लुधियानाः संसद में बीते दिन राहुल गांधी के भाषण को लेकर भाजपा में काफी रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस पर हिंदू धर्म के खिलाफ हिंसा फैलाने के हमले के जवाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि यह हिंदू धर्म का अपमान है।
सांपला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का व्यवहार बचकाना था, जो बार-बार हिंदुओं का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई विषयों पर झूठ बोला। सांपला ने कहा कि राहुल गांधी लगातार असफलताओं के बावजूद, गलतियां दोहराते रहे और इस प्रक्रिया में उन्होंने शिष्टाचार का घोर उल्लंघन किया। सांपला ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष का भी अपमान किया है।
Blog
-

Punjab: सासंद Rahul Gandhi को लेकर पूर्व केंद्रिय मंत्री Vijay Sampla का आया बयान, देखें वीडियो
-

Jalandhar: Surjeet Kaur को AAP PARTY में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Live
Jalandhar: सुरजीत कौर को आप में शामिल करने के बाद Gurmeet Khudian का आया बयान, देखें Liveअकाली दल की उम्मीदवार को आज सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाकर बड़ा झटका दिया है। वहीं इस मामले को लेकर आज कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां का बयान सामने आया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर वह उनका स्वागत करते है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज अकाली दल उम्मीदवार सुरजीत कौर सहित उनका परिवार आप पार्टी में शामिल हुआ। वहीं इस मामले को लेकर सुरजीत कौर ने कहा कि वह सीएम मान का पार्टी में शामिल करवाने पर स्वागत करती है।
इस दौरान उन्होंने अकाली दल के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं अकाली दल में चल रही फूट पर सुरजीत कौर ने कहा कि वह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस मामले को लेकर पवन टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिली है। टीनू ने कहा कि सुरजीत कौर का परिवार टकसाली परिवार है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के हालातों के बारे में जनता अच्छी तरह से जानती है। वहीं झुना कमेटी को लेकर उन्होंने कहा कि इकबाल सिंह खुद चुनाव लड़ने के लिए जल्दबाजी दिखाने लगे। टीनू ने कहा कि हालात यह हो गए कि जमानत तक जब्त हो गई।
वहीं इस मामले को लेकर मोहिंदर भगत ने कहा कि सुरजीत कौर के पार्टी में शामिल होने पर वह उनका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि इस परिवार का अकाली दल में काफी बड़ा स्थान था। लेकिन आज आप पार्टी के पॉलिसी को देखते हुए सुरजीत कौर आप पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस परिवार के साथ उनका काफी पुराना संबंध है। सुरजीत कौर के आप पार्टी में शामिल होने पर पार्टी को काफी मजबूती मिली है। मोहिंदर भगत ने कहा कि सीएम मान ने सुरजीत कौर को भरोसा दिया है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
-

Punjab: Hotel में रेड कर पुलिस ने Heroin सहित 2 को किया गिरफ्तार
लुधियानाः पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने हेरोइन सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी एमआईजी फ्लैट सेक्टर-32 के पास मौजूद थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि मनी नाम का शख्स अपने साथी के साथ नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। थानेदार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कौजी इन होटल में छापेमारी की और वहां से पुलिस ने कमरे से मनी गर्ग और आदर्श को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।
-

