लिए 5,000 से 10,000 रुपये के बीच शुल्क ले रहे हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनसे यह कहते हुए पैसे नहीं लेने को कहा है कि यह मानव अंगों और ऊतकों के प्रतिरोपण नियम, 2014 के प्रावधानों के खिलाफ है।

  • होशियारपुरः पेपर मिल के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पेपर मिल के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में पेपर मिल के प्रदूषण को लेकर मोहतवारों की तरफ से मिल के प्रबंधों के साथ बैठक की गई। इस दौरान मोहतवारों की तरफ से आरोप लगाया कि मिल के कारण इलाके में बहुत प्रदूषण फैल रहा है। जिसके करण इलाका वासी को बहुत-सी बिमारियों का शिकार हो रहे है। इसी के साथ ही जमीनी पानी और हवा खराब हो रही हैं। सैला खुर्द के मोहतवारों का कहना है कि मिल ने विदेशियों को रोजगार दिया है और वायु प्रदूषण पंजाबियों को दिया है।

    जिसके कiरण लोग गांव से निकलने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस मामले को लेकर बैठक के दौरान मोहतवारों द्वारा मिल के प्रबंध को को चेतावनी दी गई है कि यदि 10 मार्च तक इसका कोई हल न निकला तो बड़े स्तर पर लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके बाद मिल के प्रबंध ने आश्वासन दिलाया कि लोगों को आ रही समस्या का कोई ना कोई हल निकाला जाएगा।