Blog

  • नंगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5 कनाल भूमि हस्तांतरितः सत्ती 

    नंगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 5 कनाल भूमि हस्तांतरितः सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज कहा कि ऊना सदर विस क्षेत्र के तहत नंगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए आवश्यक 5 कनाल भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम पर हस्तांतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नंगड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को लाभ मिलेगा। 
    सत्ती ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की मांग थी, जिसे प्रदेश सरकार पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है, जिससे ऊना वासियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने संतोषगढ़ में 4.48 करोड़ रुपए की लागत से 50 बेड का अस्पताल बना कर तैयार किया है, जिसका हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने लोकार्पण किया है। इसके साथ ही बसदेहड़ा अस्पताल का नया भवन भी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि बसोली पीएचसी का निर्माण कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। इन पर कुल 10 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 28 करोड़ रुपए की लागत से मदर एंड चाइल्ड अस्पताल बनकर तैयार कर दिया गया है, जिससे ऊना शहर में ही जच्चा-बच्चा की बेहतर देखभाल हो पाएगी। इसके साथ-साथ ऊना क्षेत्रीय अस्पताल की क्षमता 200 बैड से बढ़ाकर 300 करोड़ रुपए की गई है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अस्पताल में 15 डॉक्टरों के पद तथा 76 पैरा मैडिकल स्टाफ के पद भी सृजित किए है। वर्तमान में भाजपा शासन काल में ही मरीजों को डायलिसिस की सुविधा भी उपलब्ध हुई है। 
    उन्होंने कहा कि ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में ही 9.07 करोड़ रुपए की लागत से नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए धनराशि सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 8.61 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर भी यहां पर बनाया जाएगा। साथ ही सीसीयू बनाने के लिए अमेरिकी सरकार से फंड मिलेगा, जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है। 
  • चिंतपूर्णी में 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

    चिंतपूर्णी में 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

    एडीसी ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक
    ऊना/सुशील पंडित: छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चिंतपूर्णी में इस वर्ष 26 सितंबर से 4 अक्तूबर 2022 तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा ने आज मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक में दी। 
    एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि एसडीपीओ अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया गया है। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार कार्यकारी दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के लगभग 300 महिला व पुरुष कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भीक्षावृति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
    डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेनी होगी। दर्शन पर्ची के लिए शंभू बैरियर और चिंतपूर्णी सदन में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
    बैठक में एडीसी ने मेला अवधि के दौरान यातायात, बिजली, पानी, दवाईयों और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि खंड चिकित्सा अधिकारी अंब, मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक सैनेटरी निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। लंगर लगाने की अनुमति मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी देंगे। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बाबा माई दास भवन तथा एमआरसी पार्किंग में की जाएगी। जबकि भारी वाहनों की पार्किंग के लिए भरवाईं में व्यवस्था की जा रही है। 
  • जालंधरः मेहर चंद पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी और स्टाफ़ वेद सप्ताह समारोह में हुए सम्मिलित

    जालंधरः मेहर चंद पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी और स्टाफ़ वेद सप्ताह समारोह में हुए सम्मिलित

    जालंधर (वरुण)। आर्य समाज विक्रमपुरा, जलन्धर में डीएवी की ओर से मनाये जा रहे वेद सप्ताह समारोह में आज मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थी और स्टाफ़ सम्मिलित हुए। प्रिंसिपल जगरूप सिंह चतुर्वेद – शतक यज्ञ के मुख्य यजमान बने, जिसका संचालन पुरोहित जय प्रकाश और हँसराज द्वारा किया गया। 

    यज्ञ के बाद आर्य महिलाओं द्वारा भजन गायन किया गया। तत्पश्चात ब्राह्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद योगार्थी द्वारा डीएवी की आधार शिलाओं, महात्मा हँसराज, पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी और महात्मा आनन्द स्वामी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए, महर्षि दयानन्द के विचारों का उपदेश दिया। 

    डॉ. जगरूप सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज ओज़ोन संरक्षण दिवस है। प्रदूषण द्वारा और विभिन्न आधुनिक उपकरणों से उत्सर्जित क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन से उस ओज़ोन परत की हानि हो रही है जो हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। यज्ञ द्वारा वायु शुद्धि की महिमा बताते उन्होंने कहा कि 1984 की भोपाल गैस दुर्घटना में जहाँ हज़ारों लोग प्रभावित हुए तब भी ऐसे कुछ परिवार सुरक्षित बच गये जिनके घरों में रोज़ यज्ञ होता था।

    यज्ञ के बाद मन्दिर के प्रांगण में ऋषि – लंगर का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर आर्य समाज के रविन्द्र शर्मा, इन्द्रजीत तलवाड़ और अनेक आर्य विद्वान उपस्थित हुए। मेहर चन्द पॉलीटैक्निक की ओर से कश्मीर कुमार, जे एस घेड़ा, राकेश शर्मा, प्रभु दयाल, साहिल, शिवम और तनुज और अनेक विद्यार्थी शामिल थे।

