Blog

  • 94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर Strait of Hormuz से पार हुए भारत के 2 जहाज, जल्द पहुंचेंगे बंदरगाह

    94,000 मीट्रिक टन LPG लेकर Strait of Hormuz से पार हुए भारत के 2 जहाज, जल्द पहुंचेंगे बंदरगाह

    नैशनल: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी है कि लगभग 94,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर चल रहे दो भारतीय संबद्ध गैस वाहक सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुके हैं और अब देश की ओर बढ़ रहे हैं।

    मंत्रालय के अनुसार, बीडब्ल्यू टीवाईआर नामक जहाज 31 मार्च तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है, जबकि बीडब्ल्यू ईएलएम 1 अप्रैल तक न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंच सकता है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर खतरे की आशंका जताई जा रही थी।

    जहाजों और नाविकों की सुरक्षा
    सरकार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। साथ ही, भारत अपने ऊर्जा हितों की रक्षा के लिए हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवागमन
    विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर करीबी निगरानी रख रहा है और वैश्विक साझेदारों के साथ सक्रिय समन्वय कर रहा है। भारत की प्राथमिकता होर्मुज मार्ग से सुरक्षित और निर्बाध समुद्री आवागमन सुनिश्चित करना है, ताकि ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित न हो।

  • Bengal Elections 2026: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता बनर्जी के सामने उतारा ये उम्मीदवार

    Bengal Elections 2026: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता बनर्जी के सामने उतारा ये उम्मीदवार

    नेशनल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी इस बार अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतर रही है। हालांकि अभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। मैदान में वरिष्ठ नेता इस सूची की खास बात यह है कि कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अधीर रंजन चौधरी को करीब 30 साल बाद बहरामपुर से मैदान में उतारा गया है, जिसे लेकर पहले से ही अटकलें लग रही थीं। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है। भवानीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला सबसे दिलचस्प मुकाबला भवानीपुर में देखने को मिल सकता है, जहां ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उतारा है, जबकि बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी पर दांव खेला है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना बन रही है।
  • रोटरी क्लब ऊना द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

    रोटरी क्लब ऊना द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 मरीजों की हुई जांच

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रोटरी क्लब ऊना द्वारा रविवार को ट्रक यूनियन ऊना, रोजगार कार्यालय के समीप वाहन चालकों एवं आमजन के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।शिविर का शुभारंभ एडवोकेट सुरेश ऐरी ने मुख्यातिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब ऊना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं और समय-समय पर इनका आयोजन किया जाना चाहिए।

    शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया, जिसमें क्षेत्र के वाहन चालकों के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. अनिल काकड़े (रोटरी आई हॉस्पिटल धुसाड़ा) ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की आंखों की जांच की और आवश्यकतानुसार दवाइयों व आगे के उपचार के लिए सलाह दी।रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि क्लब समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। क्लब के सचिव रंजीत सिंह जसवाल ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

    इस अवसर पर क्लब के सदस्य एच.एन. चीटू, बलदेव डोगरा, मोनिका सिंह, प्रशांत कलश, बलदेव चंद, संजीव पुरी, जतिंदर कंवर, ओंकार नाथ कसाना, इंदरजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन में ट्रक यूनियन ऊना के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने रोटरी क्लब ऊना की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • इस दिन मनाई जाएगी Hanuman Jayanti, जानें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

    इस दिन मनाई जाएगी Hanuman Jayanti, जानें पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

    धर्म: चैत्र शुक्ल पूर्णिमा तिथि पर हर साल हनुमान जयंती मनाई जाती है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन अंजनी के पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। हनुमान जी को भगवान शंकर का अंश माना जाता है इसलिए वो शिवजी के रुद्रावतार भी कहे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जयंती पर विधिवत पूजा-अर्चना ने बजरंगबली को खुश किया जा सकता है। इस दिन जो लोग व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा करते हैं। उनके सार संकट दूर हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस बार हनुमान जयंती कब मनाई जाएगी।

    आखिर कब है हनुमान जयंती?

    हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 1 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहने वाली है। उदयातिथि के अनुसार, हनुमान जयंती का त्योहार 2 अप्रैल दिन गुरुवार को रखा जाएगा।

    शुभ मुहूर्त

    इस साल हनुमान जयंती पर सुबह और शाम के समय दो अबूझ मुहूर्त रहने वाले हैं। हिंदू पंचागों के अनुसार, 2 अप्रैल को हनुमान जयंती पर सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक पूजा के लिए सबसे अच्छे मुहूर्त है। इसके बाद शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक दूसरा मुहूर्त रहेगा। अप्रैल को हनुमान जयंती पर सुबह 6 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसके बाद शाम को 6 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 6 मिनट तक पूजा का दूसरा मुहूर्त रहेगा।

    शुभ योग

    इस साल हनुमान जयंती पर ध्रुव योग और हस्त नक्षत्र का संयोग रहने वाला है। ध्रुव योग सूर्योदय से लेकर दोपहर 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसके बाद व्याघात योग शुरु हो जाएगा। फिर शाम को 5 बजकर 38 मिनट तक हस्त नक्षत्र भई रहने वाला है। इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।

    पूजा विधि

    हनुमान जंयती वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद लाल कपड़े पहनें। इसके बाद व्रत पूजा का संकल्प लें। इसके बाद पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल या सफेद रंग का कपड़ा डालें। उस पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। उनके सामने घी का दीपक और अगरबत्ती जलाएं। हनुमान जी को लाल सिंदूर, चंदन और चमेली का तेल अर्पित करें। इस दिन बजरंगबली को चोला भी चढ़ाया जाता है। पंचामृत और लड्डू के प्रसाद का भोग महावीर बजरंगी को लगाना न भूलें। इसके बाद वहीं बैठक उनके मंत्रों का जाप करें। उनकी आरती उतारें।  
  • Himachal News: रणजीत राणा बने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव 

    Himachal News: रणजीत राणा बने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव 

    पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा से निभाएंगे : राणा 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला कांग्रेस   के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा को कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में राज्य महासचिव का दायित्व सौंपा है। ​रणजीत राणा का सांगठनिक अनुभव काफी गहरा रहा है। पिछले 28 वर्षों से कांग्रेस पार्टी को सुदृढ़ करने, संगठित करने व विस्तारीकरण करने के लिए वे हमेशा फ्रंटलाइन पर  कार्य करते रहे हैं।  वे पार्टी में  हरौली ब्लॉक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के  मुख्य ओहदे पर भी  समर्पण भाव से कार्य कर चुके है । जिला परिषद सदस्य  रहते हुए जनसेवा में डटे रहे है ।

    बर्ष 1998 से कांग्रेस  पार्टी के सक्रिय  सिपाही रहे है और बर्ष 2003 से लेकर अब तक पांच बार बने  विधायक मुकेश अग्निहोत्री की जीत पक्की करने में भी राणा का अमूल्य रोल रहा है ।  इनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने ऊना जिले की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। सांगठनिक कौशल और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए ही हाईकमान ने उन पर यह भरोसा जताया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सूक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के अध्यक्ष विनय कुमार सहित सभी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विकास को आगे बढाने  का काम किया है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया है ।उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सबके लिए उत्साह प्रेरक है

    ​हरोली से गहरा नाता और उपमुख्यमंत्री के विश्वसनीय

    ​हरोली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले रणजीत राणा को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का बेहद करीबी और खास समर्थक माना जाता है। वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और पंचायती राज संस्थाओं में जन-प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

    ​यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है: रणजीत राणा

    ​अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए रणजीत राणा ने कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नही,बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है जिन्होंने दिन-रात मेहनत की है। संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

  • MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता Toss, Hardik Pandya ने चुनी गेंदबाजी

    MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता Toss, Hardik Pandya ने चुनी गेंदबाजी

    MI vs KKR: आईपीएल 2026 का रोमांचक आगाज हो चुका है और दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज भिड़ंत देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। मैच से पहले टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

    पिच पर हरियाली, गेंदबाजों के लिए मदद की उम्मीद
    टॉस के बाद हार्दिक पांड्या ने पिच को लेकर कहा कि इसमें अच्छी खासी घास दिखाई दे रही है, जो शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद दे सकती है। उन्होंने टीम पर भरोसा जताते हुए कहा कि मुंबई के पास अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन संतुलन है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और मिशेल सैंटनर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को मजबूत बनाती है।

    रहाणे भी करना चाहते थे गेंदबाजी
    दूसरी ओर, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस हारने के बाद कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। उन्होंने वानखेड़े की पिच पर इतनी घास पहले कभी नहीं देखने की बात कही। रहाणे ने टीम की तैयारी पर संतोष जताया और बताया कि कोलकाता और मुंबई दोनों जगहों पर कैंप लगाकर खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की है।

    हेड टू हेड में मुंबई का दबदबा
    अगर दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास पर नजर डालें, तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में मुंबई ने 24 बार जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता सिर्फ 11 मैच ही जीत पाई है। वानखेड़े स्टेडियम की बात करें तो यहां मुंबई का रिकॉर्ड और भी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 12 मैचों में से 10 बार मुंबई ने जीत हासिल की है, जबकि केकेआर को सिर्फ 2 बार सफलता मिली है।

