Blog

  • जालंधरः कनाडा भेजने के नाम पर Simran HR Management एजेंट ने किया फ्रॉड

    जालंधरः कनाडा भेजने के नाम पर Simran HR Management एजेंट ने किया फ्रॉड

    पुलिस जांच में Simran HR Management का लाइसेंस निकला एक्सपायर

    जालंधर/वरुणः महानगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने 9 एजेंटों समेत 11 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे, लेकिन फिर भी ठगी के मामले रूक नहीं रहे। वहीं आज एक और ठगी का मामला गढ़ा रोड से सामने आया है। आरोप है कि गढ़ा रोड़ पर सिमरन एचआर मैनेजमेंट के नाम पर दुकान खोल कर ठगी करने वाले एजेंट ने कई युवाओं से कनाडा भेजने के नाम पर फ्रॉड किया। पहले भी फ्रॉड होने के मामले में लोगों ने सिमरन एचआर मैनेजमेंट की दुकान के बाहर धरना लगाया था।

    इसके बाद शोर शराबा सुनकर मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस दफ्तर में काम करने वाली लड़कियों को अपने साथ थाने में ले गई थी, लेकिन रात को लड़कियों को छोड़ दिया गया। इसके बाद थाने के बाहर ही ठगी का शिकार हुए लोगों ने अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि शिकायत मिल गई है और वह इसकी जांच करेंगे। जांच के बाद ही ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। हालांकि लोगों का कहना था कि सिमरन एचआर मैनेजमेंट के नाम से ठगी की दुकान चलाने वाले एजेंट ने उनके साथ ठगी की है। उसके पास कंसल्टेंसी का लाइसेंस भी नहीं है। जबकि पुलिस के अधिकारियों का कहना था कि एजेंट के पास कंसल्टेंसी का लाइसेंस तो है पर एक्सपायर हो चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि एक्सपायर लाइसेंस पर काम करना भी अपराध है और एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन उससे पहले जांच का प्रोसीजर अपनाना पड़ेगा।

    वहीं देर रात को हुए हंगामे का खबर जैसे ही फैली तो इस एजेंट के पास ठगी का शिकार हुए कुछ और लोग भी सुबह ठग एजेंट के दफ्तर के बाहर पहुंच गए। यह लोग दफ्तर में काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन दुकान पर लगा ताला खोलने वाला कोई नहीं आया। इन लोगों के भी कहना था कि उनके साथ भी कनाडा भेजने के नाम पर ठगी हुई है। उनसे पहले 10-10 हजार रुपए खाते में डलवाए गए थे, फिर बाद में 30 से 35 हजार रुपए लिए गए थे। उन्हें फर्जी दस्तावेज देकर कनाडा भेजने के सपने दिखाए गए थे।

  • जालंधरः दो चोरी के बाइक और मोबाइल सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः दो चोरी के बाइक और मोबाइल सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना सीआईए स्टाफ की पुलिस ने छीना झपटी करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल पुत्र सर्वजीत निवासी गांव कोटली  गाजरा, शाहकोट और पलविंदर उर्फ पिंदर पुत्र शीतल सिंह निवासी गांव मटियाणा शाहपुर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया वह गांव फोलडीवाल गेट पर मौजूद थे, क्योंकि उस इलाके में काफी एरिया में छीना झपटी और लूटपाट की वारदातें बढ़ रही है तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की के दो छपटमार जो बाइक का नंबर बदल कर वारदातों को अंजाम देते हैं वह अभी भी वारदात देने की फिराक मे घूम रहे हैं।

    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मीठापुर साइड पर नाकाबंदी लगाकर मोटरसाइकिल सवार युवकों को रोक कर दबोचा और उनके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर वारदात में इस्तेमाल करने किए जाने वाले मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि और खुलासे हो सके।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। ताकि जल्द पता चल सके कि इनके गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल है और इससे पहले कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और छीना झपटी का समान कहां पर बेचते थे और पुलिस जल्द ही छीना झपटी का समान खरीदने वालों की भी गिरफ्तारी दिखा सकती है।

  • पंजाबः दिल दहला देने वाली घटना, 2 साल की बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत

    पंजाबः दिल दहला देने वाली घटना, 2 साल की बच्ची को कार चालक ने कुचला, मौत

    मोगा: जिलें से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां कार चालक ने 2 साल की बच्ची को कार के नीचे कुचल दिया। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे दौरान बच्ची बुआ के साथ सामान खरीदने के लिए बाजार आई थी। इसी दौरान  सड़क क्रास करते समय बच्ची कार के नीचे आ गई।

    हादसे दौरान बुआ ने बताया कि कार चालक अपनी कार में बच्ची को अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार ने घायल बच्ची और बुआ को डरा-धमका कार से नीचे उतार दिया और खुद कार लेकर फरार हो गया। रास्ते में एक राहगीर ने उसकी मदद करते उसे टैम्पो में बैठाया और वह घायल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची। उधर, डाक्टरों का कहना है कि बच्ची की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। 

  • जालंधरः रेस्टोरेंट में DSP के बेटे की ज्वेलर के साथ हुई हाथापाई, दोनों घायल

    जालंधरः रेस्टोरेंट में DSP के बेटे की ज्वेलर के साथ हुई हाथापाई, दोनों घायल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के पॉश एरिया माडल टाउन में स्थित रीफर रेस्टोरेंट में डीएसपी के बेटे और ज्वेलर के बेटे में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। दोनों के बीच मामूली बात को लेकर पहले तू-तू मैं-मैं हुई। लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान दोनों को चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि झगड़े में एक पंजाब पुलिस में तैनात डीएसपी का बेटा है दूसरा युवक शहर के नामी ज्वेलर का बेटा है।

    लड़ाई दौरान वहां पर मौजूद लोगों को छुड़वाया। जिसके बाद दोनों मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल चले गए। सिविल अस्पताल में मेडिकल दौरान दोनों में फिर टकराव हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में हाथापाई करने लगे। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने माहौल खराब होने की सूचना तुरंत थाना 4 की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाया और सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि माहौल खराब ना हो। 

    वहीं इस घटना को लेकर जब थाना छह के प्रभारी सुखदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सारा मामला एसआई बलजीत सिंह के ध्यान में हैं। वहीं दूसरी ओर जब बलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई है। दोनों पक्ष जो बयान देंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बलजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। बता दे कि पुलिस अधिकारियों की इन बातों से साफ जाहिर हो रहा था कि पुलिस कहीं ना कहीं मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, 6 घंटे चला सर्च आपरेशन, आरोपी बबलू गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, 6 घंटे चला सर्च आपरेशन, आरोपी बबलू गिरफ्तार

    बटालाः नजदीकी कस्बा अचल साहब के गांव कोटला नत और सुखा चिड़ा के आसपास पुलिस और गैंगस्टर बबलू में मुठभेड़ हो गई। उस पर पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। बबलू अपनी पत्नी और बच्चे के साथ जा रहा था कि पुलिस को देखकर खेतों में जा घुसा। इसी बीच पुलिस ने उसे घेर लिया। पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गन्ने के खेतों में ड्रोन से सर्च शुरू की।

    करीब छह घंटे के सर्च आपरेशन के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर बबलू एनकाउंटर में घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर उसने अपनी गाड़ी को भगा लिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया। तभी बबलू पत्नी और बच्चे समेत खेत में जा घुसा। इसके बाद पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर दी और उसकी पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने खेत की चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है। 

  • पंजाबः बस और ट्रक की भयानक टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

    पंजाबः बस और ट्रक की भयानक टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

    पठानकोटः सरकार द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है, लेकिन इन सबके बावजूद सड़को पर आए दिन हादसों के कारण मौत होने के मामले सामने आ रहे है। आज ऐसा ही सड़क हादसे का मामला जिला पठानकोट के सुजानपुर इलाके में देखने को मिला है, जहां पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर सुबह 8:30 बजे के करीब एक बस ओर ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

    हादसे की लाइव तस्वीरे सामने आई है। बस और ट्रक के बीच हुई इस टक्कर के कारण एक शख्स की मौत हो गई जबकि बस सवार 5 जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

    हादसे को लेकर जब मृतक शख्स के पारिवारिक सदस्यों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह जो हादसा सुजानपुर में हुआ है उस हादसे की चपेट में उनका पारिवारिक सदस्य की मौत हो गई है। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सुजानपुर में हुई सड़क दुर्घटना के बाद उनके पास एक जख्मी शख्स को लाया गया था जिस की मौत हो चुकी थी। 

