ऊना/सुशील पंडित: सद्भावना दिवस के अवसर पर आज यहां ज़िला मुख्यालय पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने लघु सचिवालय अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे व सद्भाव की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Blog
-

पंजाबः कई लीडरों को जान का खतरा, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने DGP को भेजी लिस्ट
चंडीगढ़ : पंजाब में वीआईपीज की सुरक्षा से जुड़ा मामला काफी संवेदनशील होता जा रहा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार को इस बारे में अलर्ट जारी किया है। जानकारी है कि कई नेता गैंगस्टर्स और आतंकियों के टारगेट पर हैं और उन्हें जान का खतरा है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को 10 नेताओं की लिस्ट भेजी है जिनकी सुरक्षा के बारे में सतर्कता बरतने को कहा गया है।
सूत्रों के मुताबिक पंजाब के डीजीपी को भेजी लिस्ट में 4 ऐसे कांग्रेसी नेता हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा खतरा बताया गया है। इनमें पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, विजयइंदर सिंगला और पूर्व विधायक परमिंदर पिंकी का नाम शामिल है। गुरकीरत कोटली पूर्व सीएम बेअंत सिंह के पोते भी हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने इन नेताओं की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा है।
बता दें कि पंजाब में वीआईपीज की सुरक्षा से जुड़ा मामला काफी संवेदनशील हो चुका है। सुरक्षा में कटौती के अगले ही दिन 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मानसा में हत्या कर दी गई थी।
-

स्कूल में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से एक दर्जन बच्चे दबे…
चित्रकूट। रामनगर विकासखंड के बांधी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांधी शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बारिश में जड़ों की मिट्टी से पकड़ कमजोर होने से बड़ा पेड़ गिरने से नीचे खड़े करीब एक दर्जन बच्चे दब गए। घटना पर सीएम ने अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विकासखंड के रामनगर के बांधी गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चे बाहर मैदान में प्रार्थना कर रहे थे। कुछ बच्चे पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खड़े थे।
देर रात हुई बारिश में मिट्टी नम होने जाने से जड़ों की पकड़ कमजोर हो जाने से सुबह पेड़ अचानक गिर गया। इसमें नीचे खड़े होकर प्रार्थना कर रहे करीब एक दर्ज बच्चे दब गए।
पेड़ गिरते ही स्कूल और आसपास ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन लोगों ने पेड़ के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद बताया कि पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन बच्चों को मामूली चोट आई थी, उनका उपचार रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया और छह घायल बच्चों को भर्ती करके उपचारित किया गया।
-

ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਾਉਡਰ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਸਣੇ 2 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਕਾਬੂ
ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ): ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਪੁਲਿਸ ਗੁਰਸ਼ਰਨ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਤੇ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸਾਹਿਬ ਜਲੰਧਰ ਜੋਨ-1, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ PPS ਤੇ ਏ.ਸੀ.ਪੀ, ਸੈਂਟਰਲ ਅਸਵਨੀ ਕੁਮਾਰ, PPS ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਮਿਲ ਰਹੀਆ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜੋ ਮਾੜੇ ਅਨਸਰਾਂ, ਨਸ਼ਾ ਸਮੱਗਲਰਾ ਨਸ਼ਿਆ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਖਿਲਾਫ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਹੋਈ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਹੈ।
ਮੀਡੀਆ ਨੁੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ INSP ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ASI ਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਨਾਲ ਮਿਤੀ 19-08-2022 ਨੂੰ ਇਲਾਕਾ ਗਸ਼ਤ ਤੇ ਭੈੜੇ ਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੇ ਸੰਬੰਧੀ T Point ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਐਵਿਨਿਊ ਨੇੜੇ ਮੰਦਿਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾ ਕਾਜੀ ਮੰਡੀ ਸਾਇਡ ਤੋ ਇਕ ਮੋਨਾ ਵਿਅਕਤੀ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਚਾਚਾ ਪੁੱਤਰ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਮਕਾਨ ਨੰਬਰ R – 78 ਉਪਕਾਰ ਨਗਰ ਜਲੰਧਰ ਪੈਦਲ ਆਉਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਜੋ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਯਕਦਮ ਘਬਰਾ ਕੇ ਪਿੱਛੇ ਨੂੰ ਮੁੜਨ ਲੱਗੇ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਸ਼ੱਕ ਹੋਣ ਤੇ ਇਸਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਤੇ ਪਹਿਨੀ ਹੋਈ ਪੈਂਟ ਦੀ ਸੱਜੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਛੋਟਾ ਮੋਮੀ ਲਿਫਾਫੇ ਵਿੱਚੋ 20 ਗ੍ਰਾਮ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਾਊਡਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਣ ਤੇ ਮੁੱਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 237 ਮਿਤੀ 19-08-2022 ਅ / ਧ 22-61-85 ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ।ਜੋ ਇਸ ਪਾਸੋ ਮੁੱਕਦਮਾ ਸੰਬੰਧੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ।
INSP ਨਵਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਮੁੱਖ ਅਫਸਰ ਥਾਣਾ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮਿਤੀ 19-08-2022 ਨੂੰ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲੇ ਚ ASI ਮੁਨੀਸ਼ ਭਰਦਵਾਜ ਚੌਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਦਕੋਹਾ ਦੇ ASI ਹਰਭਜਨ ਲਾਲ ਸਮੇਤ ਸਾਥੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਬ੍ਰਾਏ ਗਸ਼ਤ ਬਾ ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੱਕੀ ਪੁਰਸ਼ਾਂ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਨੇੜੇ ਝੁੱਗੀਆ ਢਿੱਲਵਾ ਰੋਡ ਰਾਮਾਮੰਡੀ ਜਲੰਧਰ ਮੌਜੂਦ ਸੀ ਤਾ ਇਕ ਮੋਨਾ ਨੋਜਵਾਨ ਸੰਜੇ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਗਾਂਧੀ ਪੁੱਤਰ ਰਾਮਧਨ ਵਾਸੀ ਪਲਾਟ ਨੰਬਰ 198 ਪਾਰਕ ਐਵਿਨਿਊ ਲੱਧੇਵਾਲੀ ਜਲੰਧਰ ਢਿੱਲਵਾ ਪਿੰਡ ਵਾਲੀ ਸਾਈਡ ਤੋ ਪੈਦਲ ਆਉਂਦਾ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤਾ ਜੋ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਯਕਦਮ ਘਬਰਾ ਕੇ ਪਿੱਛੇ ਨੂੰ ਮੁੜਨ ਲੱਗੇ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਸ਼ੱਕ ਹੋਣ ਤੇ ਇਸਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲੈਣ ਤੇ ਪਹਿਨੀ ਹੋਈ ਪੈਂਟ ਦੀ ਸੱਜੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਛੋਟਾ ਮੋਮੀ ਪਾਰਦਰਸੀ ਲਿਫਾਫੇ ਵਿੱਚੋ 105 ਨਸ਼ੀਲੀਆ ਗੋਲੀਆ ਅਤੇ 01 ਨਸ਼ੀਲਾ ਟੀਕਾ ਬਿਨਾ ਲੇਬਲ ਬ੍ਰਾਮਦ ਹੋਣ ਤੇ ਮੁੱਕਦਮਾ ਨੰਬਰ 238 ਮਿਤੀ 19-08-2022 ਅ / ਧ 22-61-85 ਐਨ.ਡੀ.ਪੀ.ਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ।ਜੋ ਇਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ ( 02 NDPS ACT ਤਹਿਤ ਅਤੇ 01 IPC ਤਹਿਤ ਕੁੱਲ ( 03 ਮੁੱਕਦਮੇ ਦਰਜ ਹੋਏ ਹਨ ।ਇਸ ਪਾਸੋਂ ਮੁੱਕਦਮਾ ਸੰਬੰਧੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