  • जालंधरः मॉडल टाउन स्थित Yes Bank की बेसमेंट में लगी आग

    जालंधरः मॉडल टाउन स्थित Yes Bank की बेसमेंट में लगी आग

    जालंधर/वरुण: मॉडल टाउन स्थित आज यस बैंक की बिल्डिंग की बेसमेंट में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है।। आग लगने का बाद तुरंत वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिल्डिंग में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू ना पाए जाने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

    मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लाइट जाने के बाद कर्मचारियों ने बेसमेंट में पड़े जनरेटर को चलाया। लेकिन जनरेटर चलाने के कुछ देर बाद उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया और धीरे-धीरे जनरेट के शार्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से बुझाने की कोशिश भी गई। लेकिन आग पर काबू ना पा सके। दूसरी और दमकल विभाग के कर्मचारी राजिंदर ने बताया कि उन्हें 4 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद हम गाड़ी लेकर तुरंत मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया।

  • पंजाबः कांग्रेस ने की 131 PCC प्रतिनिधियों सूची की जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने की 131 PCC प्रतिनिधियों सूची की जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चुनाव से पहले पार्टी को मजबूूत बनाने के लिए पीसीसी प्रतिनिधियों का ऐलान किया है। वड़िंग द्वारा आज 131 पीसीसी प्रतिनिधियों सूची जारी की गई है। इस लिस्ट को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है। देखें लिस्ट

  • जालंधर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शकी लोगों से की पूछताछ 

    जालंधर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शकी लोगों से की पूछताछ 

    जालंधर/हर्षः महानगर में पुलिस कमीश्नर गुरशरण सिंह संधू आईपीएस, एसीपी सेंट्रल अश्विनी अत्री की देखरेख में डिविजन नंबर 4 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमजीत सिंह ने एआरपी की इकाइयों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च भगवान वाल्मीकि चौंक, रैंनक बाजार से होकर बस्ती अड्डा तक निकाला गया। इस दौरान रास्ते में शकी लोगों से पूछताछ की गई।

    इसी के साथ पुलिस ने वाहन चैक कर दुकानदारों से अपील की कि शकी लोगों की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया जाए। फ्लैग निकालने के दौरान पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए और लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। उन्होंने कहा आपसी सहयोग के साथ ही हम अप्रिय घटनाओं से बच सकते है।

  • AAP विधायक के ठिकानों पर ACB की रेड, करीबी के घर मिला गैर लाइसेंसी हथियार

    AAP विधायक के ठिकानों पर ACB की रेड, करीबी के घर मिला गैर लाइसेंसी हथियार

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेड मारी है। ये रेड अभी भी जारी हैं। बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड के दौरान एसीबी की टीम को हथियार मिले हैं। अमानतुल्ला के ठिकाने से विदेशी पिस्टल ब्रेटा बरामद की गई है। इस पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। बताया गया कि ये पिस्टल अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिली है। साथ ही 12 लाख रुपये कैश भी मिला है।

    टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड कर रही हैं। मामला वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाने से जुड़ा है। इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!”

    बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं। अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में गड़बड़ी की है। पैसे को वाहानों की खरीद, निर्माण में लगाया। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने और अपने करीबियों की नियुक्तियां करने का आरोप लगा है।

  • फगवाड़ा: Gold Gym के बाद Golden Sandhar Sugar Mill की जायदाद कुर्क

    फगवाड़ा: Gold Gym के बाद Golden Sandhar Sugar Mill की जायदाद कुर्क

    कपूरथला/कालियाः गोल्ड जिम फगवाड़ा की कुर्की के बाद जिला प्रशासन कपूरथला ने और सख्त तेवर दिखाते हुए मैसर्ज गोल्डन संधार शुगर मिल लिमिटेड फगवाड़ा जिला कपूरथला को भी कुर्क कर दिया है। मिल की जमीन के अलावा सभी प्लांट, मशीनरी, बिजली उत्पादन संयंत्र, ढांचा, भवन, यार्ड, रिहायशी एरिया, वाहन, चल-अचल संपत्ति और भौतिक वस्तुए पंजाब सरकार के माध्यम से कलेक्टर कपूरथला के पक्ष में तत्काल प्रभाव से अटैच कर दिया गया है। कुर्की मिल की भूमि पर लागू नहीं है, क्योंकि यह भूमि महाराजा कपूरथला जगतजीत सिंह (वर्तमान में पंजाब सरकार) के मालिकाना अधिकार में है और केवल चीनी मिल के लिए शर्तों के अधीन दी जाती है।