Punjab: Amritpal Singh को लेकर सरकार ने Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र
अमृतसरः पंजाब सरकार ने खडूर साहिब से चुने गए सांसद अमृतपाल सिंह को शपथ दिलाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को आवेदन भेजा है। दरअसल, परिवार की ओर से डीसी अमृतसर को पैरोल के लिए आवेदन भेजा गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार की ओर से लोकसभा स्पीकर को आवेदन भेजा गया है। अमृतपाल सिंह के वकील और पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ अमृतसर में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत मामला दर्ज है। इसलिए पैरोल के लिए अमृतसर डीसी को आवेदन दिया गया था।
जिसके बाद यह आवेदन पंजाब गृह विभाग को भेजा गया, जिन्होंने इस पर कार्रवाई करते हुए आवेदन को लोकसभा स्पीकर को भेज दिया। इसके बाद अमृतपाल सिंह के परिवार ने लोकसभा स्पीकर से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से आवेदन जाने के बाद कल ही स्पीकर से समय देने की मांग की है। खालसा ने कहा कि एक निर्वाचित सदस्य के पास शपथ लेने के लिए 60 दिन का समय होता है। जहां तक हमें जानकारी है, लोकसभा अध्यक्ष ने अभी तक आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
लोकसभा से अमृतपाल सिंह का संसद के तौर पर नाम व समय मिलने के आदेश के बाद उसे तय समय के लिए एक दिन की पैरोल दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक हफ्ते के भीतर अमृतपाल की शपथ हो सकती है। राजदेव खालसा ने कहा कि अमृतपाल पर NSA की अवधि एक साल के लिए बढ़ाकर 23 अप्रैल, 2025 तक कर दी गई है। जनता ने अमृतपाल को इतनी बड़ी लीड से जिताया है। ऐसे में सरकार का ये फैसला जनता के खिलाफ है।
-

Punjab: छत के छज्जे से गिरा लेंटर, 2 साल की बच्ची व पिता बाल-बाल बचे
अमृतसरः सामान लेने जा रहे दो साल की बच्ची व उसके पिता का बाल बाल बच हो गया। घर से निकले ही थे कि बिल्कुल आगे छज्जा से लेंटर टूट कर गिर गया। 1 सेकेंड से कम समय में दोनों ने अपने कदम पीछे खींच लिए अन्यथा जान भी जा सकती थी। स्थानी गली के लोगों ने कंडम हो रहे घर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना रात तकरीबन 9.30 बजे मकबूलपुरा में घटी। नितिनजीत सिंह अटवाल ने बताया कि घर की हालत काफी खस्ता है। इलाके में ही रहने वाली दो साल की बच्ची अपने पिता के साथ गली में निकली थी। मोड़ पर ही लड़की पिता का हाथ छुड़ा आगे की तरफ भागी, लेकिन पिता ने उसे अचानक पीछे खींच लिया। इतने में ही ऊपर से छज्जे से लेंटर सीधा सड़क पर गिरा। इस दौरान बच्ची के पीठ पर भारी पत्थर गिरा और पिता के कंधे पर मोटा पत्थर आकर लगा। इसके अलावा हाथ पर भी चोटें लगी हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. जीवनजोत कौर के कार्यालय में शिकायत देकर कंडम हो चुके घर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
-

Punjab: विवाहिता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः शहर में रेप, हत्या और मर्डर जैसी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फिरोजपुर के भट्टियां वाली बस्ती मंदिर वाली से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने बताया कि वह गांव मोतीवाला की रहने वाली है। उनके घर उसके पति का दोस्त आता-जाता था और उसका पति बीमार था, इसलिए वह पैसे लेने के लिए अपनी मां के पास फिरोजपुर भारत नगर आई थी और उसके पति का दोस्त दो लड़कों को लेकर मोटरसाइकिल पर महिला के घर में घुस गया। महिला की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया और चिल्लाने पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया ।
थाना सिटी की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति के दोस्त और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे आरोपियों से धमकियां मिल रही हैं और उसने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। -