इस देश की PM को पार्टी में नाचना पड़ा भारी, Video Viral…
नई दिल्लीः बहुत से लोग बड़े-बड़े नेताओं और सेलेब्रिटीज को फॉलो करते हैं और उनके फोटोज और वीडियोज देखना भी पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में एक देश की प्रधानमंत्री का ऐसा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वो नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पब्लिक के लिए नहीं बल्कि सिर्फ उनके दोस्तों के लिए था।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिनलैंड की प्रधानमंत्री पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जहां एक तरफ लोग उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनपर निशाना साधते और लापरवाही का आरोप लगाते दिखाई दिए। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखें…
वीडियो लीक होने के 36 घंटे बाद मरीन ने कहा कि उन्हें ड्रग टेस्ट लेने में कोई समस्या नहीं है। दरअसल इस वीडियो में फिनलैंड की प्रधानमंत्री को डांस में खोया हुआ देखा जा सकता है। मरीन का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा था कि ये वीडियो शूट किया जा रहा है लेकिन ये नहीं पता था कि वीडियो को इस तरह से पब्लिक कर दिया जाएगा। मरीन के मुताबिक वहां पर लोग शराब तो पी रहे थे लेकिन ड्रग्ज की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
सोशल मीडिया पर फिनलैंड की पीएम का ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। पीएम का दावा है कि उन्होंने पार्टी में सिर्फ डांस किया और ये होने वाले चुनाव के लिए कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है।
-

पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
मोगा: मोगा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष योगेश गोयल ने खौफनाक कदम उठाया है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। खुदकुशी की खबर सुन इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची मोगा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अभी तक खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
-

बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर हादसा, दम घुटने से 2 की मौत, कई की हालत खराब, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश: जन्माष्टमी पर एक तरफ जहां पूरा देश भगवान कृष्ण की अराधना में लगा हुआ था तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश मथुरा जिले से एक बुरी खबर सामने आई. वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में देर रात दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में दबकर 2 लोगों की मौत हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भीड़ इतनी ज्यादा थी कि करीब 50 से ज्यादा लोग मंगला आरती के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े. एसएसपी अभिषेक यादव ने आजतक को बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने मृतकों की पहचान नोएडा निवासी निर्मला देवी और जबलपुर मूल के वृंदावन वासी राजकुमार के रूप में की है.
मंदिर के सेवादारों का दावा है कि अधिकारियों ने वीआईपी के नाम पर अपना रुतबा दिखाया और परिजनों को विशेष सुविधाएं दीं. चश्मदीदों के मुताबिक पुलिस के एक बड़े अधिकारी अपनी मां को लाए थे. मथुरा रिफाइनरी के एक बड़े पुलिस अधिकारी 7 परिजनों के साथ मंगला आरती में मौजूद थे.सेवादारों के मुताबिक अधिकारियों के परिजन छत पर बनी बालकनी से दर्शन कर रहे थे. अधिकारियों ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ऊपरी मंजिल के गेट बंद करा दिए थे. इससे लोगों को बचाने में दिक्कत हुई.
लोगों के मुताबिक डीएम, एसएसपी, एसपी, जिला न्यायपालिका के अधिकारी परिवार सहित वीआईपी दर्शन में व्यस्त रहे. रात दो बजे मंगला आरती शुरू होने से पहले ही भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और लोग बेहोश होने लगे. पुलिस-प्रशासन ने पहले परिवारों को सुरक्षित निकलवाया.मथुरा SSP का बयान
मथुरा के एसएसपी के मुताबिक, बांके बिहारी में मंगला आरती के दौरान मंदिर के निकास द्वार पर एक भक्त बेहोश हो गया, जिससे भक्तों की आवाजाही प्रतिबंधित हो गई. भीड़ ज्यादा थी इसलिए परिसर के अंदर सफोकेशन की वजह से कई लोगों का दम घुट गया और दो लोगों की जान चली गई.
प्रशासन ने नहीं की मीटिंग
लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस साल अति आत्म विश्वास से भरे प्रशासन ने मंदिर समिति के साथ जन्माष्टमी व्यवस्था पर कोई मीटिंग नहीं की. प्रशासन ने मंगला आरती के अवसर पर जुटने वाली भीड़ और उस मुताबिक एहतियाती इंतजाम को हल्के में लिया.
-