    डीसी कपूरथला विशेष सारंगल ने कहा कि कई किसानों ने अपनी गन्ने की फसल तत्कालीन वाहद संधर शुगर मिल मौजूदा गोल्डन संधार शुगर मिल को बेच दी थी, लेकिन वर्ष 2019-20 से मिल की ओर से किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। इससे जहां किसानों के हित बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, वहीं पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काबिले गौर हो कि मिल की हरियाणा की भूना तहसील में लगभग 150 एकड़ जमीन की बिक्री से जो लगभग 23.76 करोड़ रुपये प्राप्त हुए है, वह किसानों को देने के लिए 5700 योग्य किसानों की एसडीएम दफ्तर फगवाडा की तरफ से बनाई गई सब कमेटी की ओर से वैराफाई करके आपत्तियां प्राप्त की गई है।

    इस संबंधी किसानों को भुगतान के लिए योग्य किसानों की सूची केन कमिश्नर पंजाब को भेज दी गई है और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने पिछले दिनों में सूबे के 22 जिलों के डीसी को को पत्र लिखकर मिल की संपत्तियों को अटैच कर किसानों का बकाया भुगतान करने के बारे में लिखा था। उन्होंने कहा कि तहसीलदार फगवाड़ा की ओर से 12 सितंबर 2022 तक दी गई रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि मिल की तरफ किसानों का लगभग 50 करोड़ 33 लाख रुपये बकाया है, लेकिन मिल मालिकों ने किसानों को भुगतान के लिए कोई सहयोग नहीं दिया है ,जिससे मिल मालिकों की जमीन, जायदाद पंजाब सरकार के माध्यम से पंजाब राजस्व एक्ट 1887 की धारा 72 को लागू कर कलेक्टर कपूरथला के पक्ष में कुर्क करना जरूरी है।

    डीसी ने कहा कि उपरोक्त सभी तथ्यों के आधार पर एसडीएम फगवाड़ा ने डिफाल्टर मिल मालिकों से बकाया रकम की वसूली के लिए गोल्डन संधार शुगर मिल लिमिटेड फगवाड़ा जिला कपूरथला के जिले के सभी प्लांट, मशीनरी, बिजली उत्पादन प्लांट, ढांचा, इमारतें, यार्ड, रिहायशी क्षेत्र, वाहन, चल-अचल संपत्ति और भौतिक वस्तुओं को पंजाब सरकार के माध्यम से कलेक्टर कपूरथला के पक्ष में तत्काल प्रभाव से अटैच किए गए हैं। इसके अलावा तहसीलदार और नायब तहसीलदार फगवाड़ा को निर्देश दिए गए हैं कि वे मिल के नाम जो भी प्लांट, मशीनरी, बिजली उत्पादन प्लांट, ढांचा, इमारतें, यार्ड, रिहायशी क्षेत्र, वाहन, चल-अचल संपत्ति तथा भौतिक वस्तुओं को कुर्क कर आगे की कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गन्ना किसानों को 50 करोड़ 33 लाख रुपये के बकाया मिलों से दिलवाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है और इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को एक-एक पैसा देने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जरूरत अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इससे पहले वीरवार को जिला प्रशासन ने मिल मालिकों के बस स्टैंड फगवाड़ा के समीप स्थित गोल्ड जिम को भी कुर्क किया गया था।

  • नोटों की कतरन मिलने के मामले में बड़ा खुलासाः RBI के सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े तार, जानें मामला

    नोटों की कतरन मिलने के मामले में बड़ा खुलासाः RBI के सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े तार, जानें मामला

    सोलन: कुछ दिनों पहले अनार की पेटियों में लगातार 3 दिन तक मिली नोटों की कतरन मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक की जांच में सामने आया है कि नोटों की कतरन पटियाला की कंपनी ने मध्यप्रदेश के (देवास) स्थित आरबीआई की सिक्योरिटी प्रिंटिंग प्रेस से स्क्रैप खरीदा था। पुलिस अब इस मामले में आरबीआई से जानकारी हासिल कर रही है।

    एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन में अनार की पेटियों में मिले नोटों की कतरन मामले में सोलन पुलिस की एक टीम कुल्लू पहुंची थी। जिसके बाद वहां पर अनार का व्यापार करने वाले आढ़तियों और बागवानों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता लगा कि कतरनें जो अनार की पेटियों में इस्तेमाल की जा रही, वो पटियाला की कंपनी ने ऑक्शन में खरीदी थी।

    एसपी ने बताया जिसके बाद पुलिस की टीम पटियाला में उस कंपनी के पास पहुंची और पूछताछ की गई। कंपनी संचालक ने पूछताछ में बताया कि आरबीआई ने टेंडर स्क्रैप के लिए कॉल किए गए थे। पटियाला की कंपनी की तरफ से जो डाक्यूमेंट्स टेंडर दिखाए गए वह सही है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पटियाला की कंपनी से कुल्लू के कुछ बागवानों ने क्विंटलों के हिसाब से स्क्रैप खरीदा था।

