Blog

  • पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर संगरूर में भारतीय खेत मजदूर यूनियन की तरफ से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों मजदूरों ने सीएम हाउस से 1 किलोमीटर पहले यह धरना लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने धरने पर बैठे मजदूरों पर लाठीचार्ज कर दिया। हादसे में कई मजदूरों घायल हुए है। बता दें दी आज पूरे पंजाब से यहां मजदूर सीएम आवास के बाहर इकट्ठे हुए थे। इस दौरान मजदूरों ने संगरूर पटियाला रोड जाम किया हुआ था। मजदूरों द्वारा लाल झंड़े लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। 

    धरने में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने 2-3 मीटिंग की हैं परंतु उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने न तो नरेगा के पैसे दिए, न ही अलॉट किए हुए प्लाटों पर कब्जा दिया। मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं। सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खड़का कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं। 

  • टीवी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक समपन्न

    टीवी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक समपन्न

    216 मरीजों को वितरित की जा चुकी हैं पोषण किटें 
    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय ऊना में टीवी उन्मूलन अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह टीवी रोग से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करें ताकि निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से समय से पूर्व नमूनों को एकत्रित कर जांच करने से टीवी रोग की चुनौती से निपटा जा सकता है। 
    राघव शर्मा ने कहा कि टीवी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि निकट भविष्य में जिला को टीवी मुक्त बनाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि जिला में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 216 मरीजों को पोषण किटें वितरित की गई है जोकि जिला के  उद्योगों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध करवाई गई हंै। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सलाहकार डॉ आत्मिका नायर तथा डॉ रविंद्र द्वारा जिला में टीवी उन्मूलन से संबंधित कार्य प्रगति बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में एचपीसीएल कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा टीवी की जांच में इस्तेमाल की जाने वाली मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन का भी डेमो दिया। 
    निदेशक, स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश डॉक्टर गोपाल बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि निकट भविष्य में प्रदेश के प्रत्येक चिकित्सा खंडों में भी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर टीवी से पीड़ित रोगियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पूरे प्रदेश में टीवी उन्मूलन अभियान को बल मिलेगा। बैठक में एनएचएम के मिशन डायरेक्टर डॉ हेमराज भैरवा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीवी) डॉ अजय अत्री ने भी टीवी उन्मूलन अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमन कुमार शर्मा, डॉ रविंदर के अतिरिक्त खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
  • सीएससीए पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    सीएससीए पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बुधवार को नवगठित महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र परिषद् (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य सतदेव भारद्वाज रहे। उन्होंने सीएससीए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान पद के लिए एम.ए. (राजनीति विज्ञान) सुश्री प्रिया ठाकुर, उपप्रधान बीकॉम तृतीय वर्ष से सुश्री आंचल , शिफाली शर्मा एम ए इंग्लिश प्रथम वर्ग बिभाग प्रतिनिधि व संयुक्त सचिव सुश्री पायल बीए प्रथम वर्ष ने शपथ ग्रहण किया।    
    पदाधिकारियों ने यह शपथ लिया कि वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए केन्दीय छात्र के संविधान तथा महाविद्यालय के नियमों का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए छात्र हित एवं महाविद्यालय हित में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय कक्षा प्रतिनिधियों में ग्रुप एक कला संकाय से सुश्री पलक राणा, सुश्री सुखप्रीत कौर, सुश्री रीना देवी, विज्ञान संकाय से सुश्री खुशबीर कौर, सुश्री मोनिका ढिल्लन व सुश्री परिधि शर्मा। ग्रुप दो वाणिज्य संकाय से सुश्री रजनी, सुश्री वृंदा एवं सुश्री आंशिका। बीबीए से अभिषेक कालिया, हनी एवं सुश्री हर्षिता। 
    ग्रुप तीन बीसीए  से  सुश्री तनिषा धीमान, सुश्री काजल वह अभिषेक रायजादा। बी.वाक. से सुश्री साल्वी, अमनदीप व सुश्री प्रीति राणा। ग्रुप चार आतिथ्य से शिवा, सुश्री चेतना व सुश्री अदिति। एनसीसी से कैडेट धीरज धीमान एवं कैडेट कंचन। रोवर्स व रेंजर्स से अमित कुमार एवं सुश्री सुषमा। एनएसएस से जगदीप सिंह एवं सुश्री आकृति शर्मा। सांस्कृतिक से सुश्री नीरु सोनी व रिषभ शर्मा, खेल-कूद गतिविधियों से कर्तव्य ठाकुर कुमार एवं सुश्री निकिता शर्मा। क्लब व सोसाइटी से दिनकर सेकरी व सुश्री समंतिका शर्मा ने भी शपथ ग्रहण किया। 
    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी मनोनीत छात्र परिषद प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिनिधि छात्रों की समस्यायों को लेकर कभी भी मुझसे मिल सकते हैं और हम सब मिलकर महाविद्यालय के छात्रों की समस्यायों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सुश्री प्रिया ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया और अपना पूर्ण सहयोग महाविद्यालय प्रशासन को देने का वादा किया। इस कार्यक्रम में डॉ मीता शर्मा (एम ए इंग्लिश) डॉ. सुमिक्षा, डॉ अश्विनी पटेल, बिन्नी ओहरी, डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय, डॉ. पवित्रा दुलारी, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. प्रोमिला तथा अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
  • पंजाबियों को लेकर कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निझर ने दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

