नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। कल भी प्रदेश में भीषण गर्मी रही। देर शाम तक गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलकान रहे। सुबह के नौ बजते ही लू का एहसास होने लगता है। बुधवार को दिन के साथ रात भी सामान्य से काफी गर्म रही। इसी बीच मौसम विभाग प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनो के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
यूपी के प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी ताप लहर चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Blog
-
भीषण गर्मी का कहर, ऑरेंज और येलो Alert जारी
-

आज का राशिफल, 13 जून 2024
आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 9 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर गुरु रोहिणी नक्षत्र मे प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि –आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने से आज सबके बीच आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे, शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष राशि-आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं, उनके साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। साथ ही उनका व्यवहार आपको सुकून देने वाला रहेगा।
मिथुन राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा। इनकम के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी कार्यों पर विचार होगा और आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा।
कर्क राशि-आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नये-नये आडीयाज़ आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है। परिवार में भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते पहले से और बेहतर होंगे।
सिंह राशि-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हायर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों के लेन-देन में आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।
कन्या राशि-आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपको काम में किसी का सहयोग मिल सकता है। बच्चे आज आपसे किसी खिलौने के लिए जिद्द कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। जो महिलाए उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि-आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि-आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वे लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा लगेगा।
कुंभ राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
मीन राशि –आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर वालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकता हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं।
-

Punjab: STF ने पकड़ी करोड़ो की नशीली गोलियां, देखे Video
फिरोजपुर: जिले के जीरा के कस्बे मक्खू में एसटीएफ की टीम ने एक घर मे बने गोदाम से करोडो की नशीली गोलिया बरामद की है।
आईजी एसटीएफ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मक्खू निवासी भीम ठुकराल के घर और गोदाम में छापेमारी की गई । इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने stf की टीम के साथ कुल 9 लाख प्री-गैबलिन कैप्सूल 300 मिलीग्राम और 1430 ट्रामाडोल गोलियां बरामद की गईं और जब्त कर ली गईं ।
गोलियों की कीमत 2 करोड़ 76 लाख है । आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है।
-
चिकित्सक की लापरवाही से खराब हुआ किसान की गाय का थन
समय पर नहीं मिला उपचार15 दिन से थन से नहीं निकल रहा दूधबद्दी/ सचिन बैंसल : बद्दी के एक किसान की गाय की बीमारी को पशुपालन विभाग भी ठीक नही कर पाया है। 15 दिन पहले प्रसव हुई गाय का थन खराब हो गया है। उसमें से दूध नहीं आ रहा है। किसान ने पशुपालन विभाग के चिकित्सकों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।किसान ने बताया कि उनकी गाय 15 दिन पहले प्रसव हुआ। इस गाय ने एक सुंदर बछ़ड़ी का जन्म दिया। काफी मंहगी गाय के प्रसव के बाद एक थन से दूध नहीं आया। जिस पर उन्होंने बद्दी के पशुपालन विभाग के चिकित्सक से संपर्क किया। लेकिन सूचना देने के बाद भी चिकित्सक कई दिन तक गाय को देखा नहीं । जब उन्होंने गाय देखी तो बहुत देर हो चुकी थी।किसान ने अपनी गाय का थन ठीक कराने के लिए चिकित्सक के अनुसार लिखी दवाईयां गाय को लगातार दी। लेकिन उसके बावजूद भी गाय का थन ठीक होने की बजाए और खराब हो गया है। पिछले पंद्रह दिन से थन से दूध नहीं आ रहा है। किसान ने बताया कि एक ओर सरकार पशुधन को बढ़ावा देने की बात करती है और दूसरी ओर विभाग के कर्मचारी पशुओं को ठीक करने में असमर्थ है। विभागीय लापरवाही के चलते लोग पशु पालन से मुंह मोडने लगे है।उधर, इस संबंध में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव खुराना ने बताया कि कई पशुओ में यह बीमारी आ जाती है। इसे थनेला बीमारी कहते है। अगर 24 घंटे के भीतर इसका ट्रीटमेंट हो जाता है तो ठीक है नहीं तो इसके ठीक होने के 10 फीसदी ही चांस रह जाते है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में बद्दी के चिकित्सक से बात करेंगे और गाय का थन ठीक करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। -

भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने आग पीड़ियों को बांटा राशन
बद्दी/ सचिन बैंसल : भारत विकास परिषद ने आग से बेघर हुए प्रवासी कामगारों की मद्द के लिए हाथ बढ़ाए है। परिषद के पदाधिकारियों ने इन कामगारों को खाने के लिए राशन मुहैया कराया है। नायब तहसीलदार बद्दी की देखरेख में यह कार्य हुआ। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल व महासचिव देवव्रत यादव ने बताया कि परिषद की ओर से प्रवासी कामगार मुकेश, टीटू, अमन, शशि, हरिओम, दिशान, साकिद, राज कुमार, ओमबीर, बृजवाल, रमेश, पप्पू, पिटूं, असरफी, रोदास, रमन सिंह, बहादुर, अनुज, धर्मपाल, प्रमोद, नेजत्र पाल, मुकेश कुमार, सूरज, राजेश, विक्की, मेघनाथ, वीरपाल, जोगिंद्र, नरेश, घुंघर पाल, विजय, भूरा, आश मोहम्मद, सोमवीर, हरवीर, इकबाल, बुदिया, हरदेश, शिवरत्न, बोबी, रैना राम व दुकानदार चैनाराम को राशन दिया।रमन कौशल ने बताया कि सोमवार शाम के समय टोल बैरियर के समीप अचानक आग लग गई। बताया गया कि झुगियों के ऊपर जा रही बिजली की तारों से चिंगारी उठी और सबसे पहले चैना राम की दुकान में आग लगी और उसके बाद यह आग पूरी झुगियो में फैल गई। जिससे 42 झुगियां जल गई।इस नेक काम को करने के लिए राम गोपाल अग्रवाल, देवव्रत यादव, द्वारिका नाथ सूद, भीम सिंह, अनुपम,एमएम ग्रोवर, दीप कुमार आर्य, नीरज गुप्ता, रमन कौशल, महेश कौशल, डॉ.हेमंत कौशल, मोहन लाल मुन्नी प्रीत पाल, पवन गुप्ता, सुषमा ठाकुर व सीडी मिश्रा ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रांत सेवा प्रमुख दीप कुमार आर्य भी उपिस्थत रहे। -

Jalandhar: Central Bank of India और GST विभाग की बिल्डिंग में अब तक नहीं बुझी आग, देखें Video
Jalandhar सहित अन्य जिलों से लग चुकी दमकल विभाग की 180 से अधिक गाड़ियां
जालंधर, ENS: लवली स्वीट्स शॉप के सामने सैंट्रल बैंक की बिल्डिंग और बस स्टैंड स्थित जीएसटी भवन के पांचवीं मंजिल में आज आग लगने की घटना सामने आई थी। सैंट्रल बैंक की बिल्डिंग में सुबह 9 बजे के करीब आग लगी, जबकि जीएसटी भवन के पांचवीं मंजिल में 11.30 बजे के करीब आग लगी। हैरानी की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक आग अभी लगी हुई है। दमकल विभाग के ADFO जसवंत सिंह काहलों ने बताया कि जालंधर सहित लुधियाना, करतारपुर नकोदर, होशियारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा से गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई। दमकल विभाग का कहना है कि अब तक दोनों जगह लगी आग में 180 से अधिक गाड़ियां लग चुकी है।
दरअसल, सेतिया कॉम्पेल्स में सेंट्रल बैंक के लगे बोर्ड से सुबह आग लगने से जहरीला धुंआ निकल रहा था, वहीं आग बिल्डिंग की छत पर भी धुएं से आसपास के इमारत में रह रहे लोगों दहशत का माहौल पाया गया। सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाए जाने का प्रयास अभी तक किया जा रहा है। जबकि पुलिस की टीम साथ वाली बिल्डिंग की छत पर जाकर मामले की जांच कर रही है।
इसी तरह बस स्टैंड स्थित जीएसटी भवन के पांचवीं मंजिल में 11.30 बजे के करीब आग लगी। मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलने पर सरकारी कर्मियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, जहां आग लगी है वहां पर जीएसटी भवन का रिकार्ड पड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि आग के चलते रिकार्ड को भी नुकसान पहुंचा है।
-