  • हाईकोर्ट का फैसलाः कड़ा और कृपाण के साथ सिखों को परीक्षा में बैठने की मिली परमिशन

    हाईकोर्ट का फैसलाः कड़ा और कृपाण के साथ सिखों को परीक्षा में बैठने की मिली परमिशन

    नई दिल्ली: राजधानी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसजीएमसी) ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया कि उसने सिख उम्मीदवारों को धातु के कड़े या कृपाण के साथ परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का फैसला किया है। लेकिन उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। डीएसएसएसबी के वकील की दलीलों को ध्यान में रखते हुए मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) द्वारा दायर याचिका का निस्तारण करने के लिए कोई और आदेश पारित करने की आवश्यकता नहीं है। पीठ ने कहा कि बोर्ड ने संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसने कड़ा और/या कृपाण पहनने वाले सिख उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का निर्णय किया है।

    हालांकि, ऐसे लोग रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करेंगे अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अदालत ने कहा, ‘यह (दिशानिर्देशों से) स्पष्ट है कि अगर जांच के दौरान कोई उम्मीदवार कड़ा या कृपाण में कोई संदिग्ध वस्तु ले जाते हुए पाया जाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ इससे पहले, जुलाई में उच्च न्यायालय के एकल न्यायाधीश ने एक सिख महिला उम्मीदवार को एक प्रतियोगी परीक्षा में बैठने से इनकार किए जाने को अनुचित करार दिया था। महिला उम्मीदवार को प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशानिर्देश के मुताबिक परीक्षा केंद्र बंद होने के समय से पहले वहां पहुंचने के बावजूद परीक्षा में तब तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई जब तक उसने अपना धातु का कड़ा नहीं उतारा।

    याचिकाकर्ता महिला ने पीजीटी-अर्थशास्त्र (महिला) परीक्षा में शामिल होने की अनुमति से इनकार करने को चुनौती दी थी। उसने दलील दी थी कि अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को इस आधार पर जारी नहीं रखा जा सकता है कि पहले से ही एक अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें कड़ा/कृपाण पहनने के इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया गया था उन्हें रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, क्योंकि अधिसूचना परीक्षा आयोजित होने के दो दिन बाद जारी की गई थी। न्यायाधीश ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि डीएसएसएसबी जैसी एक विशेष संस्था, जो नियमित रूप से बड़ी संख्या में सिख उम्मीदवारों के साथ परीक्षा आयोजित करती है, ने उम्मीदवारों को दो सिख धार्मिक प्रतीकों से संबंधित शर्तों के बारे में सूचित करने के लिए समय पर कार्रवाई नहीं की।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ में बबलू घायल, ड्रोन से सर्च आपरेशन जारी

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ में बबलू घायल, ड्रोन से सर्च आपरेशन जारी

    बटालाः नजदीकी कस्बा अचल साहब के गांव कोटला नत और सुखा चिड़ा के आसपास पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ की खबर आ रही है। पुलिस ने बबलू नाम के गैंगेस्टर की पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया है। बबलू पर पहले से नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गन्ने के खेतों में ड्रोन से सर्च शुरू की। इससे पहले पुलिस के साथ गोलीबारी में उसके घायल होने की खबर है। 

    एसएसपी बटाला सतिंदर सिंह बार-बार गैंगस्टर से हथियार फेंककर सरेंडर करने की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। गैंगस्टर के पास दो पिस्टल होने की सूचना भी है। उसने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर पत्नी और बच्चे के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को देखकर उसने अपनी गाड़ी को भगा लिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसका पीछा किया। तभी बबलू पत्नी और बच्चे समेत खेत में जा घुसा। इसके बाद पुलिस ने खेतों की घेराबंदी कर दी और उसकी पत्नी और बच्चे को हिरासत में ले लिया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स ने खेत की चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है। 

  • पंजाबः सरकार की नीति से भड़के ट्रक ऑप्रेटरों ने खोला मोर्चा, 134 यूनियनों ने बुलाई मीटिंग 

    पंजाबः सरकार की नीति से भड़के ट्रक ऑप्रेटरों ने खोला मोर्चा, 134 यूनियनों ने बुलाई मीटिंग 