    पंजाबियों को लेकर कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निझर ने दिया विवादित बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः चीफ खालसा दीवान में आज कैबिनेट में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निझर की एक वीडियो सामने आई है। वह प्रैस कॉफ्रेंस के दौरान विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए है। कैबिनेट मंत्री ने विवादित बयान में पंजाबियों को मूर्ख कौम बताया है। उन्होंन कहा कि पंजाबियों से बड़ी मूर्ख कौम कोई नहीं है। जिसके बाद माहौल गरमाना शुरू हो गया था। जिसे देखते हुए कुछ देर बाद ही कैबिनेट मंत्री ने अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों से हाथ जोड़ माफी मांगते हैं। देश की तरक्की में पंजाबियों का बड़ा हाथ है। आगे उन्होंने कहा कि अगर उनके इस बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

    उन्होंने किसानों के धरने पर बोलते हुए कहा कि पंजाबियों से बड़ी मूर्ख कौम कोई नहीं है। पहले धान और गेहूं की फसल में उलझ कर रह गए और अब नहरों में पानी आए या ना आए उस पर कोई आवाज नहीं उठाता जबकि नहरों से पानी लेकर उनको खेती करनी चाहिए पर वह सरकार के ऊपर पूरी तरह निर्भर है। बिजली आते ही उनके ट्यूबवेल ऑटो ऑन पर सेट होते हैं पानी बहता रहता है बिजली जाने के बाद भी पानी बंद नहीं होता।

    इस तरह से पंजाब रेगिस्तान प्रांत बनता जा रहा है जिसके ऊपर किसानों को संजीदगी से काम लेना चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि गन्ने की बकाया राशि और कई मुद्दे किसानों के हल कर दिए गए हैं लेकिन वह फिर भी धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पंजाब के कई मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के सभी मुद्दे उनके ध्यान में है डेढ़ से 2 महीनों में सड़कों का संपूर्ण हल हो जाएगा।

  • घायल की जान बचाने पर पुलिस कर्मी व पत्रकार एस.पी ने किए सम्मानित

    घायल की जान बचाने पर पुलिस कर्मी व पत्रकार एस.पी ने किए सम्मानित

    सिंसवा रोड पर बुजुर्ग की कार खाई में गिरी थी हुए थे घायल

    बददी/सचिन बैंसल: बददी-सिंसवा रोड पर खाई में गिरकर घायल हुए एक बृद्व की जान बचाने पर पुलिस अधीक्षक बददी ने पुलिस कर्मी व एक मीडीया कर्मी को सम्मानित किया है। यह दोनो अपनी अपनी गाडियों में सवार होकर सिंसवा (पंजाब) रोड पर आ जा रहे थे। इसी दौरान 23 नवंबर को बददी के नैना अपार्टमेंट निवासी अनूप पाल (72) अपनी कार में सवार होकर  चंडीगढ से बददी आ रहे थे और उनका गाडी पर नियंत्रण खो गया तथा उनकी कार खाई में गिर पडी। टपरियां गांव जो कि हरियाणा में पडता है में हुए इस हादसे को बददी पुलिस कर्मी रेखा राणा मूल निवासी गांव संघनई , तहसील घनारी उपमंडल गगरेट जिला ऊना तथा बददी निवासी मीडीया कर्मी सचिन बैंसल वार्ड 2 बददी ने देखा। दोनो ने बुजुर्ग को कार से निकाला और सीट बैल्ट खोलकर प्राथमिक उपचार दिया तथा अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सचिन पेशे से फार्मासिस्ट है और बददी शहर में लक्ष्मी मैडीकल स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। यह मामला सुर्खियों में आने के बाद आज एस.पी बददी मोहित चावला ने रेखा राणा (पुलिस कर्मी) और सचिन बैंसल (मीडीया कर्मी) को अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    लोग घायलों की मदद करें घवराएं नहीं: चावला