  • बंगाणा कर्ण राज में लगे विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 988 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

    बंगाणा कर्ण राज में लगे विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 988 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

    निशुल्क दवाइयां,चश्मे और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं से लाभान्वित हुए सैकड़ों मरीज

    ऊना/ सुशील पंडित: सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा पीजीआई ईएमआर एवं 32 मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़ के सहयोग से  आयोजित बंगाणा के विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 988 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। यह शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहा, जहां सुबह सात बजे से ही मरीजों और बुजुर्गों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दूर-दराज के गांवों से आए लोगों ने समय से पहले पहुंचकर पंजीकरण करवाया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में हड्डी रोग, चर्म रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच की गई। मरीजों को जांच के बाद मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इस के साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए, जिससे खासकर बुजुर्गों को काफी राहत मिली। कई बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें लंबे समय से आंखों की समस्या थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे जांच नहीं करवा पा रहे थे। इस शिविर के माध्यम से उन्हें बेहतर उपचार और परामर्श मिला।

    निशुल्क कैंप में बीमार मरीजों को पिलाया गया जूस, पहाड़ी धाम का विशेष आयोजन, बंगाणा मे लगे निशुल्क स्वास्थ्य  शिविर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष रूप से पहाड़ी धाम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने धाम का प्रसाद ग्रहण किया, आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की,बीमार और बुजुर्ग मरीजों के लिए विशेष रूप से जूस की व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें थकान से राहत मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरे आयोजन के दौरान सेवा भाव का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। स्वयंसेवकों ने पूरे दिन मरीजों की सहायता की और उन्हें विभिन्न काउंटरों तक पहुंचाने में मदद की। शिविर स्थल अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों ने कहा कि इतनी बेहतर व्यवस्था उन्होंने पहले कभी नहीं देखी।

    भाजपा मंडल व विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका, इस निशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन में कुटलैहड़ भाजपा मंडल के साथ-साथ सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन सेवा भाव से मरीजों की सहायता की और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। शिविर में मौजूद स्वास्थ्य स्टाफ ने भी मधुर व्यवहार के साथ मरीजों का इलाज किया। विशेष रूप से बुजुर्गों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया गया, जिससे वे काफी संतुष्ट नजर आए। कई बुजुर्गों ने कहा कि बड़े-बड़े अस्पतालों में भी इतनी आत्मीयता और धैर्य के साथ सेवाएं नहीं मिलतीं, जितनी यहां मिली हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रत्येक मरीज की समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें उचित सलाह प्रदान की।

    बंगाणा मे लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजक कुटलैहड़ के वरिष्ठ समाजसेवी दविंदर भुट्टो की लोगों ने जमकर सराहना की। बुजुर्गों और अन्य मरीजों ने कहा कि लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी उन्हें इतनी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पातीं, जितनी इस नि:शुल्क शिविर में मिली हैं। उन्होंने कहा कि भुट्टो जैसे समाजसेवी ही समाज की सच्ची सेवा कर रहे हैं। कई बुजुर्गों ने भावुक होकर कहा कि इस शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच संभव हो सकी। उन्होंने भुट्टो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे हमेशा खुश और स्वस्थ रहें तथा इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य करते रहें। लोगों ने कहा कि ऐसे शिविरों का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए,ताकि जरूरत मंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकें। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बना, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने का कार्य करता हुआ नजर  आए।

  • अस्पताल परिसर में आग का तांडव, मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप, 13 एंबुलेंस जलकर हुई खाक

    अस्पताल परिसर में आग का तांडव, मरीजों और परिजनों में मचा हड़कंप, 13 एंबुलेंस जलकर हुई खाक

    उत्तर प्रदेश: बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़ी कई एंबुलेंस इसकी चपेट में आ गईं। इस घटना में 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि समय रहते करीब 30 वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

    अस्पताल में मौजूद लोगों में फैली दहशत
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर लगभग 3 बजे एंबुलेंस पार्किंग एरिया से धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में इसे मामूली समझा गया, लेकिन देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि एक के बाद एक कई एंबुलेंस जलने लगीं और पूरे परिसर में धुएं का घना गुबार छा गया। इस दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

    कबाड़ वाहनों से आग भड़कने की आशंका
    प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिसर में लंबे समय से 40 से अधिक पुरानी और अनुपयोगी एंबुलेंस खड़ी थीं, जिनके निस्तारण की प्रक्रिया चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कबाड़ वाहनों में से किसी कारण आग भड़की, जिसने देखते ही देखते आसपास खड़ी अन्य एंबुलेंस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