महंगाई का एक और झटका, इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम
नई दिल्ली: लोगों के घर में हर दिन दूध का इस्तेमाल जरूर होता है. वहीं रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध के अगर दाम बढ़ जाए तो लोगों की जेब पर काफी असर पड़ता है. वहीं अब लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. हाल ही में अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध के दामों में इजाफा किया था. वहीं अब एक और कंपनी ने अपने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. इस कंपनी ने अपने दूध के दाम में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है. इसके बाद अब लोगों को एक्स्ट्रा रुपये देकर दूध खरीदना होगा.
मध्य प्रदेश में सांची के दूध के दामों में इजाफा किया गया है. सांची के दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए गए हैं. 20 अगस्त से ही नई दरें लागू हो गई हैं. भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने सांची के फुल क्रीम गोल्ड, स्टैंडर्ड, टोंड, डबल टोंड, चाह और चाय स्पेशल दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है.
सांची फुल क्रीम दूध (गोल्ड) का आधा लीटर पैकेट 29 की जगह अब 30 रुपये में मिलेगा, जबकि एक लीटर पैकेट के दाम 57 से बढ़ाकर 59 रुपये कर दिए गए है. आधा लीटर स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) 27 के बजाय अब 28 रुपये में मिलेगा. वहीं टोंड दूध (ताजा) के रेट 24 से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिए गए हैं.
डबल टोंड दूध (स्मार्ट) की कीमत 22 से बढ़कर 23 रुपये हो गई है. चाह दूध के 1 लीटर की कीमत 52 रुपये से बढ़कर 54 रुपये जबकी चाय स्पेशल दूध का एक लीटर का पैकेट 47 की जगह अब 49 रुपये में मिलेगा. बता दें कि इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी.
-

बारिश का कहरः हिमाचल को पंजाब से जोड़ने वाला चक्की रेलवे पुल टूटा….
शिमला। पंजाब को हिमाचल से जोड़ने वाले कंडवाल स्थित चक्की खड्ड पर बना रेलवे पुल बह गया है। शनिवार सुबह पुल का पिलर व दो स्पेम एकाएक गिर गए। चक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के लोग बहाव देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एकदम से पुल टूट गया। पुल टूटने से कांगड़ा घाटी रेल का संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है। हालांकि रेलवे विभाग ने बीते माह के दौरान ही पठानकोट से जोगेंद्रनगर ट्रैक पर चलने वाले रूट बरसात के चलते बंद कर दिए थे, क्योंकि रेलवे की टीम ने इस पुल काे असुरक्षित घोषित कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक इस रेलवे पुल के गिरने का मुख्य कारण ही अवैध खनन है। खनन माफिया ने पुल के आगे पीछे दोनों और अवैध खनन कर करके चक्की खड्ड के बहाव को ही सिकोड़ दिया है। जो चक्की खड्ड पहले मीटरों फैलकर बहती थी वह अब सिकुड़ चुकी है। पुल के पास तो यह स्थिति है कि यहां चक्की खड्ड का बहाव मात्र 12-15 मीटर ही रह गया है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है।
हालांकि कांगड़ा घाटी रेल का लाभ उठाने वाले लोगों को पहले उम्मीद थी कि बरसात थमने के बाद रेल सेवा शुरू हो जाएगी और वह लोग सस्ती रेल यात्रा कर पाएंगे। लेकिन अब इस पुल के गिर जाने से बरसात के बाद भी कांगड़ा घाटी रेल बहाल नहीं हो पाएगी। यहां बता दें कि दो-तीन वर्ष पूर्व यहां रेलवे पुल गिरा था।
-

मुंबई में फिर होगा 26/11 जैसा अटैक!, आया धमकी भरा फोन
मुंबई: देश की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दी गई है. मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा फोन आया, जिसमें कहा गया कि मुंबई में 26/ 11 जैसा एक दूसरा हमला होगा. ये फोन विदेश से आया. इसके साथ ही व्हाट्स आप के जरिए धमकी भरे संदेश मिले.
धमकी भरे इस मैसेज को किसी विदेशी नंबर से भेजा गया है. मैसेज में लिखा है ‘मुबारक हो मुंबई में हमला होने वाला है. ये 26/11 की नई ताजी याद दिलाएगा. इस मैसेज में बताया गया है कि 6 लोग हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे. धमकी देने वाले ने आगे लिखा है कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. मैं पाकिस्तान से हूं. अगर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश करोगे को बाहर का दिखाएगा. हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं है.
धमकी देने वाले ने कुछ नंबर भी शेयर किए हैं. उसने लिखा है कि इसलिए मैनें पहले ही आपको इंडिया के नंबर दे दिए हैं. मैसेज में आगे कहा गया है कि उदयपुर जैसा सर तन से जुदा वाला कांड भी हो सकता है. फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है.