    दोनो कर्मियों को सम्मानित करने के बाद एसपी मोहित चावला ने कहा कि किसी भी हादसे में घायल लोगों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाए और आपसे किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं होगी बल्कि आपको सम्मानित किया जाएगा। उन्होने कहा कि रेखा राणा व सचिन बैंसल ने मानवता को बचाने के लिए एक ऐसा कार्य किया है जो और लोगों को भी प्रेरणा देगा इसलिए विभाग इनको सम्मानित कर रहा है। यह पत्र ट्रांसपोर्ट विभाग को भी दिया जाएगा ताकि वो भी इनको सम्मानित करे।

    आंख लग गई थी पर देवदूतों ने बचाया: अनूप पाल

    इस हादसे में उस दिन कार चला रहे अनूप पाल ने कहा कि ड्राईविंग करते हुए उनकी आंख लग गई थी । उन्होने कहा कि रेखा राणा व सचिन बैंसल उनके जीवन में देवदूत बनकर आए जिन्होने उनको खाई से निकाला और नया जीवन दिया। मेरे लिए यह दोनो प्राणी किसी देवदूत से कम नहीं है। उन्होनेक कहा कि हमें हर छोटे बडे उस व्यक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए जो कि कहीं न कहीं मानवता की सेवा में जुटे हैं। ऐसे लोग समाज में बहुत कम है जो घायलों को अस्पताल पहुंचाते हैं।
  • बददी पुलिस ने 120 घण्टे में ढूंढे 42 गुमशुदा लोग, देखें वीडियो

    बददी पुलिस ने 120 घण्टे में ढूंढे 42 गुमशुदा लोग, देखें वीडियो

    ऑपरेशन तलाश के तहत ढूंढे गुमशुदा लोग

    बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी पुलिस ने एक विशेष आपरेशन तलाश अभियान के तहत समाज के भलाई के लिए बहुत  बड़ा कार्य किया है। पुलिस ने पांच दिन के भीतर 42 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सुपूर्द कर दिया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। 

    बद्दी पुलिस की मासिक आपराध बैठक में एसपी मोहित चावला ने सभी थानों में गुमशुदगी की मामले को खोजने लिए आपरेशन तलाश टीम का गठन किया । जिसके तहत उन्होंने बद्दी, बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ और रामशहर थानों में विशेष टीमों का गठन किया। इन सभी टीमों ने चौकाने वाली नतीजे दिए। सभी टीमों ने मात्र 120घण्टो में 42 लोगों को खोज निकाला। जिसमें 15 पुरूष, 26 महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। पुलिस ने इस सभी लापता लोगों को उनके परिजनों के हवाले किया। 
    एसपी मोहित चावला ने बताया कि बीबीएन में कुल 112 लोग लापता है। इसमें कुछ लोग रास्ता भटक जाते है। कुछ मानसिक परेशानी के चलते घर से निकल जाते है और वापस नहीं लौट पाते। इसके अलावा कुछ लोग झगड़ा करके घर से भाग जाते है। इन लोगों के गायब होने से उनके परिजन परेशान रहते है और पुलिस में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते है। पुलिस ने इन लापता हुआ लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए तालाश आपरेशन शुरू किया है । इस आपरेशन से पुलिस के  हाथ बड़ी सफतला लगी है और मात्र तीन दर्जन से अधिक लोगों को खोज निकाला। उन्होंने इसके लिए एसडीपीओ बद्दी और उनकी टीम को बधाई दी है।
  • विवादों में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, देखें वीडियो

    विवादों में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, देखें वीडियो

    मध्य प्रदेशः सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाघ के करीब से फोटो लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन विवादों में घिर आई हैं। सफारी के दौरान का एक वीडियो सामने आने के बाद वन्यप्राणी विशेषज्ञ बाघ के करीब जाने पर सवाल उठा रहे हैं। रवीना का कहना है कि वह वन विभाग की जीप में थी और जीप ट्रैक पर। इसमें बाघ के करीब जाने का सवाल ही नहीं उठता।