    जालंधर/वरुणः पंजाब में धान के शुरू हुए सीजन को लेकर ढुलाई के मामले में ऑल पंजाब ट्रक एकता की बैठक 8 अक्तूबर को रामपुरा फूल ट्रक यूनियन में बुलाई गई है। इस मामले में गठित की गई 15 सदस्यीय कोर कमेटी के मैंबर परमजीत सिंह फाजिल्का ने बताया कि बैठक में पंजाब के 64,000 ट्रक ऑप्रेटर शामिल होंगे और इसमें ट्रक ऑप्रेटरों को पेश मुश्किलों पर चर्चा की जाएगी। इस एकता कमेटी में 134 ट्रक यूनियन मैंबर हैं। दरअसल, मंडियों में धान का सीजन चल रहा है और धान की फसल ट्रालियों में तो खुली आती है लेकिन यहां से गोदामों में बोरों में पैक होकर जाती है।

    यह फसल ट्रकों को माध्यम से भिजवाई जाती है। लेकिन इस बार सरकार ने ट्रकों को लेकर नए नियम लागू कर दिए हैं। नए नियम के अनुसार मंडी के गेट पर लोड होकर ट्रक जब पहुंचेगा तो उसकी फोटो होगी और वह विभाग के पोर्टल पर अपलोड होगी। हालांकि सरकार का यह नियम पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए है तो ठीक लेकिन इसके लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं की गई है। मंडी के सुपरवाइजरों की ही ड्यूटी लगाई गई है कि वह मंडी के गेट पर अपने मोबाइल से फोटो खींच कर पोर्टल पर अपलोड करें। लेकिन सुपरवाइजर अन्य कामों में व्यस्त रहने के कारण कई बार ट्रकों की लाइन गेट पर लग जाती है और इससे ट्रांसपोर्टर खासे परेशान हैं। 

    ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि ट्रक ने सिर्फ एक दिन में एक ही चक्कर नहीं लगाना होता बल्कि कई चक्कर लगाने होते हैं। मंडी बोर्ड के इस नियम से उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शाम को पांच बजे सुपरवाइजर छुट्टी करके चले जाते हैं और उनकी गाड़ियां मंडी में ही खड़ी रह जाती है। इससे उन्हें रोजाना हजारों रुपये का नुकसान उठान पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के नए नियम और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं कि एक सुपरवाइजर अपने अन्य कामों के साथ-साथ अपने मोबाइल से इतने ट्रकों के फोटो खींचकर पोर्टल पर कैसे अपलोड कर सकता है। 

    ट्रांसपोर्टरों के कहना है कि धान के सीजन में जब फसल मंडियों में आ जाती थी तो 28 से 30 दिनों में उठा ली जाती थी लेकिन नए नियम और नया सिस्टम इतना टाइम कंज्यूमिंग है कि इससे इस बार दोगुना समय लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ उनका ही घाटा नहीं है बल्कि किसानों को भी नुकसान होगा। जब तक फसल नहीं उठेगी तब किसान भी मंडी से नहीं जाएगा। बता दें कि करीब 64000 हजार ट्रक हार साल पंजाब भर की मंडियों में धान की फसल की मंडियों से लेकर गोदामों तक ढुलाई करता है। ट्रक यूनियनें टेंडर लेकर के मंडियों से धान ढुलाई का काम लेती हैं।

  • पंजाबः एल्युमीनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाके से गिरी छत, कई मजदूर घायल

    पंजाबः एल्युमीनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाके से गिरी छत, कई मजदूर घायल

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। डेहलो स्थित अथर्व मेटल की एल्युमीनियम फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने की सूचना मिली है। आस-पास के गांवों के लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटानस्थल का जायजा लेकर शुरू कर दी है। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए है। इनमें से 2 को मंडी अहमदगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को डीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    इस जोरदार धमाके से फैक्ट्री की छत भी गिर गई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वही प्रबंधकों और कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बेलिंग मशीन में स्क्रबिंग के दौरान केमिकल युक्त पदार्थों की मौजूदगी के कारण विस्फोट हो गया। जिससे करीब 5 कर्मचारी घायल हो गए, इनमें से 2 को मंडी अहमदगढ़ में भर्ती कराया गया है और 3 को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हालत स्थिर है।