Blog
-

शराब पीकर हुड़दंग मचा रहा था पकड़ा गया
ऊना/सुशील पंडित: नशे की लत इंसान को कब मुसीबत में डाल दे इस बात का पता नहीं चलता।राहुल सिंह जो की नई दिल्ली का रहने वाला है और हाल ही में छपरोह में किसी किराए के मकान में रहता है,को चिंतपूर्णी पुलिस शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर बुधवार तड़के साढ़े चार बजे थाने ले आई और जेल में डाल दिया।दोपहर बाद उक्त युवक को अम्व एसडीएम के पास पेश किया। जहां पर बाद में उसको रिहा कर दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर राहुल सिंह(30) अपनी पत्नी सोनू यादव व बेटे आलोक यादव के साथ छपरोह में रहता है।शराब पीकर राहुल अपनी पत्नी से गाली गलौच व लड़ाई झगड़ा कर रहा था।जिसकी सूचना चिंतपूर्णी थाने में उसकी पत्नी द्वारा दी गई।मौके पर एएसआई सुशील धीमान वहां पहुंचे तो पाया की युवक शराब के नशे में धुत था और गाली गलौच कर रहा था।बार बार समझाने पर जब वह नहीं समझा तो उसे पुलिस साथ थाने ले आई।मामले की पुष्टि डीएसपी वसुदा सूद ने की। -

तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेने के लिए मांगे आवेदन
एस.सी-एस.टी छात्रों के लिए माफ है टयूशन फीस
एम.एस.एम.ई टैकनोलोजी सैंटर बददी करवाएगा मकैनिकल इंजीनियरिंग
प्लेसमेंट की होती है पूरी संभावना
हास्टल सहित कैंटीन की है पूरी व्यवस्था
बददी/सचिन बैंसल: केंद्र सरकार द्वारा बददी के निकट भटौली कलां में स्थापित सर्वसुविधा युक्त एमएसएमई टैकनोलोजी सैंटर में तीन वर्षीय मकैनिकल इंजीनियरिंग डिग्री के लिए प्रवेश खुल गया है। यह केंद्र भारत सरकार द्वारा सुरम्य वादियों में स्थापित किया गया है जिसका उदघाटन शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है। यहां पर बच्चे दसवीं और बाहरवीं के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा में एडमिशन ले सकेंगे। एस.सी/एस.टी वर्ग (अनूसूचित जाति/जनजाति)के छात्रों के लिए फीस पूरी तरह माफ रहेगी जबकि नाममात्र अन्य शुल्क देना होगा। यहां पर यह विशेषता है कि सैंटर के अंदर हॉस्टल और कैंटीन की पूरी व्यवस्था है। एमएसएमई टैकनोलोजी केंद्र ने दावा किया है कि तीन वर्षीय डिप्लोमा करने के बाद 100 फीसदी प्लेसमेंट होती है जो कि आसपास के उद्योगों में ही समायोजित हो जाता है। इस संदर्भ मेंएम.एस.एम.ई टैकनोलोजी सैंटर भटौली कलां के एडमिशन प्रभारी सुखमन सिंह ने बताया कि कोई भी युवा एडमिशन बारे उनके केंद्र में कभी भी आ सकता है या फोन नंबर 01795299001 पर संपर्क कर सकता है।
-

बद्दी के एक निजी अस्पताल के कर्मियों पर लगा पैसों की धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज
पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्रवासी व्यक्ति ने बद्दी के निजी अस्पातल के संचालक व कर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्ज बयान में यूपी के बलिया जिले के नरांव गांव के हरे राम पुत्र केशव ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 2021 में अपनी पत्नी को ईलाज के लिए बद्दी के निजी अस्पताल ग्लोबल सुपरस्पैसिएलिटी अस्पताल में ले गया था। जहां से उसकी पत्नी को ईलाज के लिए न्यू लाईफ लाईन अस्पताल, जीरकपुर पंजाब के लिए रैफर कर दिया गया था। ईलाज के खर्च के तौर पर लगने वाली फीस उसने 1,50,000- रुपए नकदी देकर अदा कर दी थी। लेकिन कुछ महिनो बाद इसके बैंक खाते से 60,000- रुपए कट गए ,तब इसे जानकारी प्राप्त हुई कि अस्पताल प्रबन्धकों ने इसके नाम से डिजीस्पर्स कम्पनी से इसकी पत्नी के ईलाज के लिए लोन ले रखा था।इसने ग्लोबल सुपरस्पैसिएलिटी अस्पताल में डॉक्टरों व अस्पताल के मालिक से इस बारे में बात की तो उन्होंने आश्वासन देकर पैसे वापिस मिलने की बात कही तथा एक रिवर्समेंट फाईल इसे दी, लेकिन उस फाईल में भी इसकी पत्नी के ईलाज की सारी जानकारी गलत और झूठी दी गई थी। अस्पताल वालों ने इसके साथ धोखाधड़ी की और इससे दोगुनी फीस ली। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि उपरोक्त मामले में पुलिस थाना बद्दी में धारा 420 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। -