    रवीना टंडन ने बुधवार को कहा कि वह वन विभाग की जीप पर सवार थी और वह अपने निर्धारित रास्ते पर ही थी। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है। इस वीडियो में रवीना टंडन का वाहन टाइगर रिजर्व में एक बाघिन के पास है और उनकी गतिविधियों से नाराज होकर बाघिन ने पर्यटकों पर गुर्राया भी है। रवीना टंडन इस समय मध्यप्रदेश में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने भोपाल के अपने मजेदार पलों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने 22 नवंबर को भोपाल के पास स्थित नर्मदापुरम जिले में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की सफारी की थी।

    उनके साथ प्रशिक्षित गाइड और वन विभाग की ओर से उपलब्ध ड्राइवर थे। एक लोकल मीडिया की रिपोर्ट के साथ 25 नवंबर को रवीना टंडन ने ट्वीट में लिखा था कि कोई भी यह नहीं बता सकता कि बाघ कैसे रिएक्ट करेगा। यह वन विभाग की लाइसेंस वाला वाहन था, जिसमें उनके गाइड और ड्राइवर थे। उन्हें कायदे-कानून और सीमाएं पता हैं। टंडन के मुताबिक वह और साथी यात्री शांत बैठे थे और बाघिन को आगे बढ़ते देख रहे थे। रवीना ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट भी की हैं। उन्होंने रिजर्व में अपनी खींची तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

  • पंजाबः 10 से अधिक केसों में वांछित आतंकवादी गिरफ्तार

    पंजाबः 10 से अधिक केसों में वांछित आतंकवादी गिरफ्तार

    गुरदासपुरः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 10 से अधिक केसों में वांछित आतंकवादी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुरदासपुर के सीआईए स्टाफ और सिटी पुलिस ने आंतकवादी आशीष मसीह पुत्र जोबन मसीह निवासी गोहत पोखर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काबू किए आरोपी से  पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए है।

    गौरतलब है कि दीना नगर में मिले आरडीएक्स और हैंड ग्रेनेड के मामले में आशीष मसीह को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 28 अगस्त को मानसिक परेशानी के चलते उसे अमृतसर के मेंटल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। उक्त आरोपी वहां से मौका पर फरार हो गया था। जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। 

  • पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने किया जत्थेबंधक ढांचे का गठन, प्रकाश सिंह बादल को दी ये जिम्मेदारी

    पंजाबः शिरोमणि अकाली दल ने किया जत्थेबंधक ढांचे का गठन, प्रकाश सिंह बादल को दी ये जिम्मेदारी

    चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद झुंदा कमेटी की सिफारिश पर भंग किए गए जत्थेबंधक ढांचे का अकाली दल ने फिर से ऐलान कर दिया है। इस दौरान अकाली दल ने 8 सदस्यीय सलाहकार कमेटी के साथ-साथ पार्टी की कोर कमेटी का भी घोषणा की है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक जत्थेबंधक ढांचे में प्रकाश सिंह बादल को अकाली दल का मुख्य संरक्षक बनाया गया है, जबकि सरदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को उप संरक्षक बनाया गया है।

  • घर से लापता मासूम का शव स्विमिंग पूल में मिला

    घर से लापता मासूम का शव स्विमिंग पूल में मिला

    जोधपुर: जोधपुर के ओसियां कस्बे से लापता हुआ एक बच्चा जिसका शव होटल के स्वमिंग पुल से मिला। बच्चा सोमवार को अपने घर से लापता हो गया था। पुलिस ने शव को राजकीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया है। रिपोर्टस के अनुसार ओसियां कस्बे के बाहर खोखरी धोरे वाली भीलों की ढाणी से मांगीलाल भील का छह साल का बेटा स्वरूप घर से कहीं निकल गया। बच्चे के परिवार में कोई समारोह था।

    समारोह खत्म होने पर परिजनों ने स्वरूप को नहीं देखा तो उन्होंने उसे ढूंढ़ा लेकिन उसका पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। बता दें कि भीलों की ढाणियों के पास ही धोरों में देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक होटल बना है।

    होटल कर्मचारियों ने पुल में बच्चे का शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों के आने के बाद शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओसियां की मोर्चरी में रखवाया जाएगा, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।