Punjab: अध्यापिका से हुई स्नैचिंग के मामलें में 16 दिन बाद एफआईआर दर्ज, देखें Video
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक अध्यापिका को दो बाइक सवार बदमाशों ने अपना शिकार बनाया। लुटेरों ने उसे बीच सड़क रोका और उसके पहनी हुई चेन झपट ली। बदमाश जाते हुए अध्यापिका को सड़क पर गिरा भाग गए। महिला के कई चोटें भी लगी। आस-पास के लोगों की मदद से उसने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में ये वारदात कैद हो गई।
27 मई को हुई वारदात,16 दिन बाद हुआ मामला दर्ज
जानकारी देते हुए अध्यापिका सोनिया शर्मा ने कहा कि वह घर के नजदीक ही प्राइवेट स्कूल में पिछले 18 साल से पढ़ा रही है। 27 मई को वह सुबह स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह सैक्टर-32 A, की तरफ मुड़ने लगी तो उसका पीछा करते हुए दो युवक बाइक पर आए। उन युवकों ने उसकी एक्टिवा के आगे बाइक खड़ा कर दिया। एक बदमाश बाइक से उतर कर उसके पास आया।
गर्दन से पकड़ कर चेन झपटी
उसने उसे गर्दन से पकड़ा और चेन झपट ली। करीब साढ़े तीन तोले की चेन स्नैचरों ने लूट ली। बदमाश जाते हुए उसे एक्टिवा से धक्का देकर गिरा गए। सोनिया ने कहा कि वह थाना डिवीजन नंबर 7 में चक्कर लगाकर हार गई। करीब 16 दिनों बाद पुलिस ने 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की ढीली कार्रवाई की नतीजा है कि अभी तक स्नैचर पकड़े नहीं गए। इलाके के लोग बताते है कि इलाका पुलिस की गश्त न होने के कारण रोजाना ही इलाके में स्नैचिंग और लूट की वारदातें होती है।
-

Punjab: हेरोइन के साथ गांव का सरपंच और उसका साथी गिरफ्तार, देखे Video
अमृतसर: स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने नशे और ड्रग मनी के साथ एक गांव के सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवजीत सिंह सरपंच और सेवक के रूप मैं हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बटाला-कादिया रोड पर एक्टिवा पर उक्त आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने आरोपियों से 4,81,000 की नकदी और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस को जांच के दौरान कि आरोपी जशन नाम के एक ड्रग तस्कर के संपर्क में थे, जो पिछले एक साल से गोइंदवाल जेल में बंद है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत से रिमांड हासिल कर लिया है।
-

हिमाचल टैक्स बचाने के चक्कर में बदल दीं पिकअप की नम्बर प्लेट, पुलिस ने पकड़ा
ऊना/ सुशील पंडित : हरियाणा नम्बर की पिकअप जीप पर हिमाचल की नम्बर प्लेट लगा कर घूम रहे चालक को टाहलीवाल पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बताया कि हिमाचल टैक्स से बचने के लिए नम्बर प्लेट वदली है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना टाहलीवाल के मुलाजिम गश्त करते हुए बाथड़ी सरिया फैक्टरी के पास करीब 10.50 बजे दिन मौजूद थे तो एक पिकअप चालक ने पुलिस को देख कर बिना बजह गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया, पुलिस द्वारा पुछताछ पर पिकअप चालक शोक कुमार पुत्र जसवन्त राय निवासी गांव ललड़ी तह0 हरोली ने बताया कि इसने राज्य का टैक्स बचाने के लिए एच आर-55-7210 की जगह एचपी-55-7210 नम्बर लगाया है । ताकि हिमाचल में एंट्री के समय टोल पर्ची से बचा जा सके। पुलिस के अनुसार हेराफेरी व धोखाधड़ी का मामला है I इस सम्बन्ध में आरोपित के विरुद्ध धारा 420 भारतीय दंड संहिता के तहत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

Jalandhar: DAV College के बाहर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में बच्चों के एनसीट के एग्जाम को लेकर कालेज के बाहर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, उनका आरोप है कि आज बच्चों का सुबह एनसीए का पेपर था। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों का पेपर लीक हो गया था, जिसके चलते दोबारा पेपर आज लिया जाना था। उन्होंने कहा कि बच्चे सुबह 5 बजे से अलग-अलग जिलों से आना शुरू हो गए थे। वहीं बच्चों के परिजन अपना कारोबार छोड़कर उनके साथ डीएवी कालेज पहुंचे, जहां बच्चों को दोपहर 12.30 बजे कालेज में जाने दिया गया और 5 बच्चे पेपर खत्म होना था। परिजनों का आरोप है कि 5 बजे बच्चों को बाहर भेजा गया जिसके बाद उन्हें यह कहा गया कि आपका पेपर रिशड्यूल होना है।
रिशड्यूल का कारण साइड ना चलना बताया गया। इस दौरान परिजनों ने कहाकि इसमें बच्चों का क्या कसूर है। परिजनों ने कहा कि प्रत्येक बच्चा घर से एक हजार के अधिक पैसे खर्च करके पेपर देने के लिए आया है। परिजनों ने कहाकि उनको हुए नुकसान की जिम्मेदारी क्या पंजाब सरकार की है या यूनिवर्सिटी है। परिजनों ने कहा कि उनको हुए नुकसान की भरपाई कौन करेंगा। परिजनों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कालेज वालों की साइड नहीं चली तो बच्चों को 12 बजे बता देना चाहिए था। परिजनों ने पंजाब सरकार से इस मामले में एक्शन लेने की अपील की है।