नेपाली मूल के व्यक्ति की अम्व में संदिग्ध परिस्थितियों मौत
रामलीला मैदान स्टेडियम के नीचे हाल में मिला शव
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्व में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में रामलीला मैदानमें मौत हो गई। बुधवार सुबह कमेटी के महासचिव ने उसका शव स्टेडियम के नीचे हाल में पड़ा हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। अम्ब पुलिस ने मौके का निरिक्षण करने के बाद शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि नेपाली मूल का उक्त व्यक्ति करीब 10-12 वर्षों से अम्व में कबाड़ का काम करता था और शराब पीने का भी आदी था। बाजार के लोग इसे बहादुर नाम से बुलाते थे। वह नेपाल में गांव या शहर कहां का रहने वाला था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। बहादुर का अम्व में भी रहने का कोई पक्का ठिकाना नहीं था।पिछले करीब चार-पांच दिनों से वह रामलीला मैदान के स्टेडियम के नीचे खुले हाल में शरण लिए हुआ था। मंगलवार शाम को स्थानीय दुकानदारों ने इसे ठीक हालत में बाजार में घूमते हुए देखा था। लेकिन बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रामलीला कमेटी के महासचिव राजीव सिंह राणा जब मंदिर आए तो उन्होंने इसे स्टेडियम के नीचे खुले हाल में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा तो उन्होंने स्थानीय पार्षद को मौके पर बुलाया और इसके बाद जांच की गई तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है।डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरिक्षण किया है और मौके पर मौजूद लोगों के ब्यान दर्ज करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

ਪੰਜਾਬ: ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਹੋਈਆਂ ਆਹਮੋ-ਸਾਹਮਣੇ, ਚੱਲੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਵਿੱਚ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਹੀਆਂ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਅਲੀਕੇ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੋਂ ਦੀ ਇੱਕ ਵੀਡੀਓ ਸ਼ੋਸਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਕਾਫੀ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਇੱਟਾਂ ਰੋੜੇ ਅਤੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਚੱਲੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਇੱਕ ਔਰਤ ਵੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦੋਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਪੀੜਤ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਘਰ ਵਿਚ ਰੋਟੀ ਬਣਾ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਇੱਟਾਂ ਭਰ ਕੇ ਆਏ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਇੱਟਾਂ ਚਲਾਉਣੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੀ ਭੰਨ ਤੋੜ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਇਕ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਹੈ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਡੀ ਜਮੀਨ ਤੇ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਾਡੇ ਘਰ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਇਹਨਾਂ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।
ਉਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਜਦੋਂ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਜਗਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਗੁਰਚਰਨ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦ ਉਹ ਦਰਿਆ ਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇਖਣ ਲਈ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੂੰ ਇਕੱਲੀ ਦੇਖ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਨਾਲ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਲੁੱਕ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਜਗਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਸ ਜਮੀਨ ਦਾ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹ ਜਮੀਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਹੈ। ਫਿਰ ਵੀ ਉਹ ਲੋਕ ਜਮੀਨ ਉੱਪਰ ਕਬਜਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਕਿ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੇ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।
-

युवाओं को खेलकूद के लिए प्रेरित करना देश के भविष्य के लिए बेहतर: अभिषेक राणा
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र (ज़िला ऊना) में कुश्ती प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जहां पर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता अभिषेक राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर अभिषेक राणा ने कहा की आज रायपुर मैदान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में मुख्य अतिथि बनने का अविस्मरणीय सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं हमारे पहलवानों और आयोजकों पर गर्व महसूस करता हूं और उनके ऐसे प्रोत्साहन भरे प्रयास की सराहना करता हूं।अभिषेक ने अपने विचार रखते हुए कहा की युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखना और खेलकूद एवं पहलवानी के क्षेत्र में उनका प्रमुख ध्येय बनाना हमारे हिमाचल की उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश के युवाओं ने इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में अपनी माहिरता और प्रतिभा का परिचय दिया है।आने वाले वक्त में हिमाचल प्रदेश केवल पर्यटन और सुंदरता के लिए ही नहीं बल्कि खेलकूद के लिए भी प्रसिद्ध हो ऐसा हमारा कठिन प्रयास रहेगा और हम इस लक्ष्य को जरूर पूरा करके रहेंगे।हम अपने युवा सदस्यों को आदर्श बनाने के लिए ऐसे अनेकों आयोजन करते रहना चाहिए।अभिषेक राणा ने दंगल के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबकी उपलब्धि दिखा रही है कि हिमाचली युवा नशों से दूर रहकर समर्पितता और मेहनत से उन्नति कर सकते हैं। आपका योगदान युवाओं के उज्जवल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण है। मेरी शुभकामाएं आप सबके साथ हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहें इसके लिए हम सदैव अग्रणी और तत्पर हैं। इस कुश्ती प्रतिस्पर्धा में स्थानीय वीडीसी मनु, कारण,राहुल,विक्की और अन्य युवा मौजूद रहे। -

अम्ब में क्राइम मीटिंग का आयोजन , चक्क सराय में चौकी खोले जाने पर विचार
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्ब में मंगलवार को क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने की। इस संबंध में एसपी ने बताया कि मीटिंग में अम्व पुलिस थाना में दर्ज हुई एफआईआर जिनकी जांच जारी है। उनके संबंध में जांच अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य में ऊना और अम्व का दुर्घटनाओं का रिकार्ड सबसे अधिक रहता था। गत् वर्ष 32 सड़क दुर्घटनाएं थी। जबकि इस वर्ष इन दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। अब तक 17-18 दुर्घटना हुई हैं। दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए पुलिस ने ग्यारह हजार से अधिक ओवरस्पीड वाहनों का चालान किया है।दुर्घटनाओं में रोकथाम लगे इसके लिए पुलिस विभाग पीडब्ल्यूडी तथा अन्य विभाग की भी मदद लेगा। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पुलिस टीम महाराष्ट्र और बिहार में भेजी जानी है। जिसे लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि चक्क सराय तथा आसपास क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था के लिए आऊट पोस्ट बनाया जाएगा। जहां कांस्टेबल और सिपाही तैनात किए जाएंगे। इस मामले में वह स्वंय और डीएसपी अम्व मौके का मुआयना करेंगे। इस अवसर पर चक्क सराय में पुलिस चौकी खोले जाने बारे भी चर्चा हुई। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए लोग भी पुलिस का सहयोग करें। कीमती सामान को लॉकर्स में रखें। संदिग्ध लोगों को आश्रय ना दें। संदिग्ध लोगों और चोरी की घटनाओं बारे तुरंत पुलिस में सूचना दें। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस की तरफ से सरकारी भूमि पर से झुग्गी झोंपड़ियों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी अम्व वसुधा सूद, थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे। -

आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 20 जुलाई को
ऊना/सुशील पंडित : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना मं 20 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र हरोली के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा लुधियाना से हीरो साईकिल गु्रप के प्रतिनिधियों द्वारा फिटर, टर्नर व वैल्डर व इलैक्टिेªशियन ट्रेडों हेतू कैम्पस साक्षात्कर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सीधे नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभियार्थियो को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरो के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता(अप्रेंटिसशिप)प्रशिक्षण के लिए चयनित अभियार्थियों को अप्रेंटिशिप एक्ट अनुसार वृतिका देय होगी। -