    भीषण आग के बीच से बचाई एंबुलेंस
    घटना की सूचना मिलते ही जैदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए जलती एंबुलेंसों के बीच से अन्य वाहनों को बाहर निकाला। ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से कई एंबुलेंसों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई।

    मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां
    कुछ ही देर में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक 13 एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थीं और केवल उनके ढांचे ही शेष रह गए थे।

    आग लगने के कारणों की जांच जारी
    गनीमत यह रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की गहन जांच में जुटी हैं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है।

  • Himachal News: आम आयुष ग्राम मेला चुरुरु (अम्ब) में भव्य आयोजन

    Himachal News: आम आयुष ग्राम मेला चुरुरु (अम्ब) में भव्य आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: क्षेत्र के चुरुरु गांव में आज “आम आयुष ग्राम मेला” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुदर्शन सिंह बबलू द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत उन्होंने बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आयुष पद्धतियां न केवल रोगों के उपचार में सहायक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वर्ण प्राशन रहा मुख्य आकर्षण मेले में स्वर्ण प्राशन विशेष* आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह आयुर्वेदिक प्रक्रिया बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, स्मरण शक्ति सुधारने तथा समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास में अत्यंत लाभकारी है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मेले के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कुल 362 मरीजों (OPD) की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही संदिग्ध रोगियों के टीबी जांच हेतु एक्स-रे भी किए गए, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। योग सत्र बने आकर्षण का केंद्र योग एवं प्राणायाम सत्रों में प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर्बल प्रदर्शनी और आयुर्वेदिक उत्पाद मेले में आयुर्वेदिक औषधियों, हर्बल उत्पादों एवं औषधीय पौधों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे लोगों को इनके उपयोग एवं लाभों की विस्तृत जानकारी मिली। पारंपरिक पेय रहे विशेष आकर्षण इस अवसर पर चिंचापानक (Chinchapanak), इम्युनिटी ड्रिंक एवं सत्तू जैसे पारंपरिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पेय विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि ये पेय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन सुधारने तथा गर्मी से राहत देने में सहायक हैं।मेले में स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) द्वारा पोषण आहार की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर तैयार पौष्टिक खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया गया। बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ से लेकर पोषण तक सफल आयोजन आयोजकों द्वारा “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ” से लेकर पोषण आहार तक विभिन्न जनहितकारी विषयों को शामिल करते हुए इस मेले का सफल संचालन किया गया, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें प्राकृतिक एवं सुरक्षित उपचार पद्धतियों के बारे में सीखने का अवसर मिलता है। बच्चों एवं युवाओं ने भी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, भविष्य में भी इस प्रकार के आयुष मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
  • Indira Gandhi International Airport पर Flight की Emergency Landing, बाल-बाल बचे यात्री

    Indira Gandhi International Airport पर Flight की Emergency Landing, बाल-बाल बचे यात्री

    नई दिल्ली: विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E579 की शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंजन के बंद होने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। फ्लाइट में 160 यात्री सवार थे। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट के रनवे 28 पर फुल इमरजेंसी लागू की गई थी। रनवे के चारों ओर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद थी। इसको बोइंग 737 विमान (TC-CON)के इंजन में खराबी आई है। वह तुर्की की कोरेनडन एयरलाइन्स से लीच पर लिया गया है।

    इंडिगो कर रहा विमान की जांच

    फ्लाइट 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी सामने आई है। सावधानी बरतते हुए और तय नियमों के अनुसार, पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पहले लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान सुरक्षित तौर पर दिल्ली के आईजीआई पर उतारा गया है। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। विमान की जांच और जरुरी मेंटेनेंस किया जा रहा है। जनवरी 2025 से देश की छह प्रमुख एयरलाइंस के कुल 754 विमानों की तकनीकी जांच की गई। इनमें से 377 विमानों में बार-बार आने वाली खराबियों की पहचान हुई है। यानी की एक खराबी बार-बार सामने आई है। भले ही उसको पहले ठीकर कर दिया गया था।

    पहले विमानों में भी पाई गई तकनीकी खराबी

    एअर इंडिया ग्रुप के 267 विमानों में से 191 (72%) में बार-बार तकनीकी खराबी आई है। इसके बाद इंडिगो का नंबर था। इसके 405 विमानों की जांच की गई। उनमें से 148 में इस साल 3 फरवरी तक रिपीटेटिव डिफेक्ट ही पाया गया। लोकसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि डीजीसीए ने पिछले साल सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर जांच की। इस दौरान 3890 सर्विलांस इंस्पेक्शन, 56 ऑडिट, 492 रैंप चेक और 84 विदेशी विमानों की जांच की गई। 874 स्पॉट चेक और 550 नाइट सर्विलांस भी किए गए।