    सोलन पुलिस चंडीगढ़ स्थित आरीबीआई के ऑफिस में पता लगाएगी कि मध्यप्रदेश में इस तरह की कोई टेंडर प्रकिया की गई थी। उसी के बाद इस मामले में पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। बता दें कि पंजाब के भठिंडा में अनार की पेटियों में नोटों की कतरन मिलने के बाद सोलन की सब्जी मंडी में कुल्लू से आ रही अनार की पेटियों में लगातार 3 दिन तक नोटों की कतरनें मिली थी।

  • पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन-जेई समेत 4 गिरफ्तार

    पंजाबः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन-जेई समेत 4 गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज मौजूदा कार्यकारी इंजीनियर बूटा राम, कार्यकारी इंजीनियर (ऐक्सियन) जसदेव सिंह, जूनियर इंजीनियर, एल. आई. टी. इन्द्रजीत सिंह, नगर निगम लुधियाना के जूनियर इंजीनियर मनदीप सिंह और माडल टाऊन एक्स्टेन्शन लुधियाना के निवासी एक प्राईवेट व्यक्ति कमलदीप सिंह के खि़लाफ़ स्थानीय नागरिक विस्थापित (ऐलडीपी) स्कीम के अंतर्गत लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट (ऐलआईटी) में रिहायशी प्लाटों की अलाटमैंट सम्बन्धी भ्रष्टाचार का एक और केस दर्ज किया है। इस मामले में जसदेव सिंह ऐक्सियन, इन्द्रजीत सिंह जेई और मनदीप सिंह (दोनो जेई) और कमलदीप सिंह को गिरफ़्तार किया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो के थाना, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए और आई. पी. सी. की 120-बी के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर. नं. 8, तारीख़ 14. 07. 2022 की तफ्तीश के दौरान यह पाया गया कि एल. आई. टी. के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार करते हुये और अन्यों की मिलीभुगत से एल. डी. पी. स्कीम के अंतर्गत अनाधिकृत व्यक्तियों को रिहायशी प्लाट अलाट किये थे। चाहे कुछ अलाटियों की मौत हो चुकी थी परन्तु उनके प्लाट ऐलआईटी अधिकारियों की तरफ से निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए अनाधिकृत व्यक्तियों को दोबारा अलाट कर दिए गए और लाभार्थियों से मोटी रिश्वत हासिल की गई।

    उन्होंने और जानकारी देते हुये बताया कि इस पड़ताल के दौरान रिकार्ड पर यह सामने आया है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए माडल टाऊन एक्स्टेन्शन, लुधियाना में प्लाट नंबर 1544-डी एक निजी व्यक्ति कमलदीप सिंह को अलाट किया गया था। इस मामले में इन्द्रजीत सिंह जे. ई., बूटा राम ट्रस्ट इंजीनियर और जसदीप सिंह ऐक्सियन, मनदीप सिंह जे. ई. एम. सी. लुधियाना ने उपरोक्त इलाके में पानी और सिवरेज की सुविधा न होने सम्बन्धी एल. आई. टी. को झूठी/ मनघड़त रिपोर्टें दीं थीं।

    अलाटी का पक्ष लेने के मकसद से उपरोक्त अधिकारियों/ कर्मचारियों ने समर्थ अथॉरिटी से मंजूरी लिए बिना 27 लाख रुपए का ग़ैर-निर्माण जुर्माना छोड़ दिया था, जब कि यह अलाटी से वसूला जाना ज़रूरी था, जिससे उन्होंने सरकारी खजाने को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाया। प्रवक्ता ने आगे बताया कि लाभार्थियों से मोटी रिश्वत लेकर ऐलडीपी स्कीम के अंतर्गत प्लाट अलाट करने के लिए पहले ही विजीलैंस ब्यूरो के थाना आर्थिक अपराध विंग, लुधियाना में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7ए, 8,12, 13(2) और आई. पी. सी. की धारा 409, 420, 467, 471, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 09 के अधीन मामला दर्ज किया हुआ है।

    इस मामले में एलआईटी के अधिकारियों के खि़लाफ़ जांच की जा रही थी जिसमें रमन बालासुब्रमण्यम, पूर्व चेयरमैन ऐलआईटी, कुलजीत कौर ईओ, अंकित नारंग एसडीओ, प्रवीन कुमार सेल्ज क्लर्क, गगनदीप क्लर्क और पूर्व चेयरमैन के पीऐ सन्दीप शर्मा शामिल थे। उपरोक्त मुलजिमों में से सन्दीप शर्मा पी. ए., प्रवीन कुमार क्लर्क और कुलजीत कौर ई. ओ. को पहले ही गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य मुलजिम गिरफ़्तारी से बच रहे हैं और इस संबंधी आगे जांच जारी है।