बालासोर में टला एक और ट्रेन हादसा, 2 रेलकर्मी सस्पेंड
भुवनेश्वर। बालेश्वर जिले के नीलगिरी रोड पर हुए मेमू ट्रेन हादसा मामले में खड़गपुर रेल मंडल ने स्टेशन मास्टर और प्वाइंटमैन को निलंबित कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह जानकारी खड़गपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने दी। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के बालेश्वर जिले के वरुणसिंह नीलगिरी रोड स्टेशन की डाउन लाइन पर मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। दो लोको पायलटों की सूझबूझ से भद्रक-बालेश्वर मेमू में सफर कर रहे सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इंटरलॉकिंग और सिग्नल सिस्टम में खराबी के कारण बहानगा में जिस प्रकार से रेल हादसा हुआ था, नीलगिरी रोड स्टेशन पर भी इसी तरह की खामियां पाई गईं। नतीजतन, ट्रेन लूप लाइन पर चली गई।
भद्रक-बालेश्वर मेमू ट्रेन सुबह 10 बजे के बाद भद्रक स्टेशन से बालेश्वर के लिए डाउन लाइन पर रवाना हुई थी। हालांकि, सोरो स्टेशन को पार करते समय यह ट्रेन करीब 40 मिनट की देरी से चल रही थी। ट्रेन को वरुणसिंह नीलगिरी रोड स्टेशन के पास सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर पहुंचना था, मगर ट्रेन 12 बजकर 2 मिनट पर पहुंची और ट्रेन दो मिनट रुकने के बाद स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन रफ्तार पकड़ते समय मेन लाइन पर न जाकर स्टेशन के पास लूप लाइन पर चली गई, जिसका आगे मेन लाइन से कोई संबंध नहीं था। इस दौरान ट्रेन के दो लोको पायलट को संदेह हुआ कि ट्रेन लूप लाइन पर जा रही है और आगे दुर्घटना हो सकती है, ऐसे में उन्होंने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। परिणाम स्वरूप ट्रेन तेज आवाज के साथ रूक गई। इससे ट्रेन में बैठे यात्री एक-दूसरे पर गिर गए।
किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया। डर के मारे सभी यात्री ट्रेन से उतर गए। करीबन आधे घंटे के बाद बालेश्वर से चार सदस्यीय तकनीकी टीम पहुंची और घटना की निगरानी की। इसके बाद पायलट ने ट्रेन को पीछे लेकर मेन लाइन पर ले आया। घटना के करीब 1 घंटे 20 मिनट बाद ट्रेन बालेश्वर के लिए रवाना हुई। अब इस संबंध में कार्रवाई की गई है।
-

नशे की रोकथाम के लिए शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता – डीसी
अभिभावक/अध्यापक बच्चों को जागरूकता के साथ-साथ शिक्षित भी करें
ग्राम सभाओं में भी पंचायत प्रतिनिधि लोगों को नशे के विरूद्ध जागरूक करें
ऊना/सुशील पंडित : वर्तमान में नशा हमारे समाज में तेज़ी से फैल रहा है। इसके प्रभाव में ज्यदातर छोटी आयु के बच्चे आ रहे हैं। ऐसे में भावी पीढ़ी को नशे के चंगुल से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कडे़ प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात उपायुक्त राघव शर्मा ने नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत ऊना ब्लाॅक के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला में नशा मुक्त ऊना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर तक लोगों के बीच पहुंच कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों व नशे की रोकथाम के बारे में आमजन में जागरूकता फैलाना है।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह नशे का कारोबार कर रहे हैं तथा योजनाबद्ध तरीके से युवा पीढ़ी को नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि नशे से युवा और बच्चों को बचाने के लिए सबसे पहले शिक्षण संस्थानों में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि शिक्षण संस्थानों के बच्चें ही ज्यादातर नशे की गरिफत में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता। इस सामाजिक कुरिती को जड़ों से खत्म करने के लिए आमजन को भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को जागरूकता के साथ-साथ शिक्षित करना भी आवश्यक है जिसमें अध्यापक और अभिभावक अपनी महत्पूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के मन में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे घर से ही जागरूक पैदा करें ताकि वे नशें की बुराईयों से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ एक वातावरण पैदा करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नशा नहीं होना चाहिए। क्योंकि जब बच्चें सार्वजनिक रूप से नशा नहीं देखेंगे तो उसका बच्चों पर काफी प्रभाव पडे़गा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे संबंधित पंचायतों में नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के संदेश बाॅल राईटिंग व स्लोगन के माध्यम से सुनिश्चित करें तथा ग्राम सभाओं में भी जागरूक व शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से कार्य करके एक बेहतरीन माॅडल स्थापित करें ताकि दूसरी पंचायतों के लिए उदाहरण बन सके। कहा कि ऊना जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए पहली बार जिला में प्रोजैक्ट आॅफिस खोला गया है। इसके अलावा नशे के खिलाफ किसी भी प्रकार की सहायता व जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर सम्पर्क किय जा सकता है।उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में फंसे हुए युवाओं को बाहर निकालने के लिए एमस के डाॅक्टरों के माध्यम से जिला के डाॅक्टरों को टेंªड किया जाएगा। इस अवसर पर गुंजन संस्था के संचालक निदेशक विजय कुमार ने प्रेजैंटेशन के माध्यम से नशा मुक्त ऊना अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य मकसद नशे से ग्रसित से व्यक्ति को नशे से बाहर निकालना तथा भावी पीढ़ी को नशे से बचाना है।इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चैहान, बीडीओ ऊना किशोरी लाल वर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र कुमार सहित विकास खंड ऊना विभिन्न पंचायतों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।