Blog

  • लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA के साथ इस पार्टी ने किया गठबंधन 

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA के साथ इस पार्टी ने किया गठबंधन 

    नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए का कुनबा और बढ़ गया है। शुक्रवार को JDS (जनता दल सेक्युलर), BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल) में शामिल हो गई। दिल्ली में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद गठबंधन का ऐलान किया गया। शाह और कुमारस्वामी के बीच कर्नाटक में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जेडीएस और बीजेपी कभी कर्नाटक में साथ थीं, मगर इस बार हुए विधानसभा चुनाव बीजेपी, जेडीएस और कांग्रेस ने अलग-अलग लड़ा। विधानसभा चुनाव में जेडीएस को बड़ा झटका लगा था।

    अब एक बार फिर बीजेपी और जेडीएस कर्नाटक में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि इस गठबंधन के बाद कर्नाटक में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल सकती है। अमित शाह से कुमारस्वामी की मुलाकात के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। नड्डा ने कुमारस्वामी से मीटिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। कुमारस्वामी की पार्टी ने हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी के “न्यू इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया” के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।”
     

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह युवा नेता

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह युवा नेता

    चंडीगढ़ः कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अक्षय शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अक्षय शर्मा को पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि शर्मा को 3.96 लाख वोट मिले थे। सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी को किसी पार्टी से जुड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोहित मोहिंदरा को अध्यक्ष पद थोपा गया है। जाखड़ ने कहा कि जिस सोच के साथ कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी, अब कांग्रेस उस मुद्दे से भटक गई है।

    जाखड़ ने कहा कि 26 सितंबर को अमित शाह अमृतसर साहिब आएंगे और फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट का शिलान्यास करेंगे। जाखड़ ने कहा कि कनाडा दामसला का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की वजह से किसी देश की विदेश नीति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कनाडा के लिए खतरनाक है। जाखड़ ने कहा कि कनाडा के लिए जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा ने जिस तरह की फसल उगाई है, उसी तरह फसल काट रहा है। भारत आतंकवादी को उसके घर में घुसकर मारता है, बालाकोट इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार बच्चों और भारत की सुरक्षा के लिए चिंतित है।

    जाखड़ ने कहा कि भाजपा गृह मंत्रालय से तालमेल करके उन परिवारों से तालमेल स्थापित करेगी ताकि परिवारों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नियमित तौर पर हेल्प लाइन शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र कनाडा को 60 हजार करोड़ रुपये फीस के तौर पर देते हैं। आने वाले दिनों में कनाडा खासकर ट्रूडो को समझ आ जाएगा। राजा वाड़िंग के बयान पर टिप्पणी करते हुए जाखड़ ने कहा कि भारत जी20 का मेजबान था। इसीलिए भारत ने सभ्यता का ध्यान रखा है।

  • इस इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    इस इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    मुंबई: मुंबई के उपनगरीय ओशिवारा इलाके में शुक्रवार को हीरा-पन्ना शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। पुलिस ने पूरे मॉल को खाली करा लिया है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक आज आंधेरी पश्चिम, मुंबई में स्थित ‘हीरा पन्ना बिजनेस मॉल’ में लगभग 2:30 बजे एक आग लग गई। इस मॉल में लगभग 500 कार्यालय और दुकानें हैं, जिसमें आग तेजी से फैल गई।

    सूचना प्राप्त होते ही, ओशिवारा पुलिस और अग्निशमन टीमें तुरंत ‘हीरा पन्ना मॉल‘ के परिसर में पहुंच गई हैं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और बुझाया जा सके। मिली जानकारी के मुताबिक आग का कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग का कहा जा रहा है। हालांकि आग लगने के मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

  • पंजाब : भारत और कैनेडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्टूडेंट परेशान, देखें वीडियो

    पंजाब : भारत और कैनेडा के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्टूडेंट परेशान, देखें वीडियो

    मोगा : कुछ दिनों से सोशल मीडिया, न्यूज़ पेपरों, टीवी चैनलों पर एक ही मुद्दा चल रहा है। कैनेडा और भारत का, जहां पर दोनों देशों द्वारा नई-नई एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन एडवाइजरी को देखते हुए पंजाब के स्टूडेट्स जो स्टडी वीजा लेकर जाना चाहते है, उनकी चिंता बढ़ रही है। वही स्टूडेंट का कहना है की बहुत से बच्चों ने भारी फीसें भरकर अपनी कैनेडा जाने की फ़ाइल लगाई हुई है। 

    उन्होंने उधर से इधर भारत में भी आना है और एडवाइजरी के कारण वह परेशान है कि आगे आने वाले दिनों में उनको वीजा मिलेंगा भी या नहीं। आज हमारी टीम ने उन बच्चों के साथ बातचीत की। जिन्होंने कैनेडा जाने के लिए अपनी स्टडी वीजा के लिए फ़ाइल लगाईं है। उनके चेहरे काफी मुरझाए हुए है। वही हमने वीजा एक्सपर्ट के साथ भी बात की तो उन्होंने कहा कि अगर भारत से कैनेडा जाने वाले लोगों पर इसका असर पड़ता है, तो उससे ज्यादा कैनेडा में रह रहे लोगों पर भी होगा। क्योंकि कैनेडा की एक्नोमी पर भी बहुत बड़ा असर होगा। कैनेडा में 45 प्रतिशत स्टूडेंट का हिस्सा भारत का है।

  • जालंधरः सीएम मान ने पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में जवानों के साथ डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    जालंधरः सीएम मान ने पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में जवानों के साथ डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज के पीएपी ग्राउंड में पहुंचे जहां उन्होंने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम मान जवानों के साथ भंगड़ा डालते नजर आए। वहीं सीएम मान के साथ महिला कांस्टेबल और पुलिस जवान भी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। दरअसल, यहां पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम पीएपी कैडिट के साथ खुशी सांझा करते हुए पंजाबी गाने पर भंगड़ा डालते नजर आए, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस में नए ज्वाइन हुए कास्टेबलों और उनके परिवारों को बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि पहले सिर्फ राजनीतिक रैलियां होती थी लेकिन अब लोगों से जुड़े समारोह होते है। पहली बार 2999 कांसेटबलों की परेड हुई है, जिसमें 1098 महिला पुलिस 1901 लड़के शामिल है। नौजवानों ने मिल्ट्री लेवल की पासिंग आउट परेड की है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्तियों का दौर लगातार जारी है। अभी सिर्फ शुरुआत हुई है हर साल पंजाब पुलिस को अपडेट करेंगे। हर साल भर्तियां होंगी, 4 साल तक का नोटिफिकेशन सीधा दे दिया है। जनवरी में नोटिफिकेशन, मई-जून में पेपर, जुलाई-अगस्त में रिजल्ट, अक्तूबर में फिजिकल टेस्ट और नवंबर में नियुक्ति पत्र। इसके साथ पंजब फिर नंबर 1 राज्य बनेगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में 1800 सिपाही और 300 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 54 सिपाही और 12 स्पोर्ट्स कोटे में रखे जाएंगे। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਇਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਵਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕਿਤੀ ਕਿ ਜੋ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਹੜ ਆਏ ਸੀ, ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਫ਼ਸਲ ਬਰਬਾਦ ਹੋਈ ਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤੁਰੰਤ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਤਰਫ਼ੋਂ 600 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤਰਫੋਂ ਧਰਨਾ ਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਮੰਨਿਆਂ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਤਰਫ਼ੋਂ ਤਿੱਖਾ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਸਦੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਦੋਨੋ ਸਰਕਾਰਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ।

  • पंजाबः 2 किरायेदारों में हुई झड़प, महिलाएं घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः 2 किरायेदारों में हुई झड़प, महिलाएं घायल, देखें वीडियो 

     लुधियानाः सलेम टाबरी नानक नगर में 2 किरायेदारों के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहसबाजी हुई, उसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस घटना के दौरान 2 महिलाओं को झड़प में हल्की चोट लगी है। जिनके ईलाज के लिए दोनों पक्ष की घायल महिलाएं सरकारी अस्पताल में पहुंची। बता देंकि किराएदारों की आपस में झगड़ा करते हुए की वीडियो भी वायरल हुई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : 18 ਕਿਰਤੀਆਂ ਵਿੱਚੋ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਨਮਾਨ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 18 ਕਿਰਤੀਆਂ ਵਿੱਚੋ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਸਨਮਾਨ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਦੇਸ਼ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਵਲੋ ਪੀ.ਐਮ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਜਿਸ ਵਿਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ 18 ਕਿਰਤੀਕਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਸਿਕਲਿਗਰਾਂ ਚੋ ਕਿਰਪਾਨਾਂ ਤੇ ਸ਼ਸ਼ਤਰ ਬਨਾਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਹਾਰ ਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ। ਓਹਨਾ ਨੂੰ ਇਸ ਯੋਜਨਾ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਵੇਲੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ ਅਤੇ ਆਈ ਕਾਰਡ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਦਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਇਲਾਕਾ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾਗਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

    ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਰਵੇਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਇਹ ਸਨਮਾਨ ਲੈਣਾ ਸਾਡੇ ਸ਼ਿਕਲੀਗਰ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕੀ ਸਾਡੀ ਸਿੱਕਲੀਗਰ ਕੌਮ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਵੇਲੇ ਤੋਂ ਸ਼ਸਤਰ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਵੀ ਸਾਡੇ ਦਾਦੇ ਪੜਦਾਦੇ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੀੜੀਆਂ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਸ਼ਸਤਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਹੀ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਸਾਨੂੰ ਸਾਡੇ ਕੰਮ ਤੇ ਮਾਣ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਉਹ ਸਾਨੂੰ ਆਧੁਨਿਕ ਮਸ਼ੀਨਾ ਦੇਣ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਅਸੀਂ ਹੋਰ ਵਧੀਆ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼ਸਤਰ ਤਿਆਰ ਕਰ ਸਕਣ। 

    ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਿਕਲੀਗਰ ਕੌਮ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਸ਼ਸਤਰ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਹੀ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਗਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਿੱਕਲੀਗਰ ਲੋਕ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਸਿਕਲੀਗਰ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਸ਼ਾਸਤਰ ਦੇਸ਼ਾਂ-ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਗੱਤਕਾਬਾਜ਼ੀ ਦੇ ਜੌਹਰ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਹੀ ਸ਼ਸਤਰ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਤਾਬਿਆ ਦੇ ਅੱਗੇ ਰੱਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉਸ ਸਿਕਲੀਗਰ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਵਕਰਮਾ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿ ਤੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫ਼ੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਹੈ।

  • जालंधरः कालिया कॉलोनी के पास नहर में पानी का बहाव बढ़ने से मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

    जालंधरः कालिया कॉलोनी के पास नहर में पानी का बहाव बढ़ने से मचा हड़ंकप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के कालिया कॉलोनी के नहर पर पानी के जलस्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पानी के जलस्तर बढ़ने के कारण इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बांध के रोकने के लिए लगाई गई बोरियां पानी से तेज बहाव के कारण बिखर गई है। बोरियों के बिखर जाने के कारण वहां से पानी निकलकर दूसरी तरफ़ जाना शुरू हो चुका है। जिसके कारण इलाक़ा निवासियों ने इकट्ठे होकर तुरंत नगर निगम के अधिकारियों को मामले की सूचना दी। वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर नगर निगम के अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और निगम की टीम जेसीबी की मदद के साथ दोबारा बांध बनाने में जुट गई।