Jalandhar: Akali Dal उम्मीदवार आप में हुई शामिल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज सीएम भगवंत मान ने अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। सीएम मान ने खुद अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर को आप पार्टी में शामिल करवाया है। चुनाव से पहले अकाली दल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, अकाली दल में पड़ी दरार के चलते सुरजीत कौर ने कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह के माता-पिता से समर्थन भी मांगा था। सुरजीत कौर दो बार पार्षद रह चुकी हैं। वह दिवंगत जत्थेदार प्रीतम सिंह की पत्नी हैं।
वहीं आज सुरजीत कौर ने सीएम मान की मौजूदगी में आप पार्टी का दामन थाम लिया। सीएम मान ने कहा कि आज सुरजीत कौर काफी कुर्बानी वाला परिवार है। जिन्होंने काफी संघर्ष किया। सीएम मान ने कहा कि इस परिवार ने जेल भी काटी है और लोगों की मुश्किलें भी सुनता आया है। सीएम मान ने कहा कि सुरजीत कौर ने अकाली दल से चुनाव लड़ने का मन बनाया और टिकट हासिल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर को टिकट देने के बाद पार्टी टिकट से ही मुकर गई। सीएम मान ने कहा कि सुरजीत कौर के परिवार ने कभी टिकट की मांग नहीं की थी, बल्कि सेवा करते-करते उसे टिकट मिली तो उन्होंने प्रचार करना शुरू कर दिया।
सीएम मान ने कहा कि पहली बार हुआ है कि पार्टी का प्रधान किसी ओर पार्टी में है और उनका चुनाव चिन्ह कहीं ओर है। सीएम मान ने कहा कि आज सुरजीत कौर ने परिवार सहित फैसला किया कि वह आज पार्टी में शामिल होगी। जिसके बाद सुरजीत कौर परिवार सहित सीएम मान के आवास में आप पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि सुरजीत कौर के मन ने दर्द है कि वह पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनता देखें। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि सुरजीत कौर को पार्टी में शामिल करवाने के बाद कहा कि मैं बहन जी को सरकार में अच्छी जिम्मेदारी दूंगा। जिस लेवल पर भी होगा, हम सरकार में सुरजीत कौर को जगह देंगे।
-

मेला मैदान में सोए बच्चों पर चढ़ा दिया ट्रक, मौत
पालमपुर : चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के साथ लगते डाढ गांव में हुई एक दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात्रि घटी है। बताया जा रहा है कि कुछ प्रवासी बच्चे डाढ में लगने वाले मेले में अपने माता-पिता के साथ आए हुए थे तथा रात्रि को मेला मैदान में ही सोए हुए थे।
इस दौरान एक ट्रक उक्त सोए हुए बच्चों पर चढ़ गया, जिसके चलते अमित कुमार (9) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक (12), कर्ण (7) तथा कुणाल (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मची चीखोपुकार को सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं हादसे के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रवि कुमार के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। -

Punjab: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी
पटियालाः नाभा ब्लाक के गांव कोट कलां में 4 साल पहले लड़की के माता-पिता ने बड़े अरमान से उसकी शादी की थी। इसके बाद महिला की अचानक मौत हो गई। महिला का पहचान रविंदर कौर के रूप में हुई है। लड़की के मायके वालों ने ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने 25 लाख रुपये लगाकर लड़की से शादी की थी और वे कई दिनों से और पैसे की मांग कर रहे थे।
मायके वालों ने मृतक लड़की के पति और उसकी सास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लड़की के माता-पिता सरकारी अस्पताल नाभा में एकत्र हो गए। हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जब सदर नाभा के SHO से बात करनी चाही तो उनके पर्सनल और ऑफिशियल दोनों नंबर बंद आ रहे थे।
हालांकि पंजाब के डीजीपी के दफ्तर में 9 बजे से बैठने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन वह अपनी कुर्सी पर तैनात नहीं थे। इस संबंध में चौकी प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर नए कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला की सास फरार है।
-

मंदिर के स्टोर से चोरी कर ले जा रहा था राशन, काबू
दियोटसिद्ध : बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में राशन की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लंगर स्टोर से एक स्थानीय दुकानदार को आटे तथा चीनी की बोरियों सहित पकड़ा गया है। आरोपी व्यक्ति स्थानीय बाजार में ही रोट-प्रसाद की दुकान करने वाला बताया जा रहा है। यह व्यक्ति लंगर स्टोर से मारुति कार में आटे और चीनी की बोरियां लाद कर ला रहा था।
जब वह बोरियों को अपनी दुकान में उतारने लगा तो लोगों ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी बोरियों को अपनी दुकान के सामने उतार कर गाड़ी लेकर विश्राम गृह की तरफ भाग गया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल के अनुसार राशन को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। राशन चोरी के मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार जो भी कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।