    वहीं इस घटना का जब भाजपा के ज़िला प्रधान सुशील शर्मा को पता चला तो वे अपनी टीम के साथ मौक़े पर जायजा लेने के लिए पहुंच गए। नहर के पानी के बहाव से बलाचौर के पास से दिक्कत आ गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी के तेज बहाव से एक गेट थोड़ा सा खुल गया। भाजपा नेता ने कहा कि अब मौके पर पहुंचे निगम की टीम पानी को काला संघिया की ओर कर रहे है। उन्होंने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर जो सफाई हुई उसमें आधी सफाई प्रशासन द्वारा की गई है। उन्होंने कहा प्रशासन आधी सफाई करके चले गए। ऐसे में पानी का फ्लो अगर यहां पर बढ़ता है तो आसपास के घरों में पानी घुसने की समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में अब वह प्रशासन के साथ मिलकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास करने में जुट गए है।

  • दुकान में घुसकर 3 युवकों ने चलाई गोलियां, बाप-बेटे की हुई मौत, देखें CCTV

    दुकान में घुसकर 3 युवकों ने चलाई गोलियां, बाप-बेटे की हुई मौत, देखें CCTV

    आजमगढ़ः बाप-बेटे की हत्या को लेकर आजमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाप बेटे का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें बाप-बेटे दुकान में सफाई करते दिख रहे हैं। तभी 3 लोग आते हैं और दुकान में घुसकर दोनों पर फायरिंग करने लगते हैं। दोनों किसी तरह से दुकान के अंदर भागकर पीछे के गेट से बाहर निकलते हैं। फिर जान बचाने के लिए भागते हैं। इसी बीच बदमाश उन्हें दौड़ाकर सरेआम गोली मार देते हैं।

    घटना बुधवार सुबह महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहां बाजार की है। वीडियो आज सामने आया है। जिसमें तीन युवक लगातार फायरिंग करते दिख रहे हैं। जब बाप-बेटे दुकान से घर के अंदर भागते हैं तो बदमाश घर के अंदर घुसकर भी फायरिंग करने लगते हैं। इसके बाद दुकान में आकर फिर फायरिंग करते हैं। दुकान में लगे टीवी को तोड़फोड़ देते है। सामान को इधर-उधर करते है। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जुट जाते है। हालांकि इसके बाद भी युवक लगातार फायरिंग करते रहते हैं।

    महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले रसीद अहमद ( 54) सरदहां बाजार में अपने मकान में रेडीमेड कपड़े का व्यापार करते थे। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे रसीद अहमद अपने छोटे बेटे शोएब (22) के साथ दुकान खोलकर साफ-सफाई कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था। बदमाशों की गोलियों से बचने के लिए बाप-बेटे एक निर्माणाधीन मकान की तरफ भागे थे। इसके बाद हमलावरों ने दौड़ाकर बाप-बेटे को सिर और सीने में गोली मार दी। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया था कि मृतक की दुकान के सामने एक और कपड़े की दुकान है। दोनों दुकानदारों के बीच लगभग चार साल पहले ग्राहकों को अपनी तरफ बुलाने का लेकर विवाद हुआ था। इसके साथ ही कुछ महीने पहले मारपीट भी हुई थी। मारपीट के मुकदमे में मृतक पक्ष से लोग जेल भी जा चुके हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होता रहता था। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार कि मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया था।

    मृतक के बेटे मोहम्मद आरिफ ने आरोप लगाया कि पिता-भाई दुकान में सफाई कर रहे थे। उसी समय दिनेश अपनी पत्नी निर्मला के साथ आए। इसके साथ ही दिनेश ने अपने तीनों बेटों पंकज, प्रदीप और पवन को गोली चलाने के लिए उकसाया। जिसके बाद उनके बेटों ने गोली मारकर बाप-बेटे की हत्या कर दी। एसपी ने मामले के खुलासा के लिए चार टीमों का गठन किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुरुवार को गोली चलवाने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन बेटों की तलाश जारी है। वहीं, पुलिस ने वीरवार को हत्यारोपियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